482003
जबलपुर में धूमधाम से गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी पर बप्पा को विदा
Jabalpur, Madhya Pradesh:आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर जबलपुर में गणेश जी के विसर्जन की धूमधाम से तैयारी की गई। विष्णु जी की पूजा के साथ गणपती विसर्जन किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने उल्लास और भक्ति के साथ बप्पा को विदा किया और अगले साल आने की प्रार्थना की। विसर्जन नदियों में और घरों में किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मथुरा रिफाइनरी शटडाउन के दौरान बड़ा हादसा, मजदूर की जान जोखिम में
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा रिफाइनरी में शटडाउन के दौरान हुआ बड़ा हादसा शटडाउन में लापरवाही बरतने पर मजदूर की जान का जोखिम बाल्व खोलते समय गर्म ऑयल गिरने से गंभीर झुलस गया मजदूर बिना हीटिंग शूट पहने आईएफआर शूट में ही काम पर लगा दिया था मजदूर आनन-फानन में रिफाइनरी प्रबंधन ने मजदूर को दिल्ली अपोलो किया रैफर रिफाइनरी प्रमुख मुकुल अग्रवाल की बड़ी लापरवाही आई सामने मजदूरों में रिफाइनरी प्रबंधन के खिलाफ रोष व्याप्त0
0
Report
गोंडा में 12 साल तैनात डॉक्टर अनिल मिश्रा, श्रीराम मंदिर घोटाले से जुड़े सवाल
Gonda, Uttar Pradesh:श्रीराम मंदिर चंदा घोटाले को लेकर के जहां एक तरफ श्री राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा पर सवाल उठ रहे हैं तो वही जी मीडिया की टीम के ग्राउंड रिपोर्ट में डॉ अनिल मिश्रा की गोंडा में कार्यकाल को लेकर के एक बड़ा खुलासा हुआ है। डॉक्टर अनिल मिश्रा 2008 से लेकर के 2020 तक गोंडा में अलग-अलग पदों पर होम्योपैथिक विभाग में तैनात थी और उन्होंने अपनी 12 साल तक गोंडा में सेवाएं दी है। 2020 में वह गोंडा से रिटायर्ड होने के बाद यहां से हो गए गोंडा से 2020 में जब रिटायर हुए हैं तो उनकी सैलरी लगभग डेढ़ लाख रुपए के आसपास थी और उन्हें सरकार द्वारा गवर्नर भी प्रदान कर दिया गया था। डॉक्टर अनिल मिश्रा अपने 12 वर्षों के गोंडा में तैनाती के दौरान गोंडा में वह कहीं भी आवास लेकर के नहीं रहते थे बल्कि वह प्रतिदिन अयोध्या और लखनऊ से यहां पर आकर के अपनी जॉब करते थे। डॉक्टर अनिल मिश्रा का इन 12 वर्षों के दौरान गोंडा में किसी भी व्यक्ति से कोई मित्रवत व्यवहार नहीं रहा है ना ही डॉक्टर अनिल मिश्रा ने इन 12 वर्षों में अनिल मिश्रा पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। आपको बता दे कि वर्ष 2008 से लेकर 2017 तक मेडिकल ऑफिसर पद पर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कोड़वासीर मनकापुर में तैनात थे। 2017 से 2018 तक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी बनकर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बेलसर में तैनात थे। 1 जनवरी 2019 को जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के पद पर प्रमोशन हुआ था और उसके बाद यह राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय गोंडा में 31 अगस्त 2020 तक तैनात थे। इसके बाद गोंडा में ही जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के पद से रिटायर हो गए हैं गोंडा में जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात रहते हुए उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड के रजिस्ट्रार पद पर भी तैनात थी और इन्हें सुरक्षा कर्मी भी मिले हुए थे। रिटायरमेंट की समय उनकी सैलरी डेढ़ लाख रुपए की करीब थी यह गोंडा में ना रह करके अयोध्या से आते जाते थे बहुत ज्यादा लोगों से इनका संपर्क गोंडा में मित्रतवता तरीके से नहीं था।0
0
Report
अखिलेश यादव का जन्मदिन: सपा नेताओं ने गरीबों के बीच किया दान-रक्तदान
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - हर्ष और उल्लास के बीच धूमधाम से मनाया गया सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन - सपा सांसद वीरेंद्र सिंह पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संतोष यादव ने गरीब बच्चों के साथ केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन - गरीब महिलाओं को कपड़े वितरित कर और रक्तदान कर सपा नेताओं ने मनाया अखिलेश यादव को जन्मदिन - मीडिया का सवालों का जवाब देते हुए राम मंदिर के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर हमला हुआ हुए सपा सांसद वीरेंद्र सिंह - राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले में वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कोर्ट के निर्देश पर अयोध्या में केंद्र सरकार ने किया था मंदिर ट्रस्ट का गठन - अब चंदा चोरी जैसा मुद्दा, गंभीर मुद्दा जब सामने खुलकर के आ रहा है, तो इसका जवाब तो जब सदन के अंदर मोदी जी घोषणा कर सकते हैं, तो प्रधानमंत्री को उसपर जवाब देना चाहिए, वो चुप क्यों हैं। - भगवान राम के चंदे की चोरी करना कोई छोटी घटना नहीं है। यह करोड़ों हिंदुओं के आस्था की चोरी है, आस्था पर कुठाराघात है - करोड़ों हिंदू यह चाहते हैं कि जो प्रधानमंत्री छोटी बात, छोटी-छोटी बात पर अपने मन की बात करते हैं, वो क्यों नहीं राम मंदिर चंदे चोरी के मुद्दे पर वो स्थिति को स्पष्ट करते. - वाराणसी में जन्मदिन के अवसर पर अखिलेश यादव का एक हाथ में संविधान एक हाथ में तलवार का पोस्टर लगाए जाने के सवाल पर सपा सांसद ने कहा.... - यह किसी उत्साही कार्यकर्ता ने लगाया होगा, लेकिन उसकी मंशा यह रही है कि जो हाथ में संविधान है, कि समाजवादी संविधान का आदर करेगी - जो भी पार्टी संविधान के साथ खिलवाड़ करेगा, तो उसे रोकने के लिए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के हाथ में तलवार की भी प्रदर्शन किया गया है, कि किसी भी हद तक समाजवादी पार्टी जाकर के संविधान को तोड़ने से रोकेंगे - तलवार अन्याय के विरुद्ध जो न्याय को कुचलने की कोशिश करता है उसका प्रतीक है। आपने देखा होगा कि मंचों पर तलवार भेंट की जाती है - अगर वो अहिंसा का या हिंसा का प्रतीक रहता, तो तमाम भारतीय जनता पार्टी के मंचों पर वो तलवार भेंट की गई है, - गदा भेंट की गई है, तो वो एक ऐसा प्रतीक है जो लोगों के साथ जो अन्याय करने वालों के खिलाफ चलेगी. बाइट : संतोष यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सपा सरकार आयोजक बाइट : वीरेंद्र सिंह, सपा सांसद, लोकसभा चंदौली.0
0
Report
Advertisement
मानसून के पहले जिला प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूरी, सुचारु निगरानी के निर्देश
Pithoragarh, Uttarakhand:मानसून को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, सभी तैयारियां पूरी उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। संभावित आपदाओं और मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि मानसून को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के सभी भूस्खलन (लैंडस्लाइड) और संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया गया है। जलभराव की समस्या से बचने के लिए नालियों की सफाई और झाड़ियों की कटाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां सड़कें भूस्खलन के कारण बंद होने की आशंका है, वहां जेसीबी मशीनों की तैनाती कर दी गई है ताकि सड़क बंद होने की स्थिति में उन्हें जल्द से जल्द खोला जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को मानसून के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिले की सभी तहसीलों और मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जहां आम नागरिक सड़क बंद होने या अन्य आपदा संबंधी सूचना दे सकते हैं। कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की 24 घंटे तैनाती की गई है, जो लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन ने क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन भी किया है, जो सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी। साथ ही एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें भी तैनात कर दी गई हैं, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, मौसम और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कंट्रोल पर सम्पर्क करे बाइट जिला अधिकारी आशीष भटगांई0
0
Report
रामपुर डंपर चालक चंद्रपाल हत्याकांड: अवैध संबंध का बदला लेने का दावा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Rampur, Uttar Pradesh:बीबी से कथित संबन्ध बने मौत की बजह, वायरल तस्वीरों का खूनी बदला, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग, जवाब में लगी गोली...चंद्रपाल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, इश्क, बदनामी और खून, रामपुर में डंपर चालक हत्याकांड की पूरी साजिश से उठा पर्दा, रामपुर में डंपर चालक चंद्रपाल उर्फ चंचल की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी योगेश गिरफ्तार हुआ है, जिसने पूछताछ में हत्या की ऐसी वजह बताई जिसने हर किसी को चौंका दिया, बुधवार को पटवाई पुलिस जोलपुर रोड पर गश्त कर रही थी, तभी निर्माणाधीन सोना पुल के पास एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया, पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वह कच्चे रास्ते से भाग निकला, पीछा किए जाने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी योगेश के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही दबोच लिया गया, गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई, लेकिन असली सनसनी तब फैली, जब पूछताछ में आरोपी ने हत्या के पीछे की पूरी कहानी उगल दी, योगेश ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और चंद्रपाल उर्फ चंचल के बीच कथित अवैध संबंध थे, इतना ही नहीं, आरोपी का दावा है कि चंचल ने उसकी पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर दी थीं, बदनामी इतनी बढ़ गई कि रिश्तेदारों और समाज में सिर उठाकर जीना मुश्किल हो गया, इसी बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने मौत का प्लान तैयार किया, योगेश ने अपने साथी विनोद, महेश और भाई मुनेश के साथ मिलकर हत्या की पूरी साजिश रची, शाहबाद रोड स्थित मोगा ढाबे के सामने जब चंद्रपाल अपनी गाड़ी का टायर पंचर बनवा रहा था, तभी उस पर बेहद करीब से सिर में गोली मार दी गई, गोली लगते ही चंद्रपाल जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए थे, पुलिस ने अब मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके बाकी साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गैंग को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा0
0
Report
बिहार के कार्यकर्ताओं की मांग: नीतीश कुमार को उपप्रधानमंत्री बनाया जाए
Patna, Bihar:बिहार के कार्यकर्ताओं की मांग है कि नीतीश कुमार को उपप्रधानमंत्री बनाया जाए और मेरी भी यही भावना है, जेडीयू विधायक पंकज मिश्रा ने इस बात को रखा, उन्होंने कहा कि केंद्र मे मंत्री नीतीश कुमार बहुत पहले रह चुके हैं अब नीतीश कुमार को उपप्रधानमंत्री बनाया जाए...0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ के नारायणपुरा गांव में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की मौत
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ के सदार थाना क्षेत्र के नारायणपुरा गांव में खेत के रास्ते के विवाद को लेकर आज दोपहर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। विवाद के बाद एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार गंडासे और लाठियो से हमला कर दिया। जानलेवा हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई वहीं चार अन्य घायल हो गए, जिनमें आरोपी पक्ष के भी दो लोग शामिल हैं। मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हुई है। परिजन घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। सूचना पर वे तुरंत ही जिला अस्पताल पहुंचे। एक पक्ष के घायलों में बुजुर्ग महिला फूलबाई को डॉक्टर ने मृत घोषित किया है। जिसका शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं पीड़ित पक्ष के ही रतिराम और आत्माराम गंभीर घायल हो गए हैं, जिनका उपचार जारी है। आरोपी पक्ष के भी दो लोग मामूली घायल हुए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से मांगीलाल सहित उसके परिवार के आधा दर्जन महिलाओं व पुरुषों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिससे कोई और अनहोनी ना हो। फिलहाल दूसरे पक्ष द्वारा कोई बयान नहीं दिया गया। पुलिस ने बुजुर्ग महिला का शव मोर्चरी में रखवाया है जिसे पोस्टमार્ટम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
चेंबूर पेड़ गिरने से विहान की मौत, बीएमसी ने समिति से जांच का आदेश
Mumbai, Maharashtra:चेंबूर के डायमंड गार्डन के पास स्कूल बस पर पीपल का विशाल पेड़ गिरने से 11 वर्षीय छात्र विहान श्रीवास्तव की मौत के बाद बीएमसी ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित कर दी है। बीएमसी कमिश्नर अश्विनी भिडे ने उप आयुक्त पुरुषोत्तम मालवदे और उप आयुक्त शशांक भोरे की समिति को आठ दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। समिति विशेषज्ञों की राय लेकर यह भी बताएगी कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को कैसे रोका जा सकता है। 30 जून को दोपहर करीब ढाई बजे चेंबूर पश्चिम स्थित डायमंड गार्डन के पास सड़क किनारे खड़ा करीब 60 से 70 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ जड़ समेत उखड़कर यूनिवर्सल हाई स्कूल की बस पर गिर गया था। बस में कुल 13 बच्चे सवार थे। मुंबई फायर ब्रिगेड, बस स्टाफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को बाहर निकाला गया। चार बच्चों को मामूली चोटें आईं, जबकि गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीय विहान श्रीवास्तव की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। BMC का कहना है कि संबंधित पेड़ के बारे में पहले कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली थी। निगम के मुताबिक जनवरी 2026 में सड़क किनारे चल रहे कार्यों के दौरान क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था। 12 मई 2026 को इस पेड़ का सर्वे भी किया गया था, जिसमें बाहरी निरीक्षण के आधार पर इसे सुरक्षित और मजबूत बताया गया था। इसके बाद 29 मई 2026 को मानसून पूर्व नियमित प्रक्रिया के तहत पेड़ की छंटाई भी की गई थी और उस समय भी इसे सुरक्षित माना गया था। हालांकिग however, निगम के इन्हीं दावों पर अब सबसे बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि मई महीने में सर्वेक्षण के दौरान पेड़ पूरी तरह सुरक्षित था और उसकी छंटाई भी की गई थी, तो महज एक महीने बाद वही पेड़ जड़ समेत कैसे उखड़ गया? क्या केवल बाहरी निरीक्षण किया गया था? क्या जड़ों की मजबूती, मिट्टी की स्थिति और पेड़ की आंतरिक सेहत की वैज्ञानिक जांच नहीं की गई? यह हादसा BMC की वृक्ष सुरक्षा व्यवस्था और प्री-मानसून निरीक्षण पर गंभीर सवाल खड़े करता है। BMC के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 468 मृत और खतरनाक पेड़ों को हटाया गया है तथा 1 लाख पेड़ों की शाखाओं की छंटाई की गई है। इसके बावजूद घनी आबादी वाले इलाके में एक बड़ा पेड़ स्कूल बस पर गिर जाना इस पूरी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगाता है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 में मुंबई में कुल 687 पेड़ गिरे थे, जिनमें 180 BMC और 507 निजी परिसरों के थे। वर्ष 2024 में यह संख्या 653 रही, जबकि वर्ष 2025 में बढ़कर 855 हो गई, जिनमें 221 BMC और 634 निजी परिसरों के पेड़ शामिल थे। लगातार बढ़ते ये आंकड़े बताते हैं कि हर साल पेड़ गिरने की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नजर नहीं आया है। हादसे के बाद कमिश्नर अश्विनी भिडे ने खतरनाक पेड़ों की दोबारा पहचान, समयबद्ध निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हालांकि, सवाल यही है कि अगर ऐसी व्यवस्था पहले से प्रभावी होती तो क्या 11 वर्षीय विहान श्रीवास्तव की जान बचाई जा सकती थी? जांच समिति की रिपोर्ट अब केवल हादसे के कारणों का ही नहीं, बल्कि BMC की जवाबदेही का भी महत्वपूर्ण परीक्षण मानी जा रही है।0
0
Report
खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं से अभद्रता करने वालों की गिरफ्तारी, होटल दलाली पर सख्त कार्रवाई
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में बाबा श्याम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है। ये युवक तोरणद्वार के आसपास श्रद्धालुओं से अभद्र व्यवहार कर जबरन होटल और गेस्ट हाउस में कमरे दिलाने का दबाव बना रहे थे। पुलिस के अनुसार लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक वाहनों को रोककर श्रद्धालुओं को अपनी पसंद के होटल और गेस्ट हाउस में ठहराने के लिए मजबूर कर रहे हैं। मना करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी होने के साथ-साथ सार्वजनिक शांति भी प्रभावित हो रही थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियान चलाकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ बी.एन.एस.एस. की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में सीकर, झुंझुनूं, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश के युवक शामिल हैं। इनमें दीपक शर्मा नीमकाथाना, रोहित आगरा, अमन दीक्षित फरीदाबाद, विकास सिंह अजीतगढ़, विनोद सिंह नरूका की ढाणी, सोनू वर्मा उदयपुरवाटी, यशव खेतान दांतारामगढ़ तथा हरिओम गुना, मध्य प्रदेश शामिल हैं। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं। होटल या धर्मशाला की बुकिंग केवल अधिकृत काउंटर अथवा संबंधित संस्थान के माध्यम से ही करें। बिना पुष्टि किए किसी को भी अग्रिम राशि न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या परेशानी की स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता केंद्र या कंट्रोल रूम को सूचना दें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं से अभद्रता होटल दलाली या शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेंगी।0
0
Report
Advertisement
जळगाव के चार प्रोफेसरों की विश्वस्तर पर धाकड़ जीत: ग्लोबल सायंटिस्ट इंडेक्स 2025
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव मधील कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विद्यापीठाच्या चार प्राध्यापकांनी जगातील अव्वल वैज्ञानिकांमध्ये निवड. प्रा. प्रमोद माहुलीकर, प्रा. डी. जी. हुंडीवाले, प्रा. रत्नमाला बेंद्रे, प्रा. विकास गिते अशी चार ही प्राध्यापकांची नावे आहेत स्कूल ऑफ केमिकल सायन्सेसमधील चार प्राध्यापकांच्या संशोधन क्षेत्रात उल्लेखनीय कामगिरीबद्दल ग्लोबल सायंटिस्ट इंडेक्स २०२५' मध्ये नोंद सायरॅक ग्लोबल डेटाबेसच्या मूल्यमापनानुसार चारही प्राध्यापकांना वर्ल्डस टॉप फाइव्ह पर्सेंट सायंटिस्ट हा बहुमान प्राप्त झाला आहे. प्राध्यापकांच्या कामगिरीमुळे जागतिक स्तरावर विद्यापीठाच्या शिरपेचात मानाचा तुरा खोवला आहे. ग्लोबल सायंटिस्ट इंडेक्स हा जगभरातील संशोधकांच्या कार्याचे व्यापक विश्लेषण करून तयार करण्यात येणारा प्रतिष्ठित निर्देशांक आहे. या प्रक्रियेत सुमारे दोन कोटींहून अधिक संशोधकांचे, दोन कोटींहून अधिक संशोधन प्रकाशनांचे तसेच १५० हून अधिक देशांतील वैज्ञानिकांच्या योगदानाचे विश्लेषण केले जाते.0
0
Report
कांग्रेस ने नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का भव्य स्वागत किया
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस ने अपने सोशल मिडिया पर विडियो पोस्ट करते हुये लिखा कि नवनियुक्त प्रभारी का मथुरा की पावन धरा पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह! उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम जी के लखनऊ जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे स्थित वृंदावन कट पर महानगर कांग्रेस कमेटी, मथुरा-वृंदावन द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस गरिमापूर्ण अवसर पर मुख्य रूप से लोकसभा सांसद श्री तनुज पुनिया जी, पूर्व सीएलपी लीडर श्री प्रदीप माथुर जी तथा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकद्दम जी के नेतृत्व में समस्त कांग्रेसजनों ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर नवनियुक्त प्रभारी जी का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से चंद्रमोहन जैसवाल जी, चौधरी रामभरोसे सिंह जी, राहुल चतुर्वेदी जी, अनमोल चतुर्वेदी जी, दीपक पाराशर जी, शिवकुमार गौतम जी (बंटी), राहुल अरोड़ा जी, रामबाबू बुजेर जी, विष्णु राजपूत जी, चौबे चकलेश्वर जी, दीपक वाष्णेय जी, भूपेंद्र कुमार गौतम जी, राजू फारूकी जी, संदेश पाठक जी, निशांत शर्मा जी (निक्की), वरुण अरोड़ा जी, कौशल अग्रवाल जी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 183.50 रुपए घटने से दुकानदारों को राहत
Hansi, Haryana:हाँसी बाइट : गैस एजेंसी के मैनेजर सुनील, चाय वाला अमित जैन 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ 183.50 रुपए सस्ता, छोटे दुकानदारों और ढाबा संचालकों को बड़ी राहत एजेंसी मैनेजर बोले ज्यादा दाम बढ़ने से लागत कम हो गई थी, अब बिक्री बढ़ने की उम्मीद हांसी समेत पूरे भारत में तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपए की बड़ी कटौती की है। आज नए दाम 1 जुलाई से लागू हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद यह राहत दी गई है। इस फैसले से छोटे दुकानदारों, चाय की दुकानों, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से बढ़ी हुई गैस कीमतों के कारण कारोबारियों की लागत बढ़ गई थी, जिससे उनकी कमाई पर असर पड़ रहा था। चाय विक्रेता अमित जैन ने बताया कि गैस के बढ़े हुए दामों से चाय बेचने में बचत नहीं हो रही थी। ऊपर से दुकानों पर काम भी पहले के मुकाबले कम था। अब सिलेंडर सस्ता होने से कुछ राहत मिलेगी और कारोबार में फायदा होने की उम्मीद है। वहीं गैस एजेंसी के मैनेजर सुनील ने बताया कि 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपए की कमी की गई है। इसका सबसे अधिक लाभ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को मिलेगा। क्योंकि उनकी गैस पर होने वाली लागत अब कम हो जाएगी। पहले ज्यादा दाम बढ़ने से लागत कम हो गई थी।0
0
Report
Advertisement
जेपी नड्डा ने दिल्ली सरकार TB मुक्त भारत अभियान और डेंगू तैयारी पर बैठक की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली सरकार के साथ 'टीबी मुक्त भारत अभियान' और डेंगू से निपटने की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।0
0
Report
गुरुद्वारा सुरक्षा के लिए पुलिस टीम को सम्मान, चोरी के तेज खुलासे की सराहना
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर (श्रीगंगानगर)। गुरुद्वारा सिंह सभा ने जिले की पुलिस व स्थानीय पुलिस प्रबंधन का सम्मान किया। हाल ही में गुरुद्वारे में हुई चोरी के त्वरित खुलासे व आरोपित की गिरफ्तारी पर SHO सुमन परिहार, हवलदार बंसीलाल और कांस्टेबल सुरेश जाखड़ को सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन, सुखमणि समिति और अन्य सामाजिक संस्थाओं ने पुलिस टीम की सजगता, सतर्कता और कड़ी मेहनत की सराहना की। उपस्थित लोगों ने धर्मस्थल की सुरक्षा व समुदायिक सौहार्द बनाए रखने में पुलिस व समाज के समन्वय को अहम बताया और आगे भी सतर्क रहने का संकल्प जताया।0
0
Report
लखनऊ: Brajesh Pathak ने स्टेट-लेवल कॉआपरेटिव वीक उद्घाटन किया, SIT 15 दिन बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (UP): Brajesh Pathak (Deputy CM) on State-Level Cooperative Week inaugurated today. SIT investigating the Ram Mandir donation theft case has been extended by 15 days. Opposition has written a letter to the CJI amidst the commencement of the process in five states. SP Chief Akhilesh Yadav's birthday.0
0
Report
Advertisement
