जबलपुर में डॉक्टर की कार आग की चपेट में, पूरी तरह जलकर खाक
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के धनवंतरि नगर इलाके में गुरुकुल स्कूल के सामने डॉक्टर की चलती कार में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के समय कार में सवार लोग तेजी से बाहर कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह से जल चुकी थी। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना ने इलाके में अफरातफरी मचा दी। कार सवार सुरक्षित हैं, लेकिन वाहन पूरी तरह से नष्ट हो गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरोहा में महसूस किये गये भूकंप के झटके 4.4 तिव्रता से आये भूकंप के झटके।
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के गजरौला नौगावां हसनपुर सहित अलग-अलग जगह 10:25 मिट पर महसूस किया गये भूकंप के झटके जनपद में 4.4 तिव्रता से रिकोर्ड किया गया वही लोग अपने घरों से निकलकर बाहर खड़े हो गए यह भूकंप के झटके जनपद अमरोहा में नहीं बल्कि दिल्ली एनसीआर से लेकर तमाम अलग-अलग जगह पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
