icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

4 वर्षीय विवान कुमार अगवा: साहिबगंज से सुरक्षित बरामद, पांच गिरफ्तार

Ranchi, Jharkhand:रांची रेलवे स्टेशन के बाहर से 24 सितंबर को अगवा किए गए 4 वर्षीय बच्चे विवान कुमार को पुलिस ने साहिबगंज से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक किशोर को निरुद्ध किया गया है। एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की। 27 सितंबर को धनबाद रेलवे स्टेशन से रोहित मुखर्जी उर्फ डॉन को हिरासत में लिया गया। उसकी निशानदेही पर साहिबगंज के तीनपहाड़ इलाके से बच्चे को बरामद किया गया。 पुलिस ने मामले में रोहित मुखर्जी, बिट्टु कुमार सिंह, छोटु कुमार, तसबोर शेख और जमादार शेख को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं。 पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोबाइल चोरी के गिरोह से जुड़े हैं और चोरी के मोबाइल को बांग्लादेश में खपाने की बात सामने आई है। पुलिस अब अपहरण की वजह और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
0
0
Report

एसआईआर बंदी के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन; बीजेपी ने कहा- कांग्रेस चोर मचाये शोर

Ranchi, Jharkhand:एसआईआर बंद करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दल आंदोलित है। तो वहीं कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने निशाना साधा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस की आदत है चोर मचाये शोर। वोटो की चोरी की जो आदत कांग्रेस की थी वो बन नहीं रहा, देश में एसआईआर कोई पहली बात नहीं हुआ है। अब कांग्रेस को गलत काम करते नहीं बन रहा, अवैध मतदाता जो उनके थे उनको अब प्रमाण दिखाते बन नहीं रहा तो निर्वाचन आयोग पर निशाना साध रहे हैं। संवैधानिक ढांचे पर आक्रमण का मतलब है संविधान पर विश्वास नहीं है। षड्यंत्र के तहत तरह तरह का आरोप लगा कर देश की जनता को गुमराह करना चाहते हैं।
0
0
Report

झारखंड में SIR रद्द करने को लेकर सियासी संग्राम, 30 सितम्बर को विपक्ष का प्रदर्शन

Noida, Uttar Pradesh:झारखंड में एसआईआर पर सियासी संग्राम बढ़ता ही जा रहा है। झामुमो के नेता एसआईआर रद्द करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरेंगे। 30 सितम्बर को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता लोकभवन पर प्रदर्शन करेंगे और एसआईआर रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग करेंगे। कांग्रेस के बाद अब धीरे धीरे विपक्षी पार्टियाँ, इलेक्शन कमीशन और केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक होती जा रही है तो भारतीय जनता पार्टी भी विरोधियों पर पलटवार करने में जुटी है। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया, झारखंड में एसआईआर रद्द करने की मांग को लेकर झामुमो 30 सितम्बर को लोक भवन का घेराव करेगा। झारखंड का एसआईआर रद्द हो। बीजेपी कहती थी बंग्लादेशी घुसपैठ, रोहिंग्या फिर कौन निकला बिहार और बंगाल में। कोई चेहरा बताइए। झारखंड के बारे में भी भ्रम फैलाया जा रहा। बोला जा रहा संथाल परगना में जान बूझ कर आदिवासी दलित पिछड़े और अकलियत का नाम काटा जा रहा। इन लोगों के गड़बड़ झाला से पर्दा उठा चुका है। सच्चाई सामने आ चुकी है। बाइट …सुप्रियो भट्टाचार्य, महासचिव, झामुमो बाइट ...महुआ माजी, सांसद, झामुमो कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशिभूषण राय ने कहा ज्ञानेश कुमार को एक मिनट भी उस कुर्सी पर बैठने का अधिकार नहीं है, उन पर देश द्रोह का मुकदमा चलना चाहिए, ऐसा लगता है आने वाले समय में वो देश छोड़ कर जाने वाले हैं। राहुल गांधी एस आई आर और वोट चोरी के बारे में बोलते थे तब बीजेपी मजाक उड़ती थी। दो चुनाव आयुक्त ने 14 बार आपत्ति दर्ज करवाया इसके बावजूद फॉर्म सिक्स में बदलवा किया गया। गंभीर मामला है। जैसे झामुमो यहां 30 सितम्बर को लोकभवन का घेराव करने वाली है हमारा पूर्ण समर्थन रहेगा , जैसे झामुमो ने अपना बिगुल चुनाव आयोग के खिलाफ फूंका है हमारा पूर्ण समर्थन रहेगा। बाइट ...शशिभूषण राय, प्रदेश महासचिव, कांग्रेस झारखंड बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, झामुमो अब तक चुप थी कांग्रेस ने जैसे ही प्रश्न उठाना शुरु किया इन्होंने सुर में सुर मिला लिया। एसआईआर के ड्राफ्ट को सुप्रीम कोर्ट ने भी सही कहा था अब ये सुप्रीम कोर्ट से टकराना चाहते हैं क्या आप एस आई आर के प्रोसेस को क्यों रोजना चाहते हैं, अगर विसंगति है तो आपत्ति दर्ज करें। अभी भी मौका है अपने नाम जुड़वा सकते हैं।। एस आई आर के प्रोसेस को क्यों रोकना चाहते हैं। अब्दुल, लतीफ ,खालिद जितने बंग्लादेशी हैं घुसपैठिए हैं इनका नाम कट जाएगा जो इनके परम्परागत वोटर हैं इस लिए।
0
0
Report
Advertisement

बेटी की तलाश में परेशान परिजन, फोन पर मांगे ₹5 हजार रुपया भेजने के बाद भी नहीं लौटी छात्रा

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow8m ago
Majhaulia, Bihar:मझौलिया से 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। बेटी के गायब होने के बाद मां की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है। ऊपर से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से आने वाले फोन और बदलती लोकेशन ने पूरे मामले को और उलझा दिया है। परिजनों ने बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए मझौलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।मामला मझौलिया थाना क्षेत्र के चनायन बांध वार्ड संख्या-13 का है। यहां की तिजी देवी की 12 वर्षीय बेटी सीमा कुमारी राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला में पांचवीं कक्षा की छात्रा है। प्राथमिकी के अनुसार, 4 सितंबर की रात करीब 11 बजे छात्रा घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।इसी बीच 8 सितंबर को एक मोबाइल नंबर से फोन आया, जिसमें कथित तौर पर छात्रा ने खुद को मुजफ्फरपुर स्थित आंख अस्पताल में बताया। परिवार अभी इस जानकारी से उबर भी नहीं पाया था कि 10 सितंबर को दूसरे नंबर से फोन आया और लोकेशन रामनगर बताई गई। दो अलग-अलग लोकेशन सामने आने से परिजनों का संदेह और गहरा गया। परिजनों के मुताबिक, बताए गए मोबाइल नंबर पर ₹5 हजार ऑनलाइन भेजे गए, लेकिन रकम भेजने के बाद भी छात्रा घर नहीं लौटी। अब मां ने दोनों मोबाइल नंबर धारकों पर संदेह जताते हुए पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन डीएसपी समेत वरीय अधिकारियों से भी बेटी की तलाश में मदद की गुहार लगा चुके हैं।
0
0
Report

कोरिया में कांग्रेस का प्रदर्शन: SIR व मतदाता सूची में अनियमितताओं पर जवाब मांग

Muju, Jeonbuk State:कोरिया। कथित वोट चोरी और SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन.... जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोरिया कलेक्ट्रेट का किया घेराव.... केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर की नारेबाजी.... मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR और कथित अनियमितताओं को लेकर उठाए सवाल.... मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और निर्वाचन संबंधी फैसलों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग.... प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन.... राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों की जांच और पात्र मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा की मांग....
0
0
Report

दमोह में युवा संवाद: बाइकर्स के साथ विकसित भारत की राह मजबूत

Damoh, Madhya Pradesh:सेवा संकल्प अभियान के तहत बाइकर्स पहुंचे दमोह, मंत्री सांसद विधायक और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ युवा संवाद... एंकर/ देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इन दिनों चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है तो 250 बाइकर्स देश के अलग अलग हिस्सों में बड़नगर से वाराणसी की यात्रा पर है जो हर जिले में सेवा कार्यों के साथ जागरूकता फैलाने का काम कर रहे है। दमोह में भी इन बाइकर्स की यात्रा पहुंची और जिला मुख्यालय पर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी सांसद राहुल सिंह विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने इस यात्रा का स्वागत किया। पीजी कालेज में यात्रियों द्वारा वृक्षारोपण के साथ युवा संवाद का आयोजन किया जिसमें नौजवानों से विकसित भारत के निर्माण में उनके सुझाव लेने के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं का फीडबैक इक्ट्ठा किया गया। इस मौके पर मंत्री लोधी ने कहा कि इन आयोजनों से विकसित भारत का रोडमैप तैयार होगा और 2047 में पीएम की कल्पना को साकार रूप दिया जा सकेगा। सांसद राहुल सिंह ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल और देश को दिए उनके योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी विकसित भारत का हिस्सा बने इसके लिए पीएम लगातार प्रयास कर रहे है और इन बाइकर्स को मिल रहे फीडबेक से खुद प्रधानमंत्री रूबरू हो रहे है और इससे साफ है कि वो विकसित भारत के निर्माण के कितनी रुचि ले रहे है। बाइट/ रंजीता पटेल ( अध्यक्ष जिला पंचायत दमोह) बाइट/ राहुल सिंह ( सांसद दमोह) बाइट/ धर्मेंद्र सिंह लोधी ( संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एमपी)
0
0
Report
Advertisement

टोंक के चतुर्भुज तालाब का कायाकल्प: पार्क सुविधाओं के साथ पर्यटन को मिलेगा नया दम

Tonk, Rajasthan:टोंक चतुर्भुज तालाब का निरीक्षण, विकसित हो रहे पार्क का लिया जायजा सभापति ने चतुर्भुज तालाब पहुंचकर वहां विकसित किए जा रहे पार्क एवं आसपास की व्यवस्थाओं का मौका निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पार्क के निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी ली。 सभापति ने कहा कि चतुर्भुज तालाब को जल्द ही नई दिशा में विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। तालाब परिसर में बेहतर सुविधाओं के साथ पार्क का विकास किया जाएगा तथा आने वाले समय में तालाब में वोटिंग की सुविधा भी शुरू करने की दिशा में कार्य किया जाएगा, जिससे शहरवासियों को एक बेहतर मनोरंजन एवं पर्यटन स्थल मिल सके।
0
0
Report
Advertisement

चिड़ावा-झुंझुनूं में गायों की मौत पर धरना, डेयरी संचालक अशोक व्यास गायब

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं गौरक्षक धरने पर, डेयरी संचालक गायब! चिड़ावा-मंड्रेला रोड पर भोमपुरा की व्यास डेयरी फार्म में गायों की मौत का मामला हिंदू क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं का डेयरी फार्म के बाहर धरना जारी डेयरी प्रबंधन पर गायों को पर्याप्त चारा-पानी नहीं देने का आरोप साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने का भी लगाया आरोप डीएसपी गौरव गुर्जर ने धरना स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से की वार्ता कमेटी गठित कर जांच और आवश्यक कार्रवाई का डीएसपी ने दिया आश्वासन झुंझुनूं जिले के चिड़ावा-मंड्रेला रोड स्थित भोमपुरा गांव के व्यास डेयरी फार्म में गायों की मौत के मामले को लेकर हिंदू क्रांति सेना का विरोध जारी है। वहीं डेयरी संचालक अशोक व्यास गायब है। जो अभी तक सामने नहीं आ रहे है। हिंदू क्रांति सेना के कार्यकर्ता डेयरी फार्म के बाहर धरने पर बैठे हैं और डेयरी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रात को चिड़ावा डीएसपी गौरव गुर्जर धरना स्थल पर पहुंचे और धरने पर बैठे हिंदू क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं से वार्ता की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि डेयरी फार्म में गायों की स्थिति दयनीय है। गायों को पर्याप्त चारा-पानी नहीं मिल रहा है और साफ-सफाई की भी उचित व्यवस्था नहीं है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इन्हीं अव्यवस्थाओं के चलते लगातार गायों की मौत हो रही है। डीएसपी गौरव गुर्जर ने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी की जांच के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हिंदू क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने मृत गायों को डेयरी फार्म परिसर में ही दबाने का भी आरोप लगाया है। आपको बता दे की पूरा मामला उस समय सामने आया, जब एक जेसीबी चालक ने जीवित गाय को मिट्टी में दबाने से इनकार कर दिया। इसके बाद हिंदू क्रांति सेना और ग्रामीणों ने मामले की जानकारी सामने आने पर कार्रवाई की मांग शुरू की और डेयरी फार्म के बाहर धरने पर बैठ गए।
0
0
Report

मोतिहारी में रिंग बांध टूटने से गांव जलमग्न, लोगों में दहशत

Motihari, Bihar:मोतिहारी में पानी के दवाब से रिंग बांध टूट गया है। चंपारण तटबंध में भी दो जगहों पर रिसाव हो रहा है। अरेराज प्रखंड क्षेत्र के सरेया पंचायत अंतर्गत लोकनाथपुर पान्डेय टोला गांव के समीप मेन बांध के बाद बना रिंग बांध टूट गया है। उक्त बांध के टूटने से लोकनाथपुर पांडेय टोला गांव जलमग्न हो गया है सभी घरों में पानी घुस गया है जिससे प्रभावित लोगों की समस्या बढ़ गई है गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से रिंग बांध टूटा है। पूर्व में पांडेय टोला गांव के बचाव के लिए मेन बांध के बाद रिंग बांध का निर्माण पंचायत के द्वारा मनरेगा के तहत कराया गया था। इसके टूटने से पूरे गांव में पानी का फैल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जल संसाधन विभाग के द्वारा मेंन बांध का भी देखरेख सही ढंग से नहीं किया जाता है पूर्व दिन गंडक नदी में आए बाढ़ के दौरान गंडक नदी में सरेया गांव के पास कटाव हो रहा था जहां कटावरोधी कार्य भी विभाग के द्वारा नहीं किया गया था फिलहाल सरेया में काली मंदिर के समीप भी चंपारण तटबंध पर पानी का दबाव बना हुआ है जिसको लेकर लोग चिंतित हैं。
0
0
Report
Advertisement

दुमका के दुधानी टावर चौक की घड़ी कई साल से खराब, मरम्मत की मांग तेज

Dumka, Jharkhand:उपराजधानी दुमका के दुधानी स्थित टावर चौक की घड़ी इन दिनों अपनी ही मर्जी से समय बता रही है। टावर में लगी चारों घड़ियां बंद पड़ी हैं। दुमका शहर के प्रवेश द्वार के रूप में पहचाने जाने वाले दुधानी टावर चौक पर लाखों रुपये की लागत से लगाई गई यह टावर घड़ी लंबे समय से खराब है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। कहा जाता है कि अगर व्यवस्था को दुरुस्त रखना है तो समय भी दुरुस्त रखना जरूरी है, लेकिन दुधानी चौक पर लगी यह घड़ी खुद ही समय से बाहर है। दुधनी चौक दुमका के सबसे व्यस्ततम चौराहों में से एक है और यहां लगा टावर लोगों के आकर्षण का केंद्र भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टावर घड़ी के बंद रहने से शहर की व्यवस्था और रखरखाव पर सवाल खड़े होते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टावर की चारों घड़ियों की मरम्मत कराकर इसे चालू कराया जाए, ताकि दुमका के प्रवेश द्वार की पहचान बनी रहे।
0
0
Report

रांची में 15.70 लाख की सिगरेट चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Ranchi, Jharkhand:रांची में 15.70 लाख की सिगरेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के रेडियम रोड स्थित सुवालाल गोपीलाल जैन की दुकान में हुई करीब 15.70 लाख रुपये की सिगरेट चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने कुन्दन वर्मा और विजय रजक उर्फ लल्लु को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 3 हजार रुपये नकद, एक पुराना मोबाइल और 15.70 लाख रुपये की सिगरेट चोरी की थी। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर छह बैग और तीन झोलों में चोरी की गई सिगरेट और मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी कुन्दन वर्मा का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। बाइट: पारस राणा, सिटी एसपी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top