जबलपुर के विह्कल मोड़ पर दिनदहाड़े बस कंडक्टर के साथ लूट की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र के विह्कल मोड़ पर एक बदमाश ने दिनदहाड़े बस कंडक्टर से लूट की कोशिश की। डिंडोरी से जबलपुर आ रही लकी ट्रेवल्स की बस जब विह्कल मोड़ पर रुकी तो अभिषेक शर्मा नामक बदमाश ने हथियार दिखाकर कंडक्टर पर हमला किया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक, कंडक्टर और अन्य लोगों ने बदमाश को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। रांझी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
