icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
482003
Sunil SenSunil SenFollow4 Oct 2024, 07:27 am

जबलपुर में नवरात्रि में मंदिरों में शालीन कपड़े पहनने की अपील, हिंदू सेवा परिषद ने लगाए पोस्टर

Jabalpur, Madhya Pradesh:

मां भगवती की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र शुरू हो गया है और देशभर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। लेकिन जबलपुर के देवी मंदिरों में हिंदू सेवा परिषद ने कुछ ऐसे पोस्टर लगाए हैं जो चर्चा का विषय बन गए हैं। सदर काली मंदिर में लगाए गए पोस्टरों में लिखा है कि सभी श्रद्धालुओं, चाहे वे महिला हों या पुरुष, को शालीन कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश करना होगा। पोस्टर में अश्लील कपड़ों, छोटे कपड़ों, स्कर्ट, बरमुंडा या हाफ पैंट जैसे कपड़ों पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

दीपावली के अवसर पर मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ किया साझा

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow4m ago
Gonda, Uttar Pradesh:*दीपावली के पावन अवसर पर मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ साझा कीं खुशियां, मिठाई, फल एवं शाल वितरित कर दीं शुभकामनाएं* *त्योहारों की खुशियां समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना जरूरी, बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदना एवं आत्मीयता हमारी सामाजिक जिम्मेदारी – मण्डलायुक्त* *वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से आत्मीय संवाद कर जाना कुशलक्षेम, उनकी आवश्यकताओं एवं सुविधाओं के संबंध में ली जानकारी* गोण्डा। दीपावली के पावन एवं उल्लासपूर्ण अवसर पर मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल दुर्गा शक्ति नागपाल ने गोण्डा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवास कर रहे बुजुर्गों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को मिठाई, फल एवं शाल वितरित कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके सुखमय, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की। मण्डलायुक्त ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से आत्मीयतापूर्वक बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने बुजुर्गों से उनके रहन-सहन, स्वास्थ्य, भोजन एवं वृद्धाश्रम में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं को भी गंभीरता से सुना। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और उत्सव मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव, करुणा और खुशियां साझा करने का भी अवसर है। त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर बुजुर्गों, जरूरतमंदों एवं वंचितों के साथ खुशियां साझा की जाएं। बुजुर्ग हमारे परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद का विशेष महत्व है। उनके प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं आत्मीय व्यवहार बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि समाज में बुजुर्गों को सम्मानजनक वातावरण, अपनापन और भावनात्मक सहयोग मिलना चाहिए, ताकि उन्हें किसी प्रकार के अकेलेपन अथवा उपेक्षा का अनुभव न हो। ऐसे अवसरों पर उनके बीच पहुंचकर समय बिताना और उनकी खुशियों में सहभागी बनना एक सकारात्मक सामाजिक पहल है। मण्डलायुक्त द्वारा वृद्धजनों के बीच पहुंचकर मिठाई एवं फल वितरित करने तथा उनसे आत्मीय संवाद करने से वृद्धाश्रम का वातावरण खुशियों एवं उल्लास से भर गया। बुजुर्गों ने भी मण्डलायुक्त के इस आत्मीय व्यवहार पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने सभी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report

जैसलमेर की गड़ीसर झील पर गंगा आरती महोत्सव की भव्य शुरुआत, विदेशी भक्त भी शामिल

Jaisalmer, Rajasthan:गड़ीसर झील पर गूंजे वैदिक मंत्र, दीपों से जगमगाए ऐतिहासिक घाट नौ दिवसीय गंगा आरती महोत्सव का भव्य शुभारंभ, विदेशी पर्यटकों ने भी थामी आरती की ज्योत जैसलमेर। स्वर्णनगरी जैसलमेर की ऐतिहासिक गड़ीसर झील पर आस्था, अध्यात्म और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। दीपावली के अवसर पर नगर परिषद की ओर से आयोजित नौ दिवसीय गंगा आरती महोत्सव का धनतेरस पर भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव के पहले ही दिन गड़ीसर के ऐतिहासिक घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। वैदिक मंत्रोच्चार और गंगा आरarti की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय लोक कलाकारों की ओर से गणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ हुई। इसके बाद त्रिकाल संध्या के दौरान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाए। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति विजय डांगरा और आयुक्त पवन कुमार का तिलक लगाकर एवं रक्षा सूत्र बांधकर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके बाद हुई भव्य गंगा आरती के दौरान गड़ीसर झील का नजारा देखते ही बन रहा था। दीपों से सजे ऐतिहासिक घाट, आरती की जगमगाती ज्योत और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। आयोजन में शहर के वार्ड पार्षदों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में आमजन के साथ देशी-विदेशी पर्यटकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी बनी। महोत्सव का सबसे आकर्षक दृश्य उस समय देखने को मिला, जब भारतीय धार्मिक परंपरा और गंगा आरती की भव्यता से अभिभूत विदेशी पर्यटक भी आरती की ज्योत थामकर इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन गए। आरती करते समय उनके चेहरों पर उत्सुकता और आंखों में अलग ही चमक नजर आई। विदेशी मेहमानों की यह भागीदारी भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति उनके आकर्षण को दर्शाती नजर आई। गौरत है कि नगर परिषद सभापति विजय डांगरा और आयुक्त पवन कुमार की पहल पर आयोजित यह महोत्सव 14 नवंबर तक प्रतिदिन जारी रहेगा। केंद्र एवं राज्य सरकार के 'वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' से प्रेरित इस आयोजन के तहत प्रतिदिन गंगा आरती, दीप प्रज्ज्वलन, पीपल पूजन और राजस्थानी लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। महोत्सव का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही जैसलमेर की ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और लोक संस्कृति को पर्यटन से जोड़ना है। पहले ही दिन स्थानीय नागरिकों के साथ विदेशी पर्यटकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया। दीपों की रोशनी से जगमगाती गड़ीसर झील और भव्य आरती का दृश्य एक बार फिर जैसलमेर की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करता नजर आया। बाइट - पवन कुमार, आयुक्त नगरपरिषद जैसलमेर
0
0
Report
Advertisement

ललितपुर में अवैध शराब ठिकानों पर बुलडोजर, 400 लीटर शराब व लहन नष्ट

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में त्योहारों को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई, जिसके चलते शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने मौके पर से 400 लीटर कच्ची शराब सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वहीं 10 हजार किलो लहन भी नष्ट किया गया है, यह छापेमार कार्रवाई सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चीराहार ग्राम के कबूतरा डेरा पर की गई। पुलिस के अनुसार दीपावली त्योहार को देखते हुए लगातार चलाये जा रहे अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चीरा ग्राम में अवैध शराब ठिकानों पर बुलडोजर के द्वारा कार्रवाई करते हुए मौके से 400 लीटर कच्ची शराब सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही भट्टियों को नष्ट करते हुए 10 हजार किलो लहन को भी नष्ट किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
0
0
Report

श्रावस्ती पुलिस ने बरामद किए 76 गुमशुदा मोबाइल फोन, कीमत 22.40 लाख रुपये

SANTOSH KUMARSANTOSH KUMARFollow13m ago
Bhinga, Uttar Pradesh:#Shravasti - यूपी के श्रावस्ती जिले में पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल की टीम ने आधुनिक तकनीक और CEIR पोर्टल की मदद से 76 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 22 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। एसपी राहुल भाटी ने बरामद मोबाइल उनके असली धारकों को सौंपे, तो लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। दरअसल, एसपी राहुल भाटी के निर्देश पर गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। अभियान के तहत सर्विलांस सेल की टीम ने आधुनिक तकनीक और CEIR पोर्टल का इस्तेमाल करते हुए अलग-अलग स्थानों से 76 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख 40 हजार रुपये है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने पुलिस कार्यालय में मोबाइल धारकों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन सौंपे। अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।
0
0
Report

शिमला: हिमाचल विश्वविद्यालय की 24x7 लाइब्रेरी में आवारा कुत्तों का घुसना छात्रों में डर

Shimla, Himachal Pradesh:शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। विश्वविद्यालय की 24 घंटे खुली रहने वाली लाइब्रेरी में देर रात आवारा कुत्तों के घुसने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुत्ते लाइब्रेरी के अंदर घूमते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां पढ़ाई कर रहे छात्र भी परेशान दिखाई दिए। हैरानी की बात यह है कि वीडियो में न तो कोई सुरक्षा कर्मचारी नजर आ रहा है और न ही लाइब्रेरी का कोई स्टाफ सदस्य। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में छात्र देर रात तक लाइब्रेरी में पढ़ाई करते हैं। ऐसे में लाइब्रेरी के भीतर आवारा कुत्तों का घुसना छात्रों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गया है। सवाल उठ रहे हैं कि जब लाइब्रेरी 24 घंटे खुली रहती है, तो रात के समय छात्रों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं? गौरतलब है कि शिमला शहर में पहले से ही आवारा कुत्तों की समस्या बनी हुई है। शहर के अलग-अलग इलाकों में कुत्तों के काटने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। अब विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में कुत्तों के पहुंचने से छात्रों की परेशानी और चिंता बढ़ गई है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। क्या रात के समय लाइब्रेरी में पर्याप्त सुरक्षा कर्मचारी तैनात हैं? आखिर आवारा कुत्ते लाइब्रेरी के भीतर कैसे पहुंच गए? छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अब विश्वविद्यालय प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग उठ रही है।
0
0
Report
Advertisement

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी तेज, स्व-गणना 30 नवंबर तक

Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर :जनगणना-2027 दूसरे चरण की तैयारी, डीएम ने की प्रेस-वार्ता संतकबीरनगर में भारत की जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना के लिए 4207 प्रगणक और पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है । जिलाधिकारी अनुज मलिक ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर जनगणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकानों और घरों की गणना का कार्य पूरा हो चुका है। अब दूसरा चरण यानी असली जनसंख्या गणना का कार्य होगा, जिसमें हर परिवार और हर व्यक्ति की सटीक जानकारी दर्ज की जाएगी। जनगणना का दूसरा चरण 16 नवंबर 2026 से शुरू हो रहा है जिसके तहत 30 नवंबर तक स्व-गणना का कार्य किया जाएगा। इसमें सभी जनपदवासी जनगणना के पोर्टल https://se.census.gov.in पर लॉगिन कर अपनी और अपने परिवार की गणना स्वयं कर सकते हैं। पोर्टल पर परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भरें और फॉर्म सबमिट कर दें। सबमिशन के बाद 11 अंकों की SE ID मिलेगी। इसे सुरक्षित रखें। जब जनगणना अधिकारी आपके घर आएं तो उन्हें यह ID दिखाएं। जिलाधिकारी ने बताया कि स्व-गणना में व्यक्ति की पहचान, शिक्षा, भाषा, रोजगार, जन्म सहित कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्होंने जनगणना कार्य में सभी जनपदवासियों से सहयोग की अपील की।
0
0
Report

भाई वीरेंद्र बोले: मुस्लिम-यादव को एनकाउंटर में टार्गेट किया जा रहा है

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना राजद के विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान भाई वीरेंद्र का बड़ा आरोप, एनकाउंटर में मुस्लिम-यादवों को बनाया जा रहा निशाना RJD विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान- मुस्लिम और यादव समुदाय के लोगों को टार्गेट किया जा रहा है। फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने और जमानत नहीं मिलने का लगाया आरोप。 भाई वीरेंद्र बोले- जिस तरीके से एनकाउंटर हो रहे हैं, वह गलत है। सिस्टम इस तरह नहीं चलता। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए。 राष्ट्रीय जनता दल ने खुलेआम कहा है कि मुस्लिम यादव को टारगेट किया जा रहा है उन्हें मारा जा रहा है अगर नहीं तो उन्हें जबरदस्ती कैसे में फंसा कर जेल भेजा जा रहा है उनका बेल होने नहीं दिया जा रहा है राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र से कर दिया कि कुछ नहीं एनकाउंटर अगर हो रहा है तो गलत हो रहा है और मुस्लिम यादव को टारगेट किया जा रहा है और मर जा रहा है उन्होंने कहा इस तरह से संस्थान इस तरह से सिस्टम नहीं चलता है। उन्होंने स्पष्ट कहा है मुझे यह कहने में कोई भी संकोच नहीं है कि मुस्लिम यादव को एनकाउंटर में टारगेट किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जिस तरीके से एनकाउंटर हो रहा है निश्चित तौर पर इस पूरे मामले को देखा जाना चाहिए JDU के हार और कमेटी बनाई जाने और nda में कुछ ठीक नहीं होने के सवाल पर कहा कि थोड़ा इंतजार कर लीजिए नीतीश कुमार का निशांत ने सब कुछ देख लिया है क्या हमारे साथ किसने चुनाव में खेल किया है फिर खेला होगा बिहार में खेल का इंतजार कीजिए दो बार नीतीश कुमार देख चुके हैं और फिर वह देख रहे हैं कि किस जल के लोगों ने हमारे साथ गड़बड़ और भीतर घात किया है
0
0
Report

दीपावली पर ऑनलाइन शॉपिंग से पहाड़ के बाजारों की बिक्री घटने लगी

Bageshwar, Uttarakhand:एंकर – त्योहारों का सीजन आते ही पहाड़ के बाजारों में रौनक बढ़ने की उम्मीद रहती है, लेकिन बदलते दौर में ऑनलाइन शॉपिंग ने स्थानीय कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। दीपावली पर लोग दीये, झालर, सजावटी सामान, कपड़े और गिफ्ट आइटम तक ऑनलाइन मंगा रहे हैं। घर बैठे खरीदारी की सुविधा और ऑनलाइन मिलने वाले डिस्काउंट का असर अब पहाड़ के छोटे बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। इसका सीधा असर स्थानीय दुकानदारों के कारोबार पर पड़ रहा है। बागेश्वर समेत पहाड़ी क्षेत्रों के बाजारों में दीपावली की तैयारियां तो जोर-शोर से चल रही हैं, लेकिन दुकानदारों का कहना है कि पहले की तरह खरीदारी के लिए ग्राहक बाजारों तक नहीं पहुंच रहे हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आकर्षक ऑफर और कम कीमतें ग्राहकों को अपनी ओर खींच रही हैं। वहीं स्थानीय व्यापारियों को दुकान का किराया, बिजली, कर्मचारियों का खर्च और अन्य लागतें भी उठानी पड़ती हैं। ऐसे में ऑनलाइन कंपनियों से मुकाबला करना उनके लिए चुनौती बन गया है। हालांकि पूजा सामग्री, मिठाई और पारंपरिक सामान की खरीदारी के लिए लोग अब भी स्थानीय बाजारों का रुख कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top