482003
जबलपुर में सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए नगर निगम के अतिक्रमण विभाग और क्षेत्रीय थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई जारी है। आज इसी मुहिम के तहत विजयनगर और माधोताल थाना क्षेत्र में चुंगी नाका से लेकर दीनदयाल चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगे ठेले और टपरों को हटाया गया। किसी भी विवादित स्थिति से निपटने के लिए विजयनगर और मल्होत्रा थाने की पुलिस मौके पर मौजूद रही।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीमकाथाना में जंगल में भीषण आग, 1 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर लोकेशन नीमकाथाना वन क्षेत्र में लगी भीषण आग। भगेगा गांव का है मामला。 ग्रामीण और वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। आग लगने से करीब 1 हेक्टेयर में वनस्पति जल कर खाक हो गई। समय रहते हुए आग पर काबू पाने से नहीं हुआ बड़ा नुकसान。 सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के भगेगा गांव के वन क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते करीब 1 हेक्टेयर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बड़ी मात्रा में वनस्पति जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। वहीं वन विभाग की टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत की। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ा नुकसान टल गया, अन्यथा आग और अधिक क्षेत्र में फैल सकती थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, जिसकी जांच की जा रही है। जोगिंदर सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना के तुरंत बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच की और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया फिलहाल और स्थिति पूरी तरीके के नियंत्रण में है।0
0
Report
नीमकाथाना में IAS-RAS चयनितों का सम्मान, युवाओं को सफलता का संदेश
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) एवं राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में चयनित अभ्यर्थियों का वीर तेजा सेवा समिति के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम नीमकाथाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक निजी होटल में हुआ, जिसमें गणमान्य नागरिक, अभिभावक, युवा एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। झड़ाया धाम के संत सीताराम दास जी महाराज सहित कई prबुद्धजन मुख्य अतिथि रहे। अतिथियों द्वारा सभी चयनित प्रतिभाओं का माला, साफा एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह का माहौल उत्साह और गौरव से भरा हुआ था। वक्ताओं ने कहा कि IAS और RAS जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में चयनित होकर क्षेत्र के बेटा-बेटियों ने नीमकाथाना का नाम प्रदेश और देश में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। वक्ताओं ने युवाओं को इन सफल अभ्यर्थियों से प्रेरणा लेने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर कठिन परिश्रम करने का संदेश दिया। चयनित अभ्यर्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि सफलता का शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और परिवार के सहयोग से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सही दिशा में मेहनत करने, समय का सही प्रबंधन करने और असफलताओं से सीख लेने की सलाह दी गई। समारोह में IAS 2024 में 92वीं रैंक प्राप्त करने वाले दीपक गोदारा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं RAS 2024 में चयनित अभ्यर्थियों—नेहा चौधरी (164वीं रैंक), प्रकाश चंद ओला (180वीं रैंक), सरिता महारिया (419वीं रैंक), सोनू सिंह तंवर (488वीं रैंक), विनोद कुमार जाखड़ (625वीं रैंक), विजय यादव (डिफेंस कैटेगरी 8वीं रैंक) तथा राजेंद्र कुमार चला (डिफेंस कैटेगरी 32वीं रैंक)—को भी सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, प्रतिभाओं एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक माहौल बनाते हैं और नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।0
0
Report
सहरसा के काशनगर थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार
Saharsa, Bihar:सहरसा से खबर के अनुसार काशनगर थाना क्षेत्र में एक 7 साल के नाबालिग बच्ची से रेप का मामला सामने आया है. इलाके में सनसनी फैल गई है. पीड़ित बच्ची को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि बच्ची जब पत्ता चुनने के लिए बहियार गई थी, तब गांव के एक 27 वर्षीय युवक ने बच्ची को मकई के खेत में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़ित बच्ची ने परिजनों को जानकारी दी और मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया और आरोपी को कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया है.0
0
Report
Advertisement
NIA को भांगौर बम मामले की जांच सौंपे जाने की केंद्रीय घोषणा
Delhi, Delhi:पश्चिम बंगाल बंगाल बम बरामदगी मामले की जांच केंद्र सरकार में NIA के हाथों में सौंपी - केंद्र सरकार ने भांगौर में बम मामले की जांच NIA के हाथों में सौंपी... - पश्चिम बंगाल के भंगर डिवीजन जिले के उत्तर काशीपुर थाना क्षेत्र में कोलकाता पुलिस द्वारा दिनांक 25.04.2026 को बीएनएस, 2023 की धारा 288 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 की धारा 4 के तहत एफआईआर संख्या 62/26 दर्ज किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। - यह उत्तर काशीपुर थाना क्षेत्र को कच्चे बमों और बम बनाने के लिए अन्य सामग्रियों के भंडारण के संबंध में प्राप्त विश्वसनीय सूचना से संबंधित है, जिसके परिणामस्वरूप जूट की रस्सियाँ से बंधी हुई 79 गोल आकार की वस्तुएं, जो कच्चे बमों जैसी दिखती थीं, और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। - ये वस्तुएं अज्ञात आरोपियों द्वारा दक्षिण 24 परगना जिले के उत्तर काशीपुर थाना क्षेत्र के पास स्थित एक कब्रिस्तान के परित्यक्त घर में रखी गई थीं। - केंद्र सरकार का मत है कि इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम, 2008 के तहत एक अनुसूचित अपराध किया गया है, और उपरोक्त मामला नागरिकों के जीवन और संपत्ति को खतरे में डालने के उद्देश्य से विस्फोटकों और कच्चे बमों के अवैध भंडारण और संचालन से संबंधित है, जिससे लोगों के मन में भय और आतंक पैदा करने का इरादा है। - अपराध की गंभीरता, इसके राष्ट्रीय सुरक्षा निहितार्थों और व्यापक साजिश का पर्दाफाश करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, - राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम, 2008 के अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा इसकी जांच की जानी आवश्यक है; - राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम, 2008 की धारा 6 की उपधारा (5) के साथ धारा 8 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केंद्र सरकार एतद्द्वारा राष्ट्रीय जांच एजेंसी को उपरोक्त मामले की जांच शुरू करने का निर्देश देती है। - इससे पहले भांगौर में मार्च 2026 में बम विस्फोट हुआ था जिसमे एक कि मौत हो गयी थी...0
0
Report
घर बंटवारे के विवाद में बेटे ने पिता पर लाठी चला कर मौत दे दी
Latur, Maharashtra:लातूर ब्रेकिंग न्यूज... घटनेची माहिती: वाटणीच्या वादातून मुलाच्या मारहाणीने वडिलांचा मृत्यू... औसा तालुक्यातील हिप्परगा येथे धक्कादायक घटना... काठीने मारहाण केल्याने उपचारादरम्यान झाला ७० वर्षीय वडिलांचा मृत्यू... औसा तालुक्यातील भादा पोलीस ठाण्यात मुलाच्या विरुद्ध सदोष मनुष्यवधाचा गुन्हा... घराच्या वाटणीच्या वादातून मुलानेच वडिलांवर काठीने हल्ला केल्याने ७० वर्षीय वडिलांचा दुर्दैवी मृत्यू झाला आहे. या प्रकरणी मुलाच्या विरुद्ध सदोष मनुष्यवधाचा गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. औसा तालुक्यातील हिप्परगा गावात ही घटना घडली आहे. घराच्या वाटणीवरून सुरू झालेला वाद हाणामारीपर्यंत पोहोचला. या वादात वडील आणि मुलामध्ये काठीने मारहाण झाली. यामध्ये गंभीर जखमी झालेल्या वडिलांचा उपचारादरम्यान मृत्यू झाला आहे. या प्रकरणी भादा पोलीस ठाण्यात आरोपी मुलाविरुद्ध गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे...0
0
Report
हुतात्मा सहकारी शक्कर कारखाने के अध्यक्ष कार्यालय में ताले, इस्तीफा मांग तेज
Sangli, Maharashtra:स्लग - संतप्त सभासदांकडून कारखाना अध्यक्ष आपल्या कार्यालयाला ठोकले टाळे.. संतप्त झालेल्या आंदोलकांनी थेट कारखान्याच्या अध्यक्ष कार्यालयाला टाळे ठोकला आहे.कारखान्याचे अध्यक्ष वैभव नायकवडी यांनी राजीनामा द्यावा,या मागणीसाठी गेल्या आठ दिवसांपासून हुतात्मा सहकारी साखर कारखान्यासमोर सभासदांचे आंदोलन सुरु आहे,मात्र सभासदांच्या मागण्यांकडे कारखाना प्रशासनाकडून दुर्लक्ष करण्यात येत असल्याने संतप्त झालेल्या सभासदांनी रविवारी रात्री कारखान्यावर धडक देत,वैभव नायकवाडी यांच्या कार्यालयाला टाळे ठोकले आहे. जोपर्यंत वैभव नायकवडी अध्यक्ष पदाचा राजीनामा देत नाही,तोपर्यंत आंदोलन सुरूच राहील, आणि अधिक तीव्र करण्यात येईल,असा यावेळी देण्यात आला आहे.0
0
Report
Advertisement
नालंदा में फर्जी रजिस्ट्री केस: पप्पू खान पर जमीन हड़पने का आरोप
Pariaunna, Bihar:नालंदा में फर्जी रजिस्ट्री कांड को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक पप्पू खान अब इस मामले में घिरते नजर आ रहे हैं। पीड़ित व्यवसाई ललन कुमार ने उनपर जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला बेना क्षेत्र का है। पीड़ित व्यवसाई ललन कुमार का कहना है कि पप्पू खान ने अपनी दबंगता और सरकारी कर्मियों की मिलीभगत से उनकी जमीन को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवा कर हड़पने का काम किया। इस मामले को लेकर ललन कुमार लगातार प्रशासन और सरकार से न्याय की गुहार लगाते रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही इस मामले में कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ-2 संजय जायसवाल के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस टीम पप्पू खान के आवास पर गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी, लेकिन उस वक्त पप्पू खान और उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थे। सम्राट सरकार ऐसे भू माफियाओं को कभी स्वीकार नहीं करेगी। गौरतलब है कि जबसे सम्राट सरकार बिहार में बनी तबसे भू माफिया बालू माफिया पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है जिसकी बानगी नालंदा जिले में देखने को मिला। पुलिस द्वारा छापेमारी के बाद उन्हें लगातार धमकी मिल रही है। राजनीतिक रूप से भी मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि पप्पू खान महागठबंधन छोड़ एनडीए के समर्थन में नजर आ रहे हैं, लेकिन अब उन्हीं के खिलाफ एनडीए के नेता भी मुखर हो रहे हैं। बिहार शरीफ प्रखंड के जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी साफ संदेश है कि न तो किसी को बचाया जाएगा और न ही किसी को फंसाया जाएगा। फिलहाल, इस पूरे मामले में पप्पू खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं और प्रशासनिक कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी हुई है।0
0
Report
नाइट स्ट्राइक: प्रेमनगर में पुलिस ने होटल-रेसॉर्ट पर बड़ी छापेमारी
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून नाईट स्ट्राइक" के तहत प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। क्षेत्र से मिल रही लगातार शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने सख्त रुख अपनाया और पुलिस बल को संदिग्धों के खिलाफ तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में पुलिस की विभिन्न टीमों ने प्रेमनगर के होटल, रिसॉर्ट, हॉस्टल और पीजी में एक साथ औचक छापेमारी की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही, सड़कों पर बेवजह घूमने वाले व्यक्तियों से सघन पूछताछ की गई और कई संदिग्धों को थाने लाया गया। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आमजन की सुरक्षा दून पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का यह चेकिंग अभियान देर रात तक जारी रहा।0
0
Report
लखनऊ-बहराइच हाइवे पर रोडवेज बस-ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ंत, 7 घायल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, रोडवेज बस और ट्रेक्टर ट्रॉली में हुई जोरदार टक्कर, हादसे में 07 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, सभी घायलों को इलाज के लिये भेजा गया मेडिकल कालेज, लखनऊ बहराइच हाइवे पर हुआ हादसा, कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत टिकोरा मोड़ चौकी के पास की घटना, कानपुर से बहराइच आ रही थी रोडवेज बस, बस कंडक्टर समेत 7 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
बहराइच में भीषण सड़क हादसा: तीन युवक मर गए, एक लखनऊ रेफर
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, सड़क हादसे में 02 की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी बाईक सवारों को जोरदार टक्कर, बाईक सवार 2 लोगों की मौत 01 की हालत सीरीयस, बहराइच रामगांव रोड पर हुआ हादसा, नौतला के पास अज्ञात वाहन ठोकर मारकर हुआ फ़रार, हादसे में रिंकू 18 पुत्र जयनारायण निवासी चुन्नीलालपुरवा थाना बौडी, उत्तम 19 पुत्र नरेश की हुई मौत, अजय कुमार 21 पुत्र भानु प्रताप की हालत गम्भीर, तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे। तीनों गढ़वा गांव में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। तभी नौतला के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच लेकर आए। जहां रिंकू और उत्तम की मौत हो गई। वहीं अजय को लखनऊ रेफर कर दिया गया।0
0
Report
बहराइच में ट्रक टक्कर से भीषण आग, दमकल ने बुझाई आग; दो की मौत
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. दो ट्रकों में टक्कर से लगी भयानक आग, बहराइच से बड़ी खबर, बहराइच में हुआ भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार जा रही दो ट्रकों समेत 3 गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर, टक्कर के बाद 2 ट्रकों में लगी भयानक आग, घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियाँ ने कड़ी मशक्कत से बुझाई आग, हादसे में ट्रक पर सवार 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र के आसाम चौराहे के पास की वारदात, पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
बहराइच में डीएम-एसपी की कार्रवाई से डीजल-पेट्रोल कालाबाज़ारी पर FIR
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. तेल की कालाबाजारी पर कलेक्टर की कार्रवाई, बहराइच जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रही डीजल पेट्रोल की कालाबाजारी और समस्याओं को संज्ञान में लेकर खुद डीएम एसपी पड़ताल के लिये शहर के विभिन्न पेट्रोल पम्पों पर पहुँचे। डीएम बहराइच अक्षय त्रिपाठी ने कई लोगों पर एफआईआर भी दर्ज कराई साथ ही सघन चेकिंग अभियान भी चलाया, जिसके मद्देनजर न सिर्फ कालाबाजारी करने वालों में हड़कम्प मच गया। डीएम के ताबड़तोड़ निरीक्षण से कालाबाजारी पर जहां विराम लगा साथ ही कुछ हद तक समस्याओं का समाधान भी हुआ है, कई तस्करों के विरुद्ध हुई एफआईआर से तेल तस्करों में हड़कम्प भी मचा हुआ है, साथ ही पेट्रोल पम्पों पर भीड़ भी नियंत्रित हुई है। आपको बता दें कि बहराइच जिले में पेट्रोल पम्पों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, यहाँ तक कि तमाम पम्प की टंकी खाली हो गयी, जिससे अव्यवस्था उत्पन्न होने लगी। इसका संज्ञान लेकर DM और SP ने सख्त रुख अपनाते हुए तेल की डंपिंग कर कालाबाजारी करने वालों को चिन्हित कर FIR दर्ज करायी, जिससे व्यवस्था पटरी पर आयी0
0
Report
Advertisement
बहराइच के अमृत सरोवर सूखे से जीवन जीते पशु-पक्षी परेशान, जलभराव शुरू
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच-सूखे जलाशय अमृत सरोवरों का भरना शुरू, -भीषण गर्मियों में अमृत सरोवरों के हलक भी सूख गये हैं।बहराइच जिले में अमृत सरोवरों की कुल संख्या 376 सरोवर है।सूखे पड़े सरोवरों में जल भराव कर पशुओं और पक्षیوں को बचाने का सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। दर्जनों की संख्याओं में जलाशय बहराइच के विभिन्न गाँवों में भीषण गर्मी की तपिश से सूखे पड़े थे। -डीएम बहराइच अक्षय त्रिपाठी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश देकर सूखे जलाशयों को भरने के आदेश दिये तो सूखे जलाशय भरने का काम शुरू हुआ जल्द ही जलाशयों के सूखे हलख भर जाने से इलाकाई पशु पक्षियों को राहत मिलेगी।0
0
Report
गण्डक नदी में डूबे दो किशोर: तगौल घाट पर दर्दनाक मौत
Hajipur, Bihar:हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के तगौल घाट पर गण्डक नदी में स्नान के दौरान दो किशोर डूब गए और उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग नदी किनारे जुट गए। एसडीआरएफ टीम को घटना की जानकारी दी गई। नगर थाना के प्रभारी थानााध्यक्ष और प्रभारी सीओ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीमों ने घंटों खोजबीन के बाद नदी में सर्च कर दोनों किशोरों के शव बाहर निकाले। सदर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक एक ही बागमली निवासी 12 वर्षीय रवि कुमार और दूसरा मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र धरमुहा गांव निवासी अंश कुमार उर्फ भोला बताया गया है, जो अपनी माँ के साथ किराए के घर रहते थे।0
0
Report
कटिहार मनिहारी पुलिस ने 25 हजार इनामी बदमाश नथूनी यादव को गिरफ्तार किया
Katihar, Bihar:कटिहार जिला के मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई से 25 हजार के इनामी एवं वांछित अभियुक्त गिरफ्तार. पुलिस ने इनामी बदमाश नथूनी यादव को एक कट्टा व चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. कटिहार जिला के मनिहारी थाना में छह व झारखंड के साहिबगंज में एक मामला दर्ज. डीएसपी, मनिहारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी (एसआईटी) टीम का गठन. यह जानकारी कटिहार पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. पुलिस अधीक्षक, कटिहार के विशेष निर्देश पर मनिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपया का इनामी बदमाश नथूनी यादव को एक कट्टा व चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. यह जानकारी कटिहार पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त नथूनी यादव पर कटिहार जिला के मनिहारी थाना में छह व झारखंड के साहिबगंज में एक मामला दर्ज है. जिसकी लंबे समय से पुलिस को तलाश थी. इनामी बदमाश नथूनी यादव के द्वारा किए गए कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी, कटिहार के निर्देश पर डीएसपी, मनिहारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी (एसआईटी) टीम का गठन किया. गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी कर इनामी बदमाश को एक कट्टा व चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता पाई.0
0
Report
Advertisement
