icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सतना में अवैध शराब परिवहन के आरोपित से कार समेत 63 पाव शराबबरामद

Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बचवई मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम ने एक कार को रोककर तलाशी ली। कार से बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आबकारी विभाग के मुताबिक टीम ने बचवई मोड़ के पास दीपेन्द्र जायसवाल की सफेद मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक MP 17 CD 0612 को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान कार के अंदर शराब के पाव मिले। गिनती करने पर 300 पाव देशी प्लेन और 50 पाव देशी मसाला शराब, कुल 63 बल्क लीटर मदिरा बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत करीब 27 हजार 750 रुपए आंकी गई है। शराब के परिवहन में इस्तेमाल कार की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई थी। इस तरह आबकारी विभाग ने शराब और वाहन समेत कुल 4 लाख 27 हजार 750 रुपए की सामग्री जब्त की है। कार से इतनी मात्रा में शराब मिलने के बाद आबकारी टीम ने आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) और 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में विवेचना शुरू कर दी गई है। विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने के लिए ले जाया जा रहा था। आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report

चौरा के ग्रामीण घुटनों तक कीचड़ में, बरसात के बाद सड़क निर्माण की प्रतीक्षा?

Satna, Madhya Pradesh:सतना जिला मुख्यालय से महज 15 km दूर में सोहावल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बरा कला के ग्राम चौरा में विकास के सारे दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। यहां चनपुरवा तालाब से तेजराज सिंह के कुरियन मोहल्ले तक जाने वाला मुख्य कच्चा रास्ता पिछले कई वर्षों से बेहद जर्जर हालत में है। बरसात शुरू होते ही यह रास्ता घुटनों तक गहरे कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे पूरा गांव बाहरी दुनिया से कट जाता है। इस बदहाल सड़क से करीब 500 से अधिक ग्रामीण प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है। सड़क पर पानी और कीचड़ भर जाने से एम्बुलेंस समेत कोई भी आवश्यक वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाता। कई बार गंभीर मरीजों को खाट और पीठ पर लादकर 1 किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है। गांव में लगभग 10 हृदय रोगी हैं, जिनके लिए यह स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है। शिक्षा भी इस कीचड़ में फंस गई है। लगभग 20 स्कूली बच्चे रोज स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। कॉलेज छात्रा कोमल ने बताया, "जब से पैदा हुई हूं तब से यही सड़क देख रही हूं। बरसात में कॉलेज जाना बंद हो जाता है। गांव में कोई बीमार होता है तो उसे खाट पर ले जाना पड़ता है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी बहुत संघर्ष करना पड़ता है." वहीं ग्रामीण ममता बाई ने कहा कि सड़क न होने से छोटे बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पाते। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने पिछले दो वर्षों में जनसुनवाई से लेकर हर स्तर पर शिकायत की। विधायक, सांसद, बड़े अधिकारी को भी आवेदन दिया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। शिकायतकर्ता नरेंद्र सिंह ने बताया कि सरपंच और सचिव बजट न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। 181 हेल्पलाइन पर शिकायत करने पर कथित तौर पर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है और कहा जाता है कि "जो करना है कर लो, सड़क नहीं बनेगी" और शिकायत को फोर्स क्लोज कर दिया जाता है। ग्रामीणों की मांग है कि अब आश्वासन नहीं, वास्तविक निर्माण हो। इस मामले में सरपंच बालेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क बनाने का प्रस्ताव पंचायत द्वारा भेजा जा चुका है, शायद सड़क पास भी हो गई है, लेकिन टेंडर कब लगा इसकी जानकारी नहीं है। सड़क लंबी होने से पंचायत के बस में नहीं है। जिला पंचायत सीईओ और अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि बारिश से सड़क ज्यादा खराब हुई है। ऐसी 9 से 10 सड़कों को चिन्हित किया गया है, टेंडर जारी हो चुके हैं, बारिश खत्म होते ही काम शुरू होगा। फिलहाल पंचायत को सड़क मोटरेबल करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मंत्री प्रतिमा बागरी ने बताया कि नवीन सड़क स्वीकृत हो गई है, बरसात के बाद निर्माण होगा, तत्काल राहत के लिए मुरम-डस्ट डालने के निर्देश दिए गए हैं। तो तस्वीरें साफ हैं, एक तरफ सरकार विकसित भारत और गांव-गांव तक पक्की सड़क की बात कर रही है, तो दूसरी तरफ सतना के ग्राम चौरा में 500 लोगों की जिंदगी आज भी घुटनों भर कीचड़ में फंसी है। जहां बच्चे स्कूल जाने को तरस रहे हैं, मरीज खाट पर अस्पताल पहुंच रहे हैं। अब देखना होगा कि मंत्री और अधिकारियों के आश्वासन के बाद क्या वाकई बरसात खत्म होते ही इस सड़क की किस्मत बदलेगी, या फिर चौरा के ग्रामीणों को अगले दो साल तक फिर इसी दलदल से जूझना पड़ेगा।
0
0
Report

RK पुरम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल, कार चालक हिरासत में

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के RK पुरम इलाके में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। हादसा 17 सितंबर की रात करीब 10 बजे Africa Avenue Road पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, भीकाजी कामा प्लेस से RK पुरम मेट्रो स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर 21 साल के तानिश टोकस अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी करके उस पर बैठे थे। इसी दौरान करीब 73 साल के वेनु गोपाल द्वारा चलाई जा रही नीले रंग की Honda Amaze कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तानिश बाइक से नीचे गिर गए। इसके बाद कार बाइक को कुछ दूरी तक घसीटती हुई ले गई। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी वेणुगोपाल को हिरासत में ले लिया और कर को अपने कब्जे में ले लिया
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर युवक को खंभे से बांधे रखने का वीडियो वायरल

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक युवक को कुछ यात्रियों द्वारा पकड़कर खंभे से बांधे रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में यात्री युवक पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। घटना को लेकर स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। युवक के साथ मारपीट किए जाने अथवा मोबाइल चोरी के संबंध में रेलवे पुलिस को किसी शिकायतकर्ता द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वायरल वीडियो में मोबाइल चोरी की बात सामने आ रही है, लेकिन इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। वायरल वीडियो
0
0
Report

अमेठी में तेज रफ्तार डंपर घर में घुसा, लोग बाल-बाल बचे

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर घर में घुसा, बाल-बाल बचे लोग तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित घर में जा घुसा。 बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ。 हादसे में घर के लोग बाल-बाल बचे, कोई जनहानि नहीं हुई。 घर के सामने रखी पान की गुमटी टूटी, बरामदे में लगे तीन शेड ध्वस्त, लैट्रिन की दीवार भी गिरी。 तेज आवाज सुनकर घर के लोगों व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे。 लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया。 डंपर रायबरेली की ओर से अयोध्या की तरफ जा रहा था。 जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या-रायबरेली राजमार्ग सरेसर का मामला !
0
0
Report

बेगूसराय के बखरी में विद्यालय से चावल ले जाने के मामले पर पुलिस-जांच जारी

Begusarai, Bihar:बेगूसराय के बखरी प्रखंड से विद्यालय के खाद्यान्न से जुड़ा एक मामला सामने आया है। परिहारा मध्य विद्यालय से ई-रिक्शा पर लादकर ले जाए जा रहे नौ बोरा चावल को वार्ड सदस्य और ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने ई-रिक्शा को रोककर इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चावल को बरामद कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। आपको बताते चले कि बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के परिहारा मध्य विद्यालय की हैं, जहां विद्यालय परिसर से ई-रिक्शा पर चावल लादकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विद्यालय से ई-रिक्शा पर चावल के बोरे ले जाए जा रहे थे। इसी दौरान वार्ड सदस्य और ग्रामीणों की नजर ई-रिक्शा पर पड़ी। ग्रामीणों ने ई-रिक्शा को रोककर जांच की तो उस पर कुल नौ बोरा चावल लदा मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ई-रिक्शा पर लदे चावल को बरामद कर लिया। इधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और बीईओ बखरी से दूरभाष पर बात कर मामले की जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया। जिला परिषद सदस्य ने कहा कि विद्यालय के खाद्यान्न से जुड़े इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि जांच में किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि, विद्यालय परिसर से नौ बोरा चावल किस उद्देश्य से बाहर ले जाया जा रहा था, इसकी वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग मामले की जांच में जुटे हैं.
0
0
Report
Advertisement

कश्मीर के धार्मिक नेताओं ने सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए साझा मंच शुरू किया

Srinagar, Uttarakhand:कश्मीर भर के धार्मिक नेता सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए एक मंच पर एकजुट हुए। श्रीनगर: धार्मिक लीडरशिप को एक साथ लाने की एक बड़ी कोशिश के तौर पर, जम्मू और कश्मीर के अलग-अलग तबकों के इस्लामिक विद्वान और धार्मिक नेता – जिनमें शिया और सुन्नी विद्वान भी शामिल हैं – इस इलाके के सामने बढ़ती सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए एक साझा मंच पर इकट्ठा हुए हैं। यह मीटिंग मुताहिदा मजलिस-ए-उलेमा (MMU) ने आयोजित की थी, जिसमें इलाके के अलग-अलग हिस्सों के धार्मिक नेता एक छत के नीचे आए। मीटिंग में कई सामाजिक चिंताओं पर ध्यान दिया गया, जिसमें ड्रग्स का गलत इस्तेमाल, डिप्रेशन, एंग्जायटी, बेरोजगारी और लड़कियों समेत युवाओं का गैर-कानूनी कामों और व्यापार में शामिल होना शामिल है। MMU के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि संगठन ने लगातार कम्युनिटी एंगेजमेंट के ज़रिए इन समस्याओं को हल करने के मकसद से प्रस्ताव पास किए हैं। प्रस्तावों के तहत, धार्मिक नेताओं और मुफ्तियों को शुक्रवार की सभाओं के दौरान मुख्य सामाजिक मुद्दों को सामने लाने और उनके कारणों, नतीजों और समाज पर बड़े असर के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अपने भाषणों का इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। बीजेपी के प्रयोक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा Mirwaiz-e-Kashmir का समाजी बितात के खिलाफ़ संकल्प लेना ऐक बहुत बड़ी बात हैं l अल्ताफ ने कहा युवा के अंदर नशे की लत बड़ों के तौर पर समाज को चिंता में डालती है जिसे लेकर बीजेपी MMU के साथ कड़ी रहेगी इस मामले को लेकर। इस पहल का मकसद मस्जिदों और उनके उपदेशों को सरकारी उपायों या कभी-कभार होने वाले सेमिनारों तक सीमित रखने के बजाय लगातार सामाजिक जागरूकता की कोशिश का एक अहम हिस्सा बनाना है। मीरवाइज़ उमर फारूक ने ज़ोर देकर कहा कि इन समस्याओं को सिर्फ़ सरकार पर नहीं छोड़ा जा सकता या सिर्फ़ समय-समय पर होने वाले प्रोग्राम से हल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरे समाज को लगातार काम करना चाहिए। उन्होंने मस्जिदों और धार्मिक उपदेशों की खास पहुंच और असर पर भी ज़ोर दिया, और कहा कि धार्मिक नेताओं की ज़िम्मेदारी है कि वे उस असर का इस्तेमाल सामाजिक सुधार के लिए सही तरीके से करें। “मीटिंग में, हमारे एजेंडा के मुद्दों में दो तरह के प्रस्ताव शामिल हैं जिन्हें हमने अपनाया है। इसके साथ ही, जो दूसरे प्रस्ताव आए हैं, उन्हें स्टडी करने के लिए बनाई गई एक कमेटी को भेज दिया गया है ताकि वह उन पर काम कर सके। प्रस्ताव जम्मू और कश्मीर में अभी चल रहे सामाजिक मुद्दों और सामाजिक समस्याओं के बारे में हैं,” मीरवाइज़ ने कहा। कश्मीर, जम्मू और लद्दाख के धार्मिक नेताओं की भागीदारी ने इस पहल में एक बड़ा क्षेत्रीय पहलू जोड़ा है। यह मीटिंग जम्मू और कश्मीर में समुदायों को प्रभावित करने वाली कई सामाजिक समस्याओं पर चिंताओं के बीच हो रही है। MMU की पहल में मस्जिदों की धार्मिक पूजा से कहीं ज़्यादा बड़ी भूमिका की सोची गई है, जिसमें मस्जिदें शायद कम्युनिटी-बेस्ड सोशल रिफॉर्म और अवेयरनेस हब बन सकती हैं, जहाँ धार्मिक नेता, परिवार और लोकल कम्युनिटी मिलकर युवाओं और बड़े पैमाने पर समाज को प्रभावित करने वाले मुद्दों को हल कर सकते हैं। शिया और सुन्नी विद्वानों को एक कॉमन प्लेटफॉर्म पर लाने पर ज़ोर देना, साझा सामाजिक चिंताओं और सामूहिक कम्युनिटी ज़िम्मेदारी के इर्द-गिर्द धार्मिक एकता दिखाने की कोशिश को भी दिखाता है।
0
0
Report

भिवंडी में लूम सबसिडी घोटाला: 650 करोड़ की सबसिडी छह कंपनियों के भ्रष्टाचार के आरोप

Thane, Maharashtra:भिवंडी - लूम सबसिडी घोटाळा... लूम व्यवसायात मँचेस्टर शहर म्हणून ओळखल्या जाणाऱ्या भिवंडी शहरातील लूम उद्योजकांसाठी केंद्र शासनाकडून आलेली 650 कोटी रुपयांची सबसिडी 6 मोठ्या कंपन्यांनी अधिकाऱ्यांच्या संगनमताने लाटल्याचा गंभीर आरोप काँग्रेसने केला आहे. या प्रकरणी संबंधित कंपनी मालक आणि अधिकाऱ्यांवर फौजदारी कारवाई करण्याची मागणी काँग्रेसचे ठाणे ग्रामीण सरचिटणीस पंकज गायकवाड यांनी केली आहे. भिवंडी शहराला केंद्र शासनाकडून लूम उद्योगासाठी सुमारे 650 कोटी रुपयांची सबसिडी मंजूर झाली होती. ही सबसिडी थेट लहान व्यावसायिकांच्या आणि उद्योजकांच्या खात्यात जमा होणे अपेक्षित होते. मात्र 2016 ते 2019 या कालावधीत 6 नामांकित कंपन्यांनी संबंधित अधिकाऱ्यांशी संगनमत करून ही सबसिडी लाटल्याचा आरोप पंकज गायकवाड यांनी केला आहे. या विरोधात आवाज उठवणाऱ्या काही लहान व्यावसायिकांना जीवे मारण्याच्या धमक्या आल्याने त्यांनी माघार घेतली आणि हा घोटाळा दाबला गेला, असा आरोपही गायकवाड यांनी केला आहे. या प्रकरणी यापूर्वी सीबीआय चौकशी झाली होती, मात्र त्याचा निष्कर्ष समोर आला नसल्याचे ते म्हणाले. त्यामुळे या संपूर्ण प्रकरणाची सखोल चौकशी करून दोषींवर फौजदारी कारवाई करावी, अशी मागणी काँग्रेसकडून करण्यात येत आहे. भिवंडीच्या पावरलूम व्यावसायिकांसाठी आलेली 650 कोटीची सबसिडी 6 कंपन्यांनी अधिकाऱ्यांना हाताशी धरून लुटली आहे. 2016 ते 2019 मध्ये हे घडलं आहे. CBI चौकशी झाली पण निष्कर्ष नाही. या सर्वांवर फौजदारी गुन्हे दाखल झाले पाहिजेत. या आरोपांमुळे भिवंडीतील पावरलूम क्षेत्रात पुन्हा एकदा खळबळ उडाली असून शासन या प्रकरणी काय भूमिका घेते याकडे सर्वांचे लक्ष लागले आहे.
0
0
Report
Advertisement

कुन्दन सोलर पैनल का भव्य शुभारम्भ सौर ऊर्जा अपनाने से बिजली बिल में राहत के साथ बिजली संकट से राहत

Basti, Uttar Pradesh:बस्ती 17 सितम्बर 2026। लोहिया काम्पलेक्स के ब्लॉक-सी में कुन्दन सोलर पैनल का भव्य शुभारम्भ वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला एवं रिंकू दूबे ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सौर ऊर्जा के महत्व और सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला ने कहा कि बिजली संकट और बढ़ते बिजली बिल से परेशान लोगों के लिए सोलर पैनल उपयोगी विकल्प है। सौर ऊर्जा अपनाने से बिजली की जरूरत का बड़ा हिस्सा पूरा किया जा सकता है और बिजली बिल में भी कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना है। पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रिंकू दूबे ने कहा कि सोलर पैनल लगवाकर उपभोक्ता बिजली खर्च में राहत पा सकते हैं। उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सब्सिडी का लाभ उठाते हुए अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाने की अपील की। लखनऊ से आए यूनिट हेड सुधाकर त्रिपाठी ने बताया कि कुन्दन सोलर पैनल यूनिट में अडाणी, यूटीएल, टाटा और प्रीमियर जैसे विभिन्न कंपनियों के सोलर पैनल उपलब्ध हैं। उपभोक्ताओं की आवश्यकता और मांग के अनुसार सोलर सिस्टम स्थापित कराया जाता है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार सब्सिडी का लाभ भी उपलब्ध कराया जाता है। आटा चक्की जैसे व्यावसायिक उपयोग के लिए भी सोलर पैनल लगवाया जा सकता है, जिस पर उन्होंने 35 प्रतिशत सब्सिडी मिलने की जानकारी दी। बस्ती हेड अजय सिंह ने बताया कि विकास भवन के निकट लोहिया काम्पलेक्स के सी-ब्लॉक में यूनिट स्थापित की गई है। यहां उपभोक्ताओं को सोलर पैनल, उसकी क्षमता, स्थापना एवं उपलब्ध योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर चुनाव: डागा के नामांकन वापसी पर सियासी हलचल तेज

Jaipur, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबरमेयर चुनाव में नवरत्न डागा के नामांकन वापसी को लेकर आज हलचल तेज डागा और PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल वायरल तस्वीर के बाद आज नामांकन वापस लेने की चर्चा ने पकड़ा जोर सूत्रों के मुताबिक नामांकन वापसी को लेकर बातचीत के बाद अब सब कुछ ठीक होने के संकेत इसी बीच पीसीसी चीफ डोटासरा से मुलाकात की तस्वीर ने बढ़ाई सियासी हलचल संभाग में विधायक ने की मध्यस्था, आज नामांकन वापसी की अंतिम तारीख, डागा क्या फैसला लेते हैं इस पर टिकी नजर, सूत्रो के मुताबिक डागा आज कुछ देर बाद नामांकन वापिस ले सकते है
0
0
Report

टेल्को स्टेडियम के पास वैन दुर्घटना: 15-17 बच्चे घायल, चालक समेत दो गंभीर

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एन-111 के समीप चिन्मया विद्यालय के बच्चों को लेकर जा रही टाटा विंगर स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में वैन में सवार 15 से 17 बच्चे घायल हो गए, जबकि चालक समेत दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल वैन स्टेडियम की ओर से चिन्मया विद्यालय के बच्चों को छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चैम्बर तक फट गया। दुर्घटना के समय जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घबरा गए। हादसे के बाद वैन में सवार बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के फ्लैटों और घरों से लोग तुरंत बाहर निकल आए। कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल उपचार के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी ने बताया कि दुर्घटना संभवतः एक कार को बचाने के प्रयास में हुई। उनके अनुसार चिन्मया स्कूल की दिशा से आ रही एक कार अचानक स्कूल वैन के बेहद करीब आ गई और उसे सटते हुए पार कर गई। कार चालक की गतिविधि पर नजर रखने और पीछे मुड़कर देखने के दौरान वैन चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिसके बाद वैन सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनाग्रस्त वैन को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर स्कूली बच्चों की सुरक्षा और सड़क पर सावधानी बरतने की आवश्यकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं。
0
0
Report

ED की छापेमारी: सरायकेला में संजय डालमिया के घर पर तलाशी जारी

Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला में शुक्रवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के पटनायक टोला स्थित आवास पर छापेमारी की. सुबह करीब सात बजे तीन वाहनों से पहुंची ईडी की टीम ने घर को अपने कब्जे में लेते हुए तलाशी शुरू की. टीम द्वारा घर के अंदर विभिन्न स्थानों पर दस्तावेजों एवं अन्य सामानों की जांच किए जाने की सूचना है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सहकारिता बैंक से करीब 35 करोड़ रुपये का लोन लेने और उसके भुगतान नहीं किए जाने से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है. ईडी की टीम मामले से संबंधित वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की जांच कर रही है. छापेमारी के दौरान घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी देखी गई. हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक छापेमारी को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. टीम की कार्रवाई जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. लोन मामले पर कारोबारी संजय डालमिया जमानत पर बाहर है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top