icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मैहर के एकलव्य विद्यालय में सुरक्षा पर सवाल, छात्र रात में दीवार फांदकर फरार

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आई है। विद्यालय में पढ़ने वाला कक्षा 6 का छात्र देर रात हॉस्टल की पिछली दीवार फांदकर बाहर चला गया। हैरानी की बात यह है कि सुबह उपस्थिति दर्ज करते समय छात्र के गायब होने की जानकारी मिली, जबकि पुलिस को सूचना करीब 8 घंटे बाद दी गई। छात्र के दीवार कूदकर बाहर जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार छात्र सचिन गौड़, पिता हृदय लाल गौड़, मूल निवासी सिंगरौली है। वह करीब पांच दिन पहले ही एकलव्य आवासीय विद्यालय में दाखिल हुआ था। बताया जा रहा है कि रात लगभग 12 बजे वह हॉस्टल की पिछली दीवार फांदकर बाहर निकल गया। सुबह बच्चों की अटेंडेंस के दौरान उसके लापता होने का पता चला, जिसके बाद विद्यालय प्रबंधन में हड़कम मच गया। विद्यालय प्रबंधन ने छात्र के परिजनों को सूचना दी और उसकी तलाश शुरू की। वहीं, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें छात्र दीवार कूदकर बाहर जाता दिखाई दे रहा है। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब छात्र देर रात परिसर से बाहर निकल गया, तो सुरक्षा व्यवस्था उसे रोक क्यों नहीं पाया और पुलिस को सूचना देने में कई घंटे की देरी क्यों हुई।
0
0
Report

बihar ke Vaishali mein paperless registration ne nagrikon ko di aasaan aur tez seva

Hajipur, Bihar:हाजीपुर बिहार में आज से निबंधन व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल होने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। आज से पेपरलेस निबंधन प्रणाली की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को बड़ी राहत देने वाली नई सुविधा भी शुरू की गई है। पेपरलेस निबंधन व्यवस्था लागू होने के बाद अब रजिस्ट्री की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक होगी। दस्तावेजों का डिजिटल सत्यापन होने से कागजी प्रक्रिया कम होगी और लोगों का समय भी बचेगा। वैशाली की जिलाधिकारी ने कहा कि इस नई व्यवस्था से सबसे अधिक लाभ 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को मिलेगा। अब उन्हें रजिस्ट्री कराने के लिए निबंधन कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जरूरत पड़ने पर निबंधन विभाग की टीम उनके घर जाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेगी। पेपरलेस निबंधन और घर-घर निबंधन जैसी सुविधाओं के साथ सरकार का उद्देश्य रजिस्ट्री प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुगम बनाना है। आने वाले समय में इससे आम लोगों के साथ-साथ बुजुर्ग और दिव्यांगजनों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report

रायगढ़ में अवैध कबाड़ परिवहन पर पुलिस कार्रवाई: 6.5 टन कबाड़ और वाहन जब्त

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। लैलूंगा और छाल पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए करीब 6.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़, एक 14 चक्का ट्रक और एक माजदा वाहन सहित ₹28.48 लाख की संपत्ति जब्त की है।लैलूंगा पुलिस ने खम्हार मोड़ के पास नाकेबंदी कर 14 चक्का ट्रक से 4.5 टन लोहे का स्क्रैप बरामद किया। चालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद ट्रक और कबाड़ जब्त कर कार्रवाई की गई। वहीं, छाल पुलिस ने ग्राम बोजिया के पास माजदा वाहन से करीब 2 टन कबाड़ बरामद किया। चालक के पास भी परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने वाहन और कबाड़ जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, जब्त कबाड़ के स्रोत और उससे जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है तथा अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी。
0
0
Report
Advertisement

IGL, शिक्षा निदेशालय और एहसास फाउंडेशन का MoU: दिल्ली के 75 स्कूलों में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग

Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL), शिक्षा निदेशालय और एहसास फाउंडेशन के बीच हुए एक समझौते (MoU) के तहत दिल्ली के 75 CM SHRI स्कूलों में वॉटर हार्वेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा।IGL की CSR पहल के तहत शुरू होने वाले इस प्रोजेक्ट से छतों पर बारिश का पानी जमा करने (रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग) के सिस्टम बनेंगे, ग्राउंडवाटर रिचार्ज बेहतर होगा और स्टूडेंट्स व टीचर्स के बीच पानी बचाने को लेकर जागरूकता बढ़ेगी।यह पायलट प्रोजेक्ट सरकारी और MCD स्कूलों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग को बड़े पैमाने पर लागू करने की नींव रखेगा, जिससे दिल्ली को हरा-भरा और पानी के मामले में ज़्यादा सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी: CMO(वीडियो: दिल्ली CMO)
0
0
Report

एटा के न्यू लाइफ हॉस्पिटल में निजी डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसूता मौत, परिवार ने हंगामा किया

Etah, Uttar Pradesh:एटा में प्राइवेट डॉक्टर की लापरवाही से फिर हुई एक प्रसूता की मौत, जिले में 6 माह के भीतर इन निजी अस्पताल कर्मियों की लापरवाही से आधा दर्जन से अधिक महिलाओं की हो चुकी है मौतें, डिलीवरी में लापरवाही की वजह से प्रसूता की मौत का परिजनों ने लगाया आरोप, परिजनों ने न्यू लाइफ प्राइवेट हॉस्पिटल कर्मियों की लापरवाही से मौत का लगाया आरोप, स्वास्थ्य विभाग बेखबर, न्यू लाइफ हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद प्रसूता माधुरी की अचानक बिगड़ी हालत, परिजनों ने प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में काटा जमकर हंगामा, अस्पताल कर्मियों ने हालत बिगड़ने पर देर रात कर दिया रेफर, उपचार के लिए बाहर ले जाते वक्त रास्ते में हुई मौत, 21 वर्षीय मृतका माधुरी नगला जईया थाना एका जिला फ़िरोज़ाबाद की रहने वाली बताई जा रही है, अस्पताल की लापरवाही और इलाज में देरी से प्रसूता ने तोड़ा दम ये परिजनों का आरोप, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस, कोतवाली नगर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल की घटना।
0
0
Report
Advertisement

अंबाला में जलनिकासी सुधारेगी: असीम गोयल ने ड्रेनों का निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश

Ambala, Haryana:अंबाला में जलभराव की समस्या को लेकर पूर्व मंत्री असीम गोयल का प्रशासनिक अमले के साथ एक्शन देखने को मिला है। इस दौरान उन्होंने मुख्य ड्रेनों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। अंबाला में मानसून से दौरान बरसाती पानी की निकासी की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए पूर्व मंत्री असीम गोयल पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज शहर की मुख्य ड्रेनों का प्रशासनिक अमले के साथ विस्तृत दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त, नगर निगम कमिश्नर, मेयर अक्षिता सैनी समेत तमाम विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जहां भी खामियां पाई गईं, पूर्व मंत्री ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा पूरे शहर का एक जॉइंट विजिट किया है। जो भी चीजें लग रहा था कि पहले जल्दी हो जानी चाहिए थीं, उनमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। अंबाला ड्रेन की स्ट्रेंथनिंग और पानी की निकासी को और कैसे बेहतर बनाया जा सके, इस पर पूरा ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान असीम गोयल ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष विकास कार्यों में केवल बाधा डालने का काम कर रहा है। असीम गोयल ने विश्वास दिलाया कि अंबाला की जनता से किया गया उनका वादा हर हाल में पूरा किया जाएगा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शहर के विकास को किसी भी सूरत में रुकने नहीं दिया जाएगा। असीम गोयल ने वादा करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम अंबाला की निकासी की समस्या को दूर करने का काम करेंगे। विपक्ष के पास करने को कुछ नहीं है, वे केवल बड़े-बड़े सवाल उठा रहे हैं। लेकिन हम अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। नायब सैनी जी के नेतृत्व में अंबाला आगे बढ़ेगा और इसकी विकास की गति को कोई नहीं रोक सकता।
0
0
Report
Advertisement

शेतकरी कर्जमाफी में त्रुटियाँ दूर, किसानों को फायदा मिलने वाला फैसला

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव पब्लिक ऑफिशियल्स: पालकमंत्री गुलाबराव पाटील ऑन,शेतकरी कर्जमाफी. कर्जमाफी मधील त्रुटी दूर केल्या हा शेतकऱ्यांसाठी फायदा साठीचा निर्णय आहे. शेतकऱ्यांची यासंदर्भात agodeNaraji होती, या निमित्ताने तेदेखील दूर होणार आहे. काही वंचित शेतकरी होते त्यांचा देखील यामध्ये समावेश होणार आहे. ऑन्स पाणीटंचाई आणि पाऊस. पाऊस हा शेतीसाठी चांगला आहे, परंतु पिण्यासंदर्भात अद्यापही अनेक ठिकाणी पाण्याची टंचाई आहे. जोपर्यंत नदी नाले, धरणामध्ये पाणी येणार नाही, तोपर्यंत पाणी टंचाई कायम राहणार आहे. श्रीकांत शिंदे यांचा ऑपरेशन ट Tigerचा फोटो व्हायरल ते खासदार आहेत. खासदार एकमेकांना भेटले असतील तर त्यात चुकीचं काय. मिसिंग लिंक वरून विरोधकांची टीका. मोठा लिंक प्रकल्प झाला 90 टक्के काम जर चांगलं झालं आहे, तर त्यात काही छोटी चूक राहिली असेल. 20-25 वर्षात काहीच झालं नाही. हे काम आमच्याच कार्यकाळात झालेले आहे हे जनतेला माहित आहे. शरद पवार आणि एकनाथ शिंदे यांची भेट. उद्या मी पण शरद पवार यांची भेट घेऊ शकतो. शरद पवार हे देशाचे कृषिमंत्री राहून चुकले आहेत, त्यामुळे त्यात काही बदल होत आहे, असं काही नाही, पण सध्या काय करणार शंकांचं माहोल सध्या सुरू आहे. एकनाथ खडसे यांची घर वापसी. आपला कार्यक्रम चांगला व्हावा, कुटुंबातील लोकांची आणि कार्यकर्त्यांची तसेच मागच्यांची लाईन चांगली लागावी यासाठीचा हा प्रयत्न सुरू आहे. एकनाथ खडसेंच्या घर वापसीवरून गुलाबराव पाटलांची टीका.
0
0
Report

रीको ने 1Q 2026-27 में भूखंड आवंटन में चार गुना वृद्धि हासिल की

Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिशा निर्देश पर विकास को नई गति, भूखण्ड आवंटन और विकास कार्यों में रीको का बेहतरीन प्रदर्शन. रीको प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार ओला ने बताया कि रीको प्रतिवर्ष औद्योगिक विकास को नई गति और दिशा दे रहा. वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही भूखंडों का आवंटन 1 अप्रैल से 30 जून 2026 में 1038 औद्योगिक भूखण्डों का आवंटन. पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में 214 भूखण्ड आवंटित किए गए. रीको ने भूखण्ड आवंटन में पांच गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की है. रीको ने वित्तीय वर्ष के प्रथम तीन माह में भूमि आवंटन की करीब 1364 करोड़ रु की भूमि उद्यमियों को आवंटित की है, जबकि पिछले वर्ष यह राशि 584 करोड़ रुपये थी.
0
0
Report

मझौलिया में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा,41 लीटर विदेशी शराब जब्त,तस्कर फरार,दो बाइक बरामद

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow12m ago
Majhaulia, Bihar:पश्चिम चम्पारण:- मझौलिया थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।मझौलिया थाना क्षेत्र के लालसरैया नहर के समीप छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो बाइक से ले जाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही बाइक सवार तस्कर अंधेरे और नहर के किनारे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से सुपर स्प्लेंडर (BR22AO9822) तथा हीरो बाइक (BR22BD2196) को जब्त किया। तलाशी के दौरान दोनों बाइकों से रॉयल स्टैग व्हिस्की (375 एमएल) की 65 बोतलें एवं किंगफिशर (500 एमएल) की 34 कैन बरामद हुईं। जब्त शराब की कुल मात्रा 41 लीटर बताई गई है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान कर ली गई है। बाइक चालक एवं मालिक के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। वहीं, क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है।
0
0
Report
Advertisement

ओवरलोड रेल वाहनों से हरदिया डैम पुलिया टूट, गांव पानी-सींचाई से महरूम

Nawada, Bihar:रजौली: रेलवे कंपनी के ओवरलोड वाहनों से टूटी 45 साल पुरानी हरदिया डैम पुलिया, दर्जनों गांव का टूटा संपर्क, गांवों की पेयजल-सिंचाई ठप नवादा के रजौली के  तिलैया-कोडरमा रेलखंड निर्माण में लगे ओवरलोडेड वाहनों की लापरवाही से रजौली प्रखंड के हरदिया पंचायत स्थित फुलवरिया डैम जाने वाले मार्ग की 45 साल पुरानी पुलिया भरभराकर गिर गई। 1980 में बनी इस पुलिया के टूटने से सुअरलेटी, पिपरा, परतौनिया, चोरडीहा, भानेखाप समेत डैम के उस पार के दर्जनों गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। हजारों ग्रामीण, किसान और स्कूली बच्चे परेशान हैं। साथ ही क्षेत्र की सिंचाई और 90 गांवों की नल-जल योजना भी ठप हो गई है। ओवरलोड वाहनों से ढही पुलिया स्थानीय ग्रामीण जयेंद्र यादव उर्फ जालो यादव ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनियों के लोहे, बालू, सीमेंट और गिट्टी लदे भारी वाहन बेरोकटोक इसी रास्ते से गुजर रहे थे। ओवरलोड वाहनों के लगातार दबाव से पुलिया क्षतिगस्त होकर टूट गई। न्यू सिंगर निवासी विनोद राजवंशी ने कहा कि हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन अब लोगों को 3-4 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। _90 गांवों की पेयजल-सिंचाई प्रभावित_ हरदिया निवासी बीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिया टूटने से डैम का पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा, सिंचाई पूरी तरह बाधित है। वहीं जिंदल में पदस्थापित पंप ऑपरेटर पंकज कुमार ने बताया कि पुलिया के बगल से ही डैम से सप्लाई मशीन तक जाने वाला मुख्य पाइप गुजरा है। पुलिया क्षतिगस्त होने से बहुउद्देशीय जल परियोजना के तहत 90 गांवों को मिलने वाली नल-जल योजना भी ठप हो गई है। पुलिया बनने तक ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए संकट झेलना पड़ेगा। *ग्रामीणों की मांग - कंपनी से वसूला जाए हर्जाना:*   ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि रेलवे निर्माण कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर क्षतिगस्त पुलिया का अविलंब निर्माण कराया जाए। साथ ही कंपनी से हर्जाना वसूलकर वैकल्पिक पेयजल और सिंचाई की व्यवस्था की जाए। फुलवरिया डैम क्षेत्र के दर्जनों गांव इस एकमात्र रास्ते पर निर्भर हैं। पुलिया के अभाव में न सिर्फ खेती प्रभावित हो रही है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और मरीजों को अस्पताल पहुंचने में भी परेशानी हो रही है। बाइट_
0
0
Report

पत्नी और प्रेमी ने पति की हत्या कर शव दफन किया; तीन महीने बाद कंकाल मिला

Satna, Madhya Pradesh:सतना। इंदौर की सोनम रघुवंशी और पुणे की सिया गोयल हत्याकांड अभी देश के जेहन से उतरे भी नहीं थे कि सतना जिले ने एक और दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या कर शव को जमीन में दफन कर दिया। तीन महीने तक लापता रहे 26 वर्षीय विपिन कुमार यादव का कंकाल अंततः ससुराल के पास खोदी गई जमीन से बरामद हुआ।मामला रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के मोहार टोला भगदेवरा निवासी विपिन कुमार यादव का है। 26 मार्च 2026 को विपिन अपनी पत्नी आंचल यादव से मिलने रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकर गांव स्थित ससुराल गया था। इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने खोजबीन के बाद 28 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन कई सप्ताह तक कोई सुराग नहीं मिला।पुलिस जांच में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। विपिन की पत्नी आंचल यादव (20) और टीकर गांव निवासी सुनील कुशवाहा (20) के बीच विवाह से पहले से प्रेम संबंध थे। शादी के बाद भी दोनों दिन में कई-कई बार फोन पर बातें करते थे। कॉल डिटेल रिकॉर्ड सबसे बड़ा सबूत बना। 25 मार्च को सुनील विपिन के घर पहुंचा और रात वहीं रुका। अगले दिन उसे घुमाने के बहाने टीकर गांव ले गया। वहां शराब पार्टी के दौरान सुनील और उसके साथी संदीप बहरोलिया ने विपिन की हत्या कर दी। शव को पहले कुएं में फेंका गया, फिर पुलिस दबाव बढ़ने पर निकालकर गांव के सुनसान स्थान पर गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।गोविंदगढ़ पुलिस ने सुनील को हिरासत में लिया। सख्त पूछताछ में उसने हत्या और शव छिपाने की बात स्वीकार की। कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में खुदाई कराई गई, जहां से विपिन का कंकाल और कपड़े बरामद हुए। परिजनों ने शिनाख्त कर ली।पुलिस ने आंचल यादव और सुनील कुशवाहा दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी जांच जारी है। यह घटना वैवाहिक विश्वासघात और प्रेम के अंधेरे पहलू की एक और भयावह मिसाल बन गई है।
0
0
Report

धनौरा मंडी समिति में आढ़ती की सेफ अलमारी से लाखों रूपए की नगदी चोरी पुलिस जांच में जुटी

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow12m ago
Amroha, Uttar Pradesh:मंडी धनौरा कस्बे में मंडी समिति में चोरों ने एक आढ़ती की दुकान को निशाना निशाना बनाया जिसमें रखें 3.81 लाख रुपये चोरी कर चोर मौके से फरार हो गए आढ़ती सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो घटना की जानकारी जानकारी हुई मंडी में चोरी की घटना से मंडी समिति में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। मंडी समिति स्थित बालकिशन सैनी की आढ़त पर इन दिनों अरबी की खरीद चल रही है। बताया गया कि किसानों और व्यापारियों के भुगतान के लिए 3.81 लाख रुपये शुक्रवार शाम दुकान में लगी सेफ में रखे गए थे। रात में अज्ञात चोर दुकान के बाहर लगा लोहे का जाल तोड़कर अंदर घुस गए और सेफ में रखी पूरी नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। साथ ही मंडी परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top