icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सरकारी राशन विक्रेताओं के हित में सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollowJust now
Gonda, Uttar Pradesh:सरकारी राशन विक्रेताओं के हित में सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय गोण्डा। जिले के उचित दर विक्रेताओं के हित में लाभांश वृद्धि की घोषणा किए जाने पर उचित दर विक्रेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार के प्रति आभार जताया। सजीव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान उचित दर विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। लाभांश में वृद्धि को उचित दर विक्रेताओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि उचित दर विक्रेता शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अंतिम पायदान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लाभांश वृद्धि से उन्हें अपने दायित्वों के निर्वहन में और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा तथा पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, सांसद गोण्डा/केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र,सांसद कैसरगंज के प्रतिनिधि संजीव सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा अकबाल बहादुर तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, एआरओ शिव प्रकाश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेतागण एवं संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
0
Report

प्रतापगढ़ में भारतीय मजदूर संघ का धरना-प्रदर्शन, 11 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के कर्मचारी और श्रमिक रैली में शामिल हुए। रैली सामुदायिक भवन हाउसिंग बोर्ड से शुरू होकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची, जहां प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने आंगनबाड़ी, आशा सहयोगिनी, ठेका कर्मचारी, विद्युत, रोडवेज, शिक्षा, श्रम, चिकित्सा, जलदाय, स्वायत्त शासन, पथ विक्रेता और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान की मांग उठाई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों की लंबित मांगों का जल्द सकारात्मक समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो भारतीय मजदूर संघ चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। कार्यक्रम के अंत में श्रमिक एकता के नारों के साथ प्रदर्शन का समापन किया गया।
0
0
Report
Advertisement

शिकायतकर्ताओं ने बताई राशन कार्ड की समस्या,जांच के बाद जनता दर्शन में लाभार्थियों को मिले राशन कार्ड

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow1m ago
गोण्डा, उत्तर प्रदेश:शिकायतकर्ताओं ने बताई राशन कार्ड की समस्या,जांच के बाद जनता दर्शन में लाभार्थियों को मिले राशन कार्ड गोंडा।कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान विकासखण्ड झंझरी के ग्राम इमरती विसेन निवासी बीनू सिंह पत्नी संतोष सिंह, रेशमा पत्नी मोहम्मद असलम, संगीता पत्नी कृष्ण कुमार पाण्डेय एवं मौना देवी पत्नी सालिकराम ने जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्या रखी। शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उनके परिवारों में आय का कोई नियमित जरिया नहीं है, जिसके कारण उन्हें परिवार के भरण-पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पात्रता के आधार पर राशन कार्ड जारी किए जाने का अनुरोध किया। समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी आवेदकों की पात्रता की जांच कर नियमानुसार राशन कार्ड जारी करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा संबंधित सभी लाभार्थियों की पात्रता की जांच की गई।
0
0
Report

प्रतापगढ़ में NDPS एक्ट के तस्कर को गिरफ्तार: जेल जाने का खतरा

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत केसरियावाद थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में दो माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अर्जुन लबाना को उसके गांव करमदीखेड़ा से पकड़ा। मामले में आरोपी से डोडाचूरा की तस्करी के संबंध में पूछताछ और अनुसंधान जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में थानाधिकारी रमेश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 14 जून को नाकाबंदी के दौरान धरियावद रोड पर एक मोटरसाइकिल और उसके पीछे चल रही बोलेरो पिकअप ने पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागने का प्रयास किया। दोनों वाहन पीपलिया पुल के पास से महुड़ीखेड़ा जाने वाले रास्ते की ओर भागे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो चालक मोटरसाइकिल और पिकअप को नाला महुड़ीखेड़ा के वन विभाग के जंगल के पास छोड़कर जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद बोलेरो पिकअप की तलाशी ली गई। पिकअप के पीछे के डाले में नीले और पीले रंग का तिरपाल बिछाकर और उसी से ढका हुआ था। तिरपाल हटाने पर पिकअप में अफीम डोडाचूरा भरा हुआ मिला। इस मामले में मोटरसाइकिल चालक उमेश पुत्र अरविंद, उम्र 23 वर्ष, निवासी करमदीखेड़ा थाना राठांजना को अवैध रूप से अफीम डोडाचूरा के परिवहन की एस्कॉर्टिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वहीं उसके पिता अरविंद लबाना के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। अनुसंधान के दौरान मामले में वांछित आरोपी अर्जुन पुत्र दलीचंद, उम्र 26 वर्ष, निवासी करमदीखेड़ा थाना राठांजना की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी को उसके गांव से डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की तस्करी और डोडाचूरा के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में अनुसंधान जारी है。
0
0
Report

ईआरसीपी प्रोजेक्ट हादसे में सांवरिया गुजर की मौत, पोस्टमार्टम जारी

Kota, Rajasthan:बूंदी जिले के देईखेड़ा थाना क्षेत्र के गोहटा में ईआरसीपी प्रोजेक्ट हादसे में मृत युवक सांवरिया गुजर के शव का आज पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। हादसा कल गोहटा में चल रहे ईआरसीपी प्रोजेक्ट के दौरान हुआ था, जिसमें दो लोग दबकर घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए कोटा लाया गया था। इलाज के दौरान सांवरिया गुजर की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल का उपचार जारी है। देईखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

यूपी ATS ने जैश-ए-मुहम्मद से जुड़ा आतंकवादी गिरफ्तार, मदरसे से फंड पाकिस्तान भेजने आरोप

जैश-ए-मुहम्मद से जुड़ा 01 आतंकी यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजने का आरोप आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), उत्तर प्रदेश को आसूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति मदरसे के नाम पर लोगों से चंदा ले रहा है और उस चंदे की रकम को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन को भारत में जेहाद करने के उद्देश्य से भेज रहा है। यह भी सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त व्यक्ति पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर से प्रभावित है तथा उसके बयान साझा कर लोगों को भारत में हिंसात्मक जेहाद के लिए भड़काता है। एटीएस की टीम द्वारा पुष्ट किए जाने पर ज्ञात हुआ कि एक व्यक्ति मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद जहीर, जो मूलतः बिहार का रहने वाला है, पूर्व में मेरठ में रहकर एक मदरसे से पढ़ाई कर चुका है। जफर के सोशल मीडिया अकाउंट के विश्लेषण से भी यह बात सामने आई कि वह जैश-ए-मुहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर की कथित भड़काऊ और जेहादी तकरीरें साझा कर लोगों को हिंसात्मक जेहाद के लिए प्रेरित कर रहा था। यूपी एटीएस द्वारा मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद जहीर, निवासी ग्राम मीरगंज, थाना रौटा, जनपद पूर्णिया, बिहार को दिनांक 16 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध मु.अ.सं. 13/2026, अंतर्गत धारा 152, 61(2) बीएनएस-2023 तथा 18/38 यूएपी अधिनियम 1967 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है。
0
0
Report

संभल में अवैध जूता-जींस फैक्ट्री पर छापा, गिरफ्तारी की चेतावनी

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर सिंह ने खग्गू सराय में महफूज के घर पर छापा डाला। छापे के दौरान मौके पर जींस और जूते बनाने की दो अवैध फैक्ट्री चल रही मिलीं। फैक्ट्री संचालित करने के लिए आवश्यक परमिशन, रजिस्ट्रेशन, GST, फायर NOC आदि दस्तावेज नहीं दिखे। प्रशासन को चकमा देकर घरेलू परिसर में इन फैक्ट्रीयों को चलाया जा रहा था। वरिष्ठ अधिकारी ने फैक्ट्री ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा; संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। खग्गू सराय इलाके का मामला। बाइट सुधीर सिंह सिटी मजिस्ट्रेट संभल
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर में निजी संस्थान शिक्षिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी, कोतवाली जांच जारी

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के डूंगरपुर शहर में एक निजी संस्थान में शिक्षिका ने प्रताप नगर में अपने किराए के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसआई भंवर सिंह ने बताया कि बेगूं चित्तौड़गढ़ निवासी हाल डूंगरपुर शहर निवासी गौतम कटारा ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उनकी पत्नी निकिता शर्मा डूंगरपुर स्थित तपस संस्थान में अध्यापिका पद पर कार्यरत थीं और दोनों यहाँ शहर के प्रताप नगर में किराये का कमरे लेकर रहते थे। पति गौतम कटारा 13 अगस्त को जमीन से जुड़े काम के सिलसिले में अपने गांव चनोरा गए थे। 17 अगस्त को शाम लगभग 6:30 बजे जब उन्होंने अपनी पत्नी निकिता को फोन किया, तो उसने कॉल नहीं उठाया। लगातार फोन न उठने पर गौतम ने डूंगरपुर में ही मौजूद विजय चतुर्वेदी को फोन कर स्थिति का पता लगाने को कहा। जब विजय चतुर्वेदी कमरे पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। शक होने पर जब उन्होंने खिड़की से अंदर झांककर देखा, तो रसोई में हुक से बंधी साड़ी का फंदा बनाकर निकिता फांसी पर लटकी हुई थी। विजय ने तुरंत इसकी सूचना गौतम और परिजनों को दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा और डूंगरपुर के जनरल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहाँ पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

नवजात बच्चे को एक्सपायर्ड दवा, झुंझुनूं अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजकीय जिला बीडीके अस्पताल की एक बार फिर लापरवाही सामने आई है। इस बार नवजात बच्चे को ही अस्पताल द्वारा एक्सपायरी डेट की दवा दे दी गई। दवा लेने के बाद बच्चे की तबियत बिगड़ गई। परिजन एमरजेंसी में बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक को फिर से बच्चे को दिखया गया। आपको बता दें कि जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल में नवजात बच्चे को ऐसी दवा दे दी गई जिसकी एक्सपायरी डेट बच्चे को डिस्चार्ज करने के महज तीन दिन बाद खत्म हो गई। परिजनों ने अस्पतालपर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। झुंझुनूं के मालसर गांव निवासी अमित कुमार ने बताया कि उनके बच्चे का जन्म 21 जुलाई को हुआ था। जन्म के बाद सांस लेने में परेशानी होने पर बच्चे को बीडीके अस्पताल की एनआईसीयू में भर्ती कराया गया। करीब एक सप्ताह उपचार के बाद 28 जुलाई को बच्चे को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। परिजनों के अनुसार, 28 जुलाई को डिस्चार्ज के समय अस्पताल की ओर से बच्चे को दौरे आने की बात कहते हुए एक सिरप दी गई। दवा की शीशी पर एक्सपायरी डेट 7/2026 अंकित थी, यानी दवा उसी महीने की थी और डिस्चार्ज के तीन दिन बाद उसकी एक्सपायरी खत्म हो गई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने दवा की एक्सपायरी डेट पर ध्यान नहीं दिया और डॉक्टर की सलाह के अनुसार बच्चे को दवा देते रहे। अमित कुमार के मुताबिक, करीब 20 दिनों तक बच्चे को यह दवा दी गई। इसके बाद बच्चे के कान में फुंसी, सूजन और मवाद आने की समस्या होने लगी। परेशानी बढ़ने पर परिजन बच्चे को दोबारा बीडीके अस्पताल लेकर पहुंचे। इसी दौरान दवा की शीशी की एक्सपायरी डेट देखने पर मामला सामने आया। परिजनों ने कहा कि यदि दवा से बच्चे को कोई गंभीर नुकसान होता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई करने और बच्चे के स्वास्थ्य की पूरी जांच कराने की मांग की है। हालांकि, मामले में अस्पताल प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
0
0
Report
Advertisement

बांकुरा के मानकानाली पुल डूबा, डंपर फँसा— भारी बारिश से जलस्तर बढ़ा

Bankura, West Bengal:ফের ভেসে গেল বাঁকুড়ার গন্ধেশ্বরী নদীর মানকানালী সেতু। ভেসে যাওয়া সেতু দিয়ে পারাপার করতে গিয়ে দুর্ঘটনার কবলে পড়লো একটি ডাম্পার। নিম্ন চাপের জেরে গতকাল থেকে ভারী বৃষ্টি শুরু হয়েছে বাঁকুড়া জেলায়। এর ফলে বাঁকুড়ার উপর দিয়ে বয়ে যাওয়া গন্ধেশ্বরী দ্বারকেশ্বর সহ সব নদীতেই জলস্তর বৃদ্ধি পেয়েছে। জলস্তর বৃদ্ধি পাওয়ায় গতকাল থেকেই ডুবে রয়েছে গন্ধেশ্বরী নদীর উপর থাকা বাঁকুড়ার মানকানালী সেতু। আজ ভোরে ডুবে থাকা সেই সেতু ঝুঁকি নিয়ে পারাপার করতে গিয়ে সেতুর মাঝখানে আটকে যায় একটি ডাম্পার। কোনোক্রমে চালক খালাসি প্রাণে বাঁচলেও ডাম্পার উদ্ধার করা যায়নি। লাগাতার ভারী বৃষ্টি হতে থাকায় গন্ধেশ্বরীর জলস্তর আরো বৃদ্ধি পাচ্ছে। সে ক্ষেত্রে পরিস্থিতি যে আরও খারাপ হবে তা বলার অপেক্ষা রাখে না
0
0
Report

उत्तराखंड से चार नेताओं को टीम में शामिल, 2027 चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति

Dehradun, Uttarakhand:एंकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम का ऐलान हो चुका है। उत्तराखंड से टीम में चार नेताओं को जगह मिली है। उत्तराखंड के लिए टीम नितिन नबीन कितने फायदेमंद होगी देखिए इस रिपोर्ट में। वीओ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड से चार नेताओं को इस टीम में जगह मिली है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को तीसरी बार मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री महेंद्र पांडे को एक बार फिर से राष्ट्रीय कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तराखंड से आलोक भट्ट को सोशल मीडिया में सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम अनुभव और जोश दोनों से भरी हुई है। साल 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड से चार नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। यह उत्तराखंड जैसे एक छोटा राज्य के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम में अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रीय टीम के साथ मिलकर उत्तराखंड बीजेपी की प्रदेश टीम राज्य में तीसरी बार सत्ता वापस लाने का कामकरेगी। बाइट महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तराखंड उत्तराखंड भाजपा के विधायक उमेश शर्मा काउ का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व भाजपा में ही दिखता है जबकि विपक्षी दल उत्तराखंड के नेताओं को इतनी तरजीह नहीं देते हैं। बाइट उमेश शर्मा काउ विधायक भाजपा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top