482003
जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मझगवां थाना क्षेत्र के सिहोरा-मझगवां रोड पर नुन्दी खम्हरिया में हुई। तेज रफ्तार हाइवा ने मजदूरों से भरे ऑटो को टक्कर मारते हुए उसके ऊपर पलट गया। हादसे की सूचना मिलने पर मझगवां पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे को जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खाद्य विभाग ने शिवा इंडेन गैस एजेंसी में अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और नियमों के उल्लंघन पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवा इंडेन गैस एजेंसी में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्टॉक और रिकॉर्ड में गंभीर गड़बड़ियां मिलने पर विभाग ने बड़ी संख्या में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त कर लिए। खाद्य अधिकारी के निर्देश पर पहुंची टीम ने गोदाम का भौतिक सत्यापन किया। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और सिलेंडरों के भंडारण में अनियमितताएं सामने आईं। कार्रवाई के दौरान 175 भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडर, 13 भरे हुए व्यावसायिक सिलेंडर तथा 420 खाली घरेलू एवं व्यावसायिक सिलेंडर जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 15.90 लाख रुपये बताई गई है। खाद्य विभाग ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत गैस एजेंसी संचालक के विरुद्ध जब्ती की कार्रवाई करते हुए प्रकरण अग्रिम कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग, कालाबाजारी और अवैध भंडारण के मामलों में आगे भी लगातार औचक जांच और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
माथेरान के हनीमून पॉइंट पर बिबटिया दिखी, CCTV में कैद भयावह दृश्य
Neral, Maharashtra:रायगड ब्रेकिंग. माथेरान के हनीमून पॉइंट पर बिबट्य का दर्शन; बिबट्या का CCTV में थरारक दृश्य कैद. बिबट्या और श्वान की झड़प कैमेरे में कैद. माथेरान में हनीमून पॉइंट परिसरात भीतीचे वातावरण. वनविभागाने तातडीने उपाययोजना کرنے की मागणी.0
0
Report
गुरुग्राम के IMT मानेसर के वेयरहाउस में भीषण आग, दमकलों के प्रयास के बाद काबू
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम के IMT मानेसर में लगी भीषण आग गुरूग्राम के मानेसर सेक्टर -7 में स्थित वेयर हॉउस में लगी आग 2 दर्जन के करीब दमकल कि गाड़िया मौके पर पहुंची, घंटो कि मशक्त के बाद आग पर काबू पाया आग इतनी भीषण थी कि देखते है देखते पूरा वेयर हॉउस आग का गोला बन गया फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पाया लेकिन लाखों रुपए का सामान जलकर राख हुआ गनीमत रही समय रहते वेयर हॉउस में मौजूद लोग सहकुशल बाहर निकाल लिए गए जिससे किसी के कोई हताहत होने कि जानकारी नहीं है0
0
Report
Advertisement
नकाबपोश बदमाशों ने शराब दुकान पर तांडव मचा दिया; CCTV में वारदात कैद
Sagar, Madhya Pradesh:गौरझामर, सागर जिले में नकाबपोश बदमाशों ने एक शराब दुकान में तांडव मचाया। घटना बस स्टैंड पर शराब दुकान के कर्मचारी बंद करने के बाद घटी; एक शख्स मुफ्त में बियर मांगने पर गुस्साए ने साथियों को बुलाया, नकाब पहने आरोपियों ने दुकान के अंदर घुसकर दो कर्मचारियों के साथ मारपीट की और दुकान को तहस नहस कर दिया। CCTV में पूरी वारदात कैद है। दुकान के कर्मचारी के अनुसार पिटाई के साथ बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये भी लिए। सरकारी शराब दुकान पर हुई इस घटना से इलाके में दहशत है। पुलिस ने एक नामजद के साथ 5 अन्य को आरोपी बनाया है।0
0
Report
20 साल बाद तसलीमा नसरीन कोलकाता आएंगी; पद्मश्री से सम्मानित काजी मसुम अख्तर
Noida, Uttar Pradesh:20 साल बाद बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन कोलकाता आएंगी, Padma Shri से सम्मानित काजी मसुम अख्तर0
0
Report
रायबरेली: लूट की झूठी सूचना देने वाला निजाम गिरफ्तार, 46 हजार पैसा फर्जीवाड़ा
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली पुलिस ने लूट की झूठी घटना का सफल अनावरण करते हुए निजाम नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले निजाम ने खुद के साथ लूट होने की जानकारी 112 को दी थी। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए तुरंत तीन टीमों का गठन कर काम शुरू किया तो खुद के साथ लूट की सूचना देने वाला ही लुटेरा निकला। मामला भदोखर थाना इलाके का है। यहां एक दिन पहले निजाम नमक युवक ने नूडल्स व्यापारी का एजेंट होने की जानकारी देते हुए पुलिस को खुद के साथ चालीस हज़ार की लूट होने की बात कही थी। पुलिस ने लूट की घटना के खुलासे के दौरान ही युवक निजाम को संदिग्ध मानते हुए हिरासत मे लिया था। बाद मे कड़ाई से पूछताछ के बाद निजाम ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है और डलमऊ निवासी ऋषि द्विवेदी के यहां नूडल्स सप्लाई का काम करता है। उसने बताया कि व्यापारियों से 46 हज़ार की वसूली हुई थी जिसे देख कर उसे लालच आ गई। उसने वसूले गए रुपयों मे से चालीस हज़ार रुपये अपने जीजा के खाते मे ट्रांसफर कर छह हज़ार अपने पास रख लिए थे और लूट की झूठी सूचना दे दी। पुलिस नें निजाम को उस समय हिरासत मे ले लिया जब वह ट्रेन पकड़ कर बिहार भागने वाला था।0
0
Report
Advertisement
मौदहा कोतवाली पुलिस के न्याय पर सवाल, चार साल से विदेश में रह रहे युवक पर झगड़े का मुकदमा, वारंट जारी
Sisolar, Uttar Pradesh:न्याय पर सवाल, चार साल से विदेश में रह रहे युवक पर झगड़े का मुकदमा, वारंट जारी मौदहा हमीरपुर। आमतौर पर इंसान न्याय पालिका से उम्मीद लगाता है लेकिन जब न्याय पालिका ही आंख मूंद कर काम करें तो आम इंसान कहाँ जाए, ऐसे ही चार साल से विदेश में रह रहे युवक पर झगडे की शिकायत दर्ज होने के साथ पुलिस ने बिना जांच के निरोधात्मक कार्यवाही कर दी जिसपर न्यायालय उपजिला मजिस्ट्रेट द्वारा वारंट जारी कर दिया गया है। पीडित युवक की पत्नी ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। कस्बे के मोहल्ला हुसैनिया निवासी रेशु पत्नी लईक अहमद ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि,उसे आठ मई को एक चालानी रिपोर्ट मिली थी जिसमें कांशीराम कालोनी मीरातालाब निवासी शमा परवीन ने उसके पति का नाम दर्ज करा दिया है। जबकि उसका पति चार साल से रोजगार के सिलसिले में विदेश में रहता है। इतना ही नहीं उक्त मामले में मौदहा कोतवाली पुलिस ने भी बिना जांच पडताल के मामले को उपजिला मजिस्ट्रेट के यहाँ भेज दिया जिसपर न्यायलय ने वारंट जारी कर दिया। पीडिता ने बताया कि, उक्त शमा परवीन सारा दिन कोतवाली और तहसील में गुजारती है और आए दिन झूठी शिकायतें कर परेशान करती है जिससे उसका परिवार भयभीत है। इतना ही उक्त शमा परवीन कई लोगों को झूठे मुकदमे में फंसा चुकी है। पीडिता ने मामले की जांच कर वारंट और मुकदमा दोनों निरस्त करने की मांग की है।0
0
Report
देवकीनंदन ठाकुर ने सनातन बोर्ड बनाकर मंदिर चंदा घोटाले रोकने की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:रायपुर, छत्तीसगढ़: राम मंदिर चंदा गबन मामले पर आध्यात्मिक नेता देवकीनंदन ठाकुर ने कहा, "... मैं कहूंगा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए एक सनातन बोर्ड की स्थापना आवश्यक है। मैं राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और सभी विपक्षी हस्तियों से अपील करूंगा कि यदि आप वास्तव में हमारी भलाई और सनातनी समुदाय के कल्याण की कामना करते हैं, तो कृपया सरकार से एक सनातन बोर्ड स्थापित करने का आग्रह करें... मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाए... इन संसाधनों का उपयोग निर्माण के लिए किया जाना चाहिए, मुफ़्त अस्पताल और गुरुकुल... जिससे अगली पीढ़ी के लिए भविष्य सुरक्षित हो सके..0
0
Report
अयोध्या में भारी बारिश से जलभराव, हनुमान गढ़ी चौराहे पर यातायात बाधित
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (Uttar Pradesh-14/07/2026): Rain Triggers Waterlogging Near Hanuman Garhi Chauraha, Traffic Disrupted Outside Shri Ram Hospital / Visuals अयोध्या में पिछले दो दिनों से उमस और तेज गर्मी से परेशान लोगों को मंगलवार देर रात मौसम ने बड़ी राहत दी। रात में अचानक मौसम बदला और शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से हनुमान गढ़ी चौराहे के पास जलभराव, श्रीराम अस्पताल के बाहर यातायात बाधित हो गई0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया; 3 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद स्वाट टीम ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इस बरामदगी में हथियारों के साथ-साथ इन हथियारों में इस्तेमाल होने वाली कार्टेज यानी की गोलियां भी बरामद हुई है। टीम ने 3 आरोपी को गिरफ्तार किया हैं, जिन्होंने पूछताछ में बताया कि यह दिल्ली एनसीआर में अवैध हथियारों को सप्लाई किया करते थे। पूछताछ में इन्होंने यह भी बताया कि उनके आका दिल्ली के मंडोली जेल में बंद है, जिनके आदेश पर यह लगातार सक्रिय थे। एडिशनल सीपी राजकरन नैय्यर ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है और इसी अभियान के तहत इन सभी को गिरफ्तार किया गया है। अब अवैध हथियार हो या नशा संबंधी सामग्री हो सभी पर ऑपरेशन प्रहार के तहत गाजियाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है। गैंग के अन्य सदस्य और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
बीसलपुर नगर पालिका में प्रताड़ना से आत्महत्या, 5 के खिलाफ FIR; जांच चल रही
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत की बीसलपुर नगर पालिका परिषद में कर वसूली के नाम पर प्रताडित कर कर्मचारी को पीटा गया और पेशाब पिलाने का आरोप है। कर्मचारी से लाखों रुपये ठगे गए और आखिरकार मजबूर होकर उसने फांसी लगा ली। आत्महत्या के मामले में नगरपालिका परिषद बीसलपुर की अध्यक्ष के पति अमन जायसवाल उर्फ निक्की और अधिशासी अधिकारी यानी ईओ शमशेर सिंह समेत नगर पालिका कर्मचारियो सहित कुल 5 लोगो पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिससे हड़कम्प मच गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। 2004 से 2025 तक के सभी ऑडिट रिपोर्ट में उपेंद्र शर्मा पर एक पैसा भी गबन का आरोप नहीं था। एक साल पहले गबन का आरोप लगा दिया गया, फिर भी उन्हें लगातार डरा-धमकाया, पीटा और अपमानित किया गया। 13 जुलाई 2026 को शाम 5:30 बजे उपेंद्र शर्मा ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने अमन जायसवाल, ईओ शमशेर सिंह, अकरम खान, नगर पालिका कर्मचारी यासीन मोहम्मद और संजीव मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया। मामले में अब इन पांचों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।0
0
Report
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज रेलवे अंडरपास में जलजमाव, आवागमन बाधित
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के साहेबगंज रेलवे अंडर पास में बारिश के कारण पूरी तरह पानी से भर गए, आवागमन हुआ प्रभावित, आम लोगों की नहीं सुन रहे रेलवे के अधिकारी, अधिकारियों की लापरवाही से स्कूली बच्चों को हो रही है परेशानी मुजफ्फरपुर जिले के नगर परिषद साहेबगंज के वार्ड संख्या 20 स्थित बैद्यनाथपुर चौक के समीप बंगरा घाट पुल जाने वाले मार्ग पर बने रेलवे अंडरपास (आरयूबी-170) और बगल में शिवालय मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्थित आरयूबी-169 में जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है. बारिश के बाद दोनों अंडरपास पूरी तरह पानी से भर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया. इस दोनो अंडर पास से जहां सैंकड़ों गाड़ियाँ गुजरती हैं तो वहीं हजारों लोग प्रतिदिन पैदल आना जाना करते हैं, लेकिन समस्या से निदान के लिए रेलवे अधिकारी आम लोगों की बात नहीं सुनते हैं. हालाकी नगर परिषद साहेबगंज के कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि फिलहाल जल निकासी की व्यवस्था करा देते हैं, लेकिन इसका स्थाई निदान रेलवे को ही करना है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन कई सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं गुजरते हैं. जलजमाव के कारण बच्चों, बाइक सवारों और पैदल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं करीब 20 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी कई बार रेलवे विभाग, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है. लोग रेलवे जेई न तो फोन उठाते हैं और न ही शिकायतों का जवाब देते हैं. समस्या को लेकर कई बार सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन भी किया गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन देकर मामला शांत करा दिया गया. वहीं नगर परिषद साहेबगंज के कार्यपालक पदाधिकारी मो. फिरोज ने बताया कि यह रेलवे विभाग का मामला है. उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से पूर्व में कई बार संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. दूसरी ओर स्थानीय लोगों का आरोप है कि न रेलवे विभाग, न अंचल प्रशासन और न ही अन्य संबंधित अधिकारी इस गंभीर समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं. लगातार जलजमाव से लोगों में आक्रोश बढ़ता है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर कोर्ट में 25 साल पुराने किसान हत्या मामले में 12 दोषियों को उम्रकैद
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के हथौड़ी थाना क्षेत्र के झाऊआ गांव में 2000 में जमीन विवाद के कारण किसान राम बहादुर राय की हत्या का मामला सामने आया था। इस केस में 25 वर्ष की सुनवाई के बाद अदालत ने 12 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई, जबकि एक को दोष मुक्त कर दिया गया। कुल 17 अभियुक्त बनाए गए थे, जिसमें 4 की मौत हो चुकी थी और 13 अभी जिंदा थे; आरोपियों में से 12 को सजा दी गई, जबकि एक आरोपी बरी कर दिया गया। घटना भूमि विवाद से जुड़ी थी और जमीन कब्जे के प्रयास के कारण हत्या की गई थी। मृतक के पुत्र मनोज कुमार ने कहा कि आज सचाई के साथ न्याय मिला, क्योंकि वह उस दिन महज 17 वर्ष के थे। एपीपी ब्रज मोहन सिंह ने भी बयान दिया।0
0
Report
Muzaffarpur कोर्ट: 25 साल पुराने किसान हत्याकांड में 12 दोषियों को उम्रकैद
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के हथौड़ी थाना क्षेत्र के झाऊआ गाँव में 2000 में जमीन विवाद के कारण किसान रामबहादुर राय की हत्या की गई थी. इस 25 वर्ष पुराने केस में आज कोर्ट ने सुनवाई पूरी करते हुए 12 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई और एक आरोपी निर्दोष बता कर मुक्त कर दिया. घटना भूमि विवाद के कारण हुई थी और तत्कालीन समय वहाँ 17 आरोपी बनाए गए थे; बाद में 4 की मौत हो गई और अब बचे 13 आरोपियों में से 12 को उम्रकैद की सजा दी गई है. अदालत के फैस के साथ प्रतिवादी पक्ष के लोग और मृतक के पुत्र मनोज कुमार ने कहा कि न्याय मिला है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचना जरूरी है. एपीपी ब्रजमोहन सिंह ने बताया कि 2000 में जमीनी विवाद के कारण खेत की मेढ़ बांधने को लेकर यह घटना घटी थी, और 25 वर्ष तक यह केस चला.0
0
Report
बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन में दरार: निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
Pariaunna, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 सितंबर 2020 को बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की आधारशिला रखी गई थी। करीब 3,500 करोड़ रुपये की लागत से बनी 107 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण जून 2024 में पूरा हुआ। लेकिन निर्माण के महज दो साल बाद ही कई ओवरब्रिजों और डायवर्जन पर सड़क के बीचों-बीच दरारें दिखाई देने लगी हैं। हालांकि, एनएचएआई और निर्माण एजेंसी के इंजीनियर मौके पर पहुंचकर इन दरारों की मरम्मत में जुटे हैं। बख्तियारपुर से रजौली को जोड़ने वाली यह फोरलेन सड़क बिहार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। सड़क बनने से लोगों की यात्रा आसान हुई, लेकिन अब जगह-जगह दरारें दिखाई देने से इसकी गुणवत्ता को लेकर लोग सवाल करने लगे हैं। ओवरब्रिजों के साथ-साथ कई डायवर्जन पर भी सड़क में क्रैक नजर आ रहे हैं। फिलहाल मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है। गाइडलाइन के अनुसार नियमित रूप से मेंटेनेंस, क्रैक सीलिंग और जरूरत पड़ने पर क्षतिग्रस्त पैनल को बदलने का काम किया जाता है। प्रोजेक्ट मैनेजर ने यह भी दावा किया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया गया। हर निर्माण सामग्री का उपयोग गुणवत्ता जांच के बाद ही किया गया था। उनका कहना है कि सड़क को सुरक्षित और स्मूथ बनाए रखने के लिए समय-समय पर मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाता रहेगा। हालांकि निर्माण एजेंसी इसे सामान्य मेंटेनेंस का हिस्सा बता रही है, लेकिन निर्माण के सिर्फ दो साल के भीतर सड़क और ओवरब्रिजों पर दरारें दिखना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि मरम्मत के बाद सड़क कितनी टिकाऊ साबित होती है。0
0
Report
Advertisement
