482003
मुर्गी पालन केंद्र की गंदगी से 8 वर्षीय बच्ची की गई जान, परिवार आक्रोशित
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के इंद्रा आवास कॉलोनी मानेगांव रांझी में मुर्गी पालन केंद्र के पास रहने वाली 8 वर्षीय बच्ची की गंदगी से पीड़ित होकर जान चली गई। मृतका के परिजनों ने पोल्ट्री फार्म के मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि केंद्र में महीनों से सफाई नहीं हुई थी। स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। परिवार ने मांग की है कि मुर्गी पालन केंद्र गांव के बाहर स्थानांतरित किया जाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ओवैसी बोले NRC लागू—गृह मंत्री के दावे से लाखों लोग लाइन में
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं, "गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वे NRC लागू करेंगे। NRC का मतलब है करोड़ों लोगों को लाइन में खड़ा करना। अगर आप NRC के नियमों को देखें, तो जब लिस्ट जारी होगी, तो कोई भी सवाल उठा सकता है। NRC प्रक्रिया का एकमात्र मकसद सभी को लाइन में खड़ा करना है..."0
0
Report
ओवैसी बोले: यूपी पुलिस के लाखों पद खाली, कानपुर बुलडोजर पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, UP: UP में कानून-व्यवस्था और रोज़गार के मुद्दों पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं, 'सबसे पहले, UP पुलिस में लाखों खाली पद भरें। पिछले 11 सालों से ये पद क्यों नहीं भरे गए? दो दिन पहले, आपने कानपुर में सुबह 5 बजे बुलडोज़र से एक कब्रिस्तान गिरा दिया। आपने किस कानून के तहत ऐसा किया? 'वक्फ़ बाय यूज़र' (उपयोग से वक्फ़) से जुड़ा कानून अभी भी लागू है। आपने उस कानून की तय प्रक्रिया का पूरी तरह से उल्लंघन किया? है। आप मस्जिदें गिरा रहे हैं—यह किस तरह का शासन है?0
0
Report
नालंदा में 1000 रुपये के विवाद पर महादलित दंपति की अपहरण-हत्या
Pariaunna, Bihar:नालंदा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। महज 1000 रुपये के कथित बकाये के विवाद में एक महादलित दंपति के अपहरण और पति सुरेंद्र मांझी की बेरहमी से हत्या का आरोप लगा है। आरोप है कि बदमाशों ने पहले दंपति को काम के बहाने बुलाकर अगवा किया। फिर सुनसान जगह पर बंधक बनाकर पति सुरेंद्र मांझी को पेड़ में बांधकर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा और बिजली का करंट भी दिया। सबसे खौफनाक बात ये है कि पत्नी नॉलेजा देवी के सामने ही उसके पति को मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या के बाद शव को करीब सात फीट गहरे गड्ढे में दफनाने और ऊपर से नमक डालने की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने शव बरामद कर लिया है, लेकिन पूरे मामले में पुलिस का आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है। दरअसल पूरा मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के पपरनौसा गांव का है। मृतक की पहचान इस्लामपुर के नीलकंठ गांव निवासी सुरेंद्र मांझी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र मांझी और उसकी पत्नी नॉलेजा देवी उत्तर प्रदेश में ईंट भट्ठे पर काम करते थे। परिजनों ने बताया कि काम के दौरान ठेकेदार मुकेश यादव का दंपति पर करीब एक हजार रुपये बकाया था। आरोप है कि इसी बकाये को लेकर विवाद हुआ और ठेकेदार ने दंपति को काम दिलाने के बहाने 14 सितंबर को बुलाकर अपहरण कर लिया। आरोप है कि इसके बाद दंपति को पपरनौसा गांव में एक सुनसान जगह पर रखा गया। वहां सुरेंद्र मांझी को उसकी पत्नी के सामने पेड़ से बांधकर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा गया। इतना ही नहीं, उसे बिजली का करंट भी लगाया गया। गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पति की आँखों के सामने हत्या होते देख पत्नी किसी तरह वहां से भाग निकली। ग्रामीणों ने डरी-सहमी महिला की मदद की और मामले की सूचना नूरसराय पुलिस को दी। महिला ने गांव के ही मुकेश यादव और विकास यादव पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही अपनी मौसेरी बहन मौली देवी की भूमिका का भी आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि मौली देवी का ठेकेदार से संबंध था और इसी वजह से उसने भी इस वारदात में साथ दिया। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद सुरेंद्र मांझी के शव को करीब सात फीट जमीन के अंदर दफना दिया गया था। सूचना मिलने के बाद नूरसराय पुलिस ने कई घंटे तक शव की तलाश की, जिसके बाद शव बरामद किया गया।फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है। हालांकि अभी तक नालंदा पुलिस की ओर से घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।0
0
Report
Advertisement
गणेश पूजा विवाद में मजदूर की मौत, दो गुटों में लाठी-डंडे चले
Munger, Bihar:गणेश पूजा में मारपीट में घायल मजदूर की इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में मौत, परिजनों ने डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार,दो गुटों में जमकर चले थे लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, चार आरोपित गिरफ्तार, मुंगेर: वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के गुमटी नंबर दो स्थित बेलदार टोली में 17 सितंबर की रात गणेश पूजा के दौरान डांस को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार देर शाम पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान 50 वर्षीय अनिल बिंद ने दम तोड़ दिया। रविवार की शाम शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों ने डीएम और एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान बेलदार टोली निवासी 50 वर्षीय अनिल बिंद के रूप में हुई है। वह पॉपकॉर्न और चूसता बेचकर पत्नी पार्वती देवी और चार पुत्रों नीरज, धीरज, अमन व अमित का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, 17 सितंबर की रात मोहल्ले में गणेश पूजा के दौरान डांस को लेकर युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी दौरान अनिल बिंद के सिर में ईंट लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौत के समय परिवार के लोगों ने बताया कि इलाज में करीब 1.30 लाख रुपये खर्च हुए। स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें पटना रेफर किया गया। पटना के निजी अस्पताल में भी इलाज कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार देर शाम उनकी मौत हो गई। पार्वती देवी ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। बाइट : पार्वती देवी मृतक की पत्नी मृतक के पुत्र नीरज कुमार ने बताया कि उनके पिता परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। पिता की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मदद की मांग की है ताकि परिवार को सहयोग मिल सके। बाइट : नीरज कुमार मृतक का पुत्र मोहल्लेवासियों के अनुसार, 17 सितंबर को इलाके में गणेश पूजा के लिए दो प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। रात में डांस के दौरान एक युवक की टी-शर्ट फट गई। इसी दौरान एक युवक के डांस के समय चाकू लेकर जाने को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिससे बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और लाठी-डंडे तथा ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना में कई लोग घायल हुए थे। वासुदेवपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गणेश पूजा के दौरान डांस को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई थी। इसमें अनिल बिंद गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनकी पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मोहल्लेवासियों के आवेदन के आधार पर नौ लोगों को नामजद किया गया था। इनमें बल्ली राउत, राजकुमार मांझी, पवन मांझी और अरविंद मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और मामले में सामने आए अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।0
0
Report
11kV लाइन में करंट: खंभे से गिरकर विद्युत कर्मी बर्न अस्पताल में भर्ती
Alwar, Rajasthan:11 हजार केवी लाइन में आया करंट, खंभे से गिरकर बिजली कर्मचारी गंभीर झुलसा अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में विद्युत शिकायत ठीक करने पहुंचे एक कर्मचारी के साथ हादसा हो गया। शटडाउन की सूचना देने के बावजूद 11 हजार केवी की विद्युत लाइन में अचानक करंट प्रवाहित होने से कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। करंट का झटका लगने से वह करीब 15 फीट ऊंचे बिजली के खंभे से नीचे आ गिरा। हादसे के बाद गंभीर हालत में उसे अलवर के सामान्य चिकित्सालय स्थित बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। मालाखेड़ा क्षेत्र के ढाकपुरी निवासी अभय सिंह जाट ने बताया कि वह एक निजी कंपनी के माध्यम से बिजली विभाग में कार्यरत है। विद्युत शिकायत मिलने पर वह श्रीराम कॉलोनी पहुंचा था। इसके बाद इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास स्थित कार्यालय में तैनात कनिष्ठ अभियंता रवि विजय से फोन पर संपर्क कर शटडाउन मांगा गया। अभय सिंह के अनुसार, कनिष्ठ अभियंता की ओर से शटडाउन किए जाने की पुष्टि मिलने के बाद ही वह बिजली के खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान 11 हजार केवी की लाइन में अचानक करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और करीब 15 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में कर्मचारी के शरीर पर गंभीर झुलसने के निशान आए हैं। उसे तत्काल उपचार के लिए सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। घायल कर्मचारी ने विद्युत लाइन का शटडाउन किए जाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।0
0
Report
गाजियाबाद में गणपति विसर्जन दौरान दो पक्ष भिड़े; वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में गणपति विसर्जन दौरान दो पक्ष भिड़े; वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
बस्सी में अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा ने प्रतिभाओं का सम्मान किया
Dudu, Rajasthan:बस्सी - तहसील स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामूहिक गोठ का आयोजन अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसमें कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मान मिला। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधीचंद शर्मा मुख्य अतिथि रहे। सामूहिक गोठ में करीब 2 हजार से अधिक लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण किया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शंभूलाल कुईवाला, सह कोषाध्यक्ष गोपाल लाल गोगोरिया, जयपुर ग्रामीण अध्यक्ष बजरंग लाल बोहरा, बस्सी अध्यक्ष Shankar Lal Sharma आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
थ्रेशर की चपेट में आकर 18 वर्षीय सपना की मौत, शादी अगले महीने थी
Alwar, Rajasthan:थ्रेशर की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत, अगले महीने होनी थी शादी गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के भैंसडावत गांव में रविवार दोपहर खेत पर बाजरा निकलवाते समय दर्दनाक हादसा हो गया। थ्रेशर की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवती सपना की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, भैंसडावत निवासी तुलसीराम सैनी रामबास मार्ग स्थित अपने खेत पर परिवार के साथ ट्रैक्टर-थ्रेशर से बाजरा निकलवा रहे थे। ट्रैक्टर और थ्रेशर उनका अपना ही बताया गया है। खेत पर तुलसीराम, उनकी पत्नी, बेटा और अन्य परिजन मौजूद थे。 दोपहर करीब 2:45 बजे थ्रेशर के नीचे बिछा पल्लड हवा के कारण बार-बार उड़ने लगा। पल्लड को सही करने के लिए तुलसीराम की 18 वर्षीय बेटी सपना थ्रेशर के पास पहुंची। इसी दौरान वह अचानक थ्रेशर की घूमती बेल्ट और पुली की चपेट में आ गई। सपना का शरीर मशीन में फंस गया और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद परिजनों की आंखों के सामने ही सपना की जान चली गई। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण बृजेश सैनी के मुताबिक, सपना की अगले महीने ही शादी होने वाली थी और परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। घर में जहां जल्द ही शादी की खुशियां और शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहीं इस हादसे ने पलभर में खुशियों को मातम में बदल दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्रक से टकराकर पलटी; चालक की मौत
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले में नरधारी पुलिया के पास रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अजमेर से श्रीसांवलियाजी दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ओवरटेक करते समय पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप का संतुलन बिगड़ा और वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में पिकअप चालक रामकुमार मंडा की मौत हो गई, जबकि सुखराम, उनकी पत्नी कमला और गीता देवी घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर भादसोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम होगा।0
0
Report
Advertisement
पोकरण में गाड़ी धोने को लेकर सर्विस सेंटर के बाहर मारपीट-तोड़फोड़
Jaisalmer, Rajasthan:पोकरण, जैसलमेर पोकरण शहर में जोधपुर रोड स्थित सर्विस सेंटर के बाहर गाड़ी धोने को लेकर विवाद के बाद मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मौके पर मौजूद समाजसेवी लतीफ खान ने घटना की पूरी जानकारी बताते हुए आरोप लगाया कि थार गाड़ी RJ 55 CA 0047 में सवार कुछ लोग सर्विस सेंटर पर गाड़ी धुलवाने आए थे। लतीफ खान के अनुसार सर्विस सेंटर पर बिजली नहीं होने के कारण कर्मचारियों ने कुछ देर बाद गाड़ी धोने के लिए आने की बात कही। आरोप है कि इस पर वाहन में सवार लोग तत्काल गाड़ी धोने की जिद करने लगे और मना करने पर विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी मौके से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद वापस आए और सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो को तेज गति से टक्कर मार दी। आरोप है कि 5-7 लोगों ने सरियों और लाठियों से हमला कर स्कॉर्पियो सहित अन्य वाहनों और बाइकों में तोड़फोड़ की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर नशे की हालत में थे। थार वाहन के मालिक का नाम सुरेन्द्र बताया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पोकरण थाना अधिकारी मनीष सोनी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच की जा रही है।0
0
Report
बालेसर में NDPS वांछित गिरफ्तार, कालचक्र के तहत बड़ी कार्रवाई
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर: जोधपुर NDPS एक्ट के तहत एक वांछित आरोपी बजरंग पुत्र खीयाराम, निवासी ब्राह्मणों की ढाणी, बालेसर कस्बे से धर दबोचा गया। जोधपुर पुलिस के विशेष ऑपरेशन कालचक्र के तहत बड़ी कार्रवाई हुई। इस कार्रवाई में ASI गोपीकिशन सिंह की भूमिका प्रमुख रही। आरोपी को अग्रिम अनुसंधान और पूछताछ के लिए बालेसर SHO भंवरलाल जेवलिया को सुपुर्द किया गया।0
0
Report
हाईकोर्ट ने हनुमानगढ़ चुनाव से जुड़ी याचिका पर कार्रवाई न करने के निर्देश दिए
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर । राजस्थान हाइकोर्ट ने हनुमानगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पद के आगामी चुनाव से जुड़ी रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे याचिकाकर्ता के खिलाफ कानून की उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना कोई भी कड़ा या दंडात्मक (कोएर्सिव) कदम न उठाएं। न्यायाधीश कुलदीप माथुर की एकलपीठ ने हनुमानगढ़ निवासी मंजू (पत्नी सुमित कुमार) की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया। राजनीतिक रंजिश और वोट देने से रोकने की जताई थी आशंका याचिकाकर्ता मंजू (उम्र 47 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 12, हनुमानगढ़ ने याचिका में गृह विभाग के सचिव, पुलिस महानिदेशक, हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक, जिला कलेक्टर/जिला निर्वाचन अधिकारी और उपखंड अधिकारी/रिटर्निंग अधिकारी को प्रत्यर्थी (उत्तरदाता) बनाया है। याचिकाकर्ता के वरिष्ठ अधिवक्ता रवि भंसाली (सहायक अधिवक्ता कुणाल उपाध्याय, विपुल धारणिया और रोहिन भंसाली) ने कोर्ट में दलील दी कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण याचिकाकर्ता को परेशान या प्रताड़ित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी आशंका व्यक्त की कि आगामी नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव में याचिकाकर्ता को उनके मतदान के अधिकार से वंचित करने का प्रयास किया जा सकता है। कोर्ट की टिप्पणी और अंतरिम आदेश न्यायाधीश कुलदीप माथुर ने मामले की सुनवाई करते हुए टिप्पणी की कि फिलहाल याचिकाकर्ता या नगर परिषद के अन्य निर्वाचित सदस्यों को मतदान से वंचित किए जाने की आशंका का कोई ठोस आधार नजर नहीं आता है। हालांकि, याचिकाकर्ता द्वारा जताई गई प्रताड़ना की आशंका को ध्यान में रखते हुए न्यायालय ने यह स्पष्ट रूप से आदेशित किया कि प्रतिवादी अधिकारी याचिकाकर्ता के खिलाफ बिना कानून सम्मत प्रक्रिया के कोई भी सख्त/दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेंगे। इसके साथ ही अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि आवश्यकता पड़ने पर याचिकाकर्ता इस मामले में जल्द सुनवाई (अर्ली हीरिंग) के लिए आवेदन करने के लिए स्वतंत्र रहेगी। नोटिस स्वीकार, राज्य सरकार से मांगा जवाब कोर्ट ने मामले में नोटिस जारी किए हैं। राज्य सरकार और पुलिस विभाग (प्रतिवादी संख्या 1 से 3) की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता बी.एल. भाटी ने नोटिस स्वीकार किए। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी व रिटर्निंग अधिकारी (प्रतिवादी संख्या 4 व 5) की ओर से एएजी एस.एस. लाधरेचा के सहयोगी वकील रविंद्र जाला ने नोटिस स्वीकार किए। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों के सरकारी अधिवक्ताओं को निर्देश प्राप्त करने और एक सप्ताह के भीतर याचिका पर अपना जवाब (रिप्लाई) दाखिल करने के आदेश दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर के किसानों ने फिर धरना, पानी तय तारीख पर नहीं मिला
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का फिर धरना शुरू IGNP नहर RD-820 मुख्य वितरिका पर बड़ी संख्या में किसानों का धरना ठीक 8 दिन पहले किसानों ने किया था यहां विशाल धरना-प्रदर्शन मुख्य अभियंता से वार्ता के बाद 20 सितंबर तक पानी देने का मिला था आश्वासन किसानों का आरोप-तय तारीख पर पानी नहीं मिला, अधिकारी अपने वादे से मुकर गए आश्वासन पूरा नहीं होने पर किसानों ने फिर शुरू किया आंदोलन किसान नेता श्याम सिंह भाटी बरसलपुर की अगुवाई में धरना प्रदर्शन पहले विधायक और किसान नेताओं ने अधिकारियों से की थी वार्ता, अब आज तय तारीख पर पानी नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी, फिर शुरू किया आंदोलन0
0
Report
श्री झूमर जी महाराज के दरबार में तीन दिवसीय भव्य मेला और भंडारे का आयोजन
Didwana, Rajasthan:निकटवर्ती ग्राम बेरी जतनपुरा में श्री झूमर जी महाराज का तीन दिवसीय भव्य मेला, भंडारा एवं जागरण श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष अष्टमी से दशमी तक आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन को लेकर बड़ी बेरी के शिव मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जो जतनपुरा शिव मंदिर होते हुए श्री झूमर जी महाराज के धाम पहुंची। शोभायात्रा में सैकड़ों मातृशक्ति सहित श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान जयकारों और गाजे-बाजे से माहौल भक्तिमय हो गया। बताया गया कि श्री झूमर जी महाराज का यह दरबार पिछले करीब 20 वर्षों से लगातार सजता आ रहा है। भक्तों की आस्था के चलते हर वर्ष हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। तीन दिनों तक चलने वाले आयोजन में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। वहीं मेले में बच्चों के लिए खिलौनों की दुकानें, झूले सहित विभिन्न दुकानें भी सजाई गई हैं। पोस्टर के अनुसार 19 से 21 सितंबर 2026 तक मायरा, कलश यात्रा, सुंदरकांड, भजन संध्या एवं भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है。0
0
Report
नोहर नगरपालिका चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस नेताओं के घर पुलिस नोटिस जारी
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : नोहर में नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस नेताओं के घर पुलिस पहुँची, पुलिस ने नोटिस लगाए, कृषि उपज मंडी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष बलवीर सुथार, पूर्व पार्षद मुकेश जोशी और ड्राइवर कुलदीप के घर पुलिस ने नोटिस लगाए, भूमि धोखाधड़ी के मामले में जांच में सहयोग नहीं करने पर BNSS की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी, पुलिस ने तीनों को 20 सितंबर शाम 5 बजे थाना नोहर में गवाह और साक्ष्य सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए, चुनाव से पहले पुलिस कार्रवाई पर सियासत गरमाई, कांग्रेस नेताओं ने मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया, थाना प्रभारी ने कार्रवाई को रूटीन बताया0
0
Report
Advertisement
