452001
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निकली गई वाकेथोन रैली, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग
Indore, Madhya Pradesh:पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है, इसी के चलते विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इंदौर में भी अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इंदौर नगर पालिका निगम द्वारा वाकेथोंन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा प्रातः नेहरू स्टेडियम से स्वच्छ वाकेथान, स्वच्छता ही सेवा एवं आयुष्मान भारत जागरूकता रैली का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में नए सत्र की शुरुआत, विदेशों से छात्रों ने प्रवेश लिया
Khairgarh, Uttar Pradesh:नए सत्र के शुभारंभ के साथ विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। दूर-दराज़ राज्यों और विभिन्न देशों से पहुंचे विद्यार्थी यहां भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य और ललित कला की विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए रुचि दिखाई है, जिससे विश्वविद्यालय की वैश्विक पहचान और मजबूत हुई है。0
0
Report
जन विश्वास अभियान पर सियासत: कांग्रेस-भाजपा के बीच तकरार तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल जन विश्वास अभियान शुरू करने पर सियासत कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा का बयान भाजपा जनता से खो चुकी है विश्वास प्रदेश के युवा किसान परेशान जनता सब जानती है बीजेपी के सारे नेता चुनाव में लगे हैं0
0
Report
भोपाल में बदमाशों का आतंक, पेट्रोल पंप पर लूटपाट CCTV में कैद
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी में बदमाशों का आतंक नीलबड़ रोड स्थित एचपीसीएल पेट्रोल पंप पर देर रात कर्मचारियों से मारपीट पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद आई20 कार से आए बदमाशों पर लूट की नीयत से पहुंचने का आरोप देर रात करीब 3 से 4 बजे के बीच आई20 कार में सवार कुछ बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ की मारपीट0
0
Report
Advertisement
पुरानी दिल्ली के सादर बाजार में कमर तक पानी, छात्र नाव से घर पहुंचे
New Delhi, Delhi:पुरानी दिल्ली , करोल बाग , नई दिल्ली के कई इलाके पानी डूबे पुरानी दिल्ली के सदर बाजार के महावीर बाजार तेली वाडा में बारिश में चली नाव पुरानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में मानसून की बारिश में उन सभी सिविक एजेंसियों की पोल खोल कर रख दिया जो लगातार यह दावा कर रहे थे कि यहां पर मानसून से पहले सभी सीवर नाले की सफाई कर ली गई थी और मानसून में जल भरा पैदा नहीं होगा लेकिन मैं आपको नजारा दिखाना चाहता हूं यह नजारा है पुरानी दिल्ली के सदर बाजार के महावीर मार्केट का यहां पर कमर तक पानी है स्कूल के छात्र किस तरह से पानी में निकलने को मजबूर है कई छात्र के उनके माता-पिता उनको गोदी में लेकर निकल रहे हैं वहीं पर आपको यहां पर कुछ बच्चे नाव चलाते हुए भी दिखेंगे जिसमें स्कूल के छात्र को उनके घर तक पहुंचा जा रहा है हकीकत आपके सामने है कमर तक पानी है घंटो घंटो यह अपनी इस तरह रहता है गाड़ियां डूबी हुई है और जो स्थिति बनेगी है वह आप देख सकते हैं लोगों का कहना है कि यहां पर हमेशा कमर तक पानी भर जाता है और जिसकी वजह से इनको परेशानी झेलनी पड़ती है आप खुद इस नजारे को देखकर खुद ही अंदाजा लगाए0
0
Report
लखीमपुर खीरी के धौरहरा में तेंदुआ दिखने से दहशत, वन विभाग ने मॉनिटरिंग शुरू की
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी का धौरहरा वन रेंज के खड़वा मीतमऊ एक खेत में झोपड़ी पर आराम फरमाता नजर आया है। मामला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तेंदुए को देखे जाने से इलाकाई लोगों में दहशत फैल गई है। मामलों की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग में तेंदुए की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत का माहौल है।0
0
Report
पीलीभीत के बिलसंडा के अल्ट्रासाउंड सेंटर के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के बिलसंडा कस्बे में संचालित इंडियन अल्ट्रासाऊंड सेंटर में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है वहां पेट दर्द की शिकायत पर उमाशंकार उर्फ बबलू ने अल्ट्रासाउंड कराया जिसमें अल्ट्रासाउंड नॉर्मल आया। दर्द कम न होने पर जब बरेली में अल्ट्रासाउंड कराया तो गाल ब्लैडर में 23 एमएम की पथरी आई है जिसके बाद पीड़ित ने हंगामा किया और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पुलिस बुला ली मौके पर जब पुलिस पहुंची तो डॉक्टर मौजूद नहीं था और UN Trend स्टाफ ही इसको संचालित करता मिला। मामले में सीएमओ बी सी पंत का कहना है कि अल्ट्रासाउंड पंजीकृत है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। साथ ही टीम बनाकर शिकायत के बाद जांच की जाएगी। वही जिले में समस्त अल्ट्रासाउंड सैंटरो की भी जांच की जाएगी। सीएमओ के इस निर्देश के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
Advertisement
बांदा में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान भीषण आग, शोरूम समेत ऊपर तक फैल गया
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गारमेंट्स के शोरूम कल्पना गारमेंट्स को भी चपेट में ले लिया और शोरूम जलकर धुआं धुआं हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, साथ ही शोरूम के ऊपर आवास में रह रहे लोगों का रेस्क्यू किया गया। आज सुबह शहर के प्रमुख बाजार में आग लगी बताई जा रही है, इससे पहले कहा गया कि इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान आग लगी। शोरूम के ऊपर रहने वाले परिवार समेत चार लोग फंस गए थे, जिन्हें फायर ब्रिगेड और पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। चार फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई; हालात अब नियंत्रण में हैं। CFO ने बताया कि 9:20 बजे आग की सूचना मिली थी। शोरूम के ऊपर रहने वालों का सुरक्षा ध्यान रखा गया और किसी जनहानि की सूचना नहीं है। लोग बताते हैं कि बिल्डिंग बिना परमिशन बनी थी और बेसमेंट भी था, fire सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी जिससे इतनी बड़ी घटना हुई आगे प्रशासन क्या कदम उठाएगा, यह देखना बाकी है।0
0
Report
जयपुर ग्रामीण के 7 गांवों की चोरी: तीन गिरफ्तार, रात को बनाते थे निशाना
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) जयपुर ग्रामीण के 7 गांवों में हुई चोरी का पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बदमाश वारदात से पहले गांवों में घुमकर दिन में करते थे रेकी, रात को मकानों को बनाते थे निशाना। दूदू एएसपी शिवलाल बैरवा और फागी डीएसपी अनिल डोरिया के सुपरविजन में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। 40 दिनों के भीतर फागी और माधोराजपुरा थाना क्षेत्र के 7 गांवों में हुई चोरी की वारदात का किया पर्दाफाश। चोरी की वारदात के सरगना सोनू, मुकेश और बाबूलाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार। चोरी के सरगना सोनू के खिलाफ जयपुर जिले के एक दर्जन थानों में 33 अपराधिक मुकदमें है दर्ज। जयपुर के लसाडिया, सिरस्या, चांदमाकला, पीपला, सुल्तानिया, दोसरा गांव में चोरी की वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चुराने का है आरोप। आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस, बाकी आरोपियों की तलाश के लिए गठित की टीम।0
0
Report
अयोध्या में कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासनिक चौकसी और डाइवर्जन योजना तैनात
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: SSP गौरव ग्रोवर ने कहा, "कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी स्थानों, शिवालयों, धार्मिक स्थानों और कांवड़ लेकर गुजरने वाले मार्गों का पूर्ण निरीक्षण कर लिया गया है। शहर में भारी वाहनों का डाइवर्जन समय-समय पर होना है। इस संबंध में सभी अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर लिया गया है... इस पूरे त्योहार के लिए सावन मेले का जायज़ा लिया जा रहा है। इस आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं..."0
0
Report
Advertisement
मंडला कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में उस समय हड़कंप मच गया, जब न्याय की गुहार लेकर पहुंची एक महिला ने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास कर दिया। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बचा लिया। महिला का आरोप है कि जमीन विवाद में वर्षों से प्रशासन के चक्कर काटने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला। मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा का है। महिला सुषमा गुप्ता का आरोप है कि दबंगों द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा रहा है और शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसी से आहत होकर वह जनसुनवाई में आत्मदाह का प्रयास करने पहुंची। हालांकि पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन का कहना है कि विवाद शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर है, जिसमें महिला और एक अन्य पक्ष आमने-सामने हैं। फिलहाल महाराजपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि राजस्व विभाग ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।0
0
Report
100 प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग पर किसान भोपाल कूच तेज
Narmadapuram, Madhya Pradesh:100 प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। किसान मोर्चा के बैनर तले आंदोलनरत किसान मंगलवार को भोपाल कूच पर डटे हुए हैं। किसान औबेदुल्लागंज पहुंच चुके हैं और यहां से मुख्यमंत्री निवास की ओर रवाना हो गए हैं। किसानों ने स्पष्ट किया है कि वे अपनी मांग पूरी होने तक पीछे नहीं हटेंगे और भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। सोमवार को नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर किसान मोर्चा के बैनर तले नर्मदापुरम, हरदा, नरसिंहपुर सहित आसपास के जिलों से हजारों किसान एकत्रित हुए थे। यहां से किसानों ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास तक पैदल कूच शुरू किया था। प्रशासन ने शहर में जगह-जगह बैरिकेडिंग की और कई किसानों को सेठानी घाट पहुंचने से पहले ही रोक दिया। इसके बावजूद किसान सेठानी घाट से रैली निकालते हुए इंदिरा चौक पहुंचे, जहां उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद भोपाल तिराहे से डोंगरवाड़ा डायवर्सन तक किसानों ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। सोमवार देर शाम तक किसान भोपाल कूच पर अड़े रहे। इसके बाद उन्होंने बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढ़ना शुरू कर दिया और देर रात तक उनका काफिला आगे बढ़ता रहा। मंगलवार सुबह किसान औबेदुल्लागंज पहुंच गए। यहां से वे भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच किसानों को रोकने का प्रयास कर रहा है, लेकिन किसान लगातार आगे बढ़ रहे हैं। अब सभी की नजरें भोपाल पर टिकी हैं, जहां किसान 100 प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की तैयारी में हैं。0
0
Report
अब IRCTC के साथ टिकट बुकिंग पर अतिरिक्त सामान ऑनलाइन बुकिंग 31 जुलाई 2026 से शुरू
Noida, Uttar Pradesh:अब टिकट के साथ ऑनलाइन बुक होगा अतिरिक्त सामान जम्मू 27 जूलाई 2026, रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और स्टेशनों पर भीड़ कम करने के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा अहम निर्णय लिया गया हैं। अब यात्री IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टिकट बुक करते समय ही अपना अतिरिक्त सामान भी ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। यह नई सुविधा 31 जुलाई 2026 से शुरू होगी। जिससे यात्री घर बैठे ही अपनी टिकट के साथ अपना सामान भी बुक करा सकते हैं। नई सुविधा पर बात करें, तो पहले की तरह हर श्रेणी में मुफ्त सामान ले जाने की सीमा वही रहेगी। अगर उससे ज्यादा सामान है तो उसे ऑनलाइन बुक करके साथ ले जाया जा सकेगा। सबसे पहले अपने साथ ले जाने वाले फ्री लगेज पर ध्यान दें , तो फर्स्ट एसी में 70 किलो, सेकंड एसी में 50 किलो, स्लीपर में 40 किलो बहुत सामान्य श्रेणी में 35 किलो लगेज ले जा सकता हैं। नई सुविधा के तहत फर्स्ट एसी में 80 किलो, सेकंड एसी में 50 किलो, स्लीपर में 40 किलो और सेकंड क्लास में 35 किलो तक अतिरिक्त सामान बुक किया जा सकेगा। थर्ड एसी और चेयर कार में कोच के अंदर अतिरिक्त सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी, 40 किलो से ज्यादा होने पर सामान को लगेज वैन में बुक कराना होगा। सुरक्षा के लिए सामान के आकार की सीमा भी तय की गई है। फर्स्ट एसी, सेकंड एसी कोच व सामान्य श्रेणी में सामान का साइज 100 x 60 x 25 सेमी से बड़ा नहीं होना चाहिए। थर्ड एसी में यह सीमा 55 x 45 x 22.5 सेमी रहेगी। अगर सामान तय साइज से बड़ा है तो उसे डिब्बे में नहीं ले जाया जा सकेगा। इस निर्णय के तहत ऑनलाइन बुकिंग करने पर सामान्य लगेज दर का 1.5 गुना शुल्क लिया जाएगा। वहीं अगर यात्रा के दौरान कोई यात्री बिना बुकिंग के मुफ्त सीमा से अधिक सामान ले जाते पकड़ा गया तो उससे सामान्य लगेज दर का 6 गुना तक जुर्माना वसूला जाएगा। यह ऑनलाइन सुविधा संबंधित ट्रेन का चार्ट बनने तक उपलब्ध रहेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू श्री उचित सिंघल ने बताया है, कि इस नई व्यवस्था से बुकिंग आसान होगी, समय बचेगा और यात्रा और भी आरामदायक बनेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस डिजिटल सेवा का लाभ उठाएं और यात्रा से पहले ही सामान बुक कर लें।0
0
Report
Advertisement
15 IPS अधिकारियों के तबादले: पुलिस महकमे में बड़े बदलाव
Noida, Uttar Pradesh:15 IPS अधिकारियों के तबादले0
0
Report
दिल्ली में बारिश से मौसम साफ, दरियागंज समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई। वीडियो दरियागंज इलाके से है।0
0
Report
फरीदाबाद में चार दिन से भारी बारिश, जलभराव ने लोगों को बेहाल कर दिया
Faridabad, Haryana:मौसम विभाग ने चार दिनों तक फरीदाबाद में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण शहर के कई क्षेत्रों में पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फरीदाबाद में हालात सबसे ज्यादा खराब नजर आए। सड़क तालाब जैसी दिखाई देने लगी। सड़क पर जमा पानी के कारण वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर निगम के जल निकासी के दावे एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि केवल दावे करते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया है, वहीं शहर के कई इलाकों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि प्रशासन हालात से निपटने के लिए क्या कदम उठाता है।0
0
Report
Advertisement
