icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
452001
Lalit SharmaLalit SharmaFollow2 Oct 2024, 09:16 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहार के बगहा में भाई दूज गोवर्धन पूजा के साथ अनोखी परंपरा

IAImran AjijJust now
Bagaha, Bihar:बिहार के बगहा में भाई दूज को बाकी राज्यों से बिल्कुल अलग और अनोखे तरीके से मनाया जाता है । यहाँ भाई दूज गोवर्धन पूजा के साथ ही मनाया जाता है । इस दिन बहन-भाई के बीच एक ऐसी परंपरा निभाई जाती है जिसे सुनकर औऱ देखकर लोग हैरान रह जाते हैं । दरअसल पश्चिम चम्पारण जिला के ग्रामीण औऱ शहरी क्षेत्रों के अलावा आदिवासी बहुल्य थारू औऱ उरांव समुदाय इस भैया दुज़ के त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं जहाँ गोबर से बनाई गईं पूजा स्थल पर आकृति औऱ बजड़ी का प्रसाद बेहद महत्वपूर्ण है । सबसे बड़ी बात है की इस दौरान गीत गाकर बहनें श्रद्धा पूर्वक गोवर्धन पूजा अर्चना में जुट जाती हैं । परंपरा के मुताबिक इस दिन बहनें पहले अपने भाई को मृत्यु के लिए श्राप देती हैं लिहाजा यह माना जाता है कि बहन जिस मुख से, जिस जीभ से भाई को श्राप देती हैं उसी जीभ में कांटा चुभोकर अपने श्राप शब्द को वापस लेती हैं और फिर भाई की लंबी आयु, सुख-समृद्धि की कामना करती हैं । वर्ती बहनों में रागिनी पाण्डेय, संध्या उपाध्याय टुन्नी, खुशबू कुमारी औऱ गरिमा समेत नीतू का मानना है कि इस अनोखी रस्म के पीछे गहरी आस्था छिपी है। श्राप देकर उसे वापस लेने का मतलब है कि भाई पर आने वाली हर बला, हर मुसीबत औऱ संकट बहन ने अपने ऊपर ले लिया हो । यहां वज़ह है की जीभ पर कांटा चुभाना इस बात का प्रतीक है कि बहन भाई के लिए हर दर्द सहने को तैयार है । खास बात यह है की भाई दुज़ में गोवर्धन पूजा के दिन बहनें भाइयों को तिलक लगाकर प्रसाद के तौर पर उन्हें बजड़ी खिलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना करती हैं और फिर यह पारंपरिक रस्म पूरी की जाती है । महिलाओं का कहना है कि यह परंपरा सदियों से, कई पीढ़ियों से चली आ रही है । बता दें की आधुनिकता के इस वैज्ञानिक दौर में भी बिहार के पश्चिम चम्पारण ज़िला के कई गांवों में यह अनोखी परम्परा पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ निभाई जा रही है .
0
0
Report

मधुबनी में छठ महापर्व की तैयारी: 91 तालाबों की सफाई और घाटों पर बैरिकेडिंग

Madhubani, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मधुबनी शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 से 45 तक स्थित तालाबों की साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। नगर निगम के सफाई कर्मी तालाबों की साफ-सफाई के साथ-साथ छठ घाटों पर बैरिकेडिंग करने में जुटे हुए हैं। वार्ड पार्षद ने बताया कि नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से शहर के कुल 91 तालाबों की साफ-सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। शहर का मुख्य तालाब गंगासागर, मुरली मनोहर तालाब, नगर निगम परिसर situated तालाब की साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था अंतिम चरण में है। छठ महापर्व को देखते हुए सभी तालाबों की सफाई कराई जा रही है। छठ व्रतियों को सहूलियत के लिए घाटों पर मिट्टी गिरायी जा रही है, चूना का छिड़काव भी किया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तालाब के घाटों पर लाल कपड़े से बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

लखीमपुर खीरी: दिवाली पर लौटे मजदूर की पिटाई, विधायक ने हस्तक्षेप कर सिपाही निलंबित

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के खीरी थाना इलाके में दिवाली पर घर लौटे के मजदूर को चोरी के आरोप में खीरी थाना पुलिस उठा ले गई इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई जब युवक की हालत खराब हुई तो उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी पर बीजेपी सदर विधायक योगेश वर्मा अस्पताल पहुंचे और पीड़ित का हाल-चाल जाना । इतना ही नहीं मौके पर क्षेत्राधिकारी महक शर्मा को तलब करते हुए पुलिस द्वारा की गई इस बर्बर कार्रवाई का विरोध किया साथ ही पुलिस को नैतिकता का ज्ञान देते हुए कहा इस घटना ने पुलिस की मानवता की छवि को शर्मसार किया है। मामले में विधायक के हस्तक्षेप के बाद आरोपी दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
0
0
Report
Advertisement

नगवा कला में रुपये के लेन-देन को लेकर दो गुटों की मारपीट; CCTV सामने

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवा कला में आज बुधवार सुबह 7.58 बजे करीब आइसक्रीम के बकाए रुपये के लेन-देन को लेकर दो गुटों में आपसी कहासुनी के बाद लाठी- डंडे और धारदार हथियार से जमकर मारपीट किए जाने का गंभीर मामला समय है। यह मारपीट की पूरी घटना पीड़ित श्रीकांत के घर के अंदर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसका वीडियो आज बुधवार दोपहर 12 बजे सामने आया है। जहां एक साथ 8 से 10 लोग लाठी-डंडा लेकर के आकार पीड़ित श्रीकांत और उनके परिजनों के साथ जमकर मारपीट कर रहे हैं। मारपीट की घटना में पीड़ित श्रीकांत,श्रवण और उमेश को गंभीर चोटे आई हैं इसके साथ ही साथ घर की गीता देवी को भी गंभीर चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। सीसीटीवी वीडियो और तहरीर के आधार पर करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले को लेकर के जांच शुरू कर दी है। ​दरअसल नगवा कला निवासी श्रीकांत पुत्र श्रवण कुमार ने करनैलगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रुपये के लेन-देन को लेकर गांव के ही विपक्षी धर्मेंद्र,रामविलास,घनश्याम,प्रदीप,सोनू, चंदन और आशा देवी सहित कई लोग एक राय होकर लाठी-डंडे, बांका और फरसा लेकर गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए।​आरोप है कि दबंगों ने घर के भीतर घुसकर जानलेवा हमला बोल दिया। शोर सुनकर जब प्रार्थी के पिता श्रवण कुमार,माता गीता देवी और परिजन उमेश व छविराम बीच-बचाव करने दौड़े, तो हमलावरों ने उन पर भी धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया। हमले में श्रवण और उमेश के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं,जबकि गीता देवी को भी लात-घूंसों और लाठियों से बेरहमी से पीटा गया है।
0
0
Report

रेलवे ट्रैक पार करते वक्त जालौन में महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

Jalaun, Uttar Pradesh:आटा थाना क्षेत्र के ग्राम इटौरा गुरु निवासी एक 46 वर्षीय महिला की रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इटौरा गुरु गांव निवासी 46 वर्षीय सुनीता देवी बीती शाम करीब पांच बजे रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। इसी दौरान अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुनीता देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, उसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक, मृतका के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके पति मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सुनीता देवी की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.
0
0
Report

यातायात माह में शर्मनाक हरकत: बाइक पर महिला के पीछे युवक का वायरल वीडियो

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:यातायात माह में ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां, चलती बाइक पर युवक की शर्मनाक हरकत केशांबी में एक तरफ पुलिस यातायात माह के तहत लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, तो दूसरी तरफ कुछ लोग सरेराह नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेड़ी स्थित रामवन गमन मार्ग का है, जहां एक युवक बाइक पर महिला को आगे बैठाकर उसे प्यार करते हुए बाइक चलाता नजर आया। राहगीरों ने इस पूरी हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में बाइक का नंबर भी साफ दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
0
0
Report
Advertisement

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।

SANTOSH KUMARSANTOSH KUMARFollow3m ago
Bhinga, Uttar Pradesh:#Shravasti - यूपी के श्रावस्ती जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पूरा मामला हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के बदला चौराहे का है, जहां तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report

पुंछ में लिंक-अप डे पर सेना टीमों के साथ हॉकी टूर्नामेंट शुरू

Chikri Ban, पुंछ में लिंक-अप डे के उपलक्ष्य में हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। सेना की 93 इन्फेंट्री ब्रिगेड की गढ़ी बटालियन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। खास बात यह है कि पहली बार सेना की टीमें भी इस टूर्नामेंट में अपना दमखम दिखा रही हैं। युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सेना की ओर से यह सराहनीय पहल की गई है। इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें पहली बार सेना की टीमें भी शामिल हुई हैं। टूर्नामेंट के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। सेना की इस पहल की स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों ने सराहना की है। ऐसे आयोजन सेना और आम जनता के बीच आपसी विश्वास, भाईचारे और बेहतर तालमेल को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
0
0
Report

छठ पूजा के दौरान रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी, यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता

Ratlam, Madhya Pradesh:छठ पूजा के महापर्व के दौरान यात्रियों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही रेलवे स्टेशनों पर भीड़ का दबाव भी बढ़ जाता है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन और जीआरपी अलर्ट मोड पर है। रतलाम रेल मंडल में भले ही छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बहुत ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलती, लेकिन इंदौर रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने के चलते विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रेलवे पुलिस स्टेशन पर लगातार निगरानी रख रही है। यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से ट्रेन में प्रवेश कराया जा रहा है, ताकि जल्दबाज़ी और धक्का-मुक्की की स्थिति न बने। इसके साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेन तक पहुंचाने के इंतजाम किए गए हैं। रेलवे प्रशासन का पूरा फोकस इस बात पर है कि त्योहार के उत्साह के बीच यात्रियों का सफर सुरक्षित रहे और किसी भी तरह की भगदड़ या अव्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो। रतलाम स्टेशन पर भी ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट हैं। रतलाम रेल मण्डल से अलग अलग रेल मण्डल की करीब 20 जोड़ी ट्रेन गुजरेगी, जिनमें छठ पूजा की भीड़ नजर आ रही है।
0
0
Report
Advertisement

पिलानी में दो महिलाओं ने किराना दुकान से बैग चोरी, CCTV फुटेज में कैद

Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी में दो महिलाओं ने की चोरी की वारदात निहाली चौक स्थित किराना दुकान को बनाया निशाना नवीन चनानिया की दुकान के बाहर से सामान भरा बैग चोरी दुकान पर ग्राहकों की भीड़ के बीच महिलाओं ने किया हाथ साफ चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद झुंझुनूं जिले के पिलानी शहर के निहाली चौक स्थित किराना दुकान पर चोरी की वारदात सामने आई है। यहां दो महिलाओं ने दुकान के बाहर रखा सामान से भरा बैग चोरी कर लिया। दुकान पर ग्राहकों की भीड़ के बीच महिलाएं पहुंचीं। इस दौरान दुकान के बाहर सामान से भरा बैग रखा हुआ था। एक महिला ने मौके का फायदा उठाते हुए बैग चोरी कर लिया और वहां से निकल गईं। इसके कुछ देर बाद दूसरी महिला भी मौके से पार हो गई ।कुछ समय बाद सामान गायब होने की जानकारी सामने आने पर चोरी का पता चला। इसके बाद दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दो महिलाओं द्वारा बैग चोरी करने की घटना कैद दिखाई दी।घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद शहर में चोरी की वारदात को लेकर चर्चा है। भीड़भाड़ वाले बाजार में इस तरह की घटना से दुकानदारों में चिंता बनी हुई है।
0
0
Report

मगध विश्वविद्यालय खिलाफ आंदोलन की चेतावनी, नवादा लॉ कॉलेज में नामांकन रोक पर विवाद

Nawada, Bihar:मगध विश्वविद्यालय के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी नवादा लॉ कॉलेज में एलएलबी नामांकन पर रोक से भड़के छात्र  मगध विश्वविद्यालय की ओर से सत्र 2026-27 से नवादा विधि महाविद्यालय समेत छह विधि महाविद्यालयों में एलएलबी के तीन वर्षीय और पांच वर्षीय पाठ्यक्रमों में नामांकन पर अगले आदेश तक रोक लगाए जाने के फैसले से विवाद गहरा गया है। विश्वविद्यालय के इस आदेश के खिलाफ नवादा विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों और प्रबंधन ने नाराजगी जताते हुए राज्यपाल सचिवालय के निर्देश को गलत तरीके से लागू करने का आरोप लगाया है। विद्यार्थियों ने आदेश वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। महाविद्यालय के प्रथम वर्ष की परीक्षा दे चुके सत्री कुमार, नेहा कुमारी, सुधीर कुमार, पूनम कुमारी, कौशल कुमार मिश्रा, नितेश चंद्र, निवास कुमार, रवि रंजन कुमार, आदित्य भारद्वाज और अमन कुमार सहित अन्य विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के फैसले पर सवाल उठाए हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि नए सत्र के लिए जुलाई और अगस्त में ही नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, 16 अगस्त से नियमित कक्षाएं भी संचालित हो रही हैं। ऐसे में नामांकन पर रोक लगाने का आदेश से विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कॉलेज प्रबंधन ने स्थायी मान्यता का दिया हवाला नवादा विधि महाविध्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्याम किशोर मिश्रा ने कहा कि यह मगध विश्वविद्यालय का सबसे पुराना विधि महाविद्यालय है। उनके अनुसार, बिहार सरकार के मानव संसाधन विभाग के 15 मई 2006 के पत्र के तहत कॉलेज को स्थायी मान्यता प्राप्त है। इसके अलावा, बार काउंसिल ऑफ इंडिया से भी मान्यता मिली हुई है। कॉलेज में तीन वर्षीय और पांच वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रमों का संचालन लगातार हो रहा है। प्रभारी प्राचार्य ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय ने राज्यपाल सचिवालय के पत्र में दिए गए निर्देशों को गलत तरीके से लागू करते हुए नामांकन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।
0
0
Report

चतरा में नाबालिग के अपहरण की छानबीन: ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ से बांधा

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: तीन दिन तक घर में बंधक रही नाबालिग बच्ची, किसी तरह चंगुल से छूटकर घर पहुंची बच्ची। ग्रामीणों ने महिला, पुरुष व एक नाबालिग को पेड़ से बांधा, पुलिस ने कराया मुक्त। वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के घंघरी गांव की है घटना। जहां एक नाबालिग बच्ची को तीन दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा गया। इस मामले में गांव की ही एक महिला और एक पुरुष पर बच्ची को अपने कब्जे में रखने का आरोप लगा है। बच्ची के अचानक लापता होने के बाद परिजन तीन दिनों तक उसकी खोजबीन में जुटे रहे। इस दौरान पूरे परिवार की परेशानी बढ़ी रही। आपको बता दें कि रविवार की सुबह से बच्ची लापता थी। हालांकि, किसी तरह बच्ची उनके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंच गई। घर लौटने के बाद उसने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया। बच्ची के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी महिला तथा पुरुष को पकड़कर एक पेड़ से बांध दिया और उनके साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के कब्जे से तीनों को मुक्त कराया और अपने साथ थाने ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अपहरण से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। बच्ची की मेडिकल जांच कराई जाएगी। पुलिस महिला और पुरुष से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top