icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

परमा में दहेज हत्या: नवविवाहित सखीना बेगम के मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली। जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम परमा में 21 वर्षीय नवविवाहिता सखीना बेगम की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मर्ग जांच, जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में दहेज हत्या का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण में मृतका के पति मोहम्मद इद्रीश, ससुर मोहम्मद हनीफ उर्फ छोटे और जेठ तौफिक रजा उर्फ मोहम्मद तौफीस को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना जियावन में दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी की निशानदेही पर छिपाकर रखे गए चूड़ियों के टुकड़े भी साक्ष्य के तौर पर जब्त किए गए हैं। मामले में पुलिस ने साक्ष्य संकलन और वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए 27 अगस्त को तीनों आरोपियों को न्यायालय देवसर के समक्ष पेश किया, जहां से न्यायालयीन आदेश के बाद उन्हें जिला जेल पचौर भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

चिचोली के बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद ने बुलडोजर चलाया

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के चिचोली में नवीन बस स्टैंड के सुचारू संचालन को लेकर नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की. संयुक्त दल ने बुलडोजर कार्रवाई के दौरान कुछ पक्के अतिक्रमण हटाए हैं. कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और सीएमओ के बीच बहस भी हुई. व्यापारियों के विरोध के बाद दो दिनों की मोहलत दी गई है. सीएमओ, तहसीलदार, पुलिस और राजस्व अमले की मौजूदगी में जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया. मार्च से अब तक अतिक्रमणकारियों को तीन से चार बार नोटिस दिए जा चुके हैं. व्यापारियों ने त्योहारों का हवाला देकर समय मांगा, जिस पर मोहलत सोमवार तक मानवीय आधार पर दी गई. वर्तमान में कहा गया कि कार्रवाई किसी राजनीतिक दबाव से नहीं है, बल्कि बस स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त कर आम जनता के लिए सुचारू रूप से संचालित करने के लिए है. चेतावनी दी गई कि सोमवार तक अतिक्रमण नहीं हटे तो नगर परिषद बलपूर्वक कार्रवाई करेगी.
0
0
Report

वडोदरा के राशन दुकान पर लाभार्थी हंगामे, पर्याप्त अनाज नहीं मिलने का आरोप

Vadodara, Gujarat:વડોદરા બ્રેકિંગ સેવાસી ગામમાં સરકારી સસ્તા અનાજની દુકાને લાભાર્થીઓનો હોબાળો રેશન લેવા વહેલી સવારથી દુકાન બહાર લાંબી કતારો જોવાામી નિયમિત અને પૂરتو અનાજ ન મળતું હોવાના લાભાર્થીઓના આક્ષેપ નિયમ મુજબ 4 દિવસની જગ્યાએ માત્ર 1 દિવસ દુકાન ખોલાતી હોવાનો દાવો સારકારના નક્કી જથ્થા કરતાં ઓછું અનાજ અપાતું હોવાની ફરિયાદ. ‘સર્વર ડાઉન’ના નામે લાભાર્થીઓને ધક્કા ખવડાવતી હોવાના આક્ષેપ. રેશનકાર્ડ ધારકોએ તંત્ર સમક્ષ તત્કાલિક તપાસની માંગ કરી દુકાન નિયમિત ખોલી પુરતો જથ્થો આપવા लाभાર્થીઓની માંગ સર્વરની સમસ્યાનો કાયમી ઉકેલ લાવવા ગ્રામજનોની ઉગ્ર માંગ
0
0
Report

शहडोल में रक्षाबंधन से पहले मिलावट रोकथाम: सिर्फ 35 सैंपल, सवाल उठे

Shahdol, Madhya Pradesh:रक्षाबंधन के त्योहार के दौरान खाद्य विभाग ने मिलावट रोकने के लिए अभियान शुरू किया, लेकिन कार्रवाई के आंकड़े सवाल खड़े कर रहे हैं. जिले में सैकड़ों मिठाई और खाद्य प्रतिष्ठान हैं, लेकिन विभाग की टीम ने अब तक महज 35 प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या मिलावट के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित है? त्योहारों में मिठाई, मावा, पनीर, घी और तेल की मांग बढ़ जाती है. इसी को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग इलाकों में दुकानों और प्रतिष्ठानों पर दबिश दी. इस दौरान करीब 35 प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए. इन सभी सैंपलों को जांच के लिए भोपाल की लैब भेजा गया है. अब रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि लिए गए सैंपल मानकों पर खरे उतरते हैं या इनमें किसी तरह की मिलावट पाई जाती है. लेकिन कार्रवाई को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिले में सैकड़ों मिठाई और खाद्य प्रतिष्ठान होने के बावजूद महज 35 दुकानों से सैंपल क्यों लिए गए? हर साल त्योहारों से पहले इसी तरह सैंपलिंग की जाती है, रिपोर्ट भी सामने आती है, लेकिन बड़ी दुकानों पर ठोस कार्रवाई कितनी होती है, यह सवाल अब भी बना हुआ है. लोग कहते हैं कि सिर्फ सैंपल लेने से मिलावट पर नियंत्रण नहीं होगा. जरूरत है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त और प्रभावी कार्रवाई हो, ताकि त्योहार के दौरान लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो. फिलहाल सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं और अब निगाहें रिपोर्ट पर टिकी हैं. देखना होगा कि इस बार रिपोर्ट आने के बाद विभाग सिर्फ कागजी कार्रवाई करता है या मिलावटखोरों पर वास्तव में कोई ठोस कार्रवाई भी होती है.
0
0
Report
Advertisement

सलमान खान से माफी: लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई ने साझा किया भावनात्मक प्लान

Fazilka, Punjab:प्रसिद्ध गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई का एक बयान सामने आया है । जिसमें उन्होंने कहा है कि काला हिरण शिकार केस में फंसे बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अगर माफी मांगे तो समाज उन्हें माफ कर देगा । उन्होंने बताया कि सलमान को कहां और कैसे माफी मांगनी होगी । उन्होंने ये भी कहा कि लॉरेंस की गैंगस्टर इमेज से फैमिली काफी परेशान है । रमेश बिश्नोई ने यह भी कहा है कि लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल को भी इसका खामीयाजा भुगतना पड़ा और हर मर्डर के बाद लारेंस पर आरोप लगाने के साथ साथ अनमोल पर भी सवाल उठे और सरकार ने उसे भी गैंगस्टर बनाकर अंदर कर दिया । उन्होंने कहा कि जैसे पिछली केंद्र सरकारे चंबल के डाकुओं को कहती रही कि जो मुख्य धारा में आना चाहता है उसका सहयोग किया जाएगा । ऐसे ही इस मामले में भी सरकार कदम उठाए परिवार उनका साथ देगा । उन्होंने कहा कि लॉरेंस ने काफी समय पहले ये बात कही थी । लेकिन सलमान खान के परिवार से کوئی बात सामने नहीं आई । उन्होंने कहा कि बीकानेर जिले के अंदर उनके भगवान का समाधि स्थल पर आकर वहां पहुंच माफी मांग ले । उन्होंने कहा कि भगवान से माफी मांगनी है उनसे नहीं । रमेश बिश्नोई ने कहा कि लॉरेंस जेल में बंद है । बाहर हत्या हो रही है । तो पुलिस बेवजह उसका नाम लगा रही है ।
0
0
Report

पुरुलिया में बीजेपी सरकार ने वादा निभाया, योग्य महिला को अन्नपूर्णा योजना राशि मिली

Purulia, West Bengal:पुरुलिया : প্রতিশ্রুতি দিয়ে পূরণ করেছে বিজেপি সরকার। অঞ্চলের প্রত্যেক যোগ্য মহিলারা পেয়েছে অন্নপূর্ণা যोजनার টাকা । তাই বিজেপি সরকার এবং শুভেন্দু অধিকারীকে ধন্যবাদ জানিয়ে গ্রাম জুড়ে মিছিল করলো মহিলারা। বৃহস্পতিবার পুরুলিয়ার বলরামপুর বিধানসভার চাকোলতোড় অঞ্চলের মহিলারা ব্যানার পোস্টার নিয়ে ধন্যবাদ জানিয়ে এলাকায় মিছিল করলেন । মহিলাদের সঙ্গে পা মেলান জেলা বলরামপুর বিধানসভার বিজেপি বিধায়ক জলধর মাহাতো সহ অন্যান্য বিজেপি নেতাকর্মী সমর্থকরা। বাইট : জলধর মাহাতো (বিজেপি বিধায়ক)
0
0
Report
Advertisement

गढ़वाल में 13 नए मोबाइल टावर से कनेक्टिविटी मजबूत

Noida, Uttar Pradesh:गढ़वाल में बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल। गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र के दुर्गम एवं सीमांत क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 13 स्थानों पर नए मोबाइल टावरों की स्वीकृति मिलने पर माननीय केंद्रीय संचार मंत्री जी से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया साथ ही उनको अवगत कराया की गढ़वाल का अधिकांश भू-भाग पर्वतीय एवं दुर्गम है। कई क्षेत्रों में आज भी भौगोलिक परिस्थितियों के कारण मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिवитет की चुनौती बनी हुई है। इसी क्रम में माननीय केंद्रीय संचार मंत्री जी से क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी और टिहरी गढ़वाल के 92 स्थानों पर भी नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाने का आग्रह किया है। माननीय मंत्री जी ने इस विषय पर सकारात्मकता दिखाई है और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गढ़वाल के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए हमारा लक्ष्य निरंतर जारी रहेगा।
0
0
Report

108 वर्षीय किशनाई बाई के निधन पर अरनीवाला में अंतिम संस्कार, ढोल-नगाड़े के साथ

Fazilka, Punjab:फाजिल्का जिले अरणीवाला निवासी 108 वर्षीय किशनाई बाई का आज निधन हो गया । बताया जा रहा है कि बजुर्ग महिला का एक सप्ताह पहले स्वास्थ्य बिगड़ गया था । जिसके चलते आज महिला का निधन हो गया । मृतक महिला के परिवार में अब चौथी पीढ़ी चल रही थी l हालांकि महिला की मौत के बाद बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए पारिवारिक सदस्यों ने पूरे गांव में पटाखे छोड़कर और ढोल बजाकर भांगड़े डाल उसका अंतिम संस्कार किया। मृतक किशनाई बाई के पौते सुखजीत सिंह ने बताया कि उसकी दादी की उम्र करीब 108 साल थी l जिनका जन्म भारत में ही हुआ था l वह पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव अरणीवाला में रह रहे है । उन्होंने बताया कि उसकी दादी एक सप्ताह पहले बीमार हो गई थी । जिसका इलाज चल रहा था कि आज उसका देहांत हो गया । उन्होंने बताया कि मृतक किशनाई बाई के दो लड़के और एक लड़की है l जिनकी शादी हो चुकी है और आगे उनके बच्चों की भी शादी हो चुकी है । जिनके भी आगे बच्चे हैं l ऐसे में मृतक महिला चौथी पीढ़ी देखकर सांसारिक यात्रा पूरी कर गई है l उन्होंने बताया कि महिला के परिवार में 75 से अधिक पारिवारिक सदस्य हैं l यही वजह है कि इतनी उम्र बिताने के बाद आज उनकी अंतिम विदाई के मौके पर ढोल बजाकर और पटाखे बजाकर उन्हें अलविदा कहा गया है l घर से लेकर श्मशान भूमि तक ढोल बजते गए। और पारिवारिक सदस्यों ने नाच कर भांगड़े डाल मृतक महिला को अंतिम विदाई दी ।
0
0
Report

फरार आरोपी ने अभिरक्षा में बाइक से कूदकर फरार, दो पुलिसकर्मी घायल

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है राजपुर एसडीएम कार्यालय से जिला जेल बड़वानी ले जाते समय आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर बाइक से कूद गया और फरार हो गया इस दौरान बाइक गिरने से दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है जुलवानिया पुलिस ने शुभम पिता सुभाष मानकर के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की थी आरोपी को आज राजपुर एसडीएम के सामने पेश किया गया था जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए इसके बाद दो पुलिसकर्मी आरोपी को मोटरसाइकिल पर बीच में बैठाकर जिला जेल बड़वानी ले जा रहे थे इसी दौरान बड़वानी के कारंजा चौराहे के पास आरोपी अचानक बाइक से कूद गया आरोपी के कूदते ही मोटरसाइकिल असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए वहीं आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बड़वानी लाया गया है घटना के बाद पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है
0
0
Report
Advertisement

शेखपुरा के कुशेढी बाबा पंचवदन मंदिर में श्रावणी महोत्सव का दीप प्रज्वलन

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के कुशेढी स्थित बाबा पंचवदन मंदिर में श्रावणी महोत्सव का आयोजन किया गया। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन शेखपुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रावणी महोत्सव का बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर शेखपुरा विधानसभा के जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी, बरबीघा विधायक डॉ कुमार पुष्पंजय शेखपुरा डीएम शेखर आनंद एसपी हिमांशु सहित मंदिर कमिटी के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दो दिवसीय श्रावणी महोत्सव के दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ के मौके पर मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार पर्यटन को बढ़ाए जाने को लेकर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचवदन मंदिर काफी आध्यात्मिक और आस्था का केंद्र है, इसको लेकर राज्य सरकार द्वारा श्रावणी महोत्सव का आयोजन किया गया है। उन्होंने रक्षा बंधन के अवसर पर बिहार के आधी आबादी के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही हैं जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनें। नेपाल में आए बाढ़ को लेकर मंत्री ने कहा कि बिहार में बाढ़ नहीं है लेकिन नेपाल के पानी से बेहाल है क्योंकि निकास यही से है, पर बिहार सरकार मुस्तैद है। एक बार फिर तेजस्वी यादव को आड़े हाथ जरूर लिया है।
0
0
Report

MP वक्फ बोर्ड की बड़ी कार्रवाई: इज्तेमा बाजार पर FIR

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल MP वक्फ बोर्ड की बड़ी कार्रवाई अवैध इज्तेमा बाजार पर FIR, 28.91 करोड़ की RRC जारी 2.7 एकड़ वक्फ जमीन पर कब्जे का मामला उजागर दार-उल-शफक्त सोसायटी पर वक्फ जमीन कब्जाने का आरोप भोपाल शहर के बीचों-बीच जमीन पर माफिया ने जताया था मालिकाना हक सैकड़ों दुकानों से करोड़ों की अवैध वसूली का आरोप शाहिद अलीम समेत अन्य के खिलाफ दर्ज हुई FIR MP वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ. सनवर पटेल का बड़ा बयान चेयरमैन बोले—उम्मीद पोर्टल के बाद बड़े वक्फ माफिया हुए उजागर उम्मीद पोर्टल के बाद देश में वक्फ बोर्ड की सबसे बड़ी कार्रवाई का दावा अब कानून के तहत संचालित होगा इज्तेमा बाजार बाजार से मिलने वाले राजस्व का उपयोग यतीमों के उत्थान में होगा शाहिद अलीम की संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड दावा करेगा
0
0
Report

जोधपुर ANTF ने 2.231 kg ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, डोडा पोस्त नेटवर्क का खुलासा

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने जोधपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 231 gram अवैध MD ड्रग्स बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 67 लाख रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ एक कार भी जब्त की है। यह कार्रवाई 27 अगस्त को जोधपुर ग्रामीण के कापरड़ा थाना क्षेत्र में की गई। मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर घेराबंदी ANTF को सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट कार जोधपुर-जयपुर हाईवे एनएच-25 पर बिनावास टोल की तरफ आ रही है और उसमें संदिग्ध सामग्री होने की संभावना है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने दो हिस्सों में निगरानी शुरू की। एक टीम बिनावास टोल पर पहुंची, जबकि दूसरी टीम ने टोल से पहले संदिग्ध वाहन पर नजर रखी। कुछ समय बाद संदिग्ध कार दिखाई दी। टीम ने उसका पीछा किया और टोल पर मौजूद टीम को भी कार के बारे में सूचना दी। कार के टोल पर पहुंचते ही टीम ने घेराबंदी कर उसे रुकवाया। संदेह होने पर स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया गया। कार और चालक की तलाशी लेने पर उसमें MD ड्रग्स बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ और कार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पढ़ाई के बाद नशे की तस्करी में जुड़ा आरोपी गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 वर्षीय रामपाल धतरवाल पुत्र बाबूलाल, निवासी धतरवालों की ढाणी, भीमसागर, थाना लोहावट, जिला फलोदी के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बीएससी और जीएनएम की पढ़ाई कर चुका है। उसने कुछ समय तक यश अमन हॉस्पिटल और होम केयर में काम भी किया, लेकिन कम आमदनी के कारण अधिक पैसा कमाने और अपने शौक पूरे करने के लालच में डोडा पोस्त की तस्करी से जुड़ गया। ANTF के अनुसार वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश से डोडा पोस्त लेकर मारवाड़ की ओर आते समय आरोपी को कोटा के आरके पुरम थाना पुलिस ने पकड़ा था। इस मामले में उसे सजा हुई और दिसंबर 2024 में करीब छह वर्ष आठ माह बाद जमानत पर बाहर आया। जमानत के बाद भी आरोपी ने तस्करी का रास्ता नहीं छोड़ा और रिश्तेदार के साथ फिर से डोडा पोस्त की तस्करी शुरू कर दी। डोडा पोस्त से MD तस्करी तक पहुंचा नेटवर्क पुलिस के मुताबिक वर्ष 2025 में आरोपी के एक रिश्तेदार को मध्यप्रदेश पुलिस ने ट्रैक्टर-टैंकर के जरिए बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया था। उस मामले में आरोपी रामपाल का नाम भी सामने आया था और वह फरार चल रहा था। करीब एक साल तक फरार रहने के बाद आर्थिक तंगी के चलते उसने डोडा पोस्त का काम छोड़कर MD की तस्करी शुरू कर दी। पूछताछ में सामने आया कि रामपाल मध्यप्रदेश के तस्करों से MD लेकर जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। MD बनाने के केमिकल की उपलब्धता को लेकर सख्ती बढ़ने के बाद मध्यप्रदेश के तस्करों ने MD बनाने के केमिकल की व्यवस्था भी शुरू कर दी। आरोपी जोधपुर क्षेत्र से केमिकल खरीदकर मध्यप्रदेश ले जाता और वहां से तैयार MD प्राप्त कर राजस्थान में सप्लाई करता था। ANTF के अनुसार राजस्थान में सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ लगातार कार्रवाई के कारण तस्करों ने MD बनाने के लिए मध्यप्रदेश को अपेक्षाकृत सुरक्षित ठिकाने के रूप में इस्तेमाल करना शुरू किया। आरोपी द्वारा मध्यप्रदेश में मौजूद तस्करों को कच्चा माल और केमिकल उपलब्ध करवाने, उनसे MD तैयार करवाने और तैयार ड्रग्स को मारवाड़ क्षेत्र में लाकर सप्लाई करने का नेटवर्क संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई। पूछताछ में खुलेगा बड़ा नेटवर्क ANTF अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि मध्यप्रदेश से MD की सप्लाई कौन कर रहा था, इसके निर्माण के लिए कच्चा माल और केमिकल कौन उपलब्ध करवाता था तथा राजस्थान में तैयार MD किन-किन तस्करों तक पहुंचाई जाती थी। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर नेटवर्क में शामिल कई अन्य लोगों के नाम सामने आने और बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। इस कार्रवाई में ANTF टीम के साथ कापरड़ा थाना, जोधपुर ग्रामीण पुलिस की विशेष भूमिका रही। बरामद MD का वजन 2 किलो 231 ग्राम है और कार का रजिस्ट्रेशन नंबर RJ 19 CQ 0674 बताया गया है। ANTF महानिरीक्षक विकास कुमार ने कार्रवाई में शामिल टीमों की सराहना करते हुए उन्हें विशेष कार्यक्रम के दौरान सम्मानित करने की बात कही है। बाईट विकास कुमार ANTF महानिरीक्षक
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top