452016
यह आजादी शहीदों के खून से मिली है, युवा मोर्चा ने मनाया कारगिल विजय दिवस, निकाली मशाल यात्रा
Indore, Madhya Pradesh:शाजापुर में भाजपा जिला कार्यालय पर कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर 25 घंटों के लिए मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम टेलर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद यहां से मशाल यात्रा निकाली गई जो बस स्टैंड, काछीवाड़ा, मगरिया, सोमवारिया बाजार होते हुए आजाद चौक पहुंची। जिसमें भाजयुमो के पदाधिकारियों सहित नगरवासियों ने शामिल होकर तिरंगा लहराया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NGT ने झुंझुनूं के अवैध पत्थर खनन मामले पर संज्ञान लिया; समिति गठित
Jaipur, Rajasthan:झुंझुनूं में कथित अवैध पत्थर खनन और भारी ब्लास्टिंग के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने संज्ञान लिया है। जयपुर-राजस्थान के झुंझुनूं जिले की खेतड़ी तहसील के संजय नगर गांव में कथित अवैध पत्थर खनन और भारी ब्लास्टिंग के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने संज्ञान लिया है। मामले में पैतृक कृषि भूमि के पास पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। 31 अगस्त को NGT की केंद्रीय क्षेत्रीय पीठ, भोपाल में मूल आवेदन संख्या 192/2026 (CZ) रविंद्र सिंह बनाम राजस्थान राज्य एवं अन्य पर सुनवाई हुई। आवेदन में आरोप है कि आवश्यक खनन पट्टों के बिना पत्थर खनन किया जा रहा है और करीब 500 से 700 फीट की गहराई तक भारी ब्लास्टिंग की जा रही है। खेत और मकान तक पहुंचने का दावा आवेद में दावा किया गया है कि ब्लास्टिंग के दौरान उछले पत्थर कृषि खेत के साथ करीब एक किलोमीटर दूर स्थित मकान तक पहुंच रहे हैं। इससे कंपन के कारण फसल और संपत्ति को नुकसान होने तथा प्रदूषण से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है। आवेदक के अनुसार, मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। NGT ने गठित की समिति मामले में पर्यावरण से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा सामने आने पर NGT ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अधिकरण ने जिला कलेक्टर झुंझुनूं, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, SEIAA राजस्थान और निदेशक खान एवं भू-विज्ञान विभाग को प्रतिवादी बनाने का निर्देश दिया है। NGT ने मौके का निरीक्षण करने के लिए समिति गठित कर छह सप्ताह के भीतर तथ्यात्मक और की गई कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल को समिति के समन्वय और लॉजिस्टिक सहयोग के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है। मामले की अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को होगी।0
0
Report
श्रीडूंगरगढ़ निर्वाचन कार्यालय में पानी की कमी पर प्रत्याशियों ने हंगामा किया
Bikaner, Rajasthan:Assign Desk Rounak Vyas Bikaner श्रीडूंगरगढ़ से खबर निर्वाचन कार्यालय में जमकर हुआ हंगामा गर्मी के बीच पानी की व्यवस्था नहीं होने पर प्रत्याशियों ने जताई नाराजगी अव्यवस्थाओं को लेकर लगाया आरोप, श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच के प्रत्याशियों ने व्यवस्थाओं को लेकर जताया रोष प्रत्याशियों ने प्रशासन पर राजनीति करने के आरोप लगाए नामांकन प्रक्रिया के दौरान अव्यवस्थाओं को लेकर बढ़ा विवाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच काफी देर तक बनी रही गहमागहमी, पुलिस के साथ भी हुई तीखी बहस0
0
Report
उदयपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल, समर्थकों में भारी उत्साह
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। नामांकन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आया। शुभ मुहूर्त में सभी प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुँच अपने नामांकन दाखिल किए। इस मौके पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौर से खास बात की0
0
Report
Advertisement
पूर्व ब्रिगेडियर डॉ. विजय सागर धेमन, रक्षा विशेषज्ञ के रूप में चर्चा में
Noida, Uttar Pradesh:Brigadier Dr.Vijay Sagar Dheman (retd.), Defence Expert0
0
Report
खाड़ीपार तुळशी नगर में धोकादायक इमारती का स्लैब गिरा, राहत बचाव जारी
Thane, Maharashtra:भिवंडी - खाडीपार - तुळशी नगर.. धोकादायक इमारतीचा स्लॅब कोसळला, जीवितहानी टळली... भिवंडी तालुक्यातील खोणी ग्रामपंचायत हद्दीतील खाडीपार तुळशी नगर परिसरात एका धोकादायक इमारतीचा स्लॅब अचानक कोसळण्याची घटना घडली आहे. सुदैवाने या घटनेत कोणतीही जीवितहानी झाली नसून स्लॅबच्या मलब्याखाली एक दुचाकी दबली गेली आहे. खाडीपार तुळशी नगर परिसरातील बिल्डिंग क्रमांक 106, प्लस टू इमारतीच्या तळमजल्यावरील स्लॅब अचानक कोसळला. ही इमारत अत्यंत धोकादायक घोषित करण्यात आली होती. मिळालेल्या माहितीनुसार या इमारतीला गेल्या तीन वर्षांपासून ग्रामपंचायतीकडून रिकामी करण्याची नोटीस देण्यात आली होती. त्यानंतर अनेक रहिवाशांनी इमारत रिकामी केली होती, मात्र काही कुटुंबे अजूनही याच इमारतीत राहत होती. स्लॅब कोसळल्यानंतर इमारतीत राहणाऱ्या नागरिकांना तात्काळ बाहेर काढण्यात आले आणि संपूर्ण इमारत रिकामी करण्याचे आदेश देण्यात आले आहेत. घटनेची माहिती मिळताच खोणी ग्रामपंचायतीचे सरपंच अल्ताफ बाली आणि त्यांच्या टीमने घटनास्थळी धाव घेत पाहणी केली. दरम्यान खोणी ग्रामपंचायत हद्दीत 15 ते 20 धोकादायक इमारतींना नोटीस देण्यात आल्याची माहिती आहे. स्लॅब कोसळलेल्या या इमारतीवर डेमोलिशनची कारवाई करण्याचे काम देण्यात आले असून पुढील कार्यवाही सुरू आहे.0
0
Report
रेवाड़ी समेत प्रदेशभर में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल 11वें दिन जारी, पोर्टल खामियां बना कारण
Rewari, Haryana:प्रदेशभर के साथ रेवाड़ी में भी नए पोर्टल की तकनीकी खामियों के खिलाफ पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल 11 वें दिन भी जारी .... जमाबंदी और इंतकाल के नए पोर्टल में लगातार आ रही गड़बड़ियों से कर्मचारी और आमजन परेशान..... राज्य कार्यकारिणी के निर्देश पर तय होगी आगे की रणनीति.... विओ - पोर्टल पर आए दिन नई तकनीकी समस्याएं आने से कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता भी तहसील कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर है। संगठन के जिला अध्यक्ष ने बताया कि पोर्टल की समस्याओं के विरोध में हड़ताल को 11 दिन हो गए है। आंदोलन की अगली रूपरेखा स्टेट बॉडी राज्य कार्यकारिणी द्वारा तय की जाएगी। राज्य यूनियन जो भी आगामी निर्णय लेगी, जिले स्तर पर उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
नेपाल बाढ़ में लापता थानगांव के लोगों के परिजनों से मिले पूर्व विधायक ‘झीन बाबू’, हरसंभव मदद का भरोस
Bamhnawa, Uttar Pradesh:नेपाल बाढ़ में लापता थानगांव के लोगों के परिजनों से मिले पूर्व विधायक ‘झीन बाबू’, हरसंभव मदद का भरोसा नेपाल में आई बाढ़ के बाद सीतापुर के थानगांव निवासी दो युवकों और उनके पंजाब निवासी बहनोई के लापता होने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। परिजन लगातार शासन और प्रशासन से उनकी तलाश कराने की गुहार लगा रहे हैं। रविवार को सेवता विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी नेता महेंद्र कुमार सिंह ‘झीन बाबू’ थानगांव पहुंचे। उन्होंने लापता ऋषिपाल सिंह, पपिंदर सिंह और पंजाब निवासी उनके बहनोई शमशेर सिंह के परिजनों से मुलाकात की। तीनों नेपाल में काम कर रहे थे और बाढ़ के बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। पूर्व विधायक ने परिजनों से उनकी स्थिति की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाते हुए इस मुश्किल घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। महेंद्र सिंह ‘झीन बाबू’ ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराएंगे और लापता लोगों की तलाश के लिए परिजनों की आवाज को आगे बढ़ाया जाएगा। परिजन अपनों की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।0
0
Report
बांद्रा में आठ साल के बच्चे को इनोवा से टक्कर, मौत; चालक गिरफ्तार
Mumbai, Maharashtra:30 ऑगस्ट 2026 ला एक अनफॉर्च्युनेट एक्सीडेंट मध्ये आठ वर्षाच्या मुलाला इनोव्हा गाडीने धडक दिली. गाडीची महिला ड्रायव्हर मुलाला इमिजेटली हॉस्पिटलला घेऊन गेली; तिथे त्याला मृत घोषित झाले. या घटनेच्या नंतर बांद्रा पोलीस स्टेशन ने एमीजेटली गुन्हा दाखल केला; सेक्शन 125, 281, 105, BNS सोबत 184 गुन्हा दाखल झाला. सोबत आरोपीला ताब्यात घेऊन मेडिकल करण्यात आले. आरोपीला अटक करण्यात आलेली आहे आणि कायद्याप्रमाणे पुढील तपास सुरू आहे0
0
Report
कर्नाटक मंत्री के बयान से मुस्लिम-धर्म पर बहस तेज, कांग्रेस राजनीति पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:सीताराम दास, महंत, अयोध्या कांग्रेस के लिये इस्लाम है हर धर्म से बेहत ..देश पर पहले हक अल्पसंख्यको का / 'इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए', कर्नाटक के मंत्री बसवराज का बयान Gaurav Bhatia, BJP I would definitely make a comment on this remark which stings of appeasement politics but before I remark I have a question for Mr. Rahul Gandhi is this the official stand of the Congress party is the Congress party as Rahul Gandhi who declares that it is a Muslim party and Revanth Reddy who says that Congress is synonymous to Muslims and Islam is this the official stand of the Congress party.0
0
Report
Advertisement
बीहड़ा स्कूल में अव्यवस्थाओं के चलते छात्रों ने किया बहिष्कार; शासन जांच के भरोसे
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड की माध्यमिक शाला बेहड़ा में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह सवालों के घेरे में आ गई है। स्कूल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और शिक्षकों की कथित मनमानी से नाराज़ छात्रों ने स्कूल का बहिष्कार कर दिया। सोमवार को सैकड़ों छात्र स्कूल ही नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग कर दी है। मामला भीमपुर विकासखंड की माध्यमिक शाला बेहड़ा का है,जहां ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक लालाराम कास्दे और कमल सोनी अपनी मनमर्जी से स्कूल आते-जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई-कई दिनों तक शिक्षक स्कूल से अनुपस्थित रहते हैं,जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्कूल में बिजली, बैठने की उचित व्यवस्था, स्वच्छता और मध्यान्ह भोजन जैसी आवश्यक सुविधाओं में भी गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई और भविष्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पहले स्कूल में एक छात्र का हाथ टूट गया था,लेकिन शिक्षकों ने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी अभिभावकों में भारी नाराज़गी है। इन्हीं अव्यवस्थाओं से परेशान होकर सैकड़ों छात्रों ने स्कूल का बहिष्कार कर दिया।अभिभावकों ने साफ कह दिया है कि जब तक दोनों शिक्षकों को नहीं हटाया जाता और स्कूल में नई व्यवस्था तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं,तब तक वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। वहीं पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा विभाग हरकत में आया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के लिए एक टीम गठित की गई है, जो माध्यमिक शाला बेहड़ा पहुंचकर पूरे मामले की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब सबकी नजर शिक्षा विभाग की जांच पर टिकी है। सवाल यह है कि क्या कार्रवाई के बाद बेहड़ा स्कूल में फिर से पढ़ाई शुरू होगी या छात्रों का बहिष्कार और बड़ा आंदोलन बनेगा,यह आने वाला समय तय करेगा।0
0
Report
सिरमौर के पांवटा साहिब में हिमाचल का पहला एलिफेंट कॉरिडोर बनेगा
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में हिमाचल का पहला एलिफेंट कॉरिडोर बनेगा। पांवटा साहिब क्षेत्र में उत्तराखंड के राजाजी नेशनल पार्क से हाथियों के झुंड हरियाणा या उत्तराखंड से सिरमौर के सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुँचते हैं। पिछले एक दशक से हाथियों ने स्थाई निवास बना लिया है। पांवटा साहिब क्षेत्र में हाथियों और इंसानों के बीच टकराव की घटनाएं भी बढ़ी हैं। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए वन विभाग एक विस्तृत प्रपोजल तैयार कर रहा है, जिसे मंजूरी के लिए केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेजा जाएगा। वन विभाग डिजिटाइजेशन के माध्यम से हाथियों के रूट और मूवमेंट की निगरानी कर रहा है, जीपीएस और आधुनिक मैपिंग टूल्स के जरिए डेटा एकत्र किया जा रहा है। हाथियों के पारंपरिक रास्तों को सुरक्षित किया जाएगा ताकि वे बाधा के बिना आ-जा सकें। कॉरिडोर बनने पर केंद्र सरकार से हाथियों के संरक्षण और जंगलों में चारे व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इससे रिहायशी इलाकों में हाथियों के प्रवेश से होने वाले नुकसान कम होंगे। सिरमौर उत्तराखंड से सटा होने के कारण वन्यजीवों के लिए एक प्राकृतिक गलियारा प्रदान करता है।0
0
Report
सीवान नगर थाना पुलिस ने हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्टल-गोली जब्त
Siwan, Bihar:सीवान में नगर थाना की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद किया गया है। नगर थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने गिरफ्तार युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। गिरफ्तार युवक की पहचान आदित्य कुमार उर्फ गणेश के रूप में हुई है, जो तुरहा टोली का रहने वाला बताया जा रहा है। हथियार बरामद होने के बाद पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पिस्टल और गोली उसके पास कहां से आई और इसे रखने के पीछे उसका क्या उद्देश्य था। वहीं, पुलिस गिरफ्तार युवक के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है0
0
Report
Advertisement
सीवान के सरकारी स्कूल में सर्टिफिकेट के बदले पैसे उगाही का वीडियो वायरल
Siwan, Bihar:सीवान में एक सरकारी स्कूल में पैसे की उगाही करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सीवान जिले के उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय, कचनार का बताया जा रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि मैट्रिक और इंटर के छात्रों को सर्टिफिकेट देने के एवज में कथित तौर पर रुपये लिए जा रहे हैं। वायरल वीडियो में छात्राओं द्वारा विद्यालय के कर्मी को पैसा देते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुछ दिन पुराना है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, ZEE मीडिया वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सर्टिफिकेट देने के नाम पर पैसे की उगाही क्यों की जा रही है।0
0
Report
ओवैसी की दोस्ती ऑफर पर यूपी की सियासत गरम, अखिलेश CM बनेंगे या नहीं?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- एक बार फिर असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश यादव की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है, AIMIM का कहना है कि PDA में A फॉर असदुद्दीन ओवैसी होना चाहिए, SP के पास AIMIM की विकल्प, बिना ओवैसी अखिलेश सीएम नहीं बन पाएंगे, ऐसे में सवाल है की बार बार दोस्ती का ऑफर क्यों दे रहे ओवैसी, क्या सपा से गठबंधन कर बीजेपी की बी टीम वाला टैग हटाना चाहते हैं और सपा के साथ गठबंधन कर यूपी में अपनी जमीन मजबूत करना चाहते हैं0
0
Report
बरेली: फर्जी दस्तावेज बनाकर लोन दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। भोजीपुरा थाना पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से तीन लाख 50 हजार रुपये नकद, 28 चेकबुक, सात बैंक पासबुक, 75 डेबिट कार्ड, आठ आधार कार्ड, फर्जी पहचान पत्र, दो पैन कार्ड और 12 मोबाइल फोन समेत काफी मात्रा में सामान बरामद हुआ है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि गिरोह के सदस्य फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोगों से संपर्क करते थे और उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाकर लोन की रकम हासिल करते थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे लोगों के आधार कार्ड में पता बदलकर नए सिम हासिल करते थे, जिसके बाद अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाकर फर्जी पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार किए जाते थे। पुलिस ने राम नयन गुप्ता उर्फ कृष्णा गुप्ता, राकेश गुप्ता, अनिल गुप्ता और ऋषभ कुमार सक्सेना को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी आमिर खां उर्फ यामिर खां के भी गिरोह में शामिल होने की जानकारी दी, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में बैंक के एजेंट भी शामिल हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
