icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
452001
Lalit SharmaLalit SharmaFollow3 Oct 2024, 11:39 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरदोई में बत्तख घुसने पर दुकानदारों के बीच भिड़ंत, सड़क से नाले तक मारपीट Video वायरल

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बत्तख दुकान में घुसी तो भड़की ‘जंग’, सड़क से नाले तक चले डंडे; VIDEO वायरल हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के औलादगंज मोहल्ले में एक बत्तख के किराने की दुकान में घुसने से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट के संग्राम में बदla गया। बताया जा रहा है कि शकीना की बत्तख पप्पू की किराने की दुकान में चली गई थी। आरोप है कि पप्पू ने बत्तख को मारकर दुकान से भगा दिया। इसी बात पर शकीना ने नाराजगी जताई तो दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि सड़क से नाले तक दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल है। सांडी कस्बे के औलादगंज मोहल्ले की रहने वाली शकीना ने पुलिस को दी तहरीर में पप्पू, बारिश, वाजिद और साजिद पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शकीना का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उनके साथ मारपीट की गई। उन्हें बचाने पहुंचे उनके पति महमूद, बेटे, बेटी और बहन को भी पीटा गया। घटना में शकीना समेत चार लोग घायल हुए हैं। शकीना और उनके पति को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। तहरीर में मारपीट के दौरान सोने के टॉप्स और छह हजार रुपये ले जाने का आरोप भी लगाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सांडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वायरल VIDEO में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बत्तख को लेकर शुरू हुई यह छोटी सी कहासुनी सड़क से नाले तक पहुंचे संग्राम के कारण इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
0
0
Report

छतरपुर में 28 साल के इंजीनियर ने आत्महत्या की, शव रेलवे पुल पास मिला

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में 28 साल के इंजीनियर ने आत्महत्या की, शव रेलवे पुल पास मिला. मृतक की पहचान शहर के साइकिल व्यवसायी राजेश अग्रवाल के पुत्र ईशान अग्रवाल के रूप में हुई है. ईशान बेंगलुरु में नौकरी करते थे. पिछले 2-3 महीने से वो छतरपुर की चौबे कॉलोनी स्थित घर में रहकर वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे. परिजनों ने बताया कि बीते दिन ईशान जिम जाने की बात कहकर घर से निकले थे. काफी देर तक वापस न आने पर मुंबई में रह रहे बड़े भाई ने उनकी लोकेशन ट्रेस कराई. लोकेशन सटई रोड स्थित रेलवे पुल के पास मिली. वहां पहुंचने पर ईशान का शव पटरी के पास पड़ा मिला. शव मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है. जवान बेटे की इस तरह मौत से पूरा परिवार गमगीन है.
0
0
Report
Advertisement

बोकारो चंदनकियारी के विद्युत उपकेंद्र डकैती: SIT ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के चंदनकियारी थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग के उपकेंद्र को निशाना बनाकर हथियार के बल पर की गई डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। घटना के बाद बोकारो पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) ने कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो वाहन सहित चोरी की विद्युत सामग्री, मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। रात करीब एक बजे विद्युत उपकेंद्र में घुसे नकाबपोश चंदनकियारी थाना की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 02/03 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि करीब 1 बजे लगभग 10 से 12 नकाबपोश अज्ञात अपराधी चंदनकियारी स्थित विद्युत उपकेंद्र में घुस गए। उस समय उपकेंद्र में ड्यूटी पर कर्मचारी अशोक हेम्ब्रम मौजूद थे। आरोप है कि अपराधियों ने कर्मचारी की कनपटी पर रिवाल्वर जैसा हथियार सटाकर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद अपराधियों ने विद्युत उपकेंद्र में रखी महत्वपूर्ण विद्युत सामग्री को अपने कब्जे में लिया और उसे लेकर फरार हो गए। घटना के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद चंदनकियारी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। लाखों रुपये की विद्युत सामग्री की लूट प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराधी विद्युत उपकेंद्र से बड़ी मात्रा में विद्युत सामग्री लेकर गए। इसमें 06 कोर एवं 02 कोर कंट्रोल केबल, करीब 1.5 किलोमीटर रैबिट कंडक्टर, करीब 1.5 किलोमीटर स्क्रैप तार, करीब 12 किलोमीटर वूल्फ कंडक्टर, नए 500 KVA ट्रांसफॉर्मर का कॉपर कॉइल तथा करीब 100 लीटर ट्रांसफॉर्मर तेल शामिल है। पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति में लूटे गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख 39 हजार 956 रुपये बताई गई है। विद्युत उपकेंद्र से इतनी बड़ी मात्रा में सामग्री की लूट होने के कारण घटना को गंभीरता से लिया गया। सहायक विद्युत अभियंता के आवेदन पर मामला दर्ज घटना के संबंध में सहायक विद्युत अभियंता चंदनकियारी नरेन्द्र मिंज के लिखित आवेदन के आधार पर चंदनकियारी थाना में कांड संख्या 90/2026, दिनांक 03 अगस्त 2026, के तहत धारा 310(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देश पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया। ASP के नेतृत्व में गठित हुई SIT पुलिस के अनुसार, कांड के सफल उद्भेदन और इसमें शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक सदर चास, बोकारो वेदान्त शंकर के नेतृत्व में SIT गठित की गई। जांच दल ने तकनीकी साक्ष्य, वैज्ञानिक साक्ष्य और मानवीय साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई। जांच के क्रम में पुलिस ने रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र से तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीन आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस ने इस प्रकार बताई है— 1. मो. शहजाद, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता मो. इस्लाम, निवासी कोतो (मस्जिद कॉलोनी), थाना पतरातू, जिला रामगढ़। 2. अलाउद्दीन अंसारी उर्फ लादेन, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता सलीम अंसारी, निवासी जयनगर मुस्लिम टोला, थाना पतरातू, जिला रामगढ़। 3. प्रकाश प्रजापति, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता नन्दलाल प्रजापति, निवासी जयनगर (कुम्हारटोली), थाना पतरातू, जिला रामगढ़। पुलिस के अनुसार तीनों की गिरफ्तारी तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर की गई है। दो वाहन समेत कई सामान बरामद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त अथवा संबंधित कई सामान बरामद करने की बात कही है। बरामद सामान में— सफेद रंग की पिकअप गाड़ी JH02BS 1673,सफेद रंग की बोलेरो JH01CC 5643,एक त्रिपाल,सैमसंग कंपनी का मोबाइल, पिकअप के डाला से करीब 1200 मीटर स्क्रैप तार,काले रंग का नोकिया कंपनी का मोबाइल,IQOO कंपनी का मोबाइल शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस के अनुसार आरोपी अलाउद्दीन अंसारी उर्फ लादेन के पास से 8,600 रुपये नकद, इंडियन बैंक का क्रेडिट कार्ड, HDFC बैंक का डेबिट कार्ड, HDFC बैंक का बिजनेस कार्ड, आधार कार्ड, SPAS PLUS की चार पत्ता दवा और Redmi कंपनी का मोबाइल भी बरामद किया गया। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया प्रेस विज्ञप्ति में गिरफ्तार आरोपियों में से दो के पूर्व आपराधिक मामलों का भी उल्लेख किया गया है। पुलिस के अनुसार अलाउद्दीन अंसारी उर्फ लादेन के खिलाफ पतरातू थाना में वर्ष 2026 में मामला दर्ज है। वहीं मो. शहजाद के खिलाफ भी पतरातू थाना में वर्ष 2025 में मामला दर्ज होने की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी पुलिस का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र में हुई डकैती में 10-12 नकाबपोश अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आई है। ऐसे में गिरफ्तार तीन आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही लूटी गई विद्युत सामग्री के शेष हिस्से की बरामदगी के लिए भी पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में चोरी की गई विद्युत सामग्री को कहां खपाने की योजना थी और इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। विद्युत विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल चंदनकियारी विद्युत उपकेंद्र में इतनी बड़ी मात्रा में विद्युत सामग्री की डकैती की घटना ने उपकेंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। रात के समय 10-12 हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों के उपकेंद्र में प्रवेश करने और कर्मचारी को बंधक बनाकर लाखों रुपये की सामग्री ले जाने की घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा है।हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था में किसी विशेष स्तर की लापरवाही के आरोप नहीं लगाया गया है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस की आगे की जांच और कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल चंदनकियारी पुलिस और SIT की जांच जारी है तथा पुलिस को उम्मीद है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और लूट की पूरी सामग्री तक पहुंचने में सफलता मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

सावरगांव तालुक के खेत तालाब में दादा पोते की डूबकर मौत; शोक

Shirdi, Maharashtra:Sangmner News Flash संगमनेर तालुक्यातील सावरगाव तळ गावात दुर्दैवी घटना... शेततळ्यात बुडून आजोबा आणि नातवाचा मृत्यू... मृतांची नावे — सर्वेश संतोष गुळवे (वय १३) आणि पांडुरंग राखमा गुळवे (वय ६५).. शेततळ्यात नातू बुडत असल्याचे आजोबांच्या निदर्शनास आले... नातवाला वाचवण्यासाठी आजोबांनी शेततळ्यात उडी घेतली.. मात्र दुर्दैवाने दोघांचाही पाण्यात बुडून मृत्यू... घटनेची माहिती मिळताच परिसरात हळहळ व्यक्त... गुळवे कुटुंबावर दुःखाचा डोंगर... या घटनेमुळे सावरगाव तळसह संपूर्ण संगमनेर तालुक्यात शोककळा... घटनेबाबत पोलिसांकडून पुढील कार्यवाही सुरू..
0
0
Report

हर घर तिरंगा अभियान: सारण में साइकिल रैली ने देशभक्ति का सार जगाया

Chapra, Bihar:हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ, डीएम ने साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज सारण में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी बैभव श्रीवास्तव ने विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और साइकिल एसोसिशन ऑफ सारण के साइकिलिस्टों के साथ साइकिल रैली निकालकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र के गौरव और सम्मान का प्रतीक है। तिरंगे के प्रति देशवासियों के सम्मान और इसके महत्व को आम जन तक पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ें और अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस मुहिम को सफल बनाएं। साइकिल रैली के दौरान स्कूली बच्चों की स्केटिंग टीम ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विभिन्न करतब और स्टंट प्रस्तुत किए। बच्चों के आकर्षक प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान खींचा और मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। रैली के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।
0
0
Report

बुराड़ी में AAP विधायक के घर के सामने महिलाओं का प्रदर्शन, भाजपाई नारेबाजी

Delhi, Delhi:दिल्ली के बुराड़ी में आम आदमी पार्टी के विधायक के घर के सामने महिलाओं ने किया प्रदर्शन। पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर महिलाओं को रोका। महिलाओं ने विधायक के घर पर दिया ज्ञापन। महिलाओं का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा उन विधानसभा में महिलाओं को ₹2500 मिलने की जो बिल पेश किया उसका विरोध किया गया किया था। महिलाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी कई निगम पार्षद कई पूर्व पार्षद भी पहुंचे और जमकर आम आदमी पार्टी के विधायकों के खिलाफ नारेबाजी की। बाइट - श्वेता कौशिक, प्रदर्शनकारी बाइट -- रेखा सिन्हा, पूर्व पार्षद बीजेपी बाइट -- गुलाब सिंह राठौड़, जॉन चेयरमैन, दिल्ली नगर निगम।
0
0
Report
Advertisement

गरियाबंद में श्रावण के दूसरे सोमवार पर कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक का उत्साह

Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग ..श्रावण के दूसरा सोमवार को गरियाबंद जिले के शिव मंदिरों में लगा भक्तों का तांता...श्रावण के दूसरे सोमवार को फिंगेश्वर स्थित फणिकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में लगा भक्तों का तांता....राजिम विधायक रोहित साहू हजारों श्रद्धालुओं के साथ कांवड़ में जल लेकर फणिकेश्वर नाथ मंदिर से त्रिवेणी संगम के मध्य स्थित बाबा कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के लिए हुए रवाना...18 किलोमीटर पद यात्रा कर हजारों श्रद्धालुओं के द्वारा बाबा कुलेश्वरनाथ में किया जाएगा जलाभिषेक....भव्य काँवड़ यात्रा एवं जलाभिषेक में शामिल होने जिले भर से पहुंच रहे है, शिव भक्त।
0
0
Report

दिल्ली में ₹2500 लक्ष्मी योजना पर BJP-AAP के विरोध प्रदर्शन तेज

Delhi, Delhi:2500 रुपए की लक्ष्मी योजना पर सियासी संग्राम, AAP विधायकों के कार्यालयों पर BJP का जोरदार प्रदर्शन लक्ष्मी योजना में अड़ंगा डालने का BJP का आरोप, अंबेडकर नगर और देवली में AAP कार्यालयों का घेराव महिलाओं को ₹2500 देने वाली योजना को लेकर घमासान, AAP विधायकों के खिलाफ BJP का विरोध प्रदर्शन लोकेशन अंबेडकर नगर विधानसभा देवली विधानसभा राजधानी दिल्ली में 2500 रुपए की लक्ष्मी योजना को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने वाली इस योजना पर आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने-सामने हैं। भाजपा का आरोप है कि AAP विधायक विधानसभा में योजना पर चर्चा का बहिष्कार कर रहे हैं और योजना के रास्ते में अड़ंगा डाल रहे हैं। इसी के विरोध में सोमवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप विधायकों के प्रतिनिधित्व वाला 22 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन किया। दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर विधानसभा क्षेत्र में आप विधायक अजय दत्त के दक्षिणपुरी स्थित कार्यालय के बाहर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और कार्यालय का घेराव किया। वहीं देवली विधानसभा क्षेत्र में आप विधायक प्रेम चौहान के दक्षिणपुरी स्थित कार्यालय के बाहर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि महिलाओं के हित से जुड़ी इस योजना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top