452001
लुटेरों ने मोबाइल लूटने के बाद युवक को मारी टक्कर, डिवाइडर में टकराने से गई युवक की जान
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में रोबोट चौराहे पर दूध लेने गए युवक की मोबाइल लुटेरों द्वारा धक्का दिए जाने से जान चली गई। लुटेरों ने मोबाइल लूटकर भागते समय युवक की बाइक में टक्कर मारी, जिससे वह नीचे गिर पड़ा। जिसके बाद घायल युवक ने जब लुटेरों का पीछा किया तो एक बार फिर लुटेरों ने उसे धक्का दे मारा, लेकिन इस बार उसका सिर डिवाइडर से जा टकराया। जिससे उसकी जान चली गई। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
J&K बैंक साथ MoU: पेंशनर्स को फायदे, केंद्र के कर्मचारियों की सेवाएं सुधरेगी
Srinagar, Uttarakhand:श्रीनगर, 16 जून: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह श्रीनगर पहुंचे और गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रोग्राम में शामिल हुए। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए, डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स की भलाई के लिए J&K बैंक के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कर्मचारी अब सीधे केंद्र सरकार से जुड़े हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि नए साइन किए गए एग्रीमेंट के तहत पेंशनर्स को J&K बैंक के ज़रिए कई फायदे भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद जम्मू और कश्मीर में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बेहतर सर्विस देने और भलाई के तरीकों को मज़बूत करना है।0
0
Report
एमएलए लंगटे शीख खुर्शीद ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र विकास प्राथमिकताओं पर चर्चा की
Aram Pora, Ganderbal, MLA Langate Sheikh Khursheed called on the Chief Minister and discussed key developmental priorities of the constituency, seeking focused attention on public welfare and infrastructure-related issues.0
0
Report
डोरू MLA जी.ए. मीर ने मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर विकास मुद्दों पर चर्चा की
Aram Pora, Ganderbal, MLA Dooru, Shri G.A. Mir, called on the Chief Minister Omer Abdullah today and discussed various developmental issues concerning his constituency. He highlighted key public concerns and sought timely intervention for priority projects0
0
Report
Advertisement
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने 2026-27 के लिए समितियां और सभापतियों की नियुक्ति की घोषणा
Delhi, Delhi:दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए सदन की विविध समितियों का गठन किया गया तथा समितियों के सभापतियों की नियुक्ति की गई है।0
0
Report
दिलीप चौधरी के जन्मदिन पर दूदू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौशाला को दान
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन जन्मदिन के मौके पर जिला परिषद सदस्य रामरतन नासना के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गौशाला में किया दान। मौजमाबाद के सावली में गौशाला में गायों को गुड़ खिलाकर मनाया जश्न। पूर्व मण्डल अध्यक्ष दातार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष हरिराम टोड़ावता सहित सैकड़ों लोग रहे मौजूद。0
0
Report
ED का छापा: दीपेश गांधी के घर से दस्तावेज़ खंगाले गए
Dhamtari, Chhattisgarh:ठेकेदार दीपेश गांधी के ठिकाने पर ED का छापा, दस्तावेज़ खंगाले धमतरी जिले के आमापारा में मंगलवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी..... सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई कथित DMF घोटाले से जुड़े पहलुओं की जांच के सिलसिले में की गई है...... बताया गया है ईडी की टीम सुरक्षा बलों के साथ दो वाहनों में धमतरी पहुंची और सीधे आमापारा वार्ड स्थित दीपेश गांधी के घर पहुंचकर जांच शुरू कर दी..... कार्रवाई के दौरान मकान के भीतर मौजूद करीब छह अधिकारियों ने दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और पैसों के लेन-देन से जुड़े अहम कागजातों की बारीकी से पड़ताल की...... वही सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान घर में मौजूद परिजनों के मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में लेकर उनकी जांच की गई...... वहीं आर्थिक लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड को भी खंगाला गया..... बताया गया है ठेकेदार दीपेश गांधी पिछले कई दिनों से शहर से बाहर हैं..... दीपेश पेशे से ठेकेदार हैं और विभिन्न सरकारी तथा निजी परियोजनाओं में बड़े ठेकेदारों के साथ काम करते रहे हैं..... हालांकि, इस पूरी कार्रवाई को लेकर ईडी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि जारी नहीं की गई है..... ऐसे में छापे के पीछे की पूरी वजह और जांच में क्या सामने आया है, इसे लेकर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है0
0
Report
Advertisement
यूपी चुनाव: कांग्रेस ने 170 सीटों पर लड़ने की तैयारी का बड़ा दावा
Jaunpur, Uttar Pradesh:यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, सीट बंटवारे पर पूर्व विधायक नदीम जावेद का बड़ा दावा कहा- कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी सीटों का प्रस्ताव सहयोगी दलों को सौंपा, जौनपुर की तीन सीटों पर भी जताई दावेदारी जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक नदीम जावेद ने सीट बंटवारे को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी संभावित सीटों का प्रस्ताव तैयार कर सहयोगी दलों के समक्ष रख दिया है। मीडिया से बातचीत में नदीम जावेद ने दावा किया कि कांग्रेस ने प्रदेश की लगभग 170 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी नेतृत्व द्वारा समाजवादी पार्टी के साथ चर्चा की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पूर्व विधायक ने बताया कि जौनपुर जनपद की तीन विधानसभा सीटों पर भी कांग्रेस ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। हालांकि अंतिम निर्णय गठबंधन के स्तर पर आपसी सहमति से लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव एक प्रमुख नेता हैं और यदि गठबंधन बनता है तो उनके नेतृत्व में चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी। कांग्रेस गठबंधन धर्म का पालन करते हुए मजबूती से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर विभिन्न दलों के बीच चल रही चर्चाएं आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति की दिशा तय कर सकती हैं।0
0
Report
हापुड़ में दहन अभियान से मादक पदार्थों का भारी निस्तारण, कीमत 6.97 करोड़
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पुलिस प्रशासन ने ऑपरेशन दहन अभियान के तहत नशे के कारोबार पर करारा प्रहार किया है. न्यायालय द्वारा जारी आदेशों के क्रम में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोसल कमेटी के नेतृत्व में, विभिन्न थानों में दर्ज कुल 78 एनडीपीएस एक्ट के मुकदमों से संबंधित भारी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित निस्तारण किया गया. नष्ट किए गए इन अवैध मादक पदार्थों की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 6.97 करोड़ रुपये आंकी गई है. यह पूरा विनिष्टीकरण हापुड़ पुलिस अधीक्षक की निगरानी में हुआ. पुलिस टीम द्वारा सभी थानों से एकत्रित किए गए माल को थाना पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मैसर्स मेडीकेयर इन्वायरमेन्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ले जाया गया, जहां अत्याधुनिक इंसीनिरेटर (भट्टी) के माध्यम से इसे जलाकर नष्ट कर दिया गया. विदेशी और घरेलू बाजारों में करोड़ों की कीमत रखने वाले इन विनिष्टीकरण मादक पदार्थों में गांजा 832.762 किलोग्राम, डोडा पोस्त 24.050 किलोग्राम, चरस 1.380 किलोग्राम, नशीली गोलियां 3.005 किलोग्राम, स्मैक 162 ग्राम थी. एसपी ने इस मौके पर दोहराया कि जिले को नशामुक्त बनाने और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए हापुड़ पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है. ऑपरेशन दहन के तहत आगे भी अपराधियों और उनके अवैध माल पर इसी तरह की सख्त और दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी.0
0
Report
बैरागीवाला में तीन दिन के उथल-पुथल के बाद स्थिति सामान्य होने लगी; पुलिस ने दुकाने खुलवाई
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: बैरागीवाला गाँव के हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। पिछले तीन दिनों में बंद दुकाने और मकानों के ताले खुलने लगे हैं। ख़ूनी संघर्ष में भाजपा नेता विनोद कश्यप की मौत के बाद गांव में उपद्रव, आगजनी, पथराव और लाठीचार्ज जैसे हालात थे, जिन्हें काबू करने में पुलिस के पसीने छूट गए थे। इन घटनाओं के चलते कई लोग अपने घरों पर ताला लगाकर गांव से बाहर चले गए थे और दुकाने बंद रह गई थीं। पुलिस ने विनोद कश्यप हत्या के मामले के 12 नामजद आरोपियों में से अब तक 5 को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकियों की तलाश जारी है। पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स ने आज गांव में पिछले तीन दिन से बंद दुकानों और मकानों को सुरक्षा का एहसास दिलाते हुए खोल दिया है। धीरे-धीरे गाँव के हालात सामान्य हो रहे हैं। मौके पर मौजूद एसपी देहात पंकज गैरोला ने बताया कि सोशल मीडिया पर निगरानी जारी है और माहौल खराब करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बहुत जल्द पुलिस गांव में पीस मीटिंग कराएगी ताकि हालात और बेहतर हो सकें।0
0
Report
Advertisement
पाकिस्तान समर्थित आतंकी गिरोह का पर्दाफाश; दिल्ली-एनसीआर में हथियार-नशीला पदार्थ तस्करी रोकी गई
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान समर्थित एक बड़े आतंकी और आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क पाकिस्तान में बैठे शाहजाद भट्टी और उसके सहयोगी अजमल गुज्जर के निर्देश पर संचालित किया जा रहा था। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पंजाब के रास्ते पाकिस्तान से अवैध हथियार, कारतूस और नशीले पदार्थ मंगवाकर दिल्ली-एनसीआर में उनकी सप्लाई करता था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्टल, 41 जिंदा कारतूस, सात मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है। स्पेशल सेल के मुताबिक, गिरोह सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को अपने जाल में फंसाता था। उन्हें जल्द पैसा कमाने और अपराध की दुनिया की चकाचौंध का लालच देकर भर्ती किया जाता था। इसके बाद उन्हें हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे कामो में लगाया जाता था। पुलिस को मई 2026 में सूचना मिली थी कि शाहजाद भट्टी और अजमल गुज्जर दिल्ली-एनसीआर में कुछ बड़ी आपराधिक और आतंकी वारदातों की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर शुरू की गई जांच के दौरान पुलिस ने मोहित उख्र योगी को गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुए और पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से उसके संपर्क के सबूत भी मिले। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य दिल्ली, गाजियाबाद और आसपास के कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी कर रहे थे। इन स्थानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेजे जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि समय रहते की गई कार्रवाई से कई संभावित आतंकी साजिशों को विफल कर दिया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजी गई हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप को पंजाब से उठाकर दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े कुछ आरोपियों पर पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े फरार आरोपियों, हथियार सप्लायरों और फंडिंग करने वाले लोगों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।0
0
Report
छतरपुर SP कार्यालय में पिता-पुत्र ने आत्महत्या की कोशिश, मामला गरम
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर SP कार्यालय में उस समय हंगामा हो गया जब पिता-पुत्र ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। घटना तब बनी जब एक साल से परेशान पुरानी चोरी का खुलासा ना होने से नाराज परिवार SP ऑफिस पहुंचा था, आवेदन में आत्महत्या की अनुमति मांगते हुए पूर्व नौगांव थाना के प्रभारी सतीश सिंह पर चोरी का माल हड़पने के गंभीर आरोप लगाए। पूरा परिवार न्याय की आस को लेकर DGपी, सहित आई, कलेक्टर, SP, प्रभारी मंत्री सभी के चक्कर लगा चुका ہے; आज SP कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा था। अचानक उसने और उसके बेटे ने पेट्रोल अपने ऊपर डालना शुरू कर दिया; दोनों की इस हरकत को देखकर पुलिसकर्मियों ने बचाया। पुलिस इस मामले मे कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।0
0
Report
उन्नाव नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के आरोप कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी।
Kanpur, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव पालिका मे भ्रष्टाचार के विरुद्ध उन्नाव नगर पालिका क्षेत्र के सभासदों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए 3 साल जन बदहाल को लेकर प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में सभासदों ने बताया कि पालिका में भ्रष्टाचार के विरुद्ध आठ शिकायतों में पांच शिकायतों में आप से दुआ है इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही उनका कहना है कि Dm उन्नाव से कार्यवाही की मांग करते हुए भी ज्ञापन दिया गया है। पालिका पर विकास कार्यों को लेकर भ्रष्टाचार विकास न होने की बात कहते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं वह उन्नाव जिला प्रशासन से जो भी इनके दोषी हैं उन पर सख्त कार्रवाई हो मांग की है0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में फर्जी IPS गिरफ्तार: नोएडा का IPS बनकर रौब झाड़ रहा था
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक फर्जी IPS को गिरफ्तार किया है...दावा है की आरोपी खुद को नोएडा का IPS बताकर पुलिसकर्मियों पर रौब झाड़ रहा था. फिलहाल पुलिस ने फर्जी IPS के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है0
0
Report
एडवोकेट अशोक सिरसी ने हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन का कार्यभार ग्रहण किया
Panchkula, Haryana:हरियाणा के कृषि, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री श्याम सिंह राणा की उपस्थिति में आज एडवोकेट अशोक कुमार सिरसी ने पशुधन भवन, सेक्टर-2 स्थित कार्यालय में हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन का कार्यभार ग्रहण किया。 मंत्री श्याम सिंह राणा ने एडवोकेट अशोक कुमार सिरसी को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं。 कार्यभार ग्रहण करने उपरांत एडवोकेट अशोक कुमार सिरसी ने कहा कि वे उन्हें हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका वे पूरी निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करेंगे। बोर्ड की आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हरियाणा में पशुपालन, दुग्ध उत्पादन तथा पशु नस्ल सुधार को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड द्वारा विशेष प्रयास किए जाएंगे。 इस अवसर पर करनाल के विधायक श्री जगमोहन आनंद, इंद्री के विधायक श्री राम कुमार, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन श्री धर्मवीर मिर्जापुर, मुख्यमंत्री के एडीसी श्री मोहिंदर सैनी, शिवालिक विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन श्री ओम प्रकाश देवीनगर, श्रीमती मेघा भंडारी, हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के सदस्य श्री मुकेश गर्ग, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के पूर्व चेयरमैन श्री भोपाल खदरी, एचएसएससी के पूर्व सदस्य श्री अमरनाथ सौदा, सरदार गुरप्रताप सिंह, इफको के निदेशक श्री प्रदीप सिंह तथा बार काउंसिल के सदस्य श्री प्रदीप परमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे。 विभाग की ओर से प्रबंध निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह लौरा, महानिदेशक डॉ. प्रेम सिंह, ओएसडी डॉ. धर्मेंद्र कुमार, संयुक्त निदेशक डॉ. सुखदेव सिंह राठी तथा अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।0
0
Report
सिंगरौली में एनटीपीसी नहर में अज्ञात युवक की लाश, पहचान की तलाश जारी
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली एनटीपीसी की main कैनाल नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी... सेमरा बाबा मंदिर ढोंगा पुलिया के पास पानी में तैरता मिला शव... मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच अनुमान... सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस... शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया.... अब तक नहीं हो सकी मृतक की पहचान, पुलिस ने आमजन से मांगी मदद... विंध्यनगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच...0
0
Report
Advertisement
