452001
इंदौर के MY अस्पताल और MGM मेडिकल कॉलेज परिसर से चंदन के पेड़ हुए चोरी
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर शहर में इन दिनों चंदन तस्कर ने आतंक मचा रखा है। इंदौर के संयोगिता गंज थाना क्षेत्र में प्रदेश के सबसे बड़े हॉस्पिटल एमवाय अस्पताल के पीछे से चार चंदन के पेड़ चोरी हो गए। अगर पिछले कुछ महीनों की बात की जाए तो चंदन चोरी तीसरी घटना है। इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के एमवाय के एमजीएम मेडिकल कॉलेज की है। जहां गार्ड को गन पॉइंट लगाकर चोर चार चन्दन के पेड़ काट कर ले गए। एडिशनल DCP राम स्नेही मिश्रा ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगूसराय में तेज रफ्तार टक्कर: दो युवकों की मौत, दो घायल
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। बछवाड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर के पास एनएच-28 पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार युवक परीक्षा दिलाकर दलसिंहसराय लौट रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक दलसिंहसराय से तेघड़ा की ओर शवदाह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बाइकों पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान समस्तीपुर जिले के दलसिंसराय थाना क्षेत्र के महनैया गांव निवासी शिवशंकर झा के 30 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार झा तथा एक अन्य युवक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विक्रम कुमार झा की शादी महज छह महीने पहले ही हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर थाना लाई। पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दोनों घायलों को इलाज के लिए दलसिंहसराय के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
अमरोहा में 207 करोड़ से अधिक लागत की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम
Noida, Uttar Pradesh:जनपद अमरोहा में ₹207 करोड़ से अधिक लागत की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत कई जिलों में जलभराव की संभावना
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 से 48 घंटे प्रदेश में कई जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। राजधानी देहरादून में भारी बारिश के चलते कई जगह जल भराव की तस्वीर भी देखने को मिली है। राजधानी देहरादून के रायपुर और सहस्त्रधारा की ओर जाने वाली सड़कों में बड़े पैमाने पर जल भराव देखा जा रहा है।0
0
Report
कुशीनगर सांसद विजय दुबे की पेशी, कोर्ट जल्द फैसला सुनाएगा
Kushinagar, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - कुशीनगर • MP, MLA कोर्ट में पेश हुए कुशीनगर सांसद विजय दुबे • गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर हुए प्रदर्शन में सांसद पर दर्ज हुआ था मुकदमा • खड्डा और रामकोला थाने में 2009 में दर्ज हुआ था मुकदमा • आज हुई पेशी के बाद कोर्ट ने फैसला किया सुरक्षित • अगली तारीख को कोर्ट सुना सकती है अपना फैसला बाइट - विजय कुमार दुबे,सांसद,कुशीनगर बाइट - अशोक सिंह,सांसद वकील0
0
Report
राहुल गांधी के देहरादून दौरे से पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष का दावा तीखा
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: चुनाव की रणनीति पर AICC की महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा कहती हैं, "...देखिए, रणनीति दो तरह की है: एक तरफ़ लोगों की आवाज़ उठाना और दूसरी तरफ़ जनता के साथ कांग्रेस पार्टी के लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते को बनाए रखना। हर कार्यकर्ता, नेता और शीर्ष नेतृत्व का सदस्य लोगों की आवाज़ उठाएगा और हम पार्टी को सफलता दिलाएंगे।"\n\nदेहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता यशपाल आर्य कहते हैं, "कल, 17 तारीख को राहुल गांधी ने छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के मुद्दे पर बात करने के लिए देहरादून का दौरा किया। पेपर लीक एक आम समस्या बन गई है; पूरे देश में पेपर लीक के 152 मामले सामने आए हैं। NEET परीक्षा से लेकर उत्तराखंड की कई परीक्षाओं तक, पेपर लीक लगातार हो रहे हैं, और इसमें शामिल लोग अक्सर भारतीय जनता पार्टी सरकार के करीबी होते हैं। हालांकि उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाते हैं, लेकिन वे ज़मानत पा लेते हैं और सबूतों की कमी के कारण आखिरकार बरी हो जाते हैं... राज्य भर के युवाओं में यह भरोसा जगा है कि राहुल गांधी मजबूती से उनके साथ खड़े हैं और उनके अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। कल यह भावना साफ तौर पर देखी"0
0
Report
Advertisement
जगन्नाथ यात्रा का भव्य स्वागत जर्नलिस्ट प्रेस क्लब द्वारा किया गया।
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : शुक्लागंज में श्री मद भगवान जगन्नाथ यात्रा का निकाली गई। यात्रा नेहरू नगर से निकलकर राजधानी मार्ग पर निकली जगह जगह लोगो ने यात्रा का स्वागत किया। राजधानी मार्ग पर जनरलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के द्वारा जगन्नाथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया व आइसक्रीम वितरण किया गया। प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम गुप्ता सहित सैकड़ों पत्रकार साथियों ने जगन्नाथ यात्रा का स्वागत किया पूरा नगर जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा जगन्नाथ यात्रा में नगर की जनता ने जगन्नाथ भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया पुष्प वर्षा की। यात्रा पोनी रोड होते हुए नगर भृमण कर वापस रोड पर आकर नेहरू नगर पर समापन हुआ। यात्रा के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।0
0
Report
मॉस्को क्षेत्र में तेल refinery पर strike के बाद घना धुआँ, सूरज नहीं दिखा
Noida, Uttar Pradesh:The sun is not even visible: Moscow region in Russia was covered by thick black smoke after a strike on an oil refinery.0
0
Report
बेतिया: पंडई और हड़बोड़ा नदी में डूबे युवक-युवती के शव बरामद
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां नरकटियागंज के पंडई नदी और हड़बोड़ा नदी में डूबे एक लड़का और एक लड़की का शव बरामद हो गया है। 16 जुलाई को दोनों नहाने के क्रम में डूब गए थे। SDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद से आज दोनों का अलग-अलग जगहों से शव बरामद किया गया है। मृत युवक का नाम सुल्तान है जिसे पंडई नदी से बरामद किया गया है; मृत बच्ची का नाम प्रियंका कुमारी है जिसे हड़बोड़ा नदी से बरामद किया गया है। साठी के नवमी चौक पर स्थानीय लोगों ने नदी में तैरते शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतीया जीएमसीएच भेज दिया है.0
0
Report
Advertisement
सीएटल में दुर्लभ स्पाइन सिंड्रोम वाले रैकून ने लोगों को चौंका दिया
Noida, Uttar Pradesh:A unique raccoon was spotted in Seattle A raccoon named Jimothy with a rare short spine syndrome was roaming the streets, stealing food from trash cans and frightening locals with his unusual appearance. At first, residents were startled by the strange-looking animal, but he later became a local celebrity, with people even making memes and drawings of him.0
0
Report
बद्रीनाथ धाम चोरी मामले में दूसरा आरोपी राजेंद्र चौहान अदालत में पेश
Noida, Uttar Pradesh:चमोली, उत्तराखंड: बद्रीनाथ धाम में कथित चोरी के मामले में दूसरे आरोपी राजेंद्र चौहान को जिला एवं सत्र न्यायालय में सिविल जज (जूनियर डिवीज़न) और प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोशीमठ, हीना कौसर की अदालत में पेश किया गया।0
0
Report
च Chirami में मूसलाधार बारिश से जलभराव, व्यापारियों को भारी परेशानियाँ
Muju, Jeonbuk State:एंकर: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही तेज बारिश के चले शहर की कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। बारिश का पानी दुकानों में घुसने से व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दुकानदार वाइपर और अन्य साधनों की मदद से दुकानों में भरे पानी को बाहर निकालते नजर आए। जलभराव के कारण लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से जल्द जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने और स्थायी समाधान की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के सुल्तानपुरी में विवाहिता के तीसरी मंजिल से गिरने का मामला
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से एक विवाहित महिला के संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से गिरने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीबन डेढ़ साल पहले हुआ था विवाह महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज रोहिणी के जयपुर गोल्डन अस्पताल में चल रहा है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। दिल्ली के थाना सुल्तानपुरी क्षेत्र के कृष्ण विहार इलाके में आज सुबह विवाहिता कोमल संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल मिली। बताया जा रहा है कि वह तीसरी मंजिल से नीचे गिरी, जिसके बाद उसे तुरंत रोहिणी स्थित जयपुर गोल्डन अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, कोमल के शरीर की कई हड्डियां टूट चुकी हैं और उसकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोमल के माता-पिता का कहना है कि शादी के बाद से उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष ने पांच लाख रुपये की मांग की थी और इसी बात को लेकर पहले भी कई बार विवाद हुआ था। परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी कोमल ने खुद अपनी मां को फोन पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट की जानकारी दी थी। कल सुबह करीब 10 बजे कोमल के ससुर का फोन आया, जिसमें बताया गया कि कोमल तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई है। सूचना मिलते ही परिवार अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत की जानकारी दी। फिलहाल थाना सुल्तानपुरी पुलिस ने मायके पक्ष के बयान दर्ज कर लिए हैं और कोमल के बयान का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कोमल का तीसरी मंजिल से गिरना एक हादसा था, आत्महत्या का मामला है या फिर उसे धक्का देकर नीचे फेंका गया। इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। कोमल का परिवार न्याय की मांग कर रहा है और दिल्ली पुलिस से ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील कर रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच जारी है और अभी तक किसी भी आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह हादसा था, साजिश थी या किसी अन्य परिस्थितियों का परिणाम।0
0
Report
नरसिंहपुर के सालीचौका में डॉक्टरों की कमी से प्राथमिक उपचार प्रभावित, मरीज परेशान
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के सालीचौका में सामुदायिक स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत इन दिनों सवालों के घेरे में है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले एक महीने से नियमित डॉक्टर नहीं हैं, जिससे मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद गाडरवारा या जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। गंभीर स्थिति में इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है, और अगर किसी की मृत्यु हो जाए तो पोस्टमार्ट्र के लिए परिजनों को करीब 20 किलोमीटर दूर गाडरवारा जाना पड़ता है। इससे उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है। समस्या सिर्फ सालीचौका तक सीमित नहीं है। एक ही ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के भरोसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चीचली, बारहाबड़ा और शाहपुर की सेवाएं भी चल रही हैं। इन केंद्रों पर भी डॉक्टरों की कमी बनी हुई है, जिससे हजारों लोगों की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। अब सवाल यह है कि डॉक्टरों की कमी कब दूर होगी और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं कब मिलेंगी? बाइट - अनिल पटैल बीएमओ गाडरवारा बाइट - मरीज0
0
Report
जेल से लौटे युवकों पर नेशनल हाईवे पर हमला; दोनों घायल
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा जिले के लटेरी में जेल से रिहा होकर लौटे दो युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया गया। नेशनल हाईवे पर कुछ लोगों ने दोनों को घेरकर मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक हाल ही में जेल से रिहा होकर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर पहले से मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद था। जेल से आने के बाद दूसरे पक्ष के करीब 11 लोगों ने हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
