icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

केकराही में नंदी बाबा प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आक्रोश और कार्रवाई की मांग

Obra, Uttar Pradesh:Sonbhadra ke Karma थाना क्षेत्र स्थित Kekrahi में Shitla Mata mandir ke samip Shankar ji ke mandir ke samne Nandi Baba ki murti ke kan aur singing tode gaye, aur mandir ke samne rakhi pindi ko bhi ukhadh kar phenk diya gaya. Ghaटना की जानकारी मिलने पर gaon वासियों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार Kekrahi तालाब और mandir परिसर के आस-पास कुछ नशेड़ी आए दिन उत्पात मचाते हैं और नशे की हालत में गाली-गलौज करते हैं, जिसे देखते हुए आशंका है कि रात्रि में उत्पात करने वालों में से किसी ने यह घटना अंजाम दी होगी। पुजारी Shitla Keshari के बड़े बेटे Dilip Keshari के अनुसार किसी अराजक तत्व द्वारा Nandi Baba ki murti के कान और सींग तोड़े गए हैं, और mandir के सामने रखी pindi को भी उखाड़कर फेंक दिया गया। आसपास के लोगों के अनुसार रात्रि में लगभग आधा दर्जन नशेड़ी mandir परिसर के आसपास शोर-शराबा कर रहे थे। ग्रामीणों ने कहा कि नशे की हालत में आए दिन कुछ लोग मंदिर और तालाब के आस-पास गाली-गलौज करते हैं और उत्पात मचाते हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय बना रहता है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला Karma थाना क्षेत्र के Kekrahi village स्थित Shitla Mata mandir परिसर का है.
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर के हजीरा में देर रात दो पक्षों की लाठी-डंडों से भिड़ंत, वीडियो वायरल

Morena, Madhya Pradesh:Breaking ग्वालियर हजीरा थाना क्षेत्र में देर रात दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे。 यादव धर्म कांटे के पास हुई सरेराह मारपीट की वारदात。 Social मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा मारपीट का लाइव वीडियो。 ​लाठी-डंडों से हमला: दोनों पक्ष देर रात एक-दूसरे पर अंधाधुंध लाठी-डंडे बरसाते दिखे。 ​विवाद का कारण: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष。 ​इलाके में हड़कंप: देर रात हुई हिंसक झड़प से क्षेत्र में मची अफरा-तफरी。 ​पुलिस एक्शन: वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर हजीरा थाना पुलिस जांच में जुटी。 ​कार्रवाई की तैयारी: पुलिस वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी。
0
0
Report
Advertisement

मिनीमाता बांगो बांध में जलस्तर बढ़ा; 9 गेट खुले, Hasdev नदी में कुल डिस्चार्ज 41,080 क्यूसेक

Korba, Chhattisgarh:कोरबा कैचमेंट एरिया में हो रही लगातार बारिश से मिनीमाता बांगो बांध में लगातार पानी का आवक बढ़ रहा है। लगातार पानी के आवक से बांगो बांध का जलस्तर बढ़ा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शनिवार को 11 में से 7 गेट खोले गए थे। आज और 2 गेट खोले गए, इस प्रकार अब तक कुल 9 गेट खुले हैं। इन 9 गेटों में से Hasdev नदी में 32,080 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है, वहीं हैडल प्लांट से Hasdev नदी में 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कुल Hasdev नदी में छोड़ा गया पानी 41,080 क्यूसेक है। मिनीमाता बांगो बांध क्षेत्र के करीब स्थित गांवों में सतर्क रहने की मुनादी कराकर हाई अलर्ट पर रहने की हिदायत दी गई है।
0
0
Report

झींझन गांव के बुजुर्ग पर सियार हमला, अस्पताल में भर्ती

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के लुगासी चौकी क्षेत्र के झींझन गांव में खेत पर काम कर रहे एक बुजुर्ग पर सियार ने हमला कर दिया. झींझन गांव निवासी कूरा कुशवाहा खेत में काम कर रहे थे तभी अचानक सियार ने उन पर हमला कर दिया. सियार के हमले में बुजुर्ग के दोनों हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं. परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है. पीड़ित के बेटे ने बताया कि खेत में अचानक हुए इस हमले से परिवार दहशत में है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से सियार को पकड़ने और इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है.
0
0
Report
Advertisement

गंगा एक्सप्रेसवे बारिश के बाद धसा, मरम्मत शुरू; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क निर्माण के कुछ ही दिनों में धंसी, वीडियो हुआ वायरल, प्रशासन ने भरवाया गङ्गा अमरोहा जनपद के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद बीते शनिवार को पुलिया के ऊपर बनी एक्सप्रैस वे की सड़क का एक हिस्सा धंस गया। सड़क धंसने से मौके पर गहरा गड्ढा बन गया। सड़क के क्षतिग्रस्त होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर क्षतिग्रस्त स्थान के आसपास बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया। इसके बाद जेसीबी और बुलडोजर की मदद से सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया गया। ऐसे में हाल ही में बने एक्सप्रेसवे की सड़क बारिश के बाद धंसने की घटना ने निर्माण की गुणवत्ता और मजबूती को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

शहडोल में खाद्य सुरक्षा ने घी समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल- जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देश पर घी और दूध से बने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए जिले के अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान घी समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अभियान के तहत ब्यौहारी स्थित प्रमोद किराना से डालडा काऊ घी का नमूना लिया गया। वहीं जयसिंहनगर के हर्ष ट्रेडर्स से तुषार प्योर काऊ घी का नमूना लेने के साथ करीब 4,200 रुपये मूल्य का घी जप्त किया गया। शहडोल के अजय किराना से गोवर्धन प्योर काऊ घी का नमूना लिया गया और करीब 6,020 रुपये मूल्य का घी जप्त किया गया। इन खाद्य पदार्थों के भी लिए गए नमूने खाध सुरक्षा टीम ने ब्यौहारी में महालक्ष्मी स्वीट्स, शिवालय रेस्टोरेंट, नॉर्थ फूड्स, अन्नपूर्णा ट्रेडर्स और संदीप ट्रेडिंग का निरीक्षण किया। यहां से नमकीन, काली मिर्च, इलायची, खोवा और पनीर के नमूने लिए गए। इसी तरह शहडोल शहर में महादेव फूड्स एंड जूस सेंटर, कलकत्ता डेयरी, गोपाल डेयरी, सागर डेयरी और अनिल किराना स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। इन प्रतिष्ठानों से ब्रेड, पनीर, खोवा, पेड़ा, भैंस का दूध, सौंफ, अजवाइन और जीरा के नमूने लिए गए। लैब रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अनुसार सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर निरीक्षण और जांच की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी。
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ के नरहन खास गांव में धर्म परिवर्तन का आरोप, 10 हिरासत

Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh धर्म परिवर्तन को लेकर बजरंग दल व करणी सेना से नोक-झोक, आरोप को लेकर मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस 10 लोगों को लिया हिरासत में। जनपद आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरहन खास गांव में धर्म परिवर्तन के आरोप को लेकर हड़कंप मच गया। क्रिश्चियन धर्म का उपदेश दिए जाने और लोगों को कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप लगाए गये हैं। कार्यक्रम स्थल पर जहां बाइबल और अन्य सामग्री मिली, वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं से बजरंग दल व करणी सेना से वाद-विवाद भी हुआ, सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पादरी समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया। धर्मांतरण पर क़ानून बनने के बाद भी मामले सामने आ रहे हैं, अभी भी यह खेल तेज़ी से चल रहा है। हालांकि धर्मांतरण को लेकर जहां शिकायत मिलने पर गिरफ्तारी करते हुए करवाई तो की जा रही है, लेकिन चोरी छुपे धर्म परिवर्तन के खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसमें शामिल लोग अभी भी सक्रिय हैं। ऐसा ही एक मामला आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में नरहन खास गांव में धार्मिक गतिविधि के दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहे। आरोप है कि लंबे समय से झाड़-फूंक के नाम पर लोगों को बरगलाने के साथ पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के जिला सह संयोजक, रजादेपुर मठ के महाराज/बाबा और करणी सेना के जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। मौके पर कार्यकर्ताओं और मौजूद लोगों के बीच विवाद की स्थिति बनी। वहीं आरोपों को लेकर इलाके में हलचल बढ़ा दी है, जहां कार्यक्रम स्थल से बाइबल व अन्य सामग्री भी मिली है। सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना निवासी पादरी सोनू कुमार समेत कई लोगों को हिरासत में लिया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक महिलाएं जो मऊ समेत अन्य जिलों की निवासी तथा तीन पुरुष को भी हिरासत में लिया गया। इस पूरे मामले को लेकर बजरंग दल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। फिलहाल पुलिस मुकदमा पंजीकृत करने तथा हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर कार्यवाही करने में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top