452001
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी मुख्य अतिथि
Indore, Madhya Pradesh:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। उनके आगमन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय सभागार को सजाया जा रहा है और छात्र-छात्राओं की रिहर्सल भी कराई जा रही है। इंदौर कमिश्नर, जिला कलेक्टर, और पुलिस कमिश्नर ने भी सभागार का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गंगा के तेज बहाव से पुल 11 के एप्रोच पथ में धंसाव; निर्माण पर सवाल
Samastipur, Bihar:बख्तियारपुर-ताजपुर निर्माणाधीन फोरलेन का पुल नंबर 11 का एप्रोच पथ गंगा के पानी के तेज बहाव से धंसा, तीन जगह करीब 40 फीट तक बैठी मिट्टी; अभियंता बोले- नई मिट्टी होने के कारण हुआ धंसाव। समस्तीपुर जिले में गंगा का कहर जारी है। मोहनपुर प्रखंड के डुमरी गांव के पास बख्तियारपुर-ताजपुर निर्माणाधीन फोरलेन के पुल नंबर 11 का एप्रोच पथ गंगा के तेज बहाव के कारण करीब 40 फीट तक धंस गया है। एप्रोच पथ के पुल के दोनों ओर तीन अलग-अलग हिस्सों में मिट्टी बैठ गई है। पास की सड़क में भी दरार आ गई है। एप्रोच पथ के धंसने की सूचना मिलते ही निर्माण एजेंसी के अभियंताओं में हड़कंप मच गया। टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। एप्रोच पथ के धंसने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई। निर्माणाधीन फोरलेन के एप्रोच पथ के इस तरह धंसने से निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का निर्माण लंबे समय से चल रहा है। इसे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट भी बताया जाता रहा है। पिछले आठ दिनों से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण इलाके में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसी दौरान पुल नंबर 11 के दोनों ओर पायों के पास एप्रोच पथ की मिट्टी तेज बहाव के कारण धंस गई है। करीब 40 फीट से अधिक हिस्से में मिट्टी बैठने के साथ ही सड़क के पास भी दरारें आ गई हैं। निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही एप्रोच पथ के धंसने से निर्माण की मजबूती और गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का बताना है कि यहां हर वर्ष बाढ़ आती है लेकिन पहले बाढ़ में ही यह धंस गया है जगह जगह टूट रहा है तो कहीं न कहीं गुणवत्ता में अनियमितता हुई है। फोरलेन निर्माण कार्य में जुटे इंजीनियर सत्यवर्त ने बताया कि यहां नया पुल बनाया जा रहा है। निर्माण के बाद पहली बार गंगा का पानी इस क्षेत्र में पहुंचा है। नई मिट्टी होने के कारण उसका धंसना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इंजीनियर के अनुसार, कटाव को रोक दिया गया है। जिन-जिन हिस्सों में एप्रोच पथ धंसा है, वहां प्रोटेक्शन वर्क कराया जा रहा है। गंगा की तेज धारा के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। फिलहाल मरम्मत का काम चल रहा है। सड़क पर जहां-जहां पानी चढ़ा है, वहां भविष्य में ऐसी परेशानी न हो, इसके लिए भी प्रोटेक्शन वर्क कराया जाएगा।0
0
Report
बोकारो में चायपत्ती के बहाने घर घुसे बदमाश, बुजुर्ग महिला के आभूषण लूटे
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के चास थाना क्षेत्र की शिव शक्ति कॉलोनी में चायपत्ती बेचने के बहाने दो युवक घर में घुसे। 68 वर्षीय हीरामणि देवी अपने पति राम पुकार राम के साथ थीं। युवकों ने उन्हें चायपत्ती दिखाकर अर्ध-चेतना में पहुंचाया और महिला के गले से सोने की चेन, नाक और कान के आभूषण उड़ाए। लगभग 15-20 मिनट बाद होश आने पर हो उन्होंने पति को घटना की जानकारी दी। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पड़ोस के घर में भी ऐसी ठगी की कोशिश की गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने सभी से अंजान व्यक्ति से सावधान रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है।0
0
Report
हाईकोर्ट: सर तन से जुदा नारे देश की एकता के लिए खतरा
Noida, Uttar Pradesh:इस पर रिएक्शन मंगवाएं.. हिंदू संतों के या हिंदू संगठन के.. दूसरी तरफ मौलाना के.. 'सर तन से जुदा' नारा देश के लिए खतरा' इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव की सिंगल बेंच ने सुनवाई के दौरान मौखिक और लिखित रूप से कड़ी टिप्पणियां कीं. कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि ‘गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा’ जैसे नारे देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता के लिए खुली चुनौती हैं. अदालत ने इसे ‘नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर’, ‘जय श्री राम’ या ‘सत श्री अकाल’ जैसे पारंपरिक धार्मिक नारों से बिल्कुल अलग बताया और इसे स सशस्त्र विद्रोह के लिए सीधा उकसावा करार दिया Maulana sajid rashidi हाई कोर्ट ने सही कहा है की जय श्री राम का नारा लगाकर या सत्य श्री राम का बोलकर किसी की मोब लिंचिंग करना या कोई हल्ला गुल्ला करना यह कोई संवैधानिक नहीं है ऐसे ही सतश्री अकाल बोलकर खालिस्तान की मांग करना यह भी सही नहीं है , इक्का दुक्का ऐसा हुआ होगा की नारा ए तकबीर अल्लाह हु अकबर कहकर किसी की गर्दन काटी गई हो , हलाकि हमने उसका खंडन किया है पहले ही , मैं भी यही कहता हूँ की इस तरह का नारा लगाकर किसी की गार्डन काटकर नारा लगाना सही नहीं है , लेकिन हाई कोर्ट का यह कहना की गुटख ए नबी की एक सजा सर तन से जुदा सर तन से जुदा , मैं मंटा हूँ की सर तन से जुदा के नारे नहीं होने चाहिए लेकिन क्या गुस्ताख़ ए नबी कानून में नहीं आता ? जो लोग गुस्ताख़ ए नबी करते हैं जो लोग मोहम्मद सला असलम के बारे में कुछ इस तरह की बातें करते हैं क्या उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं होनी चाहिए ? कोर्ट को इसपर भी ऑब्सेर्वारिओं देना चाहिए था की जो लोग इस तरह की बातें करते हैं उनके खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए , जब तक कड़ी कार्यवाही नहीं होगी इस तरह के बयान आते जाते रहेंगे और इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी इसलिए मेरा मानना है की कानून कड़े हो और सज़ायें सख्त मिले .0
0
Report
Advertisement
हापुड - केमिकल फैक्ट्री में आग का तांडव, दमकल की एक दर्जन गाड़ियां आग पर काबू के प्रयास में जुटी।
Gulaothi, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है जहां आग का तांडव देखने को मिला है।धौलाना थाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी के फेस वन स्थित त्रिवेणी केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई।दमकल की करीब 11 गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। हापुड़ के साथ-साथ आसपास के जनपदों से भी दमकल की गाड़ियों को मंगवाया गया है। बताया जा रहा है केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई और इसके बाद केमिकल के ड्रम भी फटने लगे जिससे फैक्ट्री से धमाकों की आवाज आने लगी। फिलहाल राहत की बात यह है कि जिस समय फैक्ट्री में आग लगी उसे समय फैक्ट्री के अंदर कोई मजदूर फंसा हुआ नहीं है। फिलहाल दमकल विभाग व धौलाना पुलिस मौके पर मौजूद है और आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। आग इतनी भीषण है कि आग की लपटे व धुएं का गुब्बार क किलोमीटरों तक दिखाई दे रहा है फिलहाल दमकल विभाग और धौलाना पुलिस आग को काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है।0
0
Report
EOU raids five locations of BDO Anand Kumar Vibhuti
Darbhanga, Bihar:BDO के ठिकानों पर EOU की रेड EOU की टीम घर विभिन्न हिस्सों में दस्तावेजों एवं अन्य सामानों की जांच करने में जुट गई। छापेमारी को लेकर आसपास के इलाके में भी हलचल बढ़ गई। पटना की आर्थिक अपराध इकाई की टीम बीडीओ आनंद कुमार विभूति के दौरदरभंगा, मुजफ्फरपुर सहित पांच जगहों पर एक साथ छापेमारी कर रही रही है। BDO डॉ आनंद कुमार विभूति अभी दो महीने पहले गी मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड से ट्रांसफर होकर बहादुरपुर प्रखंड आए हैं। भनक लगते ही BDO फरार बताया जा रहा है EOU की टीम के पहुंचते ही बीडीओ साहब टीम को चकमा देकर फरार हो गए है। उधर EOU के मुताबिक 'विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के सत्यापनोपरान्त आनंद कुमार विभूति, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बहादुरपुर , दरभंगा के विरूद्ध ज्ञात आय से अधिक सम्पति अर्जन के आलोक में केस दर्ज किया गया। आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या-21/26, दिनांक-07.09.2026 अन्तर्गत धारा 13(2) सहपठित धारा 13 (1) (बी) भ्र०नि०अधि० 1988 (यथासंशोधित 2018) अंकित कर माननीय विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी अधिपत्र प्राप्त करते हुए उनके 05 अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस उपाधीक्षक कोटि के पदाधिकारियों के नेतृत्व में तलाशी की कारवाई की जा रही है।0
0
Report
पानीपत फल मंडी में बिना लाइसेंस कारोबार पर मंडी कमेटी सख्ती, एफआईआर की चेतावनी
Panipat, Haryana:पानीपत। पानीपत सब्जी मंडी की फ्रूट मार्केट में दिल्ली और जयपुर से बिना लाइसेंस और मार्केट फीस दिए फल लाकर बेचने का मामला सामने आया है। बाहरी राज्यों से सीधे फल मंगाकर बाजार और पुरानी मंडियों में बिक्री किए जाने से फ्रूट मंडी के आढ़तियों को आर्थिक नुकसान होने का आरोप है। मंगलवार को फ्रूट मंडी के करीब 20 से 25 आढ़ती अपनी शिकायत लेकर मार्केट कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह शास्त्री के पास पहुंचे। आढ़तियों ने आरोप लगाया कि बाहर से आने वाला काफी फल मंडी में लाए बिना सीधे रेहड़ी संचालकों और दुकानदारों को सप्लाई किया जा रहा है। इससे न केवल मंडी के लाइसेंसधारी आढ़तियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, बल्कि मार्केट फीस की भी चोरी हो रही है। मंडी में आने वाला फल पहले मंडी में ही पहुंचे। मार्केट कमेटी अध्यक्ष अवतार सिंह शास्त्री ने कहा कि नियम के मुताबिक दूसरे राज्यों से आने वाला फल सबसे पहले फ्रूट मंडी में आना चाहिए। मंडी के आढ़ती लाइसेंस लेकर कारोबार कर रहे हैं और अपनी दुकानों के लिए शुल्क भी अदा करते हैं। इसके बावजूद कुछ लोग बिना लाइसेंस और बिना मार्केट फीस दिए बाहर से फल मंगाकर बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शहर में मुनादी करवाने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन कर फल लाने वाले वाहनों को सीज करवाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध रूप से कारोबार करने वालों के खिलाफ एफआईआर सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। तीन साल का हिसाब मांगा जाएगा। अवतार सिंह शास्त्री ने कहा कि मार्केट कमेटी को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए संबंधित कारोबारियों से पिछले तीन साल का रिकॉर्ड मांगा जाएगा। यदि कोई व्यक्ति हिसाब प्रस्तुत नहीं करता है तो नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मॉडल टाउन, इसराना बाजार समेत शहर के अन्य क्षेत्रों में भी बड़े स्तर पर बिना लाइसेंस फल का कारोबार किए जाने की शिकायतें मिली हैं। शादी समारोह और अन्य आयोजनों में फल सप्लाई करने वालों की भी जांच की जाएगी। ₹1,000 से अधिक के कारोबार पर लाइसेंसी जरूरी है। मार्केट कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि आटा चक्की, परचून, फ्लोर मिल, अंडे की दुकान या अन्य संबंधित कारोबारी जो एक हजार रुपये से अधिक का सामान बेचते हैं, उन्हें मार्केट बोर्ड के नियमों के तहत लाइसेंस लेना अनिवार्य है। उन्होंने सभी दुकानदारों से नियमों के अनुसार लाइसेंस लेने की अपील की और चेतावनी दी कि बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों पर कार्रवाई होगी। 125 आढ़तियों के कारोबार पर असर। फ्रूट आढ़ती सुरेश धमीजा ने कहा कि मंडी के अंदर भी अनधिकृत तरीके से फल-सब्जियां पहुंच रही हैं। कई लोग खुद दिल्ली और जयपुर से माल लेकर आते हैं, मंडी में रेहड़ियां लगाते हैं और फिर बाहर सप्लाई कर देते हैं। इनका कोई रिकॉर्ड नहीं होता और न ही मार्केट फीस जमा की जाती है। उन्होंने दावा किया कि इसका सीधा असर मंडी के करीब 125 आढ़तियों पर पड़ रहा है। उनका कहना है कि आढ़तियों के पास आने वाले माल का करीब 50 प्रतिशत हिस्सा अब बाहर से सीधे बाजार में पहुंच रहा है। आठ मरला चौक, पीपल मंडी, पुरानी मंडी कुटानी रोड और सनौली रोड सहित कई क्षेत्रों में भी इस तरह की गतिविधियां होने का आरोप लगाया गया है। एक रेहड़ी वाला 10 लोगों का माल ला रहा: नीरज। सब्जी मंडी के आढ़ती नीरज ने बताया कि बाहर रेहड़ी लगाने वाले कुछ लोग कई अन्य रेहड़ी संचालकों का माल भी एक साथ दिल्ली से लेकर आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति 200 डिब्बे फल लेकर आता है और प्रति डिब्बे करीब 20 रुपये के मुनाफे पर बाहर ही बेच देता है। इससे मंडी के लाइसेंसधारी आढ़तियों का माल नहीं बिक पाता। नीरज ने बताया कि आढ़तियों ने चेयरमैन के सामने अपनी समस्या रखी है। चेयरमैन ने दो-तीन दिन में मामले का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। आढ़तियों ने प्रशासन से बाहरी माल की आवक की जांच कराने, पिछले तीन साल का रिकॉर्ड खंगालने और नियमों के तहत जुर्माना व कार्रवाई करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
कमोड के पास 10 फीट अजगर: सर्प मित्र का रेस्क्यू, 12 किलो वजन
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी (एमपी) के मोहगांव जिले के एक घर में कमोड के बाजू में लगभग 10 फीट लंबा अजगर बैठा दिखा. सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने रेस्क्यू किया. लगभग 20 मिनट चले इस ऑपरेशन के बाद लगभग 12 किलो वजनी अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया. गनीमत रही कि इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.0
0
Report
उदयपुर नगरपालिका चुनाव: पहले चरण की मतदान तैयारी पूरी, 80 दल रवाना
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर नगरीय निकाय चुनाव 2026 प्रथम चरण के मतदान के लिए अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल हुए रवाना, नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में हुआ प्रशिक्षण, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक हनुमानमल ढाका,जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने दिया मतदान कार्मिकों को मार्गदर्शन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी कीर्ति राठौड़ के निर्देशन में सहायक प्रभारी डॉ महामाया प्रसाद चौबीसा ने पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय को दिया प्रशिक्षण प्रशिक्षण के उपरांत मतदान दलों ने अपने अपने आवंटित नगरपालिका मुख्यालय के लिए किया प्रस्थान मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण संबंधित नगरपालिका मुख्यालय पर चिन्हित वितरण एवं संग्रहण केंद्रों से होगा उदयपुर जिले में प्रथम चरण के तहत वल्लभनगर, भींडर और फतहनगर सनवाड में बुधवार को होगा मतदान प्रथम चरण के लिए 15 आरक्षित दलों सहित कुल 80 मतदान दल कर रहे प्रस्थान, प्रत्येक दल में 4 कार्मिक हैं शामिल मतदान केंद्रों के लिए 200 सुरक्षा कर्मी भी किए गए हैं नियुक्त सुरक्षाकर्मी भी मतदान दलों के साथ कर रहे प्रस्थान0
0
Report
यूपी में टेक्सटाइल कॉन्क्लेव से निवेश अवसर वैश्विक मंच पर बढ़ेंगे
Noida, Uttar Pradesh:टेक्सटाइल कॉन्क्लेव उत्तर प्रदेश में टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश और विस्तार की संभावनाओं को प्रमुखता से वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए यूपी सरकार द्वारा टेक्सटाइल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है। आज और कल दो दिन चलने वाले टेक्सटाइल कॉन्क्लेव में टेक्सटाइल कारोबारी आसानी से भाग ले सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
यूपी टेक्स मित्रा पोर्टल से टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश और रोजगार बढ़ेंगे
Noida, Uttar Pradesh:यूपी टेक्स मित्रा' पोर्टल, हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना तथा उत्तर प्रदेश वस्त्र क्षेत्र प्रशिक्षण एवं कौशल विकास योजना का शुभारंभ किया8-9 सितंबर को लखनऊ में मुख्य सम्मेलन हो रहा है, जिसमें निवेश, उत्पादन, निर्यात, नवाचार और रोजगार पर मंथन होगा। उत्तर प्रदेश में टेक्सটाइल सेक्टर में निवेश और विस्तार की संभावनाओं को भी प्रमुखता से रखा जाएगा सम्मेलन में नीति निर्माता, वैश्विक निवेशक, वस्त्र निर्माता, निर्यातक और टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े नवप्रवर्तक एक मंच पर जुटेंगे। इस दौरान प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार, निवेश आकर्षित करने, उत्पादन बढ़ाने और निर्यात क्षमता को मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा होगी। वैश्विक निवेश, उत्पादन, निर्यात, नवाचार और उद्योग के लिए अनुकूल कारोबारी माहौल जैसे विषयों पर भी मंथन होगा। 'यूपी टेक्स मित्रा' पोर्टल, 'हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना' और 'यूपी टेक्सटाइल सेक्टर ट्रेनिंग एंड स्किल डेवलपमेंट स्कीम' शामिल हैं जिन्हें लॉन्च किया गया कॉन्क्लेव में देश भर से 100 से अधिक प्रदर्शक (exhibitors), दिग्गज कपड़ा निर्माता, नीति निर्माता और हस्तशिल्प व हथकरघा बुनकर शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही इसमें उद्योग से जुड़े 15 से अधिक ज्ञान सत्र (knowledge sessions) और B2B बायर-सेलर मीट का आयोजन भी किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में मुख्य रूप से तकनीकी वस्त्र (technical textiles), स्पोर्ट्सवियर, गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग, होम फर्निशिंग और टिकाऊ वस्त्रों (sustainable textiles) के क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा की जा रही है अब तक 157 कपड़ा यूनिट को 450 करोड़ से ज्यादा की मदद की जा चुकी है यूपी सरकार की तरफ से यूपी में 10 जिलो में टेक्सटाईल पार्क बनाने का प्रस्ताव पहले से तय हुआ है सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी को वैश्विक वस्त्र केंद्र बनाने का लक्ष्य — सरकार की कोशिश है कि यूपी की पारंपरिक हथकरघा विरासत को आधुनिक टेक्नोलॉजी, निवेश और बाजार से जोड़ा जाए बुनकरों का कल्याण और कौशल विकास सरकार के प्रमुख फोकस में है। टेक्सटाइल उद्योग के लिए प्रशिक्षित और कुशल मानव संसाधन तैयार करने पर जोर है निवेश और उद्यमिता को बढ़ावा देने की बात कही गई है, ताकि प्रदेश में नई टेक्सटाइल और गारमेंटिंग इकाइयां स्थापित हों और रोजगार के अवसर बढ़ें। सरकार का फोकस हथकरघा, पावरलूम, सिल्क, टेक्सटाइल और गारमेंटिंग को एक मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम से जोड़ने पर है। टेक्सटाइल नीतियों के तहत 214 इकाइयों के पक्ष में Letter of Comfort जारी किए गए हैं और 157 इकाइयों को 416.75 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है।0
0
Report
200 रुपये उधार के विवाद में चाकू हमला: युवक अस्पताल में भर्ती
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। परसदा नवापारा में उधार के महज 200 रुपये मांगने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बलराम ध्रुव के पिता गोवर्धन सिंह ध्रुव ने कृष्ण ध्रुव से 200 रुपये उधार लिए थे। इसी रकम को वापस मांगने के लिए कृष्ण ध्रुव ने बलराम से रुपये देने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान कृष्ण ध्रुव ने चाकू से बलराम पर हमला कर दिया। चाकू लगने से बलराम घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना के कारणों और पूरे विवाद की जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
उदयपुर के झाड़ोल आज राखी के दिन बाजार में महिला पर चाकू हमला, CCTV से आरोपी गिरफ्तार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाड़ोल के बाजार में राखी के मौके पर महिलाओं के साथ हुआ चाकूबाजी के इस मामले में पहले एक महिला के साथ दो युवक की छेड़खानी की शिकायत सामने आई। विरोध करने पर बाजार में महिला की गतिविधियों पर नजर रखी गई, फिर मौका देखकर चलती बाइक से महिला की जांघ पर चाकू से हमला किया गया। घटना के बाद झाड़ोल पुलिस ने CCTV फुटेज की जाँच की और आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी महिला के साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी की बाइक जप्त कर उसे जेल भेज दिया गया है। झाड़ोल SHO बुधाराम विश्नोई ने इस मामले की पुष्टि की। घटना झाड़ोल मुख्यालय के बाजार क्षेत्र में हुई।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर: गोगुंदा तालाब के किनारे युवक पर धारदार हमला, हालत गंभीर
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर के गोगुंदा से इस वक्त की बड़ी खबर बगडुंदा तालाब के समीप लहूलुहान हालत में मिला युवक अज्ञात बदमाशों ने युवक पर धारदार हथियार से किया हमला बदमाशों ने गंभीर हालत में उमा गमेती को बगडुंदा तालाब किनारे फेंका बदमाशों ने युवक की गर्दन सहित शरीर पर किए धारदार हथियार से कई वार सूचना पर गोगुंदा पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा पुलिस ने गंभीर हालत में उमा गमेती को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू की हमले के कारणों का फिलहाल नहीं हुआ खुलासा0
0
Report
जम्मू-कश्मीर: SDRF की तलाश के बाद थुणे, कांगन से दो किशोरों के शव बरामद
Aram Pora, Ganderbal, After hectic efforts by SDRF teams from Ganderbal & Gund retrieved both the bodies of Irshad Ahmad Kahi S/o Mohd Shareef Kahi R/o Thune, Kangan & Nusrat Jan D/o Mumtaz Ahmad Thekry, R/o Ganiwan, both aged about 16 years, who reportedly jumped into hydropower canal at Thune, Kangan, in District Ganderbal.0
0
Report
गांदरबल के युवाओं ने JKUM में शामिल होकर विकास और प्रतिनिधित्व की मांग उठाई
Aram Pora, Ganderbal, Several youths from the Batwina area of Ganderbal joined the Jammu and Kashmir United Movement (JKUM) and Sheikh Jabbar Foundation .JKUM President and former MLA Ganderbal, Sheikh Ishfaq Jabbar, welcomed the new entrants.\n\nWelcoming the youths, Sheikh Ishfaq Jabbar assured them of his continued support and said that issues concerning the younger generation would be taken up and highlighted at every appropriate platform.\n\nJabbar said that the youth, particularly in Ganderbal, are facing a difficult situation due to a lack of proper political representation, development opportunities and employment prospects.\n\nHe said that people have high expectations from their youth, but Ganderbal continues to face shortcomings in terms of representation and opportunities for the younger generation.\n\nJabbar appealed to the people of Ganderbal, especially the youth, to unite and work collectively for the better future of the district.\n\nHe assured the youth and residents of Ganderbal that his support would continue in all the areas including sports, development and employment, and said he would raise their concerns and work towards building a better and more prosperous Ganderbal.0
0
Report
Advertisement
