452001
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर पहुंची, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
Indore, Madhya Pradesh:महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर पहुंची, जहां उनका स्वागत मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। राष्ट्रपति का दो दिवसीय प्रवास इंदौर में है। एयरपोर्ट पर सांसद शंकर लालवानी, मेयर पुष्यमित्र भार्गव, संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस कमिश्नर विवेक गुप्ता समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महासमुंद के बागबाहरा मंडी में प्राकृतिक खेती कार्यशाला, किसानों ने जागरूकता बढ़ाई
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद एंकर-महासमुंद जिले के बागबाहरा के मंडी परिसर में आज भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्राकृतिक जैविक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और प्राकृतिक खेती की नवीन तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने के लाभ बताए। उन्होंने जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत तथा प्राकृतिक कीट नियंत्रण के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत में कमी आती है, मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित उत्पादन प्राप्त होता है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यशाला के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने एवं अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में खाद्यमंत्री मंत्री दयाल दास बघेल , बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर , सांसद रूपकुमारी चौधरी , जिलाध्यक्ष येतराम साहू , किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पिलेश्वर पटेल , रवि फिरोदिया सहित जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे ।0
0
Report
नीट परीक्षा के लिए छिंदवाड़ा प्रशासन ने सुरक्षा सतर्कता बढ़ाकर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया
Chhindwara, Madhya Pradesh:नीट की परीक्षा को लेकर छिंदवाड़ा प्रशासन ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक 21 जून को फिर से आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर आज एफडीआई ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया. बैठक में परीक्षा के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और आवश्यक मानकों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों को दी गई.इस दौरान छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण, पुलिस अधीक्षक अजय पांडे सहित जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और पर्यवेक्षकों को केंद्र संचालन से जुड़े दिशा-निर्देश विस्तार से समझाए गए हैं. गौरतलब है कि पिछली नीट परीक्षा में पेपर लीक की घटना के बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था. जिसके चलते इस बार प्रशासन पूरी तैयारी के साथ व्यवस्था को और सख्त बना रहा है. कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने बताया कि केंद्र की ओर से जारी सभी निर्देशों और सुरक्षा मानकों की जानकारी केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षकों को दी गई है ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश न रहे. बाइट - कलेक्टर हरेंद्र नारायण0
0
Report
दिलचस्प खबर: 50 हजार रुपये तक के जुर्माने से बदला शाहाबाद-बाराड़ा मार्ग का गंदगी समस्या
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :- 14 जून को 2 घंटे तक जाम शाहाबाद - बराड़ा स्टेट हाइवे जाम करने के बाद बड़ा फैसला अब मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना। नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। शाहाबाद विधायक रामकरण काला की पहल रंग लाई: मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास सफाई अभियान को मिला जनसमर्थन, शाहाबाद-बराड़ा स्टेट हाइवे रोड स्थित मंजी साहिब गुरुद्वारे के समीप लंबे समय से हड्डा रोड़ी और फैली गंदगी के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र की इस समस्या के समाधान के लिए आयोजित पंचायत में शाहाबाद के विधायक रामकरण काला विशेष रूप से पहुंचे और कॉलोनी वासियों के साथ मिलकर स्थायी समाधान पर चर्चा की। गुरुद्वारा मंजी साहिब के सामने स्थित डेहा बस्ती के निवासियों ने भी सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। पंचायत के दौरान लोगों ने बताया कि कॉलोनी में कचरा उठाने के लिए वाहन की व्यवस्था नहीं होने के कारण मजबूरी में कई लोगों को सड़क किनारे कचरा डालना पड़ता है। कॉलोनी वासियों ने मांग उठाई कि क्षेत्र में नियमित सफाई कर्मचारी के साथ-साथ कचरा वाहन की भी व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर विधायक रामकरण काला ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से सफाई व्यवस्था बनाए रखने और शहर को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। वही पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संबंधित स्थान को पूरी तरह साफ करवाकर उपयोग योग्य बनाया जाएगा। साथ ही भविष्य में वहां कचरा फेंकने, हड्डा रोड़ी डालने अथवा मृत पशु छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाए जाएगा। कॉलोनी वासियों ने विधायक रामकरण काला की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हो पाएगा। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना सभी का साझा लक्ष्य होना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
रांची में थ्रोबॉल चैंपियनशिप: महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम न मिलने से गरिमा पर सवाल
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में आयोजित होने वाली सेकंड एशियाई थ्रोबॉल चैंपियनशिप की तैयारियां जोरों पर हैं। खेलगांव स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले होने हैं, जबकि भारतीय पुरुष और महिला टीमें जयपाल सिंह स्टेडियम में अभ्यास कर रही हैं। लेकिन खिलाड़ियों की तैयारी के बीच बुनियादी सुविधाओं की कमी भी सामने आई है। खासकर महिला खिलाड़ियों को चेंजिंग रूम नहीं होने की वजह से सबसे नज़र चुराकर कपड़े बदलने पड़ रहे हैं। थ्रो बॉल के कोर्ट में घंटों पसीना बहाने के बाद महिला खिलाड़ियों के द्वारा यह घेरा बनाया गया है। लेकिन यह घेरा कोई सामान्य घेरा नहीं बल्कि अपनी साथी खिलाड़ी को दुनिया की नजरों से बचाने के लिए है और इस घेरे के अंदर महिला खिलाड़ी कपड़े बदल रही है। चेंजिंग रूम के अभाव में महिला खिलाड़ियों को खुले मैदान के किनारे अस्थायी घेरा बनाकर कपड़े बदलने पड़ते हैं। खिलाड़ी गोपनीयता और गरिमा बनाए रखने की कोशिश करती हैं, वहीं साथी खिलाड़ी और स्टाफ भी सहयोग करते नजर आते हैं। थ्रो बॉल फेडरेशन के महासचिव ने बताया कि जब बच्चियों ड्रेस चेंज करती हैं तो उन्हें न सिर्फ अपनी नजर चुरानी पड़ती है बल्कि मैदान में मौजूद अन्य लोगों पर भी निगरानी रखनी होती है कि कहीं कोई वीडियो तो नहीं बना रहा है। मामले की जानकारी जब रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो को दी गई तो उन्होंने कहा कि निगम को जयपाल सिंह स्टेडियम में एक चेंजिंग रूम शौचालय और एक पेयजल की व्यवस्था जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। खिलाड़ियों का घेरा बनाए हुए कैमरे में कैद ये दृश्य सिर्फ एक घेरा नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की मजबूरी की कहानी बयां कर रहा है। थ्रोबॉल कोर्ट में घंटों पसीना बहाने के बाद महिला खिलाड़ी अपनी साथी की गरिमा और निजता की रक्षा के लिए खुद ही सुरक्षा घेरा बनाने को मजबूर हैं।0
0
Report
रोशन आनंद केस में सीबीआई जांच की मांग, फारबिसगंज के छात्रों ने कैंडल मार्च किया
Forbesganj, Bihar:एंकर - ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई की नेपाल में हुई मौत के बाद पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग करते हुए अररिया के फारबिसगंज में छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला, कैंडल मार्च के शामिल छात्रों ने पूरे मामले में खान सर की भूमिका बताते हुए कहा कि रोशन आनंद सर को बेवजह फंसाया गया है , कैंडल मार्च फारबिसगंज के द्विज्देनी फील्ड से होकर स्टेशन चौक तक गई, जुलूस में शामिल सैकड़ों छात्रों ने कैंडल जलाकर पूरे मामले में न्याय की मांग करते हुए प्रिंस यादव को इंसाफ दिलाने की मांग की बाईट - युवराज यादव, छात्र बाइट 2- प्रिंस कश्यप, छात्र0
0
Report
346 लीटर विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार: बरियारपुर पुलिस ने जप्त किया वाहन
Munger, Bihar:346 लीटर विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार। सूचना पर बरियारपुर थाना पुलिस ने की कार्रवाई,एक वाहन जप्त। मुंगेर के बरियारपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन में बने तहखाना से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार करते हुए पिकअप को जप्त कर लिया है। बरियारपुर थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि एक पिकअप में भरकर भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप ले जाया जा रहा है।सूचना के बाद तीन बटिया चौक पर सघन वाहन जांच शुरू किया गया।वहीं जांच के दौरान एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो वहां के अंदर बनाए गए गुप्त चैंबर से विभिन्न मार्का के 346 लीटर से अधिक शराब बरामद की गई। वही इस मामले में वहां चला रहे दरभंगा जिले के तिलकेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर अर्थुवा निवासी चंदन राय को गिरफ्तार किया गया तथा वहां को जप्त कर थाना लाया गया। गिरफ्तार चंदन ने अन्य शराब तस्करों के नाम बताएं हैं जिसके विरुद्ध जांच चल रही है।पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
धनबाद के पूर्व सांसद एके राय की 91वीं जयंती पर प्रतिमा पर श्रद्धांजलि
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के पूर्व सांसद सह कॉमरेड एके राय की 91वीं जयंती के अवसर पर सरायढेला स्थित केंद्रीय अस्पताल के समीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एके राय के आदम कद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस मौके पर निरसा विधायक सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। अरूप चटर्जी ने कहा कि ए. के. रॉय के विचार और सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं तथा उनके बताए रास्ते पर चलना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है。0
0
Report
बिजली दर बढ़ाने को जनता पर अत्याचार बताने वाले बयान ने हंगामा मचाया
Raipur, Chhattisgarh:बिजली की दरें बढ़ाना जनता पर अत्याचार0
0
Report
ब्राह्मण समाज ने सरकार के धुरविरोधी जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का किया भव्य स्वागत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - रॉयल पैलेस बुलंदशहर पहुचे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी का ब्राह्मण समाज ने किया स्वागत। समाजवादी पार्टी से जुड़े, ब्राह्मण एकता सभा संपूर्ण भारत के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मनीष शर्मा के अलावा भाजपा नेता भी कार्यक्रम में और बैनरों पर नजर आए, इससे साफ है कि पार्टी कोई भी हो अब लोग समाज को ही ज्यादा तरजीह दें रहे है0
0
Report
Advertisement
जयपुर RTO प्रथम कार्यालय में 10 निरीक्षक को नोटिस: 5 ओवरलोड चालान विवाद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। परिवहन विभाग के जयपुर RTO प्रथम कार्यालय में एक साथ 10 परिवहन निरीक्षकों को नोटिस दिए गए हैं। जयपुर RTO प्रथम राजेन्द्र सिंह शेखावत ने अपने अधीन निरीक्षकों को यह नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में 5 ओवरलोड वाहनों के चालान नहीं करने का हवाला दिया गया है। आपको बता दें कि जयपुर आरटीओ प्रथम कार्यालय में 23 परिवहन निरीक्षक कार्यरत हैं। इनमें से 10 निरीक्षकों को सोमवार को 17 सीसीए नियमों के तहत कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं। सभी परिवहन निरीक्षकों के नोटिस की भाषा लगभग एक जैसी है। इनमें लिखा गया है कि 9 जून को परिवहन आयुक्त की वीसी में सभी आरटीओ-डीटीओ की समीक्षा बैठक में रोज प्रत्येक निरीक्षक को 5 ओवरलोड के चालान करने के निर्देश दिए गए थे। निरीक्षकों को कहा गया है कि 14 जून को आप द्वारा 5 ओवरलोड चालान नहीं किए गए। जबकि टोल नाके से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आपके टोल पर ड्यूटी के दौरान टोल से ओवरलोड वाहन काफी संख्या में गुजरे हैं। आपका CF अर्जन भी काफी असंतोषजनक है। स्पष्ट है कि आपकी कार्य के प्रति उदासीनता के कारण राजस्व हानि कारित हुई है। इन परिवहन निरीक्षकों को दिए गए नोटिस - असगर अली खान - विनीता चतुर्वेदी - शैलेन्द्र सिंह - जयन्त कुमार शर्मा - गिरीश गंगवाल - हरी सिंह मीणा - आनंद सिंह - मिथिलेश कुमार गूजर - अखिलेश सिंह चारण और - टीकम मदान को जारी किए गए नोटिस। अन्य RTO-DTO ने निकाले आदेश, जयपुर RTO प्रथम भूल गए। जयपुर RTO प्रथम राजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा 17-सीसीए नियमों के तहत कारण बताओ नोटिस देने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल सवाल इसलिए उठ रहे हैं कि 5 ओवरलोड चालान करने से जुड़ा कोई आदेश कार्यालय द्वारा निकाला ही नहीं गया। नियमानुसार परिवहन आयुक्त की बैठक के बाद जयपुर आरटीओ प्रथम को प्रत्येक निरीक्षक को रोजाना 5 ओवरलोड चालान करने के लिखित आदेश निकालने चाहिए थे। लेकिन आरटीओ प्रथम कार्यालय की ओर से ऐसा कोई लिखित आदेश नहीं निकाला गया। जबकि प्रदेश के कई आरटीओ-डीटीओ कार्यालयों ने इस बारे में लिखित आदेश निकाले हैं। परिवहन निरीक्षक संघ आया विरोध में आरटीओ प्रथम द्वारा निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने पर राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ ने विरोध जताया है। निरीक्षक संघ के अध्यक्ष रॉबिन सिंह ने कहा है कि विभाग में विपरीत परिस्थितियों में सर्वाधिक कार्य परिवहन निरीक्षक कर रहे हैं। इसके बावजूद निरीक्षकों को निशाने पर लिया जा रहा है। यदि प्रशासन द्वारा इसी तरह निरीक्षकों को परेशान किया गया तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। वहीं निरीक्षक संघ कोर्ट में जाने के लिए मजबूर होगा।0
0
Report
Paradip में बाइक दुर्घटना: मछुआरे से लदे ट्रक ने बाइक पर चढ़ा कर हादसे की नई कहानी बना दी
Paradeep, Odisha:Dt - 15/06/2026 Place - Paradip Format -Avo Anchor - Paradip ବନ୍ଦର ମଧ୍ୟରେ ବାଇକ ଉପରେ ଚଢିଗଲା ମାଛ ବୋଝେଇ ଟ୍ରକ। ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ବାଇକ ଆରୋହୀଙ୍କ ମୃତ୍ୟୁ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ବାଇକ୍ ପଛରେ ବସିଥିଥିବା ଯୁବକ ଜଣକ ଗୁରୁତର ଭାବେ ପ୍ରଥମେ ପାରାଦୀପ ଅଠରବାଙ୍କୀ ମେଡ଼ିକାଲ ଓ ପରେ କଟକ ସ୍ଥାନାନ୍ତର ହୋଇଛି। ତେବେ ଗତକାଲି ସଂନ୍ଧ୍ୟା ରେ ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ମଧ୍ୟରେ ଆଇପଟିର ହାଇଓ୍ବା ଡ୍ରାଇଭର ଭାବେ କାର୍ଯ୍ୟ ସାରି ବାଇକ୍ ଯୋଗେ ଘରକୁ ଫେରୁଥିବା କାଳିଆ ମଣ୍ଡଳ ଙ୍କ ଉପରେ ବାଲିପ୍ଲଟ ଠାରେ ମାଛ ବୋଝେଇ ଟ୍ରକ ଟି ଚଢି ଯାଇଥିଲା। ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ କାଳିଆଙ୍କ ମୃତ୍ୟୁ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ଅନ୍ୟ ଡ୍ରାଇଭର ଜଣଙ୍କୁ ଗୁରୁତର ଭାବେ କଟକ ପଠାଇ ଦିଆଯାଇଛି। ତେବେ ଘଟଣା କୁ ନେଇ ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ଉତେଜନା ଦେଖା ଦେଇଥିବା ବେଳେ ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ପାରାଦୀପ ଆଦର୍ଶ ଥାନା ପୋଲିସ ପହଞ୍ଚି ଲୋଟଙ୍କୁ ବୁଝାସୁଝା କରିବା ସହିତ ଘଟଣାର ତଦନ୍ତ ଆରମ୍ଭ କରିଛି।ତେବେ ମାଛ ବୋଝେଇ ଗାଡିକୁ ପାରାଦୀପ ଆଦର୍ଶ ଥାନାରେ ଅଟକ ରଖା ଯାଇଥିବା ବେଳେ ମୃତ କାଳିଆଙ୍କ ପରିବାର ତରଫରୁ କ୍ଷତିପୂରଣ ଦାବି କରା ଯାଇଛି।ତେବେ ମୃତ କାଳିଆ ପାରାଦୀପ ବାଳିଝରା ବସ୍ତିରେ ରହୁଥିବା ବେଳେ ତାର ୟୟସ ୧୯ ବୋଲି ଜଣାପଡିଛି। ପାରାଦୀପ ନାରାୟଣ ବେହେରା। ( ଜୀ ମିଡିଆ )0
0
Report
सीकर तहसील के जर्जर भवन पर विरोध, अस्थायी संचालन और नया भवन निर्माण की मांग
Sikar, Rajasthan:सीकर जर्जर भवन में तहसील शिफ्ट करने का विरोध, पिपराली चौराहे पर स्थायी भवन निर्माण की उठी मांग जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन एंकर सीकर। जिला प्रशासन द्वारा तहसील कार्यालय को पुराने और जर्जर भवन में स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव का क्षेत्रवासियों ने विरोध जताया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव फूलसिंह ओला के नेतृत्व में सीकर तहसील क्षेत्र के नागरिकों और युवाओं ने प्रस्तावित भवन का निरीक्षण कर उसकी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर और अनुपयुक्त पाई गई, जिसके बाद नागरिकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि भवन की छतें और दीवारें काफी कमजोर हो चुकी हैं तथा आगामी मानसून में पानी टपकने और सीलन के कारण तहसील के महत्वपूर्ण राजस्व रिकॉर्ड, भूमि संबंधी दस्तावेज और अन्य सरकारी अभिलेखों के नुकसान की आशंका है। साथ ही भवन की जर्जर स्थिति के चलते कर्मचारियों और प्रतिदिन आने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। नागरिकों ने यह भी कहा कि भवन तक पहुंचने वाले रास्ते बेहद संकरे हैं, जिससे क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या बढ़ेगी और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। महासचिव फूलसिंह ओला ने मांग की कि जब तक नया भवन तैयार नहीं हो जाता, तब तक तहसील कार्यालय को पिपराली रोड बाईपास क्षेत्र में अस्थायी रूप से संचालित किया जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके। उन्होंने सरकार से पिपराली चौराहे के पास तहसील भवन के लिए पूर्व में आवंटित भूमि पर शीघ्र बजट जारी कर स्थायी भवन निर्माण शुरू कराने की भी मांग की। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि तहसील को जर्जर भवन में स्थानांतरित करने का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। इस दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि सतपाल धींवा, पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष तनसुख ओला, भारतीय किसान यूनियन के पूर्व अध्यक्ष दिनेश जाखड़, जयंत चौधरी, मदन महला, कैलाश ओला, मुकेश ओला, महेंद्र, एडवोकेट प्रदीप सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और युवा मौजूद रहे, बाइट फूलसिंह ओला राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव0
0
Report
Advertisement
सागर में भीषण सड़क हादसा; पति-पत्नी की मौत, 11 घायल
Sagar, Madhya Pradesh:सागर ने भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत 11 घायल, सोमवती अमावस्या पर नर्मदा स्नान करके लौट रहे थे लोग.. दरअसल सोमवती अमावस्या पर प्रसिद्ध बरमान घाट से नर्मदा स्नान करने वापस ये श्रद्धालु लौट रहे थे और गौरझामर के पास उनका अपने वाहन एक डिवाइडर से टकरा गया, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को देवरी के सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर्स ने एक दम्पत्ति की मृत घोषित कर दिया जबकि 11 को एडमिट किया गया है. जिनमें 6 की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर रेफर किया गया है. हादसे की वजह ड्रायवर को आई नींद की झपकी बताई जा रही है. मृतक और घायल सेमरा अटा गांव के निवासी है. स्थानीय प्रशासन की टीम राहत कार्यों में लगी हुई है और प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज के इंतजाम किए है वहीं पुलिस हादसे की जांच में जुटी है.0
0
Report
मां पर पत्थर से वार, हत्या की नीयत के साथ लखन माली गिरफ्तार
Sakti, एंकर तिहारिन बाई माली अपने बेटा लखन माली भेडिकोना थाना डभरा को अपने घर मे खाना खाने को दी थी इस समय लखन माली के द्वारा विमल गुटखा खाने के लिए अपने माँ से पैसा मांगा, पैसा देने से इनकार किया तो आरोपी लखन माली अपनी मां तिहारिन बाई को हाथ मुक्का से मारपीट किया जिससे तिहारिन बाई वहां से उठकर भाग रही थी तो टेप नल के पास मे ही आरोपी ने पत्थर से अपनी मां के सिर में हत्या करने की नीयत से सिर मे मारा जिससे तिहारिन भाई के सिर पर गंभीर चोट आने से उसे उपचार हेतु अस्पताल डभरा लेकर आए थे जो डॉक्टर द्वारा चेक कर मौत होना बताए कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 217/26 धारा 103(1) bns का अपराध पंजीबद कर विवेचना लिया गया मामला गंभीर प्रकृति के होने से कायमी पर गंभीर होने से त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी लखन माली साकिन भेड़ीकोना थाना डभरा जिला सक्ती प्रकरण के आरोपी को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार जिससे आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्षय सबूत पाए जाने पर आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक पत्थर का टुकड़ा को विधिवत गवाहों के समक्ष जब तक कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है बाइट पंकज पटेल ए एस पी0
0
Report
1 जुलाई से छत्तीसगढ़ में बिजली दरें बढ़ेंगी; घरेलू-गैर घरेलू उपभोक्ताओं पर असर
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है. 1 जुलाई से उन्हें पहले से महंगी बिजली मिलने वाली है. घरेलू, गैर घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को ये बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने नई बिजली टैरिफ जारी की है. उसके मुताबिक बिजली दरें बढ़ गई है. बढ़ी दरों से किसानों को भी अतिरिक्त भार झेलना पड़ेगा. विद्युत नियामक आयोग के सदस्य विवेक गनोदवाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि नई दरें 1 जुलाई से लागू होगी. उन्होंने ये भी कहा है कि बढ़ोतरी के बावजूद 1662 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुमानित हैं ऐसे लगा है बिजली उपभोक्ताओं को झटका- बिजली दरों में कुल 6.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है घरेलू उपभोक्ताओं को 100 से 600 यूनिट तक की बिजली खपत पर 15 से 220 रुपये तक चुकाने पड़ेंगे ज्यादा औसत विधुत बिलिंग दर 6.71 रुपये प्रति यूनिट की गई घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर में 30 पैसे से 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी गैर घरेलू उपभोक्ताों के बिजली दरों में 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी कृषि पम्पों के लिए बिजली दरों में 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी उद्योगों के लिए बिजली दरें भी करीब 30 से 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़ी अग्रिम बिजली भुगतान पर दी जा रही छूट भी घटाई गई. पहले 1.25 प्रतिशत छूट थी, अब 0.75 प्रतिशत छूट मिलेगी ये फैसला भी हुआ- ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिए नई विशेष टैरिफ दर तय महिला स्वसहायता समूहों को 10% बिजली छूट जारी आदिवासी क्षेत्रों के छात्रावासों को घरेलू श्रेणी का लाभ अस्पताल, नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटर को राहत बरकरार विलंबित भुगतान अधिभार अब 0.04% प्रतिदिन होगा0
0
Report
Advertisement
