icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
452001
Lalit SharmaLalit SharmaFollow19 Sept 2024, 02:05 pm

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के हीरक जयंती समारोह में हुई शामिल

Indore, Madhya Pradesh:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के हीरक जयंती दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। उन्होंने विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले 46 छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने इंदौर की स्वच्छता को लेकर भी तारीफ की। उद्बोधन देवी अहिल्याबाई होलकर का उदाहरण देते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर इस बात का उदाहरण है कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में सक्रिय होकर क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकती हैं। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल, शिक्षा मंत्री कैलाश विजयवर्गी भी मौजूद रहीं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पंचकुला मोरनी में फायर ब्रिगेड गाड़ी खाई में गिरी, मुख्यमंत्री घायल कर्मियों से मिले

Panchkula, Haryana:पंचकुला के मोरनी क्षेत्र में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा ड्यूटी में तैनात फायर ब्रिगेड की गाड़ी खाई में गिरने के मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री हादसे में घायल कर्मचारी का हालचाल जानने के लिए सेक्टर 23 स्थित पारस अस्पताल में पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात फायर ब्रिगेड की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी पंचकूला के सेक्टर-5 फायर स्टेशन की बताई जा रही है। गाड़ी में दो कर्मचारी सवार थे। इनमें चालक मोहित मलिक, जो कच्चे कर्मचारी हैं, और उनके साथ पक्के कर्मचारी लेखराज शामिल थे। हादसे के समय गाड़ी मोहित मलिक चला रहे थे। हादसे में घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक कर्मचारी पंचकुला के नागरिक अस्पताल और दूसरे कर्मचारी का पारस अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल में उपचाराधीन कर्मचारी से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी... हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पारस अस्पताल में भर्ती कर्मचारी से मुलाकात कर उनका हालचाल जान रहे हैं.
0
0
Report

गुरुद्वारे पन्ने फाड़ने के आरोपी की गिरफ्तारी, इलाके में चक्का-जाम समाप्त

Delhi, Delhi:तिलकनगर के शाहपुरा गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ के पन्ने फाड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार। रात के दो बजे तक तिलकनगर थाने और सड़कों पर बबाल मचा रहा। तिलकनगर विधायक ने कहा दोषी पर होगी कार्यवाही। देर रात तक सड़कों पर चक्का जाम रहा और कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। पश्चिमी जिला के शाहपुरा गुरुद्वारे में 15 नवंबर को गुरु ग्रंथ के पन्ने फाड़ने के बाद आज देर शाम तिलक नगर थाने से लेकर नजफगढ़ रोड तक देर रात तक चक्का जाम था। सिख समुदाय के लोग तिलक नगर थाने और सड़कों पर डटे रहे और देर रात एडिशनल डीसीपी के साथ मीटिंग के बाद विधायक जरनैल सिंह समुदाय के साथ बाहर आए और कहा कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी; आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कमेटी के सदस्यीयों को लेकर भी रोष दिखा कि दो दिन तक पर्दा क्यों डाला गया, इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा। लोगों में देर रात तक गुस्सा और जाम की स्थिति बनी रही; रात्रि दो बजे के बाद मामला शांत हुआ और मुख्य मार्ग खोला गया।
0
0
Report

खरगौन में पेट्रोल पंप के सामने इलेक्ट्रिक शो रूम और दवा दुकान में आग

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन शहर सनावद रोड पर उस समय हड़कम मच गया जब एक एसआर पेट्रोल पंप के सामने एक हवेल्स गैलेकसी इलेक्ट्रिक शोरूम एवं धीरू मेडिकल दुकान पर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा इलेक्ट्रिक शो रूम एवं दवाई दुकान जलकर खाक हो गई । तीन दमकलों से नगरपालिकाकर्मियों ने आग बुझाने के करीब एक घंटे से अधिक समय तक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच सड़क पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है । फिलहाल आग पर काबू से आसपास के लोगों ने राहत पाई । दुकानों से रहवासी बस्ती पटेल नगर ओर दूसरी ओर रामश्री अस्पताल जुड़े हुए थे ।आग का भयावह रूप देखकर इन क्षेत्रों के लोगों में भी आग बढ़ने का भय बन गया था। आग में दोनों दुकानों का सारा सामान जलकर खाक हो गया है ।एक बड़ी नुकसानी होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। हालांकि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है यही राहत लोगो ने पाई । मार्ग काफी व्यस्तम एवं भारी आवाजाही का मार्ग है। ऐसे में लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुँच लोगो हटाया।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर सिटी सेंटर में हार्ट अटैक से चालक बेहोश, बड़ी दुर्घटना टली

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। कार चलाते समय यूनियन बैंक के मुख्य प्रबंधक गिरिराज बघेल को अचानक हार्ट अटैक आ गया। इससे उनकी कार बेकाबू हो गई और सड़क पर चल रहे वाहनों से टकरा गई। यह घटना सिटी सेंटर स्थित एम्पायर अपार्टमेंट के सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बघेल अपनी कार (MP07 07 सीके 1378) से जा रहे थे, तभी उन्हें तेज दर्द हुआ और वाहन पर से नियंत्रण खो बैठे। आशंका है कि घबराहट में ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया। कार आगे चल रही एक कार और दो स्कूटरों से टकरा गई। लगातार टक्कर की आवाज सुनकर सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने पहले इसे चालक की लापरवाही समझा। लेकिन जब लोग पास पहुंचे तो देखा कि चालक ड्राइविंग सीट पर बेहोश पड़ा है। इसके बाद लोगों ने तुरंत स्थिति संभाली और उन्हें सीपीआर दिया। राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, देर रात तक किसी वाहन चालक ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। कार में मिले मोबाइल फोन और अन्य सामान को सुरक्षित रखकर बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करा दिया गया है।
0
0
Report

ग्वालियर में 8 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी: आरोपी गिरफ्तार, पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में एक 8 वर्षीय नाबालिक मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। बच्ची जब अपने घर के बाहर खेल रही थी तब आरोपी पानी की टिक्की पिलाने के बहाने मासूम को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर कमरे पर लेकर गया और कमरे का दरवाजा बंद कर गलत हरकतें करना शुरू कर दी। बच्ची ने जब विरोध जताया तो आरोपी ने उसे धमकाया और मां-बाप को जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं बच्ची के चीखने चिल्लाने पर आरोपी ने उसे मारपीट कर घायल भी किया। मौका मिलते ही बच्ची आरोपी के चंगुल से छूट कर अपने घर पहुंची और मां को पूरी बात बताई। जिस पर बच्ची के परिजन बच्ची को लेकर तुरंत हजीरा थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। आरोपी विजय पासवान मूलत उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का रहने वाला है और अभी हजीरा के पीएचई कॉलोनी में निवास कर रहा था। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और पोस्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी नागेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बाइट - नागेंद्र सिंह सिकरवार,सीएसपी ,ग्वालियर
0
0
Report

दरबार में फरियाद: खाकी वर्दीधारी चोरी के सुराग मांगते दिखे

Datia, Madhya Pradesh:पंडोखर धाम के दरबार से सामने आए एक वीडियो ने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी अपनी फरियाद लेकर पंडोखर धाम के महंत गुरुशरण शर्मा के दरबार में पहुंचा दिखाई दे रहा है। पुलिसकर्मी महंत के सामने अपनी बुआ के घर हुई चोरी का जिक्र करते हुए चोरों का पता लगाने में मदद मांगता नजर आ रहा है। बातचीत के दौरान वह बताता है कि उसकी बुआ के घर चोरी हुई है, लेकिन अभी तक चोरों का सुराग नहीं मिल पाया है। दिलचस्प बात यह है कि पुलिसकर्मी खुद स्वीकार करता दिखाई देता है कि उसने अपनी बुआ की चोरी की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कराई, बल्कि स्वयं चोरों की तलाश में जुटा है और अब इस काम में दरबार का सहयोग चाहता है। इस पर महंत गुरुशरण शर्मा उसे सहयोग का आश्वासन देते हुए चोरी की वारदात में तीन लोगों के शामिल होने की बात कहते नजर आते हैं। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में असली सवाल चोरी या दरबार में किए गए दावे का नहीं, बल्कि उस खाकी वर्दी का है, जिसकी पहचान कानून, व्यवस्था और विवेचना से होती है। जिस पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी कानून के दायरे में रहकर अपराध की जांच करना और पीड़ित को न्याय दिलाना है, वही अगर चोरी का खुलासा कराने के लिए किसी दरबार में फरियाद लेकर पहुंचे तो सवाल उठना लाजिमी है। सवाल यह है कि जब खाकी वर्दीधारी ही चोरों का सुराग लगाने के लिए दरबारों की चौखट पर पहुंचने लगेंगे, तो आम आदमी न्याय की उम्मीद आखिर किससे करेगा? फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि संबंधित पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश पुलिस में किस थाने या इकाई में पदस्थ है। वीडियो को लेकर संबंधित पुलिस विभाग की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि उत्तर प्रदेश पुलिस इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित पुलिसकर्मी से जवाब तलब करती है या फिर यह मामला भी सोशल मीडिया की चर्चाओं तक ही सीमित रह जाएगा। कानून की किताब में चोरों की तलाश का तरीका लिखा है, लेकिन जब खाकी ही जवाब तलाशने दरबार पहुंच जाए तो व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
0
0
Report
Advertisement

दमोह के मुहल्ले में ब्लास्ट के बाद LPG सिलेंडर से बड़ा हादसा टला

Damoh, Madhya Pradesh:गहरी नींद में सो रहा था परिवार अचानक आई तेज आवाज और फिर लगी भीषण आग... एंकर/ दमोह में बीती रात करीब दो बजे एक बड़ा हादसा सामने आया है जहां आग ने अपना कोहराम दिखाया। शहर में महाकाली चौक के करीब बेदरा मस्जिद के पास रहने वाला ठाकुर परिवार गहरी नींद में सो रहा था कि अचानक एक ब्लॉस्ट की आवाज आई और परिवार की महिला उठी, पहली मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर आई और देखा तो उनकी किचिन में फ्रिज में आग लगी थी और इसी में ब्लास्ट हुआ था। महिला ने आवाज लगाई तो परिवार के दूसरे सदस्य भी बाहर निकले और देखते ही देखते इस घर को आग ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस को सूचना दी गई तो नाइट गश्त कर रही पुलिस पार्टी और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिशें शुरू हुई इस बीच पुलिस की डायल 112 की टीम ने जान जोखिम में डालकर बड़ा हादसा टाला जबकि यहां रखे एलपीजी गैस सिलेंडर को आग के बीच से निकाल कर पुलिस कर्मी बाहर लाए। सकरी गली ने बने इस मकान तक फायर ब्रिगेड का पहुंचना मुश्किल था लेकिन पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाया। इस आगजनी में इस परिवार का गृहस्थी का समान टीवी पंखा सहित दूसरा सामान जलकर खाक हो गया। यहां बड़ा हादसा टला है क्योंकि इलाका बेहद घनी बस्ती वाला है और यदि एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू की है。
0
0
Report

NH-30 पर तेज रफ्तार हाईवा ने बुलेट सवार को कुचला, मौत और आक्रोश

Danapur, Bihar:पटना के मनेर में रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां NH-30 पर एक तेज रफ्तार हाईवा ने बुलेट सवार व्यक्ति को कुचल दिया हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई मृतक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के मूसेपुर निवासी राजू कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में खगौल की ओम कॉलोनी में रह रहे थे हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर NH-30 को जाम कर दिया तस्वीरें पटना के मनेर स्थित NH-30 की हैं जहां सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद जमकर बवाल देखने को मिला बताया जा रहा है कि हाईवा ने बुलेट सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और ग्रामीण मौके पर जुट गए देखते ही देखते लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया...
0
0
Report

दमोह में वन गार्ड पर जानलेवा हमला: ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, आरोपी हिरासत में

Damoh, Madhya Pradesh:पुलिसकर्मी के बाद अब फारेस्ट गार्ड को जान से मारने की कोशिश, वन माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलने की की कोशिश..एंकर/ एमपी के दमोह जिले में तीन दिन के भीतर दो वर्दी वालों पर हमले के मामले सामने आए है। दो दिन पहले एक प्रधान आरक्षक पर जानलेवा हमला हुआ और अब वन विभाग के बीट गार्ड को जान से मारने की कोशिश की गई है और इस घटना में बीट गार्ड घायल हुआ हैं जिसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दरअसल जिले की बांसा फारेस्ट रेंज के तहत आने वाली बासनी के जंगलों में रोज की तरह फारेस्ट की गश्त पार्टी गश्त कर रही थी जिसमें फारेस्ट गार्ड हर्ष राजपूत और उनके टीम के सदस्य जंगल की सुरक्षा के लिए गश्त कर रहे थे कि अचानक जंगल की तरफ से एक ट्रेक्टर ट्रैली आती दिखाई दी तो फारेस्ट गार्ड ने उसे रोका और बात चल ही रही थी कि ट्रैक्टर ड्राइवर ने फारेस्ट गार्ड के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की और इसमें फारेस्ट गार्ड नीचे गिर गया और गनीमत रही कि ट्रैक्टर पूरी तरह से उसके ऊपर नहीं चढ़ पाया। चोटिल होने के बाद भी फारेस्ट गार्ड हर्ष और उनकी टीम ने हार नहीं मानी बल्कि इन लोगों ने ट्रेक्टर चढ़ाने की कोशिश कर रहे ड्राइवर को पकड़ लिया। जिस ट्रैक्टर ट्रैली को रोका गया था उसमें जंगल में पाई जाने वाली लाल मिट्टी भरी थी। वन माफिया इस मिट्टी को ले जा रहा था। फारेस्ट गार्ड को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे इलाज दिया है ऐसे उसे एडमिट किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएफओ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। डीएफओ के मुताबिक फिलहाल ट्रैक्टर ट्रैली को जब्त करने के साथ गिरफ्त में आए हमलावर को हिरासत में लिया है। फारेस्ट ने वन अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है वहीं फारेस्ट गार्ड को जान से मारने की कोशिश के मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
0
0
Report
Advertisement

हापुड़- थार सवार युवकों द्वारा फायरिंग का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार

RKRavi KumarFollow3h ago
Chitauli, Uttar Pradesh:हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में भैंसा बुग्गी दौड़ाने को लेकर दबंगई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चंद घंटों में बड़ी कार्रवाई की है। वीडियो में भैंसा गाड़ी के आगे चल रही थार गाड़ी में सवार चार युवकों में से एक युवक पिस्टल निकालकर भैंसा गाड़ी पर फायर करके दौड़ाने के लिए धमकाता नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। थाना गढ़मुक्तेश्वर में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने थार गाड़ी को चिन्हित करके सीज कर दिया है और थार में सवार चारों युवकों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
0
0
Report

आगरा में UGC बिल विरोधी रैली रोकी, ACP अमीषा सिंह से बहस वायरल

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग 'बहन जी' कहने पर भड़कीं सदर ACP अमीषा सिंह घटना क्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल परशुराम दल के कार्यकर्ताओं, पुलिस के बीच हुई थी तीखी नोकझोंक UGC बिल के विरोध में निकाली जा रही रैली को पुलिस ने था रोका धारा 163 लागू होने का हवाला देकर पुलिस ने रोकी थी रैली कार्यकर्ताओं का सवाल- धारा 163 में दलित महासम्मेलन की अनुमति कैसे? कार्यकर्ता के 'बहन जी' कहने पर ACP ने जताई नाराजगी ACP बोलीं- 'मैं बहन जी नहीं हूं' कार्यकर्ता का जवाब- 'हम तो बहन ही कहेंगे, यह हमारी भारतीय संस्कृति है' ACP और कार्यकर्ताओं की बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ACP सदर है अमीषा सिंह
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर में 16 दिन में चार बार सांप ने डसा; परिवार दहशत में

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में 16 साल की लड़की को महज 16 दिन के भीतर चार बार सांप ने डस लिया। कक्षा 9 में पढ़ने वाली अंशिका का दावा है कि हर उसको अलग रंग का सांप नजर आया है। एक के बाद एक हुई इन घटनाओं के बाद परिवार दहशत में है। परिजनों को अब घर में भी बेटी की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है यह घटना साखन खुर्द गांव की है। परिवार के लिए 29 अक्‍टूबर, 2026 का दिन किसी डरावने अनुभव से कम नहीं था। अंशिका के पिता सोनू के मुताबिक, बेटी घर में रोजमर्रा के काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन बिना देर किए उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। परिवार को उम्मीद थी कि यह एक अप्रत्याशित घटना थी और अब सब कुछ सामान्य हो जाएगा, लेकिन उनकी मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। अंशिका का कहना है कि सांप के डसने के बाद उसे हर बार अलग-अलग रंग का सांप दिखाई दिया। वह बताती है कि घटना के कुछ समय बाद सांप नजरों से ओझल हो जाता था। लगातार चार बार हुई घटनाओं ने परिवार के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर घर में बार-बार सांप कहां से आ रहा है और इन घटनाओं को कैसे रोका जाए।लगातार मिल रहे इस डर के बीच परिवार अब बेटी को अकेला छोड़ने से भी घबरा रहा है। घर और आसपास के माहौल को लेकर भी परिजन चिंतित हैं। उनका मानना है कि आसपास मौजूद झाड़ियों और गंदगी में सांप छिपे हो सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए परिवार ने प्रशासन से घर के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग करते हुए इस मामले को गंभीरता से लेने की बात कही है
0
0
Report

घुनवारा सरकारी स्कूल में शौचालय सफाई के वीडियो के बाद प्राचार्य निलंबित

Maihar, Madhya Pradesh:मैहरमैहर जिले के घुनवारा स्थित सरकारी स्कूल में छात्राओं से शौचालय की सफाई कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।सोमवार दोपहर का बताया जा रहा यह वीडियो मंगलवार को सामने आया। इसमें एक छात्रा वाइपर से फर्श साफ करती दिख रही है, जबकि दूसरी पानी के जग से फर्श पर पानी डाल रही है।मामले में मंगलवार रात करीब 9 बजे कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने प्रधानाध्यापक लीला बाई सिंह को निलंबित कर दिया है। आगे की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने मामले का संज्ञान लेकर जांच के निर्देश दिए। आदेश के अनुसार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुनवारा के संकुल प्राचार्य और जनशिक्षक ने शुरुआती संयुक्त जांच की।इसमें प्रधानाध्यापक लीला बाई सिंह द्वारा छात्राओं से शौचालय साफ कराने संबंधी शिकायत की पुष्टि हुई। कलेक्टर ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया था। मामले में हेडमास्टर को निलंबित किया गया है और आगे की जांच जारी है। पदीय दायित्वों में लापरवाही मानकर कार्रवाई कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने देर रात निलंबन आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि प्रधानाध्यापक का यह कृत्य पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही और विभाग की छवि धूमिल करने वाला पाया गया है।आदेश में इसे मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।निलंबन अवधि में लीला बाई सिंह का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अमरपाटन निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमनुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी दिया जाएगा।
0
0
Report

मधुबनी की गौशाला में दो दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव, भक्तों ने गौमाता की पूजा की

Madhubani, Bihar:गौशाला मधुबनी में दो दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन, श्रद्धालुओं ने की गौ माता की पूजा-अर्चना। मधुबनी। शहर स्थित गौशाला में दो दिवसीय गोपाष्टमी पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त गौशाला पहुंचे और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। गौशाला परिसर में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की प्रतिमा की श्रद्धालुओं ने पूजा की। इसके साथ ही गौ माता को तिलक लगाकर उनकी पूजा-अर्चना की गई। गोपाष्टमी को लेकर गौशाला परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं में पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, गौशाला कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक वर्ष गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला में पूजनोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर गौ माता की पूजा करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गौशाला में कुल 45 गायें मौजूद हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top