icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

SIR मामले में विपक्ष-सरकार के बीच टकराव, तीनों चुनाव आयुक्त हटाने की मांग

Saharsa, Bihar:एक तरफ SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्षी पार्टियों का विरोध प्रदर्शन जारी है तो वहीं दूसरी तरफ इसको लेकर राजनीतिक सियासत भी हो रही पक्ष और विपक्ष के लोगो अपनी - अपनी दलील दे रहे हैं. सहरसा में Sir और मुख्य चुनाव आयुक्त के मुद्दे को लेकर RJD कोटे से कोसी क्षेत्र के MLC अजय कुमार सिंह का आरोप है कि चुनाव आयुक्त का पोल खुल चुका है वोट चोरी हमलोग कहते थे वो अब साबित हो चुका है, इसको लेकर पूरा देश व्यापी आक्रोश है सरकार और आयोग दबे कदमो से इसे स्वीकार कर ली है कि कहीं न कहीं चूक हुई है, इसलिए हमलोगों की मांग है कि तीनों चुनाव आयुक्त को पद से हटाया जाना चाहिए, सरकार को माफी मांगना चाहिए, हमे लगता है कि अगर इस तरह से SIR बिहार में नही होता तो हमलोग सरकार में होते. इसकी जांच होनी चाहिए. वहीं दूसरी तरफ SIR को लेकर बीजेपी पार्टी के नेताओं ने प्रेस वार्ता कर अपनी दलील देते हुए कहा है कि विपक्ष द्वारा झूठा आरोप लगाया जा रहा है, जबकि चुनाव आयुक्त के संयुक्त बैठक और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के साथ इसको वैध माना गया है जिसके बाद देश मे लागू हुआ है, विपक्ष द्वारा भ्रामक खबर फैलाई जा रही है, हमलोग इसका जवाब दे रहे हैं, विपक्ष को चुनाव में हार का सामना करना पड़ रहा है जिसकी वजह से वो हताश और निराश हैं, इसलिए राहुल गांधी जी इस तरह का कूटनीति रच रहे हैं.
0
0
Report

ई-रिक्शा से आये तीनों में से दो ने साथी को काटा; एनकाउंटर में एक घायल

Noida, Uttar Pradesh:Meerut (Uttar Pradesh): Two wanted accused arrested in attempted murder case, one injured in police encounter. दिनांक 24-9-2026 को थाना मुंडाली क्षेत्र के ग्राम इलाहाबाद मड़ैया के पास 3 व्यक्ति ई रिक्शा से आये थे। उनमें से 2 व्यक्तियों ने अपने ही साथी का गला काटकर गन्ने के खेत में डाल दिया था, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा उसे तत्काल अस्पताल पहुंचवाया गया, जिसका इलाज अभी भी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस द्वारा इस घटना के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना मुंडाली पर दर्ज कराया गया तथा उसकी विवेचना की जा रही थी विवेचना के क्रम में यह पाया गया कि कफील पुत्र लईक निवासी हापू तथा गयासुद्दीन पुत्र शहजाद द्वारा यह घटना कारित की गयी थी। घायल व्यक्ति का नाम साजिद पुत्र जमील है। वह भी कोतवाली क्षेत्र हापुड़ का रहने वाला है। घायल व्यक्ति ने कल दिनांक 28-9-2026 को लिखित रूप से दिया कि उसके साथ घटना गयासुद्दीन और कफील ने कारित किया था। घटना का कारण अवैध संबंध है। पुलिस के द्वारा विवेचना से पर्याप्त साक्ष्य पाया गया है। दिनांक 29-9-2026 को गयासुद्दीन को गिरफ्तार किया गया था। आज दिनांक 29/30 की रात्रि में यानी 30/9/2026 को पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि अभियुक्त कफील गंगा एक्सप्रेसवे के पास मौजूद है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी वहां पहुंची। पुलिस पार्टी को देखते ही कफील ने जान से मारने की नियति से फायर करना शुरू कर दिया। अन्य कोई विकल्प न देखकर आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा भी गोली चलाई गई जो कफील के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस द्वारा उसे तत्काल इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त कफील के पास एक अदद तमंचा तीन सौ पंद्रह बो दो अदद खोखा कारतूस एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। अग्रिम विधि कार्यवाही की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

भिलाई में खुले में फेंका जा रहा मेडिकल वेस्ट, निगम ने शंकराचार्य अस्पताल और एजेंसी पर ठोका जुर्माना

Durg, Chhattisgarh:भिलाई नगर निगम मुख्यालय से महज 50 फीट की दूरी पर आम कचरे के साथ बायोमेडिकल वेस्ट डंप किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। यह मेडिकल कचरा शंकराचार्य अस्पताल से निकला था, जिसे खुले में फेंककर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए भिलाई नगर निगम ने कचरा उठाने वाली एजेंसी अर्बन एनवायरो पर ₹25,000 और शंकराचार्य अस्पताल पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया है। हालांकि, इतने संवेदनशील स्थान पर हुई इस बड़ी लापरवाही के बाद केवल मामूली जुर्माना लगाने पर निगम की निगरानी प्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

CM सम्राट चौधरी का बाढ़ प्रभावित चंपारण दौरा: राहत शिविरों का निरीक्षण और सर्वे

Bettiah, Bihar:Anchor बेतिया से खबर है मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पश्चिम चम्पारण के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंच रहे हैं. बैरिया प्रखंड के राजकीय उच्च विद्यालय में मुख्यमंत्री पहुंचेंगे जहाँ राहत शिविर का जायजा लेंगे. बाढ़ प्रभावित पीड़ितों से मिलेंगे, कटाव स्थल का निरीक्षण करेंगे. बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने बताया कि पश्चिम चम्पारण में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, बांध टूट गया है. मुख्यमंत्री बथना हाई स्कूल में बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण करेंगे. बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे उनकी समस्याओं को सुनेंगे, फिर हवाई मार्ग से बगहा वाल्मीकिनगर का सर्वे करेंगे.
0
0
Report
Advertisement

छे वर्ष के बालक ने किया कमाल इंडिया बुक आफ वर्ड में कराया नाम दर्ज,

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow15m ago
Gonda, Uttar Pradesh:छे वर्ष के बालक ने किया कमाल इंडिया बुक आफ वर्ड में कराया नाम दर्ज,45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम,संविधान प्रस्तावना भी है कण्ठस्थ,आई ए एस बनने का है लक्ष गोंडा जिले के इटियाथोक विकासखंड के परसिया बहोरीपुर गांव निवासी एक किसान का छह वर्षीय (बेटा)छात्र रुद्र प्रताप साहू ने अपनी स्मरण शक्ति से खास उपलब्धि हासिल की है। हरैया झूमन स्थित एमके कॉन्वेंट स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाले रुद्र का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रुद्र ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के नाम महज 45 सेकेंड में सुनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसके अलावा उन्होंने भारत के संविधान की प्रस्तावना भी 37 सेकेंड में सुनाई है।परिवार के मुताबिक, रुद्र को भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम भी याद हैं। रुद्र की उपलब्धि से प्रभावित होकर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल भी सम्मानित कर चुकी हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top