452016
शाजापुर में 450 मेगावाट सौर परियोजना का मंत्री ने किया निरीक्षण
Indore, Madhya Pradesh:नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने शाजापुर में 450 मेगावाट की सौर परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी है। इस परियोजना से उत्पन्न बिजली रेलवे और राष्ट्र को समर्पित की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पत्नी हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, 50 हजार जुर्माने की सजा
Nuh, Haryana:Story :- पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना, आठ साल बाद मिला न्याय। वर्ष 2018 में तावडू सदर थाना क्षेत्र के गांव पढेनी में गर्भवती पत्नी की हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी पति को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने दोषी राजपाल पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा。 पुलिस के अनुसार, राजपाल ने अपनी गर्भवती पत्नी आरती की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया था। जांच और सुनवाई के दौरान सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी को सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने गंडासे से उसके गले पर कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण आरती की मौत हो गई。 पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की गर्दन पर पांच गंभीर चोटें पाए जाने की पुष्टि हुई थी। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत के आधार पर नूंह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र पेश किया。 करीब आठ साल तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और मामले की सुनवाई के आधार पर राजपाल को हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत के फैसले से मृतका के परिजनों को लंबे इंतजार के बाद न्याय मिला है। फैसले के बाद परिजनों ने अदालत के निर्णय पर राहत जताई।0
0
Report
तिब्बत ग्लेशियर लैक आउटबर्स्ट से बिहार में बाढ़ की चेतावनी, गंडक बराज खुले
Patna, Bihar:आज दिनांक 26.08.2026 के पूर्वाह्न 9.00 बजे तिब्बत प्रभाग में glacial lake के outburst होने के कारण भोटे-कोशी नदी, जो तिब्बत में उद्गमित होकर नेपाल स्थित त्रिशूली नदी में मिल जाती है, में लगभग 3 मीटर का surge प्रवाहित हो रहा है। इस घटना के फलस्वरूप इसके निम्नप्रवाह में गंडक नदी के जलश्राव एवं जलस्तर में भी अप्रत्याशित वृद्धि सभावित है। आज मध्यान 12.00 बजे वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज से 86,000 क्यूसेक का जलश्राव प्रवाहित हुआ है, जिसकी प्रवृत्ति बढ़ने की है। नेपाल प्रभाग स्थित नारायणी नदी का देवघाट गेज स्थल पर वर्तमान जलस्तर 4.77 मीटर है। इस स्थल पर खतरे का निशान 9.00 मीटर एवं चेतावनी स्तर 7.30 मीटर है। यहाँ नदी में पानी बढ़ने पर गंडक बराज तक पहुँचने में लगभग 3.50 घंटा समय लगने की संभावना है। जल संसाधन विभाग द्वारा इस घटना पर त्वरित सतर्कता बरतते हुए वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज के सभी गेटों (36 गेट) को खोला गया है एवं गंडक नदी बेसिन में अवस्थित सभी जिलों में चेतावनी संवाद जारी कर दिया गया है। इस संबंध में विभागीय पदाधिकारियों को संभावित आकस्मिक स्थिति के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियों सुनिश्चित करते हुए लगातार चौकसी एवं निगरानी बरतने हेतु निदेशित किया गया है। इस क्रम में बाढ की स्थिति से निपटने हेतु सामग्रियों के भंडारण एव तटबंधों के सतत् निरीक्षण का पुख्ता इंतजाम किया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव, बिहार के स्तर से संबंधित सभी जिला पदाधिकारी के साथ अकस्मात बैठक आहूत कर मामले से अवगत कराते हुए सभी आवश्यक तैयारियाँ यथा तटबंध के अंदर के आवासितों को माईकिंग कराकर अवगत कराना तथा ससमय सुरक्षित स्थान पर ले जाने हेतु आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया। NDRF एवं SDRF की टीमों को संभावित प्रभावित क्षेत्रों में नियुक्त किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा मुख्य सचिव, बिहार, प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग एवं सचिव, जल संसाधन विभाग के साथ बैठक आहूत कर स्थिति की समीक्षा की गयी एवं संबंधितों को ''हाई अलर्ट'' मोड में रहते हुए सभी आवश्यक कार्रवाई ससमय सुनिश्चित करने तथा स्थिति पर लगातार नजर बनाये रखने हेतु निदेशित किया गया।0
0
Report
मैदिनीपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने अन्नपूर्णा अभिनंदन रैली निकाली
Mollar Chak, West Bengal:মুখ্যমন্ত্রীকে অভিনন্দন জানিয়ে মেদিনীপুর শহরে হল অন্নপূর্ণা অভিনন্দন মিছিল। বিজেপির মহিলা মোর্চা আয়োজিত এই মিছিল বুধবার বিকেলে শুরু হয় মেদিনীপুর শহরের সিপাই বাজার এলাকায় পূর্বতন বিজেপির জেলা পার্টি অফিস থেকে। মিছিল সারা মেদিনীপুরের রিং রোড প্রদক্ষিণ করে। সুসজ্জিত এই মিছিলে অগ্রভাগে প্রত্যেকটি মহিলার হাতেই দেখা যায় অন্নপূর্ণা ভান্ডার লেখা ভাঁড় এবং হাড়ি। মিছিলে মুখ্যমন্ত্রীকে ধন্যবাদ দেওয়ার পাশাপাশি রাজ্য সরকারের দেওয়া প্রতিশ্রুতি পালনের কথাও তুলে ধরা হয়। এদিন মিছিলে ছিলেন মেদিনীপুরের বিধায়ক শংকর গুছাইত, মহিলা মোর্চার সভানেত্রী সম্পা পাল, পারিজাত সেনগুপ্ত সহ বিজেপির অন্যান্য নেতৃত্তরা।0
0
Report
Advertisement
किरण चौधरी ने बंसीलाल के कार्यकाल को याद किया, कांग्रेस पर निशाना भी
Bhiwani, Haryana:भिवानी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने चौधरी बंसीलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके कार्यकाल को याद किया। किरण चौधरी ने कहा कि चौधरी बंसीलाल के मुख्यमंत्री रहते हुए हरियाणा में विकास के कई बड़े काम हुए। उन्होंने प्रदेश के विकास में चौधरी बंसीलाल के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान किरण चौधरी ने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े किए। फिलहाल, चौधरी बंसीलाल की 99वीं जयंती के मौके पर हुए इस कार्यक्रम में उनके विकास कार्यों को याद किया गया और राजनीतिक मुद्दों को लेकर भी बयानबाजी देखने को मिली。0
0
Report
Liberty Shoes ने द्वारका में 31वां मेگا एक्सक्लूसिव शोरूम खोला
New Delhi, Delhi:स्टोरी :-- देश की प्रमुख फुटवियर कंपनी लिबर्टी शूज लिमिटेड ने दिल्ली के द्वारका सेक्टर-7 स्थित रामफल चौक पर अपना 31वां मेगा एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू किया। तीन मंजिला शोरूम में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए 1,000 से अधिक फुटवियर वैरायटी उपलब्ध होंगी। उद्घाटन अवसर पर लिबर्टी ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमन बंसल ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में ब्रांडेड फुटवियर की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी आने वाले समय में अपने शोरूम नेटवर्क का तेजी से विस्तार करेगी। उन्होंने बताया कि लिबर्टी के देशभर में 456 से अधिक एक्सक्यूटिव शोरूम, 225 वितरक और 10 हजार से अधिक मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स हैं। कंपनी के प्रमुख ब्रांडों में Leap7x, Healers, AHA तथा Lucy & Luke शामिल हैं। ह Megा शोरूम में फुटवियर के साथ महिलाओं के पर्स, पुरुषों के वॉलेट, मोजे, स्कूल बैग, ट्रैवल बैग और ट्रॉली बैग सहित कई लाइफस्टाइल उत्पाद भी उपलब्ध होंगे। लिबर्टी के केंद्रीय सेल्स हेड रामनाथ वर्मा ने कहा कि कंपनी देश के विभिन्न शहरों में मेगा एक्सक्लूसिव शोरूम के विस्तार पर तेजी से काम कर रही है। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही स्थान पर बेहतर गुणवत्ता, आधुनिक डिजाइन और आरामदायक फुटवियर उपलब्ध कराना है।0
0
Report
नूंह के पटवारियों ने ज्ञापन नहीं मिलने पर कलम छोड़ हड़ताल की चेतावनी दी
Nuh, Haryana:Story :- नूंह में पटवारियों का आंदोलन तेज, ज्ञापन नहीं लेने पर जताया रोष。 बृहस्पतिवार से पूरी तरह कलम छोड़ हड़ताल की चेतावनी, राजस्व विभाग के कामकाज पर पड़ सकता है असर。 नूंह जिले के पटवारियों का सरकार के खिलाफ आंदोलन अब और तेज होने के आसार हैं। अपनी मांगों को लेकर 20 अगस्त से प्रदेश के सभी 23 जिलों में सांकेतिक धरने पर बैठे पटवारियों ने बुधवार को उपायुक्तों के माध्यम से राजस्व मंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया था। इसी कड़ी में नूंह जिले के पटवारियों का प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन देने के लिए डीसी कार्यालय पहुंचा, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से ज्ञापन स्वीकार नहीं किए जाने पर पटवारियों में रोष फैल गया。 पटवारियों के जिला प्रधान मोहमद साबिर ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यूनियन के निर्णय के अनुसार प्रदेशभर में उपायुक्तों के माध्यम से राजस्व मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाना था, लेकिन नूंह में प्रशासन ने उनका ज्ञापन तक लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने प्रशासन के इस रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की。 पटवारियों ने कहा कि आंदोलन के दौरान भी वे आम जनता से जुड़े जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दे रहे थे। हरियाणा रेजिडेंस सर्टिफिकेट बनाने और जमानत संबंधी दस्तावेज तैयार करने जैसे आवश्यक कार्य किए जा रहे थे, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो。 हालांकि, ज्ञापन स्वीकार नहीं किए जाने से नाराज पटवारियों ने आंदोलन को अगले चरण में ले जाने की चेतावनी दी है। जिला प्रधान मोहमद साबिर व अंजुम खान जिला महासचिव ने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो बृहस्पतिवार से पटवारी पूरी तरह कलम छोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान राजस्व विभाग से जुड़े किसी भी कार्य को नहीं करने की चेतावनी दी गई है。 पटवारियों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से सरकार के समक्ष रखी जा रही हैं, लेकिन अभी तक समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। ऐसे में प्रशासन के रुख के बाद आंदोलन और उग्र होने की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। यदि पटवारी पूरी तरह हड़ताल पर जाते हैं तो राजस्व विभाग से जुड़े कामकाज प्रभावित होने के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है。0
0
Report
Advertisement
दिलीप वळसे पाटील का भाषण: राजनैतिक संन्यास और ग्राम विकास पर जोर
Ambegaon, Maharashtra:आंबेगाव पुणे... दिलीप वळसे पाटील भाषण पॉईंटर... संत विचारांचा खरा अर्थ स्वीकारा: संत-महंतांच्या विचारांचा खरा अर्थ समजून घेणे गरजेचे आहे; केवळ स्वतःला आवडेल तेवढाच अर्थ स्वीकारून चालणार नाही. समाजातील वाढती अस्वस्थता: सध्या जाती-धर्मामध्ये तसेच तरुण आणि ज्येष्ठांमध्ये अस्वस्थता दिसत असून लोक रस्त्यावर उतरून संघर्षाची भाषा करत आहेत. ही अस्वस्थता दूर करण्यासाठी तरुण पिढीला योग्य दिशा देण्याची गरज आहे. प्रशासन और राजकारण: राजकारण्यांनी चांगले वागले पाहिजे आणि प्रशासनाने गतीमान होऊन सामान्य जनतेचे प्रश्न pradhan्याने सोडवले पाहिजेत. दूध भेसळविरोधी कारवाईचे समर्थन: दुधातील भेसळीवर कारवाई करणारे अधिकारी तुकाराम मुंढे यांच्या कार्याचे त्यांनी कौतुक केले. भेसळयुक्त अन्न लोकांच्या आरोग्यासाठी धोकादायक असल्याने अशा मोहिमेला सरकार आणि पक्षाचा पूर्ण पाठिंबा असल्याचे त्यांनी स्पष्ट केले. राजकीय संन्यासाचे आव्हान: माझ्यावर कुणीही बिनबुडाचे आरोप करू नयेत; जर मी किंवा माझ्या पाठिंब्याने कुणी चुकीचे काम केल्याचे सिद्ध झाले, तर मी राजकारणातून कायमची निवृत्ती घेईन. गावाचा विकास व मंदिर जीर्णोद्धार: ओळती गावाशी असलेले जुने ऋणानुबंध आठवून, महादेव मंदिर व इतर मंदिरांच्या जीर्णोद्धारासाठी ग्रामस्थांनी पुढाकार घ्यावा; आवश्यक ती सर्व मदत व पाठबळ दिले जाईल अशी ग्वाही दिली.0
0
Report
टोंक शहर में झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा, किसान भी खुश
Tonk, Rajasthan:टोंक शहर में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। करीब एक घंटे से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को तेज गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। अच्छी बारिश से फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। शहर की सड़कों पर बारिश का पानी बहता नजर आया。0
0
Report
जयपुर निकाय चुनाव के लिए मतदान दलों का प्रशिक्षण आज शुरू, ईवीएम डेमो से तयारी तेज
Jaipur, Rajasthan:एंकर- नगरीय निकाय चुनाव-2026 को लेकर जयपुर में मतदान दलों की पहली परीक्षा शुरू हो गई है। आज से मतदान कार्मिकों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण शुरू हुआ। शहर में 4 और ग्रामीण क्षेत्र में 10 स्थानों पर चल रहे प्रशिक्षण में कार्मिकों को सिर्फ नियम-कायदे नहीं बताए जा रहे, बल्कि ईवीएम पर लाइव डेमो के जरिए मतदान की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास भी कराया जा रहा है। पहले दिन दो पारियों में हुए ट्रेनिंग में कुल 3811 में से 3239 मतदानकर्मी उपस्थित रहे यानि की 572 मतदानकर्मी अनुपस्थित रहे....जिसमें 1670 पीठासीन अधिकारी (PRO) और 1569 प्रथम मतदान अधिकारी (PO-1) उपस्थित रहे। जबकि 320 पीठासीन अधिकारी (PRO) और 252 प्रथम मतदान अधिकारी (PO-1) अनुपस्थित रहे....जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर संदेश नायक ने शहर के चार प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स ने पीठासीन अधिकारी और प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों की जिम्मेदारियां समझाईं। कार्मिकों को मॉक पोल, बैलेट, टेंडर वोट, पोस्टल बैलेट, सीलिंग और पीआरओ डायरी सहित विभिन्न प्रपत्रों को भरने और संधारित करने की प्रक्रिया बताई गई। खास तौर पर बैलेट यूनिट (बीयू) और कंट्रोल यूनिट (सीयू) का लाइव प्रदर्शन किया गया। ईवीएम के जरिए मतदान की व्यावहारिक प्रक्रिया समझाकर कार्मिकों को मौके पर ही मशीन के संचालन की जानकारी दी गई। गैरहाजिर रहे तो कार्रवाई जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण को गंभीरता से लेना जरूरी है। बिना प्रशिक्षण के मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मतदान दलों से कहा कि नगरीय निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए अपने दायित्वों और मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी हासिल करें। जयपुर शहर में महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज, पोद्दार इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, एचआरडीसी और आईजीपीआरएस सहित 4 स्थानों पर प्रशिक्षण चल रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 10 स्थान निर्धारित किए गए हैं। अब प्रशिक्षण के बाद अगली चुनौती मतदान दलों को बूथ पर भेजने की होगी। प्रशासन का फोकस इस बार यही है कि मतदान के दिन किसी कार्मिक को प्रक्रिया या ईवीएम संचालन को लेकर कोई दुविधा न रहे।0
0
Report
Advertisement
भाजपा की बंद कमरें बैठक: मंत्रियों के वन-टू-वन चर्चा से योजनाओं की रणनीति मजबूत
Raipur, Chhattisgarh: भाजपा में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, आगामी चुनाव की रणनीतियों के मद्देनजर 2 दिनों से चल रही बंद कमरे की बड़ी बैठक. प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल के साथ बारी-बारी से मंत्रियों की हो रही वन टू वन चर्चा. कल भी कई मंत्रियों से हुई वन टू वन चर्चा और आज भी गजेंद्र यादव, टंकराम वर्मा सहित कुछ अन्य मंत्रियों से वन टू वन चर्चा. सूत्रों के मुताबिक इस दौरान मंत्रियों से प्रभार वाले जिलों में कामकाज को लेकर की जा रही समीक्षा. सम्बंधित जिलों के वरिष्ठ पदाधिकारी भी हो रहें शामिल. सत्ता-संगठन के बेहतर में समन्वय से योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास के काम पर जोर......0
0
Report
नेपाल ग्लेशियर फटने के बाद बिहार में बाढ़ अलर्ट जारी; 5–6 घंटे सतर्क रहें
Noida, Uttar Pradesh:नेपाल में ग्लेशियर फटने के बाद बिहार में बाढ़ का अलर्ट। डिप्टी CM सह जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कहा, “लोग सतर्क रहें, घबराएं नहीं। अगले 5–6 घंटों से पूरी रात अलर्ट रहने की जरूरत है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।” गंडक बराज से करीब 2.5 लाख क्यूसेक पानी गुजरने का अनुमान है।0
0
Report
राहाता शहर में अज्ञात साधुओं ने महिला से सोने की अंगूठी व नकद लूट ली
Shirdi, Maharashtra:राहाता शहरात दोन अज्ञात साधूंनी एका महिलेची कथितरीत्या फसवणूक करत सोन्याच्या अंगठ्या आणि रोख रक्कम घेऊन पसार झाल्याची घटना समोर आली आहे. ही घटना नगर-मनमाड महामार्गालगत असलेल्या साईदर्शन कॉम्प्लेक्समध्ये घडल्याची माहिती आहे. या प्रकारामुळे व्यापारी आणि नागरिकांमध्ये खळबळ उडाली असून, नागरिकांनी सावध राहण्याचे आवाहन करण्यात आले आहे. मिळालेल्या माहितीनुसार, आज दुपारच्या सुमारास दोन अज्ञात साधू दुकानात आले. त्यांनी दुकानातील महिलेला कथितरीत्या संमोहित करून तिच्याजवळील सोन्याच्या अंगठ्या आणि रोख रक्कम घेतल्याचा आरोप करण्यात आला आहे. त्यानंतर हे दोघे घटनास्थळावरून पसार झाले.या घटनेची माहिती मिळताच परिसरात चर्चा सुरू झाली असून, स्वाभिमानी व्यापारी संघटना, राहाता यांच्या वतीने नागरिक आणि व्यापाऱ्यांनी अनोळखी व्यक्तींवर विश्वास ठेवू नये तसेच सावध राहावे, असे आवाहन करण्यात आले आहे. घटनेची अधिकृत माहिती आणि पुढील तपासानुसार नेमकी माहिती स्पष्ट होणार आहे.0
0
Report
Advertisement
यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: डिप्टी CM बंगले पर नकली नोटों से 600 करोड़ घोटाला
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल यूथ कांग्रेस का प्रदेश के डिप्टी सीएम वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले पर प्रदर्शन डिप्टी सीएम के बंगले में नकली नोट उड़ाकर सांकेतिक प्रदर्शन यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक परमार समेत कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन एमपी सरकार के ख़ज़ाने से 600 करोड़ रुपए गायब होने के आरोप अभिषेक परमार का आरोप - सरकारी ख़ज़ाने से जनता के 600 करोड़ गायब हो जाते हैं कोई ठोस कार्रवाई सरकार नहीं करती छोटी छोटी मछलियों पर एफआईआर होती है बड़े मगरमंच बच जाते हैं सरकार को जवाब देना होगा नहीं तो आगे बड़ा प्रदर्शन करेंगे बाइट - अभिषेक परमार, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस0
0
Report
श्रीनगर में हिंदू‑मुस्लिम एकता की मिसाल, ईद मिलाद-उन-नबी पर भाईचारे का जज़्बा
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के श्रीनगर गांव से हिंदू-मुस्लिम एकता की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर यहां मजहब की दीवारें टूटती नजर आईं, जहां दोनों समुदायों ने मिलकर भाईचारे का अनूठा पैगाम दिया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव पर जब श्रीनगर की मस्जिद से भव्य जुलूस निकला, तो हिंदू भाइयों ने पुष्पवर्षा कर उसका जोरदार स्वागत किया। बस स्टैंड पहुंचते ही मुस्लिम समाज ने भी आगे बढ़कर हिंदू भाइयों को मालाएं पहनाईं, गुलदस्ते भेंट किए और मिठाई खिलाकर पर्व की मुबारकबाद दी। सद्भाव का यह नजारा उस वक्त और खास हो गया जब कव्वाली के मंच से देशभक्ति के गीतों के साथ भगवान श्रीकृष्ण के भजन गूंज उठे। इस पहल पर रामधुन मंडल के सदस्यों ने मंच पर पहुंचकर कव्वालों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इससे पहले कांवड़ यात्रा के दौरान भी मुस्लिम समाज ने शिवभक्तों का ऐसा ही स्वागत किया था। मंदिर की आस्था हो या मस्जिद की इबादत—श्रीनगर गांव ने यह साबित कर दिया है कि त्योहार भले अलग हों, लेकिन खुशियां मिलकर मनाने से ही पूरी होती हैं। नरसिंहपुर से यह पैगाम पूरे देश के लिए भाईचारे की मिसाल है। बाइट 1: सुमेश तिवारी (ग्राम गुरु) बाइट 2: मुईन खान (स्थानीय निवासी)0
0
Report
रींगस जीआरपी चौकी निरीक्षण, थाने बनने से सुरक्षा और बेहतर होगी
Sikar, Rajasthan:जिल्ला सीकर रींगस जीआरपी चौकी निरीक्षण के दौरान डीएसपी विनोद कुमार शर्मा ने रींगस जीआरपी चौकी की रिकॉर्ड संधारण, लॉकअप, बैरक, मेस आदि व्यवस्थाओं की जाँच की। चौकी प्रभारी एएसआई मुकेश सैनी ने डीएसपी को चौकी की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्थाओं से जानकारी दी। निरीक्षण के समय यह बताया गया कि रींगस जीआरपी चौकी को थाने में क्रमोन्नत करवाने का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। चौकी को थाना बनाये जाने से क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी, खासकर श्याम भक्तों की सुरक्षा रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में। रेलवे स्टेशन पर वीकेंड और एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटूश्यामजी पहुँचते हैं। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना जीआरपी की जिम्मेदारी है। सीमित संसाधनों के बावजूद पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करते हैं और यात्रियों की सुरक्षा संभालते हैं। निरीक्षण के दौरान थानाधिकारी अरुण कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
