icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
452001
Lalit SharmaLalit SharmaFollow2 Oct 2024, 05:34 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पदमश्री खेमराज सुंदरियाल ने पानीपत हथकरघा को दी नई पहचान

Panipat, Haryana:पद्मश्री खेमराज सुंदरियाल सम्मानित डीसी ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मान छह दशक से हथकरघा और हस्तशिल्प को समर्पित किया जीवन हजारों बुनकरों को दिया प्रशिक्षण, पानीपत के पारंपरिक खेस को दिलाई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान पानीपत, भारतीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प परंपरा को नई पहचान दिलाने वाले पद्मश्री सम्मानित खेमराज सुंदरियाल को मंगलवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अपने कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीसी ने कहा कि खेमराज सुंदरियाल की उपलब्धियां परिश्रम, समर्पण, नवाचार और सामाजिक दायित्व की ऐसी मिसाल हैं, जो न ही केवल पानीपत बल्कि देश की पारंपरिक कला और आत्मनिर्भरता के लिए गौरव का विषय हैं। डीसी ने कहा कि खेमराज सुंदरियाल ने अपना छह दशक से अधिक का जीवन भारतीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प परंपरा को संरक्षित करने तथा बुनकरों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में समर्पित किया है। उन्होंने बड़ी संख्या में बुनकरों और विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर हुनर को रोजगार से जोड़ने का काम किया। पानीपत के पारंपरिक खेस को नई तकनीक और आधुनिक डिजाइन के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में उनका योगदान उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि खेमराज सुंदरियाल ने साबित किया है कि पारंपरिक हुनर को आधुनिक तकनीक और रचनात्मक सोच के साथ जोड़कर रोजगार, उद्यमिता और आर्थिक विकास के नए रास्ते खोले जा सकते हैं। उनका पद्मश्री से सम्मानित होना व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ पानीपत के हथकरघा उद्योग और देश के लाखों पारंपरिक कारीगरों के हुनर का भी सम्मान है। सम्मान मिलने से मन को मिली खुशी : खेमराज खेमराज सुंदरियाल ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि लोगों ने उनके काम को याद रखा और सरकार ने उनके साथ-साथ पारंपरिक कारीगरों के योगदान को भी पहचाना। उन्होंने बताया कि डिप्लोमा करने के बाद दिल्ली में रोजगार के लिए पंजीकरण कराया और इसके बाद भारत सरकार के हथकरघा विकास से जुड़े केंद्र में सेवाएं दीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन हथकरघा क्षेत्र के विकास और कारीगरों को आगे बढ़ाने में लगाया है। हजारों युवाओं को बुनाई के क्षेत्र में किया तैयार उद्योगपति अनिल मदान ने कहा कि जो व्यक्ति अपने कर्मक्षेत्र में पूरी ईमानदारी और समर्पण से काम करता है, वह ऐसे सम्मान का वास्तविक हकदार होता है। वह वर्ष 1984 से खेमराज सुंदरियाल के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि खेमराज ने पानीपत के पुराने एक्सपोर्टर्स और हजारों युवाओं को वीविंग के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने में अहम भूमिका निभाई। यह सम्मान उन्हें पहले मिलना चाहिए था, लेकिन देर से ही सही, सरकार ने उनके योगदान को पहचान दी है। खेमराज के बेटे अजय ने कहा कि उन्होंने बचपन से अपने पिता को हथकरघा के क्षेत्र में काम करते देखा है। आज भी उनका समर्पण बरकार है। सरकार और प्रशासन ने उनके हुनर और योगदान को पहचानकर पद्मश्री से सम्मानित किया है, जो पूरे परिवार और पानीपत के लिए गर्व की बात है। बाइट खेमराज पद्मश्री अवार्डी बाइट अनिल मदान उधमी बाइट अजय बेटा
0
0
Report

सोनभद्र की तीन प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प, 125 करोड़ से ज्‍यादा की धनराश‍ि जारी

Arvind DubeyArvind DubeyFollowJust now
Robertsganj, Uttar Pradesh:रिपोर्टर अरविन्द दुबे / सोनभद्र सोनभद्र में तीन प्रमुख सड़कों की सूरत बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने और औद्योगिक क्षेत्रों तक आवागमन बेहतर बनाने के लिए शासन ने 125 करोड़ 25 लाख रुपये की धनराशि जारी की है। इसके तहत चोपन-कोटा-कोन-खरौंधी मार्ग, आरएस रोड-कोदरा टोला मार्ग और वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे का सुदृढ़ीकरण और सतह सुधार कराया जाएगा। तीन परियोजनाओं पर खर्च होंगे 125.25 करोड़ रुपये औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत स्वीकृत इस धनराशि से तीनों सड़कों का निर्माण और सुधार कार्य कराया जाएगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के अनुसार, इन परियोजनाओं का उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों तक बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना है। इससे भारी वाहनों की आवाजाही आसान होगी और माल तथा कच्चे माल की ढुलाई में लगने वाले समय और खर्च में कमी आएगी। पहली परियोजना के तहत चोपन-कोटा-कोन-खरौंधी मार्ग के 15.84 किलोमीटर हिस्से का सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इसके लिए 41 करोड़ 56 लाख 3 हजार रुपये जारी किए गए हैं। वहीं, आरएस रोड से कोदरा टोला तक 12.150 किलोमीटर सड़क के सुधार पर 25 करोड़ 83 लाख 76 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इन दोनों परियोजनाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है। वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर भी खर्च होंगे 57.85 करोड़ तीसरी परियोजना जिले के प्रमुख वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे-5ए से जुड़ी है। इसके 166.130 किलोमीटर से 184.417 किलोमीटर तक कुल 18.287 किलोमीटर हिस्से का सुदृढ़ीकरण और सतह सुधार कराया जाएगा। इसके लिए 57 करोड़ 85 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। इन सड़कों के बेहतर होने से औद्योगिक इकाइयों तक पहुंच आसान होने के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। अब इन परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है।
0
0
Report

नैनवा पंचायत समिति चुनाव में तीसरे दिन नामांकन की रफ्तार भाजपा-कांग्रेस समर्थकों का जमावड़ा

Noida, Uttar Pradesh:नैनवा पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर तीसरे दिन उपखंड कार्यालय पर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ जमा रही। 51 प्रत्याशियों ने दाखिल किए 52 नामांकन, भाजपा के 28 और कांग्रेस के 18 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे एंकर । नैनवा पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन उपखंड कार्यालय पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में पहुंचे प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में ताल ठोक दी। नामांकन दाखिल करने के लिए दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। तीसरे दिन कुल 51 प्रत्याशियों ने 52 नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन के आंकड़ों पर नजर डालें तो भाजपा की ओर से 28, कांग्रेस से 18, निर्दलीय 3 और बहुजन समाज पार्टी के 3 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। नामांकन दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर बैठक से आबकारी विभाग ने अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान

Udaipur, Rajasthan:आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने उदयपुर से वीसी के जरिए विभागीय समीक्षा बैठक ली। इन दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायतराज चुनावों के तहत आदर्श आचार संहिता पालन और दीपावली पर्व के मद्देनजर अन्य राज्य की अवैध मदिरा की तस्करी, अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय, परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अंकुश जरूरी है। समस्त नेशनल हाईवे अवैध साइनेज व बोर्ड, होटल्स, ढाबों, समारोह स्थलों में अवैध मदिरा पर आबकारी निरोधक दल मुखबिर तंत्र की सहायता से प्रभावी कार्रवाई करना सुनिश्चित करे। उन्होंने वीसी में विशेष निरोधात्मक अभियान, राजस्व, मुखबिर योजना, बीएफसी बैठक के लिए प्रस्ताव, बकाया वसूली पर विस्तृत समीक्षा कर निर्देश प्रदान किए। आयुक्त नमित मेहता ने प्रदेश में एक से 7 नवम्बर तक जारी विशेष निरोधात्मक अभियान की अवधि में मदिरा दुकानों पर आबकारी एक्ट के नियमों की अवहेलना करने वाले मदिरा के अनाधिकृत विज्ञापन, अवैध प्रलोभन वाले साइनऐज, अवैध होर्डिंग्स, बोर्ड पर प्रभावी कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही समस्त नेशनल हाईवे पर भी अनाधिकृत, अवैध मदिरा के विज्ञापनों पर जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई कर अभियोग दर्ज करेंगे। उक्त कार्य में शिथिलता पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। वीसी में विशेष निरोधात्मक अभियान की जोनवार समीक्षा कर अन्य राज्य की मदिरा तस्करी, हथकड़ मदिरा, नकली शराब, बिना लाइसेंस मदिरा विक्रय पर ठोस कार्रवाई के निर्देश देते हुए प्रत्येक जोन में एक बड़ी कार्रवाई के तहत अवैध स्पिरिट, मदिरा ट्रक पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिन जिलों में अभियान के दौरान प्रभावी कार्रवाई नहीं होगी उन जिलों में 7 दिवस के लिए अवधि को बढ़ाया जाएगा।
0
0
Report

दीपावली पर कुम्हारों को महंगाई और मौसम के चलते आर्थिक मुश्किलें

Jaipur, Rajasthan:दीपावली यानी रोशनी, खुशियों और उल्लास का पर्व... बाजारों में रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावटी सामानों की चमक दिखाई देने लगी है। लेकिन इन चमकती रोशनी के बीच कुछ ऐसे हाथ भी हैं, जो मिट्टी को आकार देकर हमारी दीपावली रोशन करते हैं। बात हो रही है कुम्हारों की, जिनके पुश्तैनी कारोबार पर महंगाई और बदलते दौर की मार पड़ रही है। इस दीपावली उन्हें उम्मीद है कि लोग स्वदेशी मिट्टी के दीयों को अपनाकर उनके घरों में भी खुशियों का उजाला करेंगे। भीलवाड़ा में दीपावली की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं... बाजारों में खरीदारी का दौर शुरू हो चुका है। घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए लोग तरह-तरह के सजावटी सामान खरीद रहे हैं। आधुनिक चाइनीज लाइटों की चमक के बीच मिट्टी के दीये बनाने वाले कुम्हार भी दीपोत्सव से अच्छी उम्मीद लगाए बैठे हैं। हालांकि, मौसम की बेरुखी और बढ़ती महंगाई ने इनके कारोबार की राह मुश्किल कर दी है। मिट्टी के दीये, कुल्हड़ और पारंपरिक बर्तन... यही है कुम्हारों की पहचान और पुश्तैनी विरासत। लेकिन इस हुनर को जिंदा रखने के लिए अब पहले से ज्यादा मेहनत और लागत उठानी पड़ रही है। कुम्हार मन्नू प्रजापत बताते हैं कि दीपावली से डेढ़ से दो महीने पहले ही दीये बनाने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस बार कमजोर मानसून और मौसम के उतार-चढ़ाव ने शुरुआती कारोबार को प्रभावित किया। मिट्टी से दीये बनाने से लेकर उन्हें पकाने तक... हर कदम पर खर्च बढ़ गया है। अब मिट्टी शहर के आसपास के तालाबों और मांडल क्षेत्र से मंगवानी पड़ती है। एक ट्रैक्टर मिट्टी और उसकी ढुलाई पर करीब चार से पांच हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। वहीं, चाक चलाने और भट्ठी में बर्तन पकाने की लागत भी लगातार बढ़ रही है। लेकिन बाजार में मेहनत के मुताबिक कीमत नहीं मिलने से कुम्हारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। पारंपरिक कुल्हड़ों का कारोबार भी अब प्लास्टिक और कागज के डिस्पोजेबल गिलासों के बढ़ते इस्तेमाल से प्रभावित हो रहा है। कारीगरों का कहना है कि अगर लोग चाय के लिए कुल्हड़ और दीपावली पर मिट्टी के दीयों को अपनाएं, तो इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों को भी रोजगार मिलेगा। बाइट – मन्नू प्रजापत, स्थानीय कुम्हार
0
0
Report
Advertisement

खाद्य विभाग की मिलावट के खिलाफ दीपावली से पहले शाजापुर में सैंपलिंग तेज

Shajapur, Madhya Pradesh:दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। मंगलवार को खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शाजापुर शहर में करीब चार दुकानों पर कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। टीम ने मावा, पनीर, नमकीन सहित अन्य खाद্য पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर डॉ. परीक्षित संजय राव झाड़े के निर्देश पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में खाद्य पदार्थों की दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान शाजापुर मावा भंडार से मावा और पनीर के सैंपल लिए गए, वहीं मां उमिया मावा भंडार से मावे का नमूना लिया गया। इसी तरह बस स्टैंड स्थित श्री ओम नमकीन एवं स्वीट्स से नमूना लेकर जांच के लिए भेजे गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई खाद्य अधिकारी एम.के. वर्मा ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए आम नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है। मावा, किराना दुकानों और होटलों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन में लगातार जारी रहेगा अभियान खाद्य अधिकारी ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट की संभावना को रोकने और आम लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण और सैंपलिंग की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

बगहा के मुडेरा में अज्ञात वाहन ने मजदूर को कुचलकर भागा, ग्रामीण हुए आक्रोशित

Bagaha, Bihar:बगहा के मुडेरा में मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 26 वर्षीय मजदूर को कुचल कर भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच समेत आगे की कार्रवाई तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि रामनगर थाना क्षेत्र के मुडेरा गांव निवासी पिंटू साह घर से मजदूरी करने रामनगर जा रहा था इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग किया है। बत दें कि सड़क दुर्घटना में मजदूर की हुई दर्दनाक मौत के बाद Ambulance नहीं मिलने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने सिस्टम पर नाराज़गी जताई लिहाजा घंटों शव सड़क पर पड़ा रहा। बाइट - प्रदर्शनकारी
0
0
Report
Advertisement

जैसोवा दीपावली मेले का खत्म होना: पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा

Ranchi, Jharkhand:रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 अक्टूबर से शुरू हुए जैसोवा दीपावली मेले का आज 3 नवंबर को समापन हो गया। 6 दिनों तक चले इस मेले में झारखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।मेले में दीपावली से जुड़ी सजावटी सामग्रियों, हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पादों और घरेलू उपयोग की कई अनूठी चीजों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। रांची समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे। लोगों ने न सिर्फ जमकर खरीदारी की, बल्कि अलग-अलग राज्यों की कला, संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को करीब से जाना और समझा। इस बार मेले में पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। पारंपरिक हस्तशिल्प और ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार होने वाले उत्पादों को शहरी बाजार तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। मेले के समापन पर जैसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमार ने कहा कि रांचीवासियों के प्यार, सहयोग और स्नेह की वजह से इस बार का मेला सफल रहा। उन्होंने बताया कि मेले में सभी स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। खास तौर पर गोबर से बने दीयों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया गया। वहीं, शुरुआती दिनों में मौसम खराब होने के कारण थोड़ी परेशानी हुई, जिसके चलते मेले की अवधि एक दिन बढ़ाने का निर्णय लिया गया।वहीं, समिति की सचिव मनु झा ने कहा कि जैसोवा दीपावली मेला अपने 26वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। हर साल मेले को पहले से बेहतर और आकर्षक बनाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए स्टॉल संचालकों और ग्राहकों के हित में मेले को एक दिन के लिए विस्तारित किया गया, ताकि दूर-दराज से आए दुकानदार अपने उत्पादों की बेहतर बिक्री कर सकें। उन्होंने कहा कि यह मेला स्थानीय उद्यमियों और नए कारोबारियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करता है।
0
0
Report

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधान सभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार डूंगरपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्क वीजा का झांसा देकर लोगों को विजिट और टूरिस्ट पास पर विदेश भेजता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के एसआई रमेश चन्द्र ने बताया कि घडमाला निवासी निखिल पटेल ने थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया था कि एक साल पहले वह और उसके साथी कलेक्ट्रेट गए थे। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट के पास DRG ASSOCIAT TOUR AND TRAVELERS के ऑफिस के बाहर लोगों की भीड़ देखी। संचालक हीरालाल पटेल ने चारों बेरोजगार युवकों निखिल, शिवा रावल, अनिल पटेल और दीपक व्यास को विदेश में अच्छी कमाई का झांसा दिया। आरोपी ने चारों से नियमानुसार विदेश भेजने और काम दिलाने के नाम पर कुल 28 लाख 90 हजार रुपये ले लिए। विश्वास जीतने के लिए आरोपी ने वर्क परमिट के नाम पर उन्हें अहमदाबाद एयरपोर्ट बुलाया और मलेशिया का वीजा, होटल बुकिंग तथा रिटर्न टिकट देकर मलेशिया भेज दिया। मलेशिया पहुंचते ही एयरपोर्ट पर दस्तावेज जांच अधिकारी ने उनकी होटल बुकिंग और रिटर्न टिकट को फर्जी पाया, जिसके बाद मलेशिया सरकार ने उनके पासपोर्ट पर सील लगाकर उन्हें वापस अहमदाबाद डिपोर्ट कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया और फरार हो गया था। पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। इधर आरोपी के डूंगरपुर शहर में आने की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्ता�
0
0
Report

राजारेडी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ दस्‍ते ने जेसीबी से अवैध दुकानों को ध्वस्त किया

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाते हुए राजारेडी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। राजारेडी श्मशान मुक्तिधाम के पास बन रही अवैध दुकानों पर नगर परिषद के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने जेसीबी चलाकर निर्माणाधीन दुकान को ध्वस्त कर दिया। लंबे समय बाद नगर परिषद की इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आयुक्त जनार्दन शर्मा के निर्देशन में अतिक्रमण प्रभारी सरोज पारीक के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि मुक्तिधाम के पास बन रहे कॉम्प्लेक्स में अवैध दुकानों के निर्माण को लेकर स्थानीय पार्षद ने भी नगर परिषद में शिकायत दर्ज कराई थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर परिषद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की。 आयुक्त जनार्दन शर्मा ने स्पष्ट किया कि शहर में किसी भी प्रकार का निर्माण शुरू करने से पहले नगर परिषद से नियमानुसार स्वीकृति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति निर्माण करने और सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के बढ़ते मामलों पर निगरानी रखने और उन्हें चिह्नित करने के लिए नगर परिषद की टीम गठित की गई है, जो लगातार ऐसे मामलों पर नजर रख रही है। चिह्नित अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा। बाइट आयुक्त जनार्दन शर्मा
0
0
Report
Advertisement

केबल तार और सिंचाई उपकरण चोरी के दो शातिर गिरफ्तार, 74 हजार बरामद

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर -नरसिंहपुर के गोटेगांव अंतर्गत झोतेश्वर चौकी पुलिस ने खेतों से केबल तार और सिंचाई उपकरण चुराने वाले दो शातिर चोरों को धर दबोचा है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का इलाके में पैदल जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 34 हजार रुपये कीमत का कॉपर वायर व सिंचाई उपकरण, और वारदात में प्रयुक्त 40 हजार की बाइक सहित कुल 74 हजार रुपये का माल जब्त किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का सार्वजनिक जुलूस निकाला, ताकि असामाजिक तत्वों में कानून का खौफ कायम रहे।
0
0
Report

मुख्यमंत्री जनसुनवाई में मकान रजिस्ट्री न होने से युवक ने सिर फोड़ने की कोशिश, हंगामा

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री जनसुनवाई में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान एक युवक ने हंगामा करते हुए खुद को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। युवक ने प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और हाथ में ईंट लेकर अपना सिर फोड़ने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल युवक को पकड़कर उसके हाथ से ईंट छुड़ाई और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस युवक को लालघाटी थाने लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार पोलायकलां क्षेत्र के ग्राम खड़ी निवासी राजेंद्र बागरी लंबे समय से अपने मकान की रजिस्ट्री नहीं होने की समस्या से परेशान है। इसी समस्या के निराकरण की मांग को लेकर वह मंगलवार को मुख्यमंत्री जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंचा था। जनसुनवाई के दौरान जब उसकी समस्या को लेकर सुनवाई चल रही थी, तभी वह अचानक आक्रोशित हो गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते युवक ने ईंट से अपना सिर फोड़ने का प्रयास किया, जिससे वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। यूपीएससी की तैयारी के लिए लिया था ब्याज पर कर्ज बताय जा रहा है कि राजेंद्र बागरी ने वर्ष 2021-22 में यूपीएससी की तैयारी के लिए करीब तीन लाख रुपए ब्याज पर उधार लिए थे। इसके साथ ही मकान की रजिस्ट्री नहीं होने की समस्या भी उसके लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। युवक का कहना है कि वह लंबे समय से इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रहा है, लेकिन अब तक उसे राहत नहीं मिल पाई है। इसी से परेशान होकर वह अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री जनसुनवाई में पहुंचा था। कलेक्टर ने भोपाल भेजी शिकायत, निराकरण का दिया भरोसा घटना के दौरान कलेक्टर डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े ने भी युवक की समस्या सुनी। कलेक्टर ने उसे आश्वस्त करते हुए कहा कि उसकी समस्या को भोपाल भेजा गया है और व्यक्तिगत रूप से भी मामले को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जनसुनवाई में हुई इस घटना ने एक बार फिर आम नागरिकों की समस्याओं के समय पर निराकरण और शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि लंबे समय से मकान की रजिस्ट्री के लिए परेशान हो रहे राजेंद्र बागरी को प्रशासन से कब तक राहत मिल पाती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top