icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अलवर जेल में कैदी ने फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

Alwar, Rajasthan:अलवर केंद्रीय कारागृह में सप्ताहांत में एक कैदी द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने से हड़कंप मच गया। हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी ने बाथरूम में जाकर फिनाइल पी ली, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने तुरंत कैदी को प्राथमिक उपचार और मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई। हालत में सुधार न हो पाने पर उसे राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय, अलवर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, कैदी शाहरुख पुत्र जोरमल पिछले लगभग दो वर्षों से हत्या के मामले में अलवर केंद्रीय कारागृह में सजा काट रहा है। रविवार को जेल में शौचालयों की सफाई का कार्य चल रहा था; इसी दौरान शाहरुख बाथरूम में गया और वहां रखी फिनाइल की बोतल उठाकर पी ली। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन को घटना की जानकारी मिली। जेल अधीक्षक शिवेंद्र कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि कैदी ने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया है और इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दे दी गई है। बताया गया है कि शाहरुख मानसिक रूप से अस्थिर प्रवृत्ति का है और इससे पहले भी वह जेल के अंदर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुका है। पूर्व में उसने अपने शरीर को क्षति पहुंचाते हुए गंभीर कदम उठाया था। घटना के बाद जेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

शेरनी आबाद सीएचसी में अंधेरा, डॉक्टर नहीं मिले मरीजों को इलाज नहीं मिला

Didwana, Rajasthan:जिले के नजदीकी गांव शेरनी आबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनियमितताओं और प्रशासनिक अनदेखी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे कर रही है, वहीं धरातल पर इस सीएचसी में मरीजों को प्राथमिक उपचार तक नसीब नहीं हो रहा है। लंबे समय से अव्यवस्थाओं का शिकार यह अस्पताल अब पूरी तरह से भगवान भरोसे चल रहा है। ताजा मामला रात के समय का है, जब मेगा हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हुए एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में इलाज के लिए शेरनी आबाद सीएचसी लाया गया। अस्पताल पहुंचे लोगों ने देखा कि पूरे सीएचसी परिसर में अंधेरा छाया हुआ था। ढूंढने पर भी न तो कोई चिकित्सक मिला और न ही अन्य कोई चिकित्सा कर्मी मौजूद था। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों और परिजनों को उसे मजबूरी में तुरंत दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ा बार-बार शिकायतों के बावजूद नहीं हो रहा सुधार ग्रामीणों का कहना है कि सीएचसी में डॉक्टरों का न मिलना अब आम बात हो चुकी है। पूर्व में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब इलाज के लिए लाई गई एक मासूम बच्ची को डॉक्टर न होने के कारण बिना उपचार के ही लौटना पड़ा था। बार-बार शिकायतों और मुद्दों को उठाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। शेरनी आबाद सीएचसी मेगा हाईवे के पास स्थित है, जहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे संवेदनशील स्थान पर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में रात के समय डॉक्टरों का उपलब्ध न होना और अंधेरा पसरा रहना स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
0
0
Report
Advertisement

Nalanda: पंचायत समिति सदस्य की गोली हत्या, इलाके में सड़क जाम

Pariaunna, Bihar:एकंगरसराय थाना क्षेत्र के तारापुर गांव के पास रविवार की शाम बदमाशों ने बाइक सवार अमनारखास पंचायत के पंचायत समिति सदस्य श्याम प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक जगाई गांव निवासी गनौरी बिन्द के 45 वर्षीय पुत्र थे। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को एकंगरसराय चौक के पास रखकर सड़क जाम कर दिया। इससे चौक पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। परिजनों के अनुसार, श्याम प्रसाद निजी अस्पताल में ड्यूटी खत्म करने के बाद शाम में बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तारापुर गांव के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली काफी नजदीक से मारी गई। गले में गोली लगने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। हत्या की खबर मिलते ही दर्जनों की संख्या में परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश था। ग्रामीणों ने शव को एकंगरसराय चौक के पास रख दिया और सड़क जाम कर हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। परिजनों का कहना था कि श्याम प्रसाद की किसी से क्या दुश्मनी थी, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। बदमाशों ने किस कारण से उनकी हत्या की, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। जाम की सूचना मिलते ही हिलसा डीएसपी-2 कुमार ऋषिराज कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाया और हत्यारों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। काफी देर तक समझाने के बाद परिजन और ग्रामीण जाम हटाने के लिए तैयार हुए। डीएसपी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हत्या के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

प्रवासी राजस्थानी निवेश से राजस्थान की विकास यात्रा को दे रहे नई गति

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान की विकास यात्रा से जुड़ें प्रवासी राजस्थानी—निवेश को धरातल पर उतारने में सरकार करेगी हर संभव मदद —सक्रिय मंच के रूप में कार्य करें राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर्स —प्रवासी राजस्थानियों का प्रदेश से गहरा नाता, —सामाजिक सरोकार के कार्याें को दें मजबूती- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर, 09 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश की संस्कृति, परंपरा, उद्यमशीलता और सामाजिक मूल्यों के प्रतिनिधि हैं। साथ ही, मेहनत, ईमानदारी और समाज सेवा से नई पहचान भी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानी अपने अनुभव, वैश्विक नेटवर्क और विशेषज्ञता के जरिए राजस्थान की विकास यात्रा को नई गति देने में सहभागी बनें... मुख्यमंत्री रविवार को बेंगलुरु में राजस्थान फाउंडेशन के विभिन्न चैप्टर्स के अध्यक्षों के साथ चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान संभावनाओं की भूमि है। प्रवासी राजस्थानी नवाचार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, पर्यटन, स्टार्टअप, कृषि, जल संरक्षण और सामाजिक विकास जैसे अनेक क्षेत्रों से जुड़कर प्रदेश को और आगे ले जा सकते हैं। इस संबंध में राज्य सरकार प्रदेश में उन्हें निवेश से जुड़े सभी पहलुओं के लिए हर संभव मदद उपलब्ध करवाएगी。 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सिंगल विंडो क्लीयरेंस के जरिए निवेश प्रस्तावों पर प्राथमिकता के साथ आवश्यक कार्यवाही की जाती है। साथ ही, प्रदेश में निवेशकों के लिए भूमि, सड़क व रेल नेटवर्क, लॉजिस्टिक ढांचा, ऊर्जा एवं कुशल मानव संसाधन भी उपलब्ध है... मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल और बैटरी निर्माण, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग और मिनरल आधारित उद्योग, फूड प्रोसेसिंग और आईटी तथा स्टार्ट-अप सेक्टर में निवेश को प्रोत्साहित कर रही है। वहीं, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए 35 से अधिक नीतियां लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश एमओयू में से अब तक लगभग 9 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पर्यटन को गति प्रदान करने के लिए नई राजस्थान पर्यटन नीति लागू की गई है। शेखावाटी क्षेत्र की भव्य हवेलियां और भित्ति-चित्र हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इनके लिए शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना प्रारंभ की है। जिसके तहत सीकर, झुंझुनूं और चूरू की 662 ऐतिहासिक हवेलियों को चिन्हित किया गया है... मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रवासी राजस्थानी के सहयोग से कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान चलाया गया है। इसके तहत लगभग 45 हजार रिचार्ज और जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रवासियों के सहयोग से अब तक 20 हजार से अधिक भूजल रिचार्ज एवं जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानी इस अभियान में और अधिक सक्रिय सहभागिता निभाएं.... मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों का प्रदेश से गहरा नाता है। इसलिए वे राजस्थान की विकास यात्रा में सहयोगी बनें। साथ ही, इस संबंध में राजस्थान फाउंडेशन के सभी चैप्टर्स सक्रिय मंच के रूप में कार्य करें। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारीगण, विभिन्न चैप्टर्स के अध्यक्ष एवं प्रवासी राजस्थानी उपस्थित रहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

सिकंदरा राव में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का अभिनंदन, चर्चा में रहे ‘सूरज भैया’

Mohammad RajaMohammad RajaFollow3m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार श्रद्धालुओं के स्वागत का एक अनोखा और भव्य दृश्य देखने को मिला। हाथरस पुलिस लाइन से उड़ान भरकर सिकंदराराऊ क्षेत्र में पहुंचे हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रियों पर गुलाब के फूलों की वर्षा की गई। अचानक आसमान से बरसते फूलों को देखकर शिवभक्तों में उत्साह की लहर दौड़ गई और पूरा वातावरण “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंज उठा।श्रवण गंगा सेवा समिति द्वारा आयोजित सेवा शिविर में हजारों कांवड़ियों का स्वागत किया गया। समिति के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने शिवभक्तों के लिए जलपान, चिकित्सा सहायता, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की। सेवा शिविर में पहुंचने वाले कांवड़ियों ने समिति की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे श्रद्धा और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इस आयोजन के पीछे समिति से जुड़े समाजसेवी सूर्य प्रताप सिंह ‘सूरज भैया’ की विशेष पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कांवड़ यात्रियों के सम्मान में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराए जाने से यात्रा का उत्साह कई गुना बढ़ गया। श्रद्धालुओं ने इसे यादगार क्षण बताते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।श्रावण गंगा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों का आयोजन किया जाता रहेगा। हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा और भव्य स्वागत की तस्वीरें एवं वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनकी लोग खूब सराहना कर रहे हैं।
0
0
Report

निशाना चूका या,फिर पुलिस की दरियादिली,30मुकदमे वाले को मुठभेड़ में ढेर, जबकि 40मुकदमें में गिरफ्तारी

Shrvan PanditShrvan PanditFollow6m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पँडित शामली स्लग .... एनकाउंटर में निशाना चूका या फिर पुलिस की दरियादिली, 30 मुकदमे वाले को मुठभेड़ में ढेर, जबकि 40 मुकदमे वाले की गिरफ्तारी ... शामली जनपद के कांधला थाना पुलिस की 50 हजार रुपए के कुख्यात ईनामी गैंगस्टर और मुकीम काला गिरोह के सक्रिय सदस्य ईनाम उर्फ धूरी के साथ मुठभेड़ हो गई।इस मुठभेड़ में गोली लगने से कुख्यात गैंगस्टर ईनाम धूरी गंभीर रूप से घायल हो गया, पुलिस ने धुरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, उसके पास से एक पिस्तौल, चार कारतूस व एक बाइक भी बरामद की है, कुख्यात इनाम के विरुद्ध शामली जनपद के विभिन्न स्थानों में 40 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जबकि अभी कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने मुठभेड़ ढेर किये बदमाश फुरकान पर तीस मुकदमे दर्ज थे, उसे मुठभेड़ के दौरान ही मार गिराया था। वीओ... दरअसल आपको बता दे कि यह मुठभेड़ जनपद शामली की कांधला थाना क्षेत्र के खंद्रावली गांव के जंगलों में हुई पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कोई शातिर अपराधी क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी की तो बाइक सवार एक युवक ने पुलिस पार्टी के ऊपर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बाइक सवार युवक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने जब मौके पर जाकर देखा तो आरोपी जिसके पैर में गोली लगी थी, वह कोई और नहीं बल्कि कैराना का कुख्यात गैंगस्टर इनाम उर्फ धूरी था। इनाम पर शामली जनपद में 40 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं और हत्या के प्रयास के मामले में है वह शामली पुलिस से वंचित चल रहा था, इनाम के ऊपर उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था। पुलिस ने घायल इनाम उर्फ धूरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जब भी अभी कुछ दिनों पहले ही एक इनामी बदमाश को पुलिस ने मार गिराया थ जिस पर मात्र 30 मुकदमे दर्ज थे जबकि आज गिरफ्तार आरोपी पर 40 मुकदमे दर्ज है अब यह कांधला पुलिस की दरियादिल्ली है या फिर कोई पुलिस में सही निशाना लगाने वाला नहीं था। जबकि कुछ दिनों पहले एनकाउंटर में मार गिराये बदमाश का साथी उक्त गिरफ्तार किया गया आरोपी ही है।जबकि पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पुलिस पर भी फायर किए थे कुछ दिनों पहले ही इनाम उर्फ धूरी की गैंगस्टर एक्ट के तहत गत दिसंबर माह में 6 करोड रुपए की संपत्ति भी पुलिस प्रशासन ने कुर्क की थी। इनाम धुरी मुकीम काला गैंग का सक्रिय सदस्यता है।और एक कई घटनाओं में वह मुकीम काला के साथ भी मुकदमो में वांछित था। बाईट...सुमित शुक्ला (एएसपी शामली)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top