452001
इंदौर विकास प्राधिकरण की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय, 100 करोड़ से अधिक की राशि प्रस्तावित
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इंदौर संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने बताया कि सुपर कॉरिडोर पर विकास कार्यों के लिए 100 करोड़ से अधिक की राशि प्रस्तावित की गई है। बैठक में नायता मुंडला के बस स्टैंड को एआईएसएल को सौंपने का निर्णय भी लिया गया। इसके अलावा कुमेडी इंटर स्टेट बस स्टैंड को आगामी दो माह में शुरू करने के लिए एजेंसी पर संचालन के लिए टेंडर शीघ्र निकाले जाएंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ में विश्व का सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल तैयार; राजनाथ सिंह उद्घाटन करेंगे
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में विश्व का सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार है। रक्षा मंत्री लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह कल शुक्रवार को दुर्गा पूजा का उद्घाटन करेंगे। यह पंडाल राम मंदिर की तर्ज पर बना है जो की 110 फीट ऊंचा 110 फीट गहरा और 110 फीट लंबा है पंडाल को बंगाल से आए 55 कारीगरों ने 3 महीने की कड़ी मेहनत के बाद थर्माकोल से बना कर तैयार किया है जानकीपुरम सेक्टर ई के पार्क में बहुत बड़े मेले का भी आयोजन किया गया है जिसे अभी से लोगों के लिए खोल दिया गया है। व्यवस्थापक राकेश पांडे ने बताया कि हर साल हमारी दुर्गा पूजा बड़ा रूप ले रही है पिछले साल लगभग 27 लाख तो इस बार 35 लाख लोगों के आने का अनुमान है छोटे बच्चों के लिए जेन अल्फा कंपटीशन का आयोजन भी किया गया है जिसमें बच्चे तरह-तरह की प्रतियोगिता में भाग लेंगे और पुरस्कार जीतेंगे 10 दिनों तक पूरा आयोजन चलेगा।0
0
Report
डुर्गा पूजा पंडाल में माइक के समय को लेकर सतीश द्विवेदी का बयान वायरल
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में दुर्गा पूजा पंडाल में माइक चलाने के विवाद में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री इटवा विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक सतीश द्विवेदी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा के पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी तनुआ गांव में अपने समर्थकों के बीच दुर्गा पंडाल में भक्तों के साउंड ना बजाने की बात से काफी नाराज हैं। वह वायरल वीडियो में साफ कहते हुए सुन जा रहे हैं कि किसकी इतनी हिम्मत हो गई कि वह नमाज के टाइम पर दुर्गा पंडाल में माइक ना बजाने का आदेश दे। वायरल वीडियो में वह साफ कहते हुए सुने जा सकते हैं कि अगर किसी ने यह जुर्रत की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल तो भेजा ही जाएगा साथ ही जब तक वह इटवा में जीवित है तब तक किसी भी मस्जिद में लाउडस्पीकर से अजान नहीं होने देंगे। आपको बताते चलें कि यह मामला तीन दिन पहले का है। इटवा विधानसभा के भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी कठेला समय माता थाना क्षेत्र के तनुआ गांव में गए हुए थे। वहां पर दुर्गा पंडाल के आयोजकों ने बताया कि इसी गांव के जुबेर नाम के व्यक्ति ने उन लोगों को यह कहा है कि दिन में पांच वक्त जब अजान होती है तो उस टाइम में वह लोग पंडाल में माइक का प्रयोग न करें । इसके लिए वकायदा उसने टाइम भी लिख करके दिया है। इतना सुनना था कि पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी भड़क गए और उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि यह सभी लोग अपनी मर्जी से जब चाहे तब माइक चलाएं किसकी इतनी हिम्मत हो गई कि वह इस तरह का माइक बजाने के लिए लिखित टाइम दे । उन्होंने इसकी शिकायत संबंधित थाना अध्यक्ष से भी की और जुबेर नाम के व्यक्ति को चेतावनी देते हुए कहा कि वह इस तरह की हरकत ना करें अगर वह इस तरह की हरकत करेगा तो वह जेल जाएगा ही साथ ही गांव में स्थित मस्जिद में में अजान नहीं होने दी जाएगी । उन्होंने कहा कि पांचो वक्त मस्जिदों में अजान होती है लेकिन वह लोग कभी भी ऐतराज नहीं करते। वायरल वीडियो0
0
Report
ब Bilaspur Sarkanda: Underage driver blamed as speeding car injures engineer, probe ordered
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सरकंडा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 26 वर्षीय इंजीनियर समीर खान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा स्वर्णिम ऐरा के पास हुआ, जहां कार में तीन नाबालिगों के सवार होने की बात सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि कार नाबालिग चला रहा था। घटना के बाद परिवार ने चालक और वाहन मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एएसपी पंकज पटेल ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और नाबालिगों की पहचान होने पर उनके परिजनों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है। इस हादसे ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर नाबालिगों के हाथ में चार पहिया वाहन कैसे पहुंच रहे हैं और ऐसी लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा। सरकंडा के स्वर्णिम ऐरा के पास हुए इस हादसे में फ्लिपकार्ट कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम करने वाले 26 वर्षीय समीर खान गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों का कहना है कि कार में तीन नाबालिग सवार थे और वाहन भी नाबालिग चला रहा था। घायल समीर के भाई साहिल खान ने घटना को लेकर चिंता जताते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, चालक की उम्र, हादसे की परिस्थितियों और वाहन मालिक की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना ने एक बार फिर नाबालिगों को वाहन सौंपने और यातायात नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कम उम्र के बच्चों को कार चलाने की अनुमति कौन दे रहा है और अगर कोई हादसा हो जाए, तो इसकी जिम्मेदारी कौन उठाएगा?0
0
Report
Advertisement
भोपाल: PPE पहनकर कोरोना योद्धाओं का प्रदर्शन, नौकरी पुनः बहाल की मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कोरोना योद्धाओं का अर्धनग्न प्रदर्शन महिलाओं ने PPE किट पहनकर विरोध जताया दूसरे राज्यों में कोरोना वॉरियर्स को मिला रोजगार मध्य प्रदेश में 4,000 स्वास्थ्यकर्मी बेरोजगार महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने PPE किट पहनकर सरकार से दोबारा नौकरी पर रखने की मांग उठाई0
0
Report
केदार गुप्ता के बयान पर भाजपा ने हड़ताल और शराब घोटाले पर चर्चा तेज की
Begun, Rajasthan:पटवारियों की हड़ताल पर भाजपा नेता व एपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता का बयान- पटवारी एक महत्वपूर्ण कड़ी है, सभी वर्ग पटवारियों से जुड़े रहते हैं.. सरकार उनकी मांगों पर चर्चा करेगी.. वास्तविक स्थिति को भी पटवारियों को समझना चाहिए.. अलग अलग प्रकार की भ्रांतियां ना फैलाए, सामने आकर बात करे.. उचित संसाधनों के साथ मांग रखनी चाहिए शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू की चार्जशीट पेश होने पर कहा- जैसी करनी वैसी भरनी, आज किया कल पाएगा.. छग को लूटने का काम कांग्रेस ने किया.. गैर राजनीतिक लोगों को ठेका देने का काम किया.. भुगतना उन्हें पड़ेगा, साय सरकार किसी को नहीं छोड़ेगी.. छग महतारी की तिजोरी से जितना लूटा है उसे वसूलकर रहेंगे और जेल भेजकर रहेंगे..0
0
Report
तिंवरी में नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा-श्रद्धा का माहौल खुशनुमा
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी में शारदीय नवरात्रा के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। खोखरी माता और हिंगलाज माता मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने मां के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, आसपास के गांवों में भी नवरात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
headline
Jaipur, Rajasthan:नैनवां (बूंदी) भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी। बड़ा हादसा टला ट्रैक्टर चालक मौके से फरार। NH 148 पर लगा जाम। जाम लगने से दोनों ओर लगी वाहनों की कतार। मौके पर थानाधिकारी हेमराज मीणा। जेसीबी से पलटी ट्रॉली को हटवाने की व्यवस्था। चेनपुरिरिया चौराहे के पास की घटना।0
0
Report
जालौन में पाइपलाइन के लिए खोदे गड्ढे में ट्रक पलटा, चालक व क्लीनर बच गए
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई मिट्टी में घुसा ट्रक का पहिया, ट्रक का पहिया मिट्टी के गड्ढे में घुसने से अचानक ट्रक पलटा, ट्रक पलटने के दौरान बाल-बाल बचे चालक और क्लीनर, जोल्हुपुर से हमीरपुर की तरफ जा रहा था ट्रक, पाइपलाइन डालने के लिए सड़क किनारे खोदकर डाल दी गई थी मिट्टी, स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर पाइपलाइन खोदकर डालने का लगाया आरोप, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के चतेला तिराहे के पास का हादसा।0
0
Report
तालाब में डूबने से परन नायक की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग की
Latehar, Jharkhand:बालूमाथ थाना क्षेत्र के जोगियाडीह तालाब में डूबने से परन नायक की मौत हो गई है । बताया जाता है कि जोगियाडीह गाँव निवासी परन नायक तालाब में नहाने के लिए गया था तभी तालाब के गहरे पानी में चला गया जिससे उनकी मौत हो गई । हालाकि घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने बालूमाथ थाना पुलिस को दे दी है सूचना के बाद बालूमाथ थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तपीस में जुट गई है । वही स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि अगले सुबह तालाब में नहाने के लिए गया था तभी नहाने के दौरान तालाब के गहरे पानी चला गया जिससे उसकी मौत हो गई । हालाकि काफ़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने तालाब से शव को निकाला गया है पुलिस पूरे मामले में जाँच कर रही है पुलिस शव को बरामद कर लातेहार सदर हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । घटना के बाद परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है मृतक अकेला कमाने वाला था और किसी तरह मजदूरी कर अपना और अपने परिजन का पेट पलता था परिजनों ने मुवावजे की मांग की है ।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ होटल में 30 वर्षीय संजय दान चारण फंदे से लटके मिले
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में जहां किला रोड स्थित एक होटल में 30 वर्षीय युवक संजय दान चारण कमरे में फंदे से लटका मिला। गुरुवार सुबह चेकआउट के समय दरवाजा नहीं खुलने और फोन का जवाब नहीं मिलने पर होटल स्टाफ ने दूसरे रास्ते से अंदर जाकर देखा, तो युवक मृत मिला। मृतक निम्बोदा गांव निवासी था और अपने मामा के होटल का काम संभालता था। वह अक्सर रिसेप्शन के पीछे बने कमरे में रुकता था। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल और एमओबी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार युवक की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हैं। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।0
0
Report
1 नवंबर से CLI की नई परिभाषा लागू: कॉलर की पहचान नाम सहित, 1 नवंबर 2026 से प्रभावी
Noida, Uttar Pradesh:टेलीकॉम नियमों में बड़ा बदलाव! 1 नवंबर से कॉलर की पहचान की नई परिभाषा लागू केंद्रीय सरकार ने Calling Line Identification (CLI) की परिभाषा बदली अब कॉल करने वाले यूजर का टेलीकॉम पहचान नंबर या सब्सक्राइबर रिकॉर्ड में दर्ज नाम CLI में शामिल होगा लाइसेंसिंग प्राधिकरण द्वारा तय अन्य पहचान भी मान्य होगी नया नियम 1 नवंबर 2026 से लागू होगा दूरसंचार विभाग ने Unified License Agreement में संशोधन किया0
0
Report
Advertisement
यूपी में ब्राह्मण वोट का गणित बदला तो सत्ता किसके हाथ?
Noida, Uttar Pradesh:राजनीतिक दलों के लिए ब्राह्मण वोटों की क्या अहमियत है समाजवादी पार्टी में आखिर अचानक बदलाव कैसे हुआ..जो सपा सनातन का नाम लेने से कतराती थी..उसके मुखिया अखिलेश यादव पीतांबर पहने और हाथ में त्रिशूल लिए नजर आते हैं..ब्राह्मण सम्मेलन करवा रहे..पीडीए में पी को पंडित बता रहे..क्या उन्होंने समझ लिया है कि ब्राह्मण वोट के बिना यूपी में सत्ता तक पहुंच नहीं पाएगी 2007 में बीएसपी की सोशल इंजीनियरिंग को क्यों याद किया जाता है..उस वक्त का कोई घटनाक्रम हो तो बताएं बीजेपी ब्राह्मण वोटों पर क्या एकाधिकार समझती है..बीजेपी क्या क्या कर रही ब्राह्मण वोटों को लुभाने के लिए ब्राह्मण को वोट बैंक के तौर पर क्यों देखा जाता है ?0
0
Report
चांडिल में पैतृक जमीन के विवाद में 200 से अधिक लोग कब्जे का प्रयास
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के रुगड़ी मौजा में पैतृक जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। चंदन कुमार महतो ने मंगल सिंह समेत अन्य लोगों पर जमीन पर जबरन कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने कपाली ओपी प्रभारी को लिखित आवेदन देकर जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, विवादित जमीन रुगड़ी मौजा में स्थित है, जिसका थाना नंबर 330, खाता नंबर 62, प्लॉट नंबर 326 और रकबा 90 डिसमिल बताया गया है। आरोप है कि 7 अक्टूबर को मंगल सिंह के साथ करीब 200 से 250 लोग जमीन पर पहुंचे और पारंपरिक हथियारों के साथ झंडा गाड़कर कब्जे का प्रयास किया। चंदन कुमार महतो ने यह भी दावा किया है कि जमीन को लेकर न्यायालय में मिस अपील केस संख्या 47/2023-24 लंबित है, जिसकी अगली सुनवाई 23 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है। उन्होंने वर्ष 1963 के एक पुराने मुकदमे में अपने पक्ष में डिक्री होने की बात भी कही है। इधर, बुधवार को कुड़मी समाज के प्रतिनिधि एवं झारखंड आंदोलनकारी हरमोहन महतो तिलकतमा महतो के परिवार के साथ विवादित जमीन पर पहुंचे। उन्होंने जमीन के दस्तावेजों और वास्तविक स्थिति की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। अब जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.0
0
Report
निलंबित आईपीएस रतनलाल डांगी पर आरोप-पत्र के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने याचिका निराकृत की
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।निलंबित आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ महिला योग प्रशिक्षक की शिकायत से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने याचिका का निराकरण कर दिया है। शासन ने अदालत को बताया कि डांगी के खिलाफ 20 अप्रैल 2026 को ही आरोप-पत्र जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही विभागीय जांच की व्यवस्था में बदलाव करते हुए नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।बिलासपुर निवासी महिला योग प्रशिक्षक ने रतनलाल डांगी के खिलाफ पुलिस महानिदेशक के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने वर्ष 2017 से 2025 के बीच पद का प्रभाव इस्तेमाल कर प्रताड़ित करने और अनुचित व्यवहार करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत में अश्लील संदेश और तस्वीरें भेजने, पति के खिलाफ लंबित विभागीय जांच के दौरान आईफोन मांगने और मनचाही पदस्थापना के बदले पैसे मांगने जैसे आरोप भी शामिल हैं। महिला ने प्रारम्भिक जांच करने वाले अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने निष्पक्ष जांच के लिए अधिकारियों को बदलने और डांगी की संपत्तियों की जांच कराने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान राज्य शासन ने अदालत को बताया कि शिकायत की प्रारम्भिक जांच के बाद 20 अप्रैल 2026 को डांगी के खिलाफ औपचारिक आरोप-पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा 29 सितंबर 2026 को जारी संशोधित आदेश के तहत आईपीएस दीपांशु विजय काबरा को जांच अधिकारी और आईपीएस पारुल माथुर को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है। शासन की ओर से दी गई इस जानकारी के बाद न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद की एकलपीठ ने याचिका का निराकरण कर दिया। हालांकि, हाईकोर्ट के इस आदेश से डांगी पर लगाए गए आरोप प्रमाणित नहीं हुए हैं। अब विभागीय जांच में तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
