453661
मानपुर विधायक मीना सिंह ने 2.76 करोड़ की सड़क निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन
Manpur, Madhya Pradesh:मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम परासी से अमिलिया को जोड़ने वाली सड़क का भूमि पूजन शिलान्यास कार्यक्रम मानपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री मीना सिंह के करकमलों से किया गया। इस सड़क निर्माण कार्य की लागत 2 करोड़ 76 लाख रुपये है। इस मौके पर बीएमओ मानपुर डॉक्टर निशांत सिंह परिहार, स्थानीय और क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधि तथा ग्रामीण मौजूद थे। बता दें कि यह सड़क बरसों पहले बनाई गई थी, जो पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी थी जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो रहा था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती सुमन गुप्ता जी के आवास पर मनाई गई
Prayagraj, Uttar Pradesh:आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के पावन अवसर पर नैनी, अरैल स्थित साहित्य तीर्थ में स्थापित महर्षि वाल्मीकि जी की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। 🙏 महर्षि वाल्मीकि जी ने अपनी अमर कृति *रामायण* के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य, धर्म एवं लोककल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया। उनका जीवन एवं कृतित्व सदैव समाज को सदाचार, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें0
0
Report
वाराणसी में MLC मतगणना शुरू, 34 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में खोली गईं मतपेटियां, MLC चुनाव के लिए मतगणना शुरू। 34 प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला, वाराणसी खंड में मतगणना जारी। मैदान में कुल 34 उम्मीदवार— 24 स्नातक और 10 शिक्षक प्रत्याशी शामिल। पहाड़िया मंडी में हो रही मतगणना, वोटों की गिनती के लिए बनाए गए 14 टेबल। वाराणसी समेत पूर्वांचल के कुल 8 जिलों की मतपेटियों की हो रही है गिनती। वाराणसी खंड सीट पर सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर। पहाड़िया मंडी मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, गिनती जारी। मतगणना स्थल पर 24 घंटे के लिए शिफ्ट में लगाई गयी है कर्मियों की ड्यूटी। दोपहर 12 बजे तक सामने आने लगेंगे शुरुआती रुझान। सपा MLC प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा का बयान— सेमीफाइनल मुकाबले के लिए तैयार, जीत का पूरा भरोसा। DIG शिवहरि मीणा का बयान— त्रिस्तरीय अभेद्य सुरक्षा, CCTV और ड्रोन से रखी जा रही है पैनी नजर。0
0
Report
उमेश द्विवेदी भाजपा प्रत्याशी टिकटेक: 11 में 11 सीटें जीतने का दावा
Noida, Uttar Pradesh:उमेश द्विवेदी भाजपा प्रत्याशी टिकटेक हमने जमीन पर रहकर चुनाव लड़ा है।हम 11 की 11 सीट जीतेंगे।विपक्ष को ये साबित कर देंगे कि चुनाव बैलेट पर हो या evm से हम ही जीतेंगे।0
0
Report
Advertisement
बुलेट पर सवार होकर निकले SDM,खनन माफियाओं के ठिकाने पर बोल दिया धावा, खनन माफियाओं में मचा हड़कम
Sisolar, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुलेट पर सवार होकर निकले SDM… और खनन माफियाओं के ठिकाने पर बोल दिया धावा! सरकारी गाड़ी छोड़ अपनाया ऐसा तरीका कि लोकेटर भी रह गए बेखबर! फिर जो हुआ, उससे मच गया हड़कंप! जहां अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ SDM करनवीर सिंह ने ऐसा एक्शन लिया, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है! जी हां! सरकारी गाड़ी छोड़कर बुलेट बाइक पर सवार हुए SDM… और सीधे पहुंच गए अवैध खनन के ठिकाने पर! मकसद था लोकेटरों को चकमा देना… ताकि कार्रवाई की भनक लगने से पहले ही अवैध खनन के खेल का पर्दाफाश किया जा सके! मामला हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र का है… जहां तिदुही रोड स्थित रेलवे अंडरपास के पास अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर SDM करनवीर सिंह ने छापा मारा। इस कार्रवाई के लिए SDM ने सरकारी गाड़ी के बजाय बुलेट बाइक का इस्तेमाल किया, ताकि लोकेटरों को चकमा देकर खनन स्थल तक पहुंचा जा सके। छापेमारी के दौरान प्रशासन ने एक JCB मशीन और चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। वहीं, मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई की खबर सामने आते ही अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। फिलहाल, SDM की इस कार्रवाई ने अवैध खनन के मुद्दे को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। अब बड़ा सवाल यही है… क्या इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन पर लगाम लगेगी, या फिर खनन का यह खेल दोबारा शुरू हो जाएगा?0
0
Report
पटना स्नातक सीट की मतगणना में कैमरे न लगाए जाने पर अनुज सिंह दावा जीत
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना गई शुरू। पटना स्नातक से जन सुराज के उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह ने जीत का किया दावा। लेकिन काउंटिंग को लेकर लगाया बड़ा आरोप—कहते हैं काउंटिंग सेंटर पर कई जगह कैमरा तो लगाया गया है लेकिन मतगणना की गिनती हो रही है वहां नहीं लगाया गया है कैमरा। लगातार हमने इसकी शिकायत की है मैं चुनाव आयोग को भी शिकायत करने जा रहा हूं और लगातार वहां की व्यवस्था ठीक नहीं है, गंदगी काफी। आनंद सिंह को लेकर कहा कि उनका कोई भारी नहीं पड़ा, मेरे समर्थन करने पर फिर से चुनाव होगा तो फिर जीत कर आयेंगे अनुज सिंह।0
0
Report
दिल्ली की जिला अदालतें 27 अक्टूबर को बंद, वकीलों की हड़ताल से अदालतें ठप
Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी ज़िला अदालतें 27 अक्टूबर, 2026 को बंद रहेंगी। वकीलों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया है, जिसके चलते उस दिन अदालती कामकाज ठप रहेगा। दिल्ली की ज़िला अदालतों के वकीलों ने यह हड़ताल तब घोषित की, जब शाहदरा में एक वकील के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना हुई।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या दीपोत्सव: रामनगरी दिव्य स्वरूप व संस्कृति-विकास का संगम
Noida, Uttar Pradesh:सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्री अयोध्या धाम अपने 10वें भव्य-दिव्य दीपोत्सव के स्वागत में पुलकित है। लाखों दीपों की अलौकिक आभा से जगमगाते सरयू तट, रामायण के प्रसंगों को जीवंत करती मनोहारी झांकियां, भव्य शोभायात्राएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस महोत्सव में त्रेतायुग की स्मृतियों को फिर से जीवंत करेंगी। हर दीप प्रभु श्री राम के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक होगा और हर लौ हमारी सनातन संस्कृति के गौरव का उद्घोष करेगी। किंतु वर्ष 2017 से पहले प्रभु श्री राम की प्राणप्रिय नगरी अयोध्या जी उपेक्षा, अव्यवस्था और बदहाली का दंश झेल रही थीं। निर्दोष रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाली और पवित्र श्री हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाली सरकार को 'राम की अयोध्या' के विकास से क्या मतलब? प्रभु श्री राम की कृपा से वर्ष 2017 के बाद श्री अयोध्या जी में विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय हुआ। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार के प्रयासों से रामनगरी अपने प्राचीन वैभव को पुनः प्राप्त कर रही है। भव्य-दिव्य श्री राम मंदिर, महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, सुसज्जित रामपथ, नव्य घाट, आधुनिक सुविधाएं और सोलर सिटी के रूप में विकसित होती अयोध्या आज आस्था और आधुनिकता की अद्भुत संगम स्थली बन चुकी है। श्री राम नगरी के इस पुनर्वैभव की सबसे मनोहारी अभिव्यक्ति दीपोत्सव में दिखाई देती है। वर्ष 2017 में 1.71 लाख दीपों से प्रारंभ हुई दीपोत्सव की यात्रा आज देश-दुनिया के करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा और उत्साह का प्रतीक बन चुकी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामभक्त दीप प्रज्वलन का विश्व कीर्तिमान बनाने को तैयार हैं। यह दीपोत्सव उन पीढ़ियों के स्वप्नों का उजास है, जिन्होंने सदियों तक अपने राम की अयोध्या को त्रेतायुगीन स्वरूप में देखने की अभिलाषा संजोए रखी। आज इसका हर दीप तुष्टीकरण के अंधकार पर आस्था की विजय, सांस्कृतिक स्वाभिमान के उदय और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प बनकर प्रज्वलित हो रहा है। जय जय श्री राम।0
0
Report
रायपुर में उरांव करम परब की धूम, आदिवासी संस्कृति जीवंत
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आदिवासी संस्कृति और परंपरा की अनूठी झलक देखने को मिली.. कुंवार पूर्णिमा के अवसर पर उरांव आदिवासी समाज ने करम परब धूमधाम से मनाया.. रायपुर के कठिया गांव स्थित छत्तीसगढ़ उरांव सरना आदिवासी विकास परिषद के मुख्यालय में आयोजित इस पर्व में समाज के महिला-पुरुषों, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.. मांदर और नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के जरिए समाज के लोगों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया.. करम परब प्रकृति की आराधना, पेड़-पौधों के संरक्षण और परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक है.. इस अवसर पर कुंवारी कन्याएं व्रत रखकर करम राजा की पूजा-अर्चना करती हैं.. समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह पर्व आदिकाल से चली आ रही परंपरा है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है.. साथ ही, परिषद की ओर से करम परब पर शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग भी की गई है..0
0
Report
लखनऊ के मतगणना स्थल पर सुरक्षा के बीच एमएलसी चुनाव की गिनती शुरू
Noida, Uttar Pradesh:एमएलसी चुनाव को लेकर मतगणना शुरू हो गई है।लखनऊ के मतगणना स्थल पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। लखनऊ में शिक्षक और स्नातक की काउंटिंग होगी वाक थ्रू सेन्टर से0
0
Report
Advertisement
दंतेवाड़ा में चक्रवाती तूफान की आशंका: आज स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
Dantewada, Chhattisgarh:ब्रेकिंग दंतेवाड़ा - चक्रवाती तूफान की आशंका, दंतेवाड़ा में आज स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद। 27 अक्टूबर को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला। प्रशासन की अपील: खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।0
0
Report
हरियाणा में बीजेपी करेगी कांग्रेस के वोट चोरी के विरोध में पदयात्रा
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा में 1 नवंबर से कांग्रेस की वोट चोरी रैली के विरोध में BJP निकालेगी पदयात्रा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान दो चरणों में चलेगा पहले चरण में 1 से 5 नवंबर तक निकाली जाएंगी पदयात्राएं 5 नवंबर को करनाल में पदयात्रा में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दूसरे चरण में 11 से 30 नवंबर तक चलेगा अभियान कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों का जवाब देगी BJP भाजपा का आरोप, कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है0
0
Report
पटना स्नातक-शिक्षक सीटों की मतगणना शुरू, आज तय होगा विजेता कौन?
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद आज मतगणना का दिन है पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है परिणाम देर शाम आने की संभावना है आज यह पता चल जाएगा कि स्नातक और शिक्षकों ने किसपर अपना भरोसा जताया है। इन सभी 8 सीटों में सबसे चर्चित सीट पटना स्नातक सीट है इस सीट से जदयू के नीरज कुमार और जनसुराज के अनुज सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है चुनाव में अनुज सिंह को जदयू विधायक अनंत सिंह का समर्थन हासिल था वहीं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के बात करें तो सीधा मुकाबला एनडीए के प्रत्याशी नवल किशोर यादव और RJD के प्रत्याशी डॉ संजीव से है0
0
Report
Advertisement
संभल में जुनावई हत्या केस: चार को उम्रकैद, जुर्माने सहित
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। जुनावई हत्या के आरोपी सगे भाई, बेटे समेत चार को उम्रकैद की सजा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह ने आरोपियों को उम्रकैद के साथ 1-1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। युवक की हत्या के आरोपी सगे भाई जय नारायण और विजयपाल ने अपने बेटे और अन्य के साथ आपसी रंजिश में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक सगे ताऊ थे। कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस ने अभियुक्त जय नारायण, विजयपाल, कालीचरण उर्फ काली और जयपाल को जेल भेजा। संभल जिला न्यायालय, चन्दौसी का मामला।0
0
Report
20 किमी दायरे के लिए सालाना टोल पास: 1500 या 3000, 1 नवंबर 2026 से लागू
Noida, Uttar Pradesh:टोल प्लाजा के पास रहने वालों को बड़ी राहत! 20 KM के दायरे में रहने वाले निजी वाहन मालिकों के लिए सालाना लोकल टोल पास टोल प्लाजा के हिसाब से ₹1,500 या ₹3,000 सालाना में पास हर बार टोल देने के बजाय पास से कर सकेंगे बार-बार आवागमन वैध FASTag और गैर-कमर्शियल वाहन जरूरी पास सिर्फ संबंधित टोल प्लाजा पर मान्य सर्विस रोड उपलब्ध होने पर पास नहीं मिलेगा नए नियम 1 नवंबर 2026 से लागू0
0
Report
रायपुर में दिवाली से पहले अतिक्रमण-गंदगी पर नगर निगम की कड़ी कार्रवाई
Begun, Rajasthan:रायपुर दीपावली से पहले रायपुर में अतिक्रमण और गंदगी पर नगर निगम की कार्रवाई जोन-7 में अतिक्रमणरोधी अभियान, करीब 60 हजार रुपये का जुर्माना आमानाका ओवरब्रिज, अग्रसेन चौक, रामसागरपारा और अनुपम गार्डन के पास कार्रवाई सड़क पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर निगम की सख्ती आमानाका शराब भट्ठी संचालक को दो दिन में सफाई कराने का अल्टीमेटम सफाई नहीं होने पर निगम अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी महापौर मीनल चौबे और निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर अभियान जारी रहेगा0
0
Report
Advertisement
