452001
इंदौर में आज निकल जाएगी किसान यात्रा, किसानों को प्रवेश करने से रोकने के लिए प्रशासन ने की तैयारी
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में आज किसान न्याय यात्रा का आयोजन किया गया है। किसान न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए किसान ट्रैक्टरों के साथ कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचेंगे। इंदौर में प्रवेश करने वाले स्थान पर ट्रैक्टर्स को रोका जा रहा है। आज इंदौर में भी पुलिस जगह-जगह नाकाबंदी कर ट्रैक्टर्स रोक रही है। इंदौर मैं विभिन्न स्थानों पर JCB व बैरिकेट्स लगाकर किसानों को रोकने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस के इस प्रदर्शन को विफल करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोपीचंद पडळकर के निर्वाचन अर्ज पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राजनीतिक हलचल तेज
Sangli, Maharashtra:स्लग - जिल्हा बँक निवडणूक अर्ज अवैध प्रकरणी गोपीचंद पडळकरांची सर्वोच्च न्यायालयात धाव,उद्या होणार सुनावणी.. अँكر - सांगली जिल्हा मध्यवर्ती बँकेतील अर्ज अवैध प्रकरणी भाजपा आमदार गोपीचंद पडळकर यांनी सर्वोच्च न्यायालयात धाव घेतली आहे.अर्ज विरोधात पडळकररांकडून सर्वोच्च न्यायालयामध्ये याचिका दाखल करण्यात आली असून उद्या याचिकेवर सुनावणी पार पडणार आहे जिल्हा बँकेच्या निवडणुकीमध्ये गोपीचंद पडळकर यांनी दाखल केलेल्या उमेदवारीवर जतचे माजी आमदार विक्रम सावंत यांनी आक्षेप घेतला होता,त्यानंतर उच्च न्यायालयाच्या कोल्हापूर खंडपीठाने गोपीचंद पडळकर यांचा अर्ज अवैध ठरवला होता.याप्रकरणी आणी पडळकर यांनी सर्वोच्च न्यायालयात धाव घेतली असून न्यायवतेवर आपला विश्वास असून न्याय मिळेल,असा विश्वास आमदार गोपीचंद पडळकर यांनी व्यक्त केला आहे.उद्याच्या सर्वोच्च न्यायालयातल्या सुनावणीकडे संपूर्ण जिल्ह्याचे लक्ष लागून राहणार आहे0
0
Report
बिहार में कानून का राज खतरे में, अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर
Patna, Bihar:RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने बिहार सरकार पर साधा निशाना बिहार में कानून का राज नहीं है बिहार को ग्रहण लग गया है क्या? शारदीय नवरात्र की पूजा चल रही है एक तरफ भक्ति भाव में सब लोग लीन हैं, दूसरे तरफ अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। रिटायर्ड कस्टम अधिकारी को आरा में सीधे गोलियों से छलनी कर दिया गया। पुलिस गई थी शराब माफियाओं के पकड़ने के लिए, शराब माफिया पकड़े नहीं गए, उलटे हमला हुआ एक पुलिस की मौत हो गई। क्या हो गया बिहार को भाई? कहां है कानून का राज? तो गुंडाराज है ना। इकबाल समाप्त हो चुका है शासन का, माननी पड़ेगी आपको। झूठे दिलासा मत दिलाइए 12:00 बजे रात में घूम जाओ 10:00 बजे रात में घूम जाओ। लड़कियों की अस्मत लूटी जा रही है, प्राइवেট पार्ट पर हाथ जा रहे हैं, खुलेआम धमकी दी जा रही है। ये क्या हो गया है बिहार को भाई? कानून का रखवाला को क्या जिम्मेदारी तय नहीं करनी चाहिए क्या? जो जहां एसपी है जो जहां डीएसपी जिसको जो मन में आए करते रहे कोई किसी का सुनने नहीं, सिर्फ दिन भर अपने वसूली अभियान में लगा रहे। इससे कानून का राज बनता है क्या? कानून का इकबाल मर चुका है बिहार के अंदर में। अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है स्वीकार करना पड़ेगा सत्ता प्रतिष्ठानों को。0
0
Report
लाडली बहनों को योजना से वंचित: जीतू पटवारी के बयान के साथ मंत्री-बयान टकराव
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल लाडली बहनों को लेकर जीतू पटवारी का बयान सरकार ने 3 हजार का वादा किया था 4 करोड़ बहनों में केवल 1 करोड़ को ही राशि मिल रही 3 करोड़ बहनों को योजना से दूर रखा जा रहा एक मंत्री कह रहे पोर्टल खोले जाएंगे एक कह रहे नहीं खोले जाएंगे दोनों के अलग अलग बयान है आर्थिक संकट, प्रशासनिक संकट, राजनीतिक संकट है0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में पुजारी के घर चोरी: दो लाख नकद-जेवरात फरार
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला है, जहां बेखौफ चोरों ने एक पुजारी के घर को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर में रखे करीब दो लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों की नजर खुली हुई पेटी पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर पंडित टोला की है। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति के आने-जाने की बात सामने आई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय में चोरों के हौसले बुलंद हैं। इस बार चोरों ने एक पुजारी के घर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर पंडित टोला का है, जहां रहने वाले महावीर मिश्रा के घर से करीब दो लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात चोरी होने की बात सामने आई है।परिजनों के मुताबिक, घर में एक पेटी के अंदर करीब दो लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात रखे हुए थे। सुबह जब वे घर के अंदर गए, तो पेटी खुली हुई मिली। पेटी की जांच करने पर उसमें रखे रुपये और सोने के जेवरात गायब मिले। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि पीड़ित महावीर मिश्रा पेशे से पुजारी हैं और विभिन्न मंदिरों में पूजा-पाठ कर अपना जीवनयापन करते हैं। चोरों ने बड़ी शातिर तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना परिजनों ने नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति के आने-जाने की बात सामने आई है। फिलहाल फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस चोरी की गुत्थी को कब तक सुलझा पाती है और चोरी की वारदात में शामिल लोगों तक कब तक पहुंच पाती है।0
0
Report
राघोपुर नाव हादसे के बाद SDRF की दो यूनिट और पीएचसी का अपग्रेड घोषित
Hajipur, Bihar:राघोपुर में हुए नाव हादसे में 13 मासूमो की जान जाने के बाद जिला प्रशासन की नींद खुल गई है। जिन मांगो को लेकर पिछले कई महीनों से राघोपुर के लोग आंदोलन और पत्राचार कर रहे थे उन मांगो पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वैशाली डीएम वर्षा सिंह ने राघोपुर प्रखंड कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर विस्तार से जानकारी दी और बताया कि लंबे समय से लोग इस इलाके में एसडीआरएफ को स्थापित करने की मांग कर रहे थे लिहाजा अब इस इलाके में एडीआरएफ की दो यूनिट स्थापित की जायेगी साथ ही उन्होंने बताया की राघोपुर पीएचसी को भी अपग्रेड किया जाएगा जिसकी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। वहीं डीएम ने बताया कि यह एक नीजि नाव थी जिसके मालिक की पहचान कर की गई है। उन्होंने बताया यह नाव काफी जर्जर थी और इसका इस्तेमाल बाढ़ के समय दो महीने आपदा में किया गया था। डीएम ने बताया कि नाव में छेद था जिसे लोहे के प्लेट से पैच कर चलाया जा रहा था। डीएम ने बताया कि नाव नीजि हो या सरकारी रात में उसका परिचालन नहीं करना है लेकिन रात में इसका परिचालन किया गया जिस कारण यह हादसा हुआ और इसलिए सूचना तंत्र विफल रहने के कारण स्थानीय सीओ और थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की जा रही है दोनो अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उनके वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। डीएम ने भी बताया कि 20 पंचायत वाले राघोपुर में सरकार के तरफ से 6 बड़ी नाव जबकि लगभग 150 छोटी नाव का एग्रीमेंट कर चलवाया जा रहा था। ऐसे में अब सवाल है कि लोगो की जिन मांगो पर जिला प्रशासन अब पूरा कर रही है उसपर पहले संज्ञान क्यों नहीं लिया गया। सवाल यह भी कि अगर दो महीने से जर्जर नाव का परिचालन किया जा रहा था और आपदा में भी इसका इस्तेमाल किया गया था तो दो महीने तक प्रशासन क्या कर रही थी। क्या प्रशासन को किसी ऐसे ही हादसे इंतजार था। बहरहाल अगर प्रशासन ने इस इलाके के लोगो की मांग पर समय रहते ध्यान देती तो शायद आज इतनी बड़ी घटना नहीं घटती और 13 बच्चे असमय काल के गाल में नहीं समाते, और शायद हादसे के पीड़ित परिवारों को ऐसी पीड़ा नहीं झेलनी पड़ती। लिहाजा सब प्रशासन और सरकार भले ही मुआवजे और राहत कितना भी मरहम लगा दे इन परिवारों को ऐसा जख्म मिला है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता है।0
0
Report
देवघर में नवरात्र उत्साह: स्कंदमाता के दर्शन से भक्तों की भीड़ उमड़ी
Deoghar, Jharkhand:देवघर शारदीय नवरात्र को लेकर बाबानगरी देवघर पूरी तरह भक्तिमय हो गई है। पंचमी तिथि पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। मंदिर परिसर स्थित मां काली, मां पार्वती और संध्या मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भी भक्तों ने पूजा कर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। इस अवसर पर बाबा मंदिर के प्रशासनिक भवन में कुमारी-बटुक भोजन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कुमारी कन्याओं और बटुकों को पारंपरिक रूप से दही, चूड़ा, चीनी, केला, ऐरसा और चूरमा सहित विविध पकवान परोसे गए। धार्मिक परंपरा के अनुसार कन्याओं और बटुकों को भोजन कराकर माता के प्रति श्रद्धा और समर्पण प्रकट किया गया। वहीं, सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा के आवास पर भी कुमारी-बटुक भोजन का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर से लेकर सरदार पंडा के आवास तक धार्मिक अनुष्ठानों और पारंपरिक आयोजनों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है नवरात्र की परंपरा के तहत शाम को बाबा मंदिर में बाबू भोग का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सरदार पंडा के भांजे और परिजन पहुंचेंगे, जिन्हें परंपरा के अनुसार बाबू भोग का प्रसाद परोसा जाएगा। बाबा मंदिर में सदियों से चली आ रही धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ नवरात्र का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद में मौसम बदला, हल्की बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश शुरू; किसानों की बढ़ सकती है परेशानी फरीदाबाद। फरीदाबाद में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। आसमान में काले बादल छाने के बाद शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई है। मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ सकती है। दरअसल, किसानों की फसल अभी पूरी तरह से मंडियों तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में बारिश होने से खेतों में खड़ी फसल और कटाई के बाद खुले में रखी उपज को नुकसान होने की आशंका है। मंडियों में पहुंच चुकी फसल के भीगने का खतरा बना हुआ है। फिलहाल फरीदाबाद में हल्की-हल्की बारिश हो रही है। अगर बारिश तेज होती है या लंबे समय तक जारी रहती है, तो किसानों को फसल की कटाई, उठान और भंडारण में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अब किसानों की नजर मौसम के अगले रुख पर टिकी हुई है।0
0
Report
वरुण चौधरी का भाजपा पर हमला: वायरल वीडियो, अफसरशाही और लोकतंत्र की रक्षा
Ambala, Haryana:अंबाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी ने राहुल गांधी और दीपेंद्र हुड्डा से जुड़े वायरल वीडियो से लेकर हरियाणा में अफसरशाही और दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को रोके जाने तक, कई मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा है. वरुण चौधरी ने वायरल वीडियो को लेकर फैलाई जा रही चर्चाओं को भ्रामक बताया, वहीं सफाई टेंडर के दस्तावेज सार्वजनिक न किए जाने पर भी सवाल उठाए. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. अंबाला शहर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात और आम जनता की समस्याएं सुनने पहुंचे अंबाला के लोकसभा सांसद वरुण चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि राहुल गांधी ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा को धक्का मारा है. इस विवाद पर पहली बार अंबाला सांसद वरुण चौधरी ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी और सच्चाई सामने रखी. वायरल वीडियो के मुद्दे पर बात करते हुए वरुण चौधरी ने कहा कि वह घटना के वक्त खुद मौके पर मौजूद थे. राहुल गांधी ने कोई धक्का नहीं मारा था, बल्कि वह दीपेंद्र हुड्डा को कोई जिम्मेदारी सौंप रहे थे. उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग सांसद दीपेंद्र हुड्डा की लोकप्रियता और प्रदेशवासियों के दिलों में उनके स्थान से ईर्ष्या करते हैं, वे ही ऐसी अफवाहें और भ्रम फैला रहे हैं. दिल्ली में हाल ही में युवाओं को प्रदर्शन की इजाजत न मिलने और राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के मामले पर अंबाला से लोकसभा सांसद वरुण चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को एकतंत्र में बदलने का पूरा प्रयास कर रही है, चाहे वह वोट चोरी के माध्यम से हो या अन्य तरीकों से. सांसद वरुण चौधरी ने आरोप लगाया कि देश में आज शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने तक का अधिकार छीना जा रहा है, और जंतर-मंत्र की जगह को भी डी-नोटिफ़ाई कर दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए यह लड़ाई निरंतर जारी रहेगी.0
0
Report
भादरवाद में सीज़न की पहली बर्फबारी, Kailash रेंज सफेद
Bhaderwah, Exclusive story; Season’s First Snowfall Covers Higher Reaches of JK's Bhaderwah, Rain Lashes Plains, Kailash Range Turns White Season’s first snowfall witnessed in Bhaderwah's higher reaches, covering the Kailash Range and Ashapati Glacier in a blanket of white, while plains experienced rainfall amid a change in weather conditions. The fresh snowfall transformed the high-altitude mountain landscape, offering breathtaking views of snow-covered peaks and glaciers across the Chenab Valley. The Kailash Range and Ashapati Glacier received a fresh layer of snow as temperatures dipped in the higher reaches. Meanwhile, rainfall in the plains brought a noticeable change in weather, adding to the chill in the region, prompting residents to bring out their warm clothes to protect themselves from the cold. The towering Kailash Range received a fresh layer of snow amid a drop in temperatures at higher altitudes, while the Ashapati Glacier also turned white, adding to the region’s spectacular natural beauty. The season’s first snowfall marks the onset of winter conditions in the higher mountain areas of the region. With temperatures expected to remain low at higher elevations, the changing weather signals the arrival of the colder months in the Chenab Valley. The snow-covered mountains once again highlighted Bhaderwah’s scenic splendour, reinforcing its identity as one of Jammu and Kashmir’s most picturesque mountain destinations. With the weather turning colder, residents have begun adjusting to the changing conditions as the region moves towards the winter season.0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में मिशन शक्ति चौपाल से महिला सुरक्षा और अधिकार जागरूकता बढ़ी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर योगी सरकार की ओर से चलाए जा रहे प्रयासों के तहत गाजियाबाद पुलिस मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने में जुटी है। इसी कड़ी में महिलाओं के लिए चौपाल आयोजित की जा रही हैं, जहां महिलाएं बिना किसी झिझक के सीधे पुलिस अधिकारियों से संवाद कर सकती हैं और अपनी समस्याएं साझा कर सकती हैं। चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारी महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दे रहे हैं। उन्हें आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही, इन नंबरों के इस्तेमाल, महिलाओं के कानूनी अधिकारों और किसी भी तरह की परेशानी होने पर शिकायत दर्ज कराने के तरीकों की जानकारी भी दी जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता देते हुए गाजियाबाद के प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर महिलाएं 24 घंटे पहुंचकर अपनी शिकायत और समस्या बता सकती हैं। यहां तैनात महिला पुलिसकर्मी उनकी बात सुनेंगी और शिकायत के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। मिशन शक्ति चौपाल का उद्देश्य केवल महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देना ही नहीं, बल्कि उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना भी है। चौपाल के माध्यम से महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।0
0
Report
पलवल में Roll Back मांग पर स्वर्ण समाज ने मसाला यात्रा से विरोध दर्ज कराया
Palwal, Haryana:पलवल में UGC Roll Back की मांग को लेकर स्वर्ण समाज के लोगों में नाराजगी देखने को मिली। स्वर्ण समाज के लोगों ने मसाला यात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। वहीं, प्रदर्शन में शामिल चांदीराम गुप्ता ने आरोप लगाया कि पलवल में कुछ लोग एससी-एसटी एक्ट का कथित रूप से दुरुपयोग कर निर्दोष लोगों को फंसाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि शहर में ऐसी गैंग सक्रिय है, जो निर्दोष लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाने में शामिल है। चांदीराम गुप्ता ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।0
0
Report
गाजियाबाद हादसा: तेज क्रेटा ने बाइक सवारों को टक्कर दी, घायल; चालक पकड़ में
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना कोतवाली क्षेत्र में सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज रेड लाइट के पास सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार काले रंग की क्रेटा कार ने बाइक सवार दो व्यक्तियों और एक छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल छात्र को गंभीर हालत में जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य दो घायलों को संतोष मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेजा गया है। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के बाद कार चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन कॉलेज के छात्रों और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे के बाद रोड पर जाम की स्थिति बन गई।0
0
Report
Advertisement
जालौन में देर रात अज्ञात चोरों ने घर में ताला काटकर चोरी किया — जानिए पूरी खबर
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अज्ञात चोरों ने देर रात्र एक घर को बनाया निशाना, चोरों ने रात्रि में ताला काटकर जेवरात और नगदी की पार, चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हुए शातिर चोर, सुबह जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के धरमपुरा जागीर गांव का मामला।0
0
Report
पंचायती जमीन पर सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, पुलिस ने कराया शान्त
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर के गुडरिच क्षेत्र में पंचायती जमीन पर सड़क बनाने को लेकर छिड़ा विवाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। विकासनगर के गुडरिच क्षेत्र में अफरातफरी के साथ हाई-वोल्टेज हंगामा खड़ा हो गया जब यहां सड़क निर्माण को लेकर विवाद भड़का कि मौके पर पंचायती जमीन पर सड़क बनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गरमा गया और हाथापाई में तब्दील हो गया जहां महिला-पुरुषों समेत दोनों पक्षों के लोगों में चीख-पुकार के साथ हाथापाई शुरू हो गई। विवाद की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल होती दिख रही हैं। दरअसल गुडरिच क्षेत्र में पंचायती जमीन पर सड़क निर्माण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ परिवार लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे थे। सड़क निर्माण को लेकर आश्वासन मिलने के बाद पंचायती भूमि पर काम शुरू हुआ, लेकिन निर्माण कार्य पर रोक लगाने की कोशिश को लेकर दूसरे पक्ष ने विरोध जताया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी बढ़ गई। विवाद ने उस वक्त तूल पकड़ लिया, जब दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इस दौरान मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और रास्ता जाम करने की कोशिश किए जाने की तस्वीरें सामने आई हैं। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुुझा कर मामला शांत कर दिया है।0
0
Report
जालौन में एक दिन की SP बनी पल्लवी, 7वीं की छात्रा
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत एक दिन की SP बनी छात्रा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 7वीं की छात्रा पल्लवी बनी एक दिन की एसपी. एक दिन की पुलिस अधीक्षक बनी पल्लवी ने महिला फरियादियों की सुनी शिकायतें, एसपी बनी छात्रा ने महिलाओं की समस्याएं गंभीरता पूर्वक सुनकर दिए निर्देश, शारदीय नवरात्र में एक दिन की एसपी छात्रा ने अपने आपको किया गौरवान्वित महसूस, जालौन के उरई स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का मामला.0
0
Report
Advertisement
