icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बागपत के खेकड़ा में नवरात्रि पर मॉडल शक्ति केंद्र का उद्घाटन

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र में नवरात्रों के अवसर पर महिला सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए मॉडल शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में एसपी बागपत पूर्णेन्द्र सिंह ने मॉडल शक्ति केंद्र का उद्घाटन कर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान बाजार में जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें महिलाओं और स्कूल की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेकड़ा थाना क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को महिलाओं का सम्मान करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। नवरात्रों के दौरान आयोजित इस पहल का उद्देश्य समाज में महिला सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस मौके पर एसपी बागपत पूर्णेन्द्र सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल नवरात्रों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हर दिन महिलाओं का सम्मान और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि देवी मां की आराधना पूरे वर्ष करनी चाहिए और समाज में महिलाओं को सम्मानजनक स्थान देना चाहिए। कार्यक्रम के जरिए महिला सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

चंद्रपूर के मिंथूर में धान नुकसान से परेशान किसान ने तालाब में आत्महत्या

Chandrapur, Chhattisgarh:टायटल:---धान पिकाच्या नुकसानीच्या चिंतेत शेतकऱ्याची तलावात आत्महत्या, चंद्रपूर जिल्ह्यातील नागभीड तालुक्यातील मिंथूर येथील घटना ( एकल फाइल 2C ) चंद्रपूर जिल्ह्यात शेतकरी आत्महत्येची घटना समोर आली आहे. नागभीड तालुक्यातील मिंथूर येथे धान पिकाचे पावसाअभावी नुकसान झाल्याने चिंतेत असलेल्या शेतकऱ्याने गावातील तलावात उडी मारून आत्महत्या केली. मुखरू लक्ष्मण दडमल (६०) असे या शेतकऱ्याचे नाव असून त्यांच्याकडे दीड एकर धानाची शेती होती. पावसाअभावी शेतातील पिकाचे नुकसान झाल्याने ते गेल्या काही दिवसांपासून चिंतेत असल्याची माहिती समोर आली आहे. घटनेची माहिती गावात पसरताच नागरिकांनी तलाव परिसरात गर्दी केली. पिकाच्या नुकसानीमुळे शेतकरी आर्थिक आणि मानसिक संकटात सापडत असल्याचे चित्र आहे. मिंथूर येथील या घटनेने पुन्हा एकदा शेतकऱ्यांच्या प्रश्नांकडे लक्ष वेधले आहे.
0
0
Report

बरवाडीह में दवाओं के खुले में फेंके जाने से स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

Latehar, Jharkhand:लातेहार सरकारी दवाओं का खुले में फेंका जाना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है बरवाडीह में एक बार फिर पुराने अस्पताल परिसर के ठीक सामने डाइएथिलकार्बामेज़िन की फाइलेरिया रोधी गोलियां खुले में फेंकी हुई मिली हैं । जिस जगह दवाएं पड़ी हैं, वहां से स्कूली बच्चों का लगातार आना-जाना होता है आसपास मवेशी भी चरते हैं । मौके पर बिखरी दवाओं की तस्वीरें सरकारी दवाओं के सुरक्षित भंडारण और निस्तारण की व्यवस्था पर भीर सवाल खड़े कर रही हैं । सरकार लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए दवाएं उपलब्ध कराती है, लेकिन यदि वही दवाएं अस्पताल परिसर के सामने खुले में फेंकी मिलें तो जवाबदेही किसकी होगी । इसके बावजूद संबंधित फार्मासिस्ट पर कार्रवाई नहीं होने और उनके करीब 18 वर्षों से बरवाडीह में कार्यरत रहने को लेकर सवाल उठ रहे हैं । हालांकि, पूर्व के निर्देश और उस पर हुई कार्रवाई की वर्तमान स्थिति की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है । पुराने अस्पताल के सामने खुले में पड़ी गोलियां बच्चों और मवेशियों के संपर्क में आ सकती हैं । ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है कि दवाओं को तत्काल वहां से हटाया जाए और यह पता लगाया जाए कि वे कहां से आईं, किसकी अभिरक्षा में थीं तथा उन्हें खुले में किसने फेंका ।सबसे बड़ा सवाल यही है-बरवाडीह में सरकारी दवाएं खुले में फेंके जाने की घटनाओं पर रोक कब लगेगी और जिम्मेदारों की जवाबदेही आखिर कब तय होगी ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

सुपौल में ठेकेदार के घर डकैती: नकाबपोश अपराधी 60–65 लाख की लूट

Bihar:सुपौल में ठेकेदार के घर भीषण डकैती हुई है। करीब एक दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर घर वालों को बंधक बनाकर करीब 60 से 65 लाख के जेवरात और नकदी की लूटपाट की है। घटना करजाइन थाना क्षेत्र के करजाइन बाजार की बताई जा रही है, जहां ग्रामीण कार्य विभाग के कार्य से जुड़े एक ठेकेदार सतेंद्र नारायण सिंह के घर देर रात डकैती की घटना घटी है। बताया गया है कि नकाबपोश अपराधियों ने चार दीवारी फांद कर घर में प्रवेश कर घरवालों को हथियार का भय दिखाकर बंधक बनाया और करीब एक घंटे तक लूटपाट की। घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित कीमती सामान की लूटपाट हुई है, जिसकी राशि करीब 60 से 65 लाख बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी है। विरपुर SDPO पवन कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम पहुंच रही है; घटनास्थल से फिंगरप्रिंट आदि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। संलिप्त अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने स्थल के कमरे को सील कर पड़ताल जारी रखी है।
0
0
Report
Advertisement

तेजस्वी यादव के रोड शो से विपक्ष में नया उफान, सरकार पर दबाव बढ़ा

Patna, Bihar:पटना सनी विपक्षी दल के आंदोलन में तेजस्वी यादव शामिल होंगे.... राजनीतिक प्रतिक्रिया.... राजद विधायक ने कहा की दिल्ली और सभी विपक्षी नेता आज रोड पर उतरेंगे और उनके चाहने वाले भी रोड पर निकलेंगे। चाहे वकील हों, चाहे प्रोफेसर हों, पत्रकार हों... देश को जिसकी चिंता है, जिसको लोकतंत्र बचाना है, वो सारे लोग आज रोड पर निकलेंगे। और जैन जी के और नौजवानों से मैं आग्रह करूंगा कि देश के भविष्य हैं आप, आपके कंधों पर देश का भविष्य है, इसलिए देश को बचाना है। तो आप सड़क पर उतरिए और बौराई सरकार को जिस तरह से सद्दाम के साथ हुआ था, वही हाल इनके साथ भी करना होगा आने वाले समय में और कान पकड़कर इनको गद्दी से भगाइए। कांग्रेस ने कहा की आज दिल्ली में इंडिया ब्लॉक का जो है ऐतिहासिक मार्च है, हम लोग सब सुप्रीम कोर्ट की तरह मार्च करेंगे और वहां पे चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सुरकांत से मिलेंगे। जहां तक बात है तेजस्वी यादव जी का वो भी इंडिया एलायंस के एक पार्ट हैं और उनको जाना ही चाहिए। अब तो देश में इस तरह का माहौल है कि देश के तमाम विपक्षी नेताओं को एक साथ मिलकर हर हाल में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेना ही चाहिए।। भाजपा ने कहा की तेजस्वी यादव जी राहुल गांधी के बुलावे पर दिल्ली में नौटंकी करने गए हैं। भ्रम का जाल फैलाने गए हैं, अफवाह फैलाने गए हैं। बिहार की जनता आपको खोज रही है। दरअसल चुनाव आयोग जो डुप्लीकेट नाम थे, मृतक मृतक के नाम थे, अयोग्य नाम थे उनको हटा रहा है, तो ये जो जिस फर्जी वोट बैंक के सहारे ये चुनाव जीतते थे, इनको उनकी चिंता हो रही है। याद है ना इनके समय में जिन निकलता था, यही फर्जी मतदाता इनके जिन हुआ करते थे। आज जब चुनाव आयोग उसकी सफाई कर रहा है, तो ये दल परेशान है, हताश है, निराश है। जनता के बीच जाकर मेहनत करिए, बशर्ते कि संवैधानिक संस्थाओं पर आप लोग अफवाह फैलाते हैं। जनता के बीच मेहनत नहीं करना है, उसे सिर्फ माइक पर जाकर मेहनत करना है, इससे आप चुनाव नहीं जीत सकते तेजस्वी यादव जी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top