452001
इंदौर पुलिस ने आगामी त्योहारों की सुरक्षा के लिए फ्लैग मार्च निकाला
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर पुलिस ने गणेशोत्सव, डोल ग्यारस, मिलादुन्नबी, ईद और अनंत चतुर्दशी जैसे आगामी त्योहारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खजराना और सदर बाजार जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02, अभिनव विश्वकर्मा ने अपने अधिकारियों के साथ RAF, रिजर्व बल और स्थानीय पुलिस बल के साथ यह मार्च किया। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा को सुनिश्चित करना और शांति बनाए रखना है। सभी थाना क्षेत्रों में इस समय कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरुग्राम जलभराव: मंत्री ने विजिलेंस जांच की मांग, विभागीय लापरवाही पर घिरे
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम - केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने की गुरुग्राम में जलभराव की विजिलेंस जांच की मांग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लिखी चिट्ठी सिंचाई विभाग के अधिकारी शिव सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप “7 सालों से ड्रेनों की सफाई पर कोई बजट खर्च नहीं किया गया” ड्रेनों पर कब्जा हटाने में की गई भारी लापरवाही बिल्डरों को सिर्फ नोटिस थमाया, नहीं की कोई कार्यवाई ‘विभाग की लापरवाही के कारण हुआ भयंकर जलभराव’ शिव सिंह रावत पर भ्रष्टाचार और बिल्डरों से मिलीभगत का लगाया आरोप ‘शिव सिंह रावत ने सरकार की छवि को किया धूमिल’ ‘बरसाती नालों को अतिक्रमण मुक्त करने की सिंचाई विभाग की है जिम्मेदारी’ ‘जल निकासी के रास्तों को भी अतिक्रमण मुक्त करने की है विभाग की जिम्मेदारी’0
0
Report
सिकंद्राराऊ में एटा रोड पर सड़क हादसा, युवक की मौत, एक गंभीर घायल
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ- कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड पर ग्राम रतिभानपुर और फूलरई के बीच रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार विवेक पुत्र विजयपाल सिंह यादव (26 वर्ष) की हादसे में मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार राहुल पुत्र अजय पाल (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
आंगन का मिलन शुरू: 1078 केंद्रों में 25 सितम्बर से कार्यक्रम
Karnaprayag, Uttarakhand:सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 सितम्बर से शुरू होने वाले आंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्य ने कर्णप्रयाग ब्लाक सभागार में समीक्षा बैठक ली, इस दौरान सीडीओ चमोली ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य, प्रारम्भिक शिक्षा और जनसहभागिता के जीवंत केंद्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले सभी लोगो का मिलन व कार्यक्रम का नेतृव्व करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, व आशाओ को सम्मानित किया जाएगा। आंगनवाड़ी केंद्रों पर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले सभी लोगो का मिलन किया जाएगा, और सभी को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी उन्होंने कहा कि चमोली जिले के अंतर्गत सभी 1078 केन्द्रों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, व सहायिकाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितम्बर से शुरू होकर यह अभियान 7 अक्टूबर तक चलेगा। हेर्निंग/ बाइट रेखा आर्य बाल विकास मंत्री उत्तराखंड सरकार0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में वृद्ध महिला का संदिग्ध फांसी मामला: दुपट्टे से लटका शव मिला
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज उन्नाव: वृद्ध महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला शव। गांव के बाहर आम के पेड़ में दुपट्टे से लटका मिला शव। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एक वर्ष पूर्व मृतका का पति भी फांसी लगाकर कर चुका है आत्महत्या। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के साल्हेनगर करौंदी गांव की घटना।0
0
Report
नोहर नगरपालिका अध्यक्ष पद लॉटरी से तय, हाजन खातून टाक व सुमित चाचाण बराबर
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: नोहर नगर पालिका में हाजन खातून टाक बनी अध्यक्ष, लॉटरी से हुआ अध्यक्ष पद का फैसला, कांग्रेस के सुमित चाचाण व भाजपा की हाजन खातून टाक को 20-20 बराबर मत मिले, जिसके बाद अध्यक्ष पद का फैसला लॉटरी से हुआ0
0
Report
हरियाणा में अर्ध वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 25 सितम्बर से शुरू
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा शिक्षा विभाग ने जारी किया अर्ध वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल 25 सितंबर से शुरू होगी अर्ध वार्षिक परीक्षाएं तीसरी से पांचवीं तक की परीक्षाएं 25 से शुरू होकर चलेंगी 3 अक्तूबर तक छठी से आठवीं तक की परीक्षाएं 25 सितंबर से 5 अक्तूबर तक होंगी आयोजित नौवीं से बारहवीं तक की परीक्षाएं 25 सितंबर से शुरू होकर चलेंगी 8 अक्टूबर तक विभाग ने जारी की डेट शीट अर्ध वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम जुड़ता है फाइनल परिणाम के साथ0
0
Report
Advertisement
जेल से रिहा हिस्ट्रीशीटर शफीक कसाई के स्वागत के बाद अलीगढ़ में हुड़दंग
Aligarh, Uttar Pradesh:हिस्ट्रीशीटर शफीक कसाई का जेल से छूटने के बाद स्वागत, बीच रोड पर आतिशबाजी, गाड़ियों के काफिलों से हुड़दंग, गौकशी के 20 से अधिक मामलों में है हिस्ट्रीशीटर शफीक कसाई, शफीक पर इलाका पुलिस कर चुकी है तड़ीपार की भी कार्रवाई, पिता शफीक कसाई और बेटा विलाल क्षेत्र में करते हैं गौवध का गोरख धंधा, गौकश बेटे ने कसाई तड़ीपार पिता के लिए सोशल मीडिया पर लिखा "किंग और अतरौली", अतरौली थाना इलाके के कस्बा का मामला.0
0
Report
सैनी में अली अहमद के काफिले को रोककर सुरक्षा कड़ाई से बढ़ी
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:झांसी जेल से प्रयागराज लाए जा रहे अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के काफिले को सैनी इलाके में पुलिस ने रोक लिया। काफिले में शामिल कई गाड़ियों को रोककर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। झांसी जेल से अली अहमद को लेकर पुलिस का काफिला प्रयागराज की ओर जा रहा था। कौशांबी के सैनी इलाके में पहुंचते ही पुलिस ने काफिले में शामिल कई गाड़ियों को रोक लिया। पुलिसकर्मी गाड़ियों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं और पूरे मामले में सतर्कता बरती जा रही है। बताया जा रहा है कि करेली थाने में दर्ज एक मुकदमे के सिलसिले में अली अहमद का बयान दर्ज कराया जाना है। इसी के लिए उसे झांसी जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। अली अहमद के आने को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और काफिले की लगातार निगरानी की जा रही है।0
0
Report
रायबरेली होमगार्ड भर्ती: गर्मी में दौड़ से कई अभ्यर्थी अस्पताल पहुँचे
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में होमगार्ड भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान कई महिला अभ्यर्थियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। रनिंग के दौरान चक्कर आने से कई अभ्यर्थी मैदान में गिर पड़ीं। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। रायबरेली के PAC कैंपस में होमगार्ड भर्ती की रनिंग जारी है। आज करीब 1050 अभ्यर्थियों की रनिंग कराई जानी है। कड़ी धूप और शारीरिक मेहनत के बीच दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने से मौके पर हड़कंप मच गया।0
0
Report
Advertisement
हाईटेंशन लाइन से करंट लगने पर बागपत के 20 वर्षीय मैकेनिक की मौत
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में हाईटेंशन लाइन से करंट लगने पर 20 वर्षीय मैकेनिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बागपत शहर के चमरावल मार्ग पर सेंट एंजेल्स स्कूल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मैकेनिक की दुकान के बाहर एक हाईवा खड़ा था। चालक ने हाईवा का जैक ऊपर उठाया, इसी दौरान जैक हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आते ही हाईवा में करंट उतर गया। इसी दौरान पाली गांव निवासी 20 वर्षीय मैकेनिक मोइन हाईवा के नीचे घुसकर जांच कर रहा था। करंट की चपेट में आने से मोइन बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक हाईवा को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने हाईवा को चमरावल मार्ग से हटवाकर यार्ड में खड़ा कराया है। घटना की सूचना मिलने पर मोइन के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
बांसवाड़ा नगर परिषद सभापति चुनाव: मुकेश रावत की जीत से उपसभापति के लिए सियासी माहौल गर्म
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एम्बेडेड न्यूज: एंकर - बांसवाड़ा नगर परिषद सभापति पद के लिए हुए मतदान में भाजपा के मुकेश रावत ने जीत दर्ज की। मुकेश रावत के समर्थन में 37 पार्षदों ने मतदान किया, जबकि कांग्रेस के पक्ष में 23 वोट पड़े। जीत के बाद मुकेश रावत ने अपने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सभापति बनने के बाद उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर शहर के विकास की नींव रखी जाएगी। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा के पार्षद एक बार फिर बस में सवार होकर बाड़ेबंदी के लिए रवाना हुए। अब उपसभापति पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दोनों प्रमुख दलों में उपसभापति के चुनाव को लेकर रणनीति और दाव-पेंच का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के सभापति प्रत्याशी मुकेश रावत की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आगामी उपसभापति चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हैं。0
0
Report
टोंक में बीजेपी-पूर्व विधायक मेहता के बीच कहासुनी, कांग्रेस पार्षद नाराज
Noida, Uttar Pradesh:टोंक से बड़ी खबर पुलिस ओर बीजेपी के पूर्व विधायक अजीत मेहता के हुई कहासुनी बीजेपी कार्यकर्ता ओर पुलिस के बीच हल्की धक्का मुक्की बीजेपी जिला अध्यक्ष चन्द्र वीर सिंह चौहान भी मौजूद कांग्रेस पार्षद का बीजेपी पार्षद से बातचीत को लेकर नाराजगी0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर-सीकर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लिया कुछ लोग
Jaipur, Rajasthan:फतेहपुर सीकर फतेहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा नगर परिषद के अंदर कार्यकर्ताओं के जाने को लेकर हुआ था विवाद कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में0
0
Report
Suchika Tariyal ने Asian Games 2026 में महिला 60kg MMA में कांस्य पदक जीता
Noida, Uttar Pradesh:Heartiest congratulations to Suchika Tariyal on winning the bronze medal in the Women’s Traditional 60kg Mixed Martial Arts event at the Asian Games 2026. Your fighting spirit and determination have brought immense pride to the nation. Jai Hind!0
0
Report
मुजफ्फरपुर में बकरी चराने के विवाद में पलंबर मिस्त्री संतोष साह की हत्या, पुलिस आरोपी की तलाश में
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में खेत में बकरी चरने के विवाद को लेकर एक युवक को चाकू से गोद कर दी गई हत्या, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है; पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. कांटी थाना क्षेत्र के छपरा धर्मपुर के रहने वाले पलंबर मिस्त्री संतोष साह की बकरी पड़ोसी के खेत में चली गई थी. रात को घर लौटने पर पड़ोसियों ने उनसे झगड़ा शुरू किया. खेत में बकरी चरने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोस के युवक ने संतोष साह पर हमला कर चाकू से हत्या कर दी. परिवार ने घायल संतोष को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया. परिजनों ने पुलिस से मौके पर बयान लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. सूचना मिलते ही पुलिस मृतक संतोष साह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि कांटी थाना क्षेत्र के छपरा धर्मपुर गांव में संतोष साह को चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. हत्या में दो व्यक्तियों के बारे में नाम सामने आए हैं और उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. जांच जारी है.0
0
Report
Advertisement
