452001
इंदौर पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के एक सदस्य को किया गिरफ्तार
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर की हीरानगर थाना पुलिस ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर मोबाइल चोरी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 14 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए कई CCTV फुटेज की जांच की, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मोबाइल फोन को सस्ते दामों में बेचने की फिराक में घूम रहा था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बंगाल में TMC नेताओं पर अंडे फेंकने की घटनाओं से राजनीतिक तनाव बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:आजकल बंगाल में हर TMC नेता के ऊपर सड़े हुए अंडे फेंके जाने की खबरें आ रही है. जैसे ही सड़क पर कोई TMC नेता दिखाई दे रहा है तो लोग उसको या तो दौड़ा दौड़ा कर मार रही है या तो पत्थर और सड़े हुए अंडे फेंक रही है. हाल ही में कल हुए अभिषेक बनर्जी के ऊपर सोनारपुर में हुए हमले से बंगाल में अंडों की मांग और बढ़ गई है ऐसा माना जा रहा है जो सोशल मीडिया में भी काफी वायरल हो चूका है कि बंगाल में सड़े हुए अंडे की मांग बढ़ने के चलते अब अंडे मार्केट से ही out of स्टॉक हो गए हैं. अयान घोषाल की खास रिपोर्ट0
0
Report
गोंडा में पांच केंद्रों पर B.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा, सुरक्षा कड़ी
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में आज रविवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा पांच परीक्षा केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है। आज दो में पांच परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और त्रिस्तरीय निगरानी व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित होगी और दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 2352 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आज रविवार को प्रथम पाली की परीक्षा देने के लिए इन पांच परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों की भीड़ लगी हुई है। जहां त्रिस्तरीय सघन चेकिंग के बाद इन परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है किसी भी परीक्षा केंद्र पर गोंडा में किसी का भी कलवा नहीं कटवाया जा रहा है नहीं कोई मंगलसूत्र उतरवाय जा रहा है ना ही धर्म से जुड़ा संबंधित कोई चीज उतरवाया जा रहा है। सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से सभी परीक्षा केंद्र पर नजर रखी जा रही है। जिले में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज, एलबीएस महाविद्यालय मुख्य परिसर और एलबीएस महाविद्यालय विज्ञान परिसर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, कूलर, पंखे और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। वहीं परिवहन विभाग और अन्य संबंधित विभागों को भी आवश्यक सहयोग के लिए अलर्ट मोड में रखा गया है। परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देश -परिक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें। -प्रवेश पत्र एवं वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आएं। -परिक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है। -कोर प्रवेश से पूर्व तलाशी और सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करें। -OMR शीट एवं प्रश्नपत्र पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। -परिक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से बचें। -किसी समस्या की स्थिति में तत्काल कक्ष निरीक्षक या केंद्र व्यवस्थापक को सूचित करें।0
0
Report
महराजगंज फरेंदा पुलिस ने बिना वैध वीजा के अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज फरेंदा पुलिस ने छतरी पुल के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालत में एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है जो भारत से नेपाल जाने की कोशिश में था. सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ के दौरान पाया कि उसके पास वैध वीजा नहीं था जिसके कारण पुलिस ने अमेरिकी नागरिक के खिलाफ धारा 23 आव्रजन और विदेशी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी महराजगंज बॉर्डर के पास की गई है और अधिक पूछताछ जारी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह अवैध तरीके से भारत में कैसे रह रहा था और नेपाल प्रयाण का रास्ता क्या था. अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस टीम निगरानी बनाए हुए है.0
0
Report
Advertisement
परबतसर में स्टेडियम के पास अज्ञात शव मिला, जांच शुरू
Nagaur, Rajasthan:परबतसर के शहर में सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्टेडियम के पास झाड़ियों में पड़ा शव, जेसीबी की सहायता से झाड़ियां हटाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव दो-तीन दिन पुराना होने के कारण बदबू फैली, आसपास कालोनी में बदबू आने पर ही पुलिस को जानकारी दी गई। सीआई सुमन बुंदेला मौके पर पहुँचीं, शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।0
0
Report
दूनी टोंक में तेज आंधी-तूफान से भारी नुकसान, मुर्गी फार्म तहस-नहस
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक तेज आंधी तूफान से आम जन को भारी नुकसान दूनी क्षेत्र में मुर्गी फार्म हुआ तहस नहस कई इलाकों में मकानों में लगे टिनसेट पक्के मकान की दीवारें पेड़ और बिजली के पोल गिरे देर शाम लगभग 80 से 100 प्रति घंटे की रफ्तार से आई थी तेज आंधी0
0
Report
सीवान में युवक की संदिग्ध मौत: परिजन हत्या के आरोप, पुलिस जांच जारी
Siwan, Bihar:सीवान में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. युवक की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं परिजन गांव के ही कुछ लोगों पर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं. घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव की है. मृतक की पहचान शहजाद अली के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सुबह कुछ लोग शहजाद अली को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे. काफी देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि शहजाद के साथ मारपीट की गई है, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है. परिवार उसे आनन फानन में सीवान सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पत्नी मोबिना खातून ने पुलिस को दिए आवेदन में गांव के कुछ लोगों पर मारपीट कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष छोटन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस परिजनों के आवेदन के आधार पर घटना की जांच में जुटी हुई है.0
0
Report
Advertisement
तेज अंधड़ में बांसेड़ा गांव के पास आग पर दमकल ने पाया काबू
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह,टोंक बीती रात तेज अंधड़ के बीच बांसेड़ा की आबादी के समीप लगी आग आबादी की तरफ आग के बढऩे सें मची चीख--पुकार, सूचना पर पंहुची नगरपालिका दमकल ने पहले गांव की तरफ बढती आग को किया कवर, लेकिन इसी दौरान पंचायत के कचरा डीपो सें उठने लगी आग की लपटें, इस पर एक और दमकल की मदद से किया काबू, घटनाओं में सूखी लकड़ी कचरा के अलावा नहीं हुई कोई जन-धन की हानि0
0
Report
अयोध्या के मेयर ने लता चौक पर स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने अन्य लोगों के साथ अयोध्या में जारी स्वच्छता अभियान के तहत लता मंगेश्कर चौक पर श्रमदान किया। अयोध्या, उत्तर प्रदेश: अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा, "आज पूरा अयोध्या महानगर स्वच्छता के लिए सड़कों पर उतरा है... 50 हजार से ज्यादा स्वीकृति पत्र मेरे पास ऑनलाइन आए हुए हैं जो अयोध्या के लिए श्रमदान करना चाहते हैं। 400 से ज्यादा स्थलों पर लोग सामूहिक तौर पर निकले हुए हैं। अयोध्या नगर में जन सामान्य से लेकर विशिष्ट वर्ग तक, सभी सड़कों पर हैं और अयोध्या को स्वच्छ करने का प्रयास कर रहे हैं... ये दुनिया में अपने आप में अद्भुत अभियान है... मैं पूरे महानगर का अभिनंदन करता हूं..."0
0
Report
इबोला के खतरों के बीच भारत समेत दुनिया अलर्ट, झारखंड तैयारियाँ तेज
Ranchi, Jharkhand:इबोला वायरस को लेकर पूरी दुनिया सतर्क है। अफ्रीकी देशों में इसके बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार भी अलर्ट मोड पर है। वहीं झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने भी एहतियाती तैयारियां तेज कर दी हैं। राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विदेशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संदिग्ध लक्षण वाले यात्रियों पर विशेष नजर रख रही है और जांच के बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। रांची सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि इबोला वायरस के शुरुआती लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द और अत्यधिक कमजोरी शामिल हैं। इसके बाद मरीज को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। गंभीर स्थिति में शरीर के विभिन्न हिस्सों से रक्तस्राव भी शुरू हो सकता है। डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस की तुलना में इबोला कहीं अधिक घातक माना जाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना से संक्रमित अधिकांश लोग स्वस्थ हो गए थे और मृत्यु दर अपेक्षाकृत कम थी, जबकि इबोला वायरस की मृत्यु दर कई प्रकोपों में 50 प्रतिशत या उससे अधिक दर्ज की गई है। यही वजह है कि इसे दुनिया के सबसे खतरनाक वायरसों में गिना जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि इबोला के लिए अभी तक कोई सार्वभौमिक और पूर्ण रूप से प्रभावी विशेष उपचार उपलब्ध नहीं है। हालांकि समय पर पहचान, आइसोलेशन और बेहतर चिकित्सकीय देखभाल से मरीजों की जान बचाई जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची सदर अस्पताल किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। बाइट: डॉ प्रभात कुमार (सिविल सर्जन रांची सदर अस्पताल)0
0
Report
Advertisement
शेर हादसे में एक कदम चूक गया, दुर्घटना की खबर
Noida, Uttar Pradesh:Lion accident Lion skip a step accidentally0
0
Report
नई पावरफुल टायर ने सड़क पर धमक मचाई: सुरक्षा और प्रदर्शन में क्रांति
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
गांव के बच्चों ने पहली बार ड्रोन देखा, उत्साह से चकित
Noida, Uttar Pradesh:village kids react to a drone for the first time0
0
Report
Advertisement
रोड और ट्रैफिक प्रबंधन अब नए स्तर पर
Noida, Uttar Pradesh:ROAD AND TRAFFIC MANAGEMENT ON NEXT LEVEL0
0
Report
बड़े पहाड़ काटकर सड़क बनाने की नई तकनीक देखें
Noida, Uttar Pradesh:After cutting through the large mountains the road is constructed in this manner0
0
Report
घर में चोरी की शरारत: जानकारी की पुष्टि जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
