452001
इंदौर- वन नेशन वन इलेक्शन देश की जरूरत किसी पार्टी का एजेंडा नहीं कहा भाजपा नेता प्रमोद कृष्ण ने
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद कृष्णन इंदौर पहुंचे उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर ने कहा कि यह समय की जरूरत है, उन्होंने कहा की यूनिफॉर्म सिविल कोड और पब्लिक कंट्रोल बिल यह सभी की जरूरत है उन्होंने कहा कि यह किसी पार्टी का एजेंडा नहीं है यह पूरे भारत का एजेंडा है और मुझे लगता है कि भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक फैसला जल्द लिया जाएगा।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतापगढ़ में रक्तदान के साथ नेत्र जांच शिविर में 10 मरीजों का उपचार जारी
Pratapgarh, Rajasthan:छोटीसादड़ी में जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित एक विशाल रक्त संग्रहण एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मानव कल्याण के इस अभियान को सफल बनाया। शिविर के दौरान 68 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, वहीं 107 लोगों की नेत्र जांच कर 10 मरीजों को आगे उपचार एवं ऑपरेशन के लिए उदयपुर रेफर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी यतींद्र पोरवाल रहे, जबकि अध्यक्षता अनिल कुमार बंबोरिया ने की। अति विशिष्ट अतिथि श्यामसुंदर अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि सुधीर वोरा, रेखा वोरा एवं रोड़ी बाई कुमावत उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। यतींद्र पोरवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं। विभिन्न वक्ताओं ने भी जनहित के कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। आयोजकों ने बताया कि आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर की टीम ने 36 यूनिट तथा जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ की टीम ने 32 यूनिट रक्त संग्रहित किया। इस प्रकार कुल 68 यूनिट रक्तदान दर्ज किया गया। वहीं पेसिफिक मेडिकल हॉस्पिटल, भीलों का बेदला की विशेषज्ञ टीम ने 107 लोगों की नेत्र जांच कर 10 मरीजों को ऑपरेशन के लिए उदयपुर भेजने की अनुशंसा की। समापन समारोह में पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बड़ोली एवं प्रांतीय वित्त सचिव सत्यनारायण चेचाणी ने रक्तदाताओं तथा चिकित्सा टीमों का सम्मान किया। आयोजन के तहत प्रातःकाल जमलावदा स्थित ग्वाल गोपाल गौशाला में गौसेवा गतिविधि भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही। संचालन छगनलाल उपाध्याय ने किया।0
0
Report
उदयपुर के उमरड़ा में साई तिरुपति विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह सम्पन्न
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के उमरड़ा स्थित साई तिरुपति विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया गया। मेवाड़ बेनक्वेट हॉल में आयोजित हुए दीक्षांत समारोह में पिम्स के करीब 125 एम.बी.बी.एस., 58 एम.डी.-एम.एस. छात्रों को डिग्री, 29 छात्रों को पी.एच.डी. की उपाधि और स्वर्ण पदक विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। समारोह की अध्यक्षता चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल ने की। कुलपति प्रो. डॉ. प्रशांत नाहर ने अपने स्वागत उद्बोधन देते हुए सन् 2016 मे स्थापित साई तिरुपति विश्वविद्यालय की विगत एक दशक की विकास यात्रा सभी संघटक कॉलेजों की उपलब्धियों, उनकी शैक्षणिक और अन्य आधारभूत सुविधाओं के आधुनिकीकरण, डिजिटलाईसेशन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स के समावेश, नवीन पाठ्यक्रमों, रिसर्च प्रोग्राम, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के तहत किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। साथ ही दक्षिणी राजस्थान के अग्रणी पिम्स हॉस्पिटल की उपलब्धियों तथा अत्याधुनिक उपचार सेवाओं का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। सी. ई. ओ. शीतल अग्रवाल ने सभी डिग्री और पदक प्राप्त करने वाले छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। एम. डी. नमन अग्रवाल ने भविष्य की योजनाओं के बारे मे प्रकाश डाला तथा पिम्स एवं यूनिवर्सिटी की सफलता के लिए इसके सभी चिकित्सक, फैकल्टी मेम्बर्स तथा स्टाफ के योगदान की सराहना की। समारोह के मुख्य अतिथि आरएनटी मेडिकल कॉलेज प्रिन्सिपल एंड कन्ट्रोलर डॉ. राहुल जैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे。0
0
Report
मोदी के 12 साल: विकास और जनकल्याण का स्वर्णिम दौर जारी
Begusarai, Bihar:एंकर सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बेगूसराय में भाजपा द्वारा मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता एवं मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को बेमिसाल बताते हुए इसे देश के विकास और जनकल्याण का स्वर्णिम दौर बताया। वहीं शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। आपको बताते चले कि बेगूसराय जिला अतिथि गृह में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा की अध्यक्षता में मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथिति के रूप में मौजूद भाजपा नेता एवं मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून को देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ने का काम किया है। "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र के साथ सरकार ने समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली और विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया है, उसे पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ता और देशवासी प्रतिबद्ध हैं। पत्रकारों द्वारा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग से जुड़े सवाल पर मंत्री ने कहा कि विपक्ष का काम इस्तीफा मांगना है। मामले की जांच चल रही है और संबंधित एजेंसियां इसकी तह तक जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में कथित टूट और नेताओं के पार्टी छोड़ने के सवाल पर अरुण शंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह स्थिति साबित करती है कि ममता बनर्जी की सरकार में उनके अपने लोग भी दबाव और भय के माहौल में थे। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे सत्ता की पकड़ कमजोर हो रही है, वैसे-वैसे पार्टी का संगठन भी बिखरता नजर आ रहा है। मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा जहां अपनी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में जुटी है, वहीं विपक्षी दल इन दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।0
0
Report
Advertisement
बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में मारपीट; नौ घायल, सात रेफर, सीएचसी पर उठा सवाल
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर), शनिवार। गहमर थाना क्षेत्र के मगरखाई गांव में बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद शनिवार को हिंसक झड़प में बदल गया। बारात के दौरान हुए विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट तथा पथराव हुआ। घटना में कुल नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सात घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मगरखाई गांव में एक बारात आई हुई थी। बारात में आयोजित नृत्य कार्यक्रम के दौरान दो युवकों के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। घायल युवक घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन शिकायत लेकर दूसरे पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर भी चलाए गए। अचानक हुए पथराव और मारपीट से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। घायलों में सुबोध कुमार (23) पुत्र श्रीकांत राम, नीतीश कुमार (18) पुत्र जयराम, जगनारायण राम (40) पुत्र बिहारी राम, सोनेलाल राम (40) पुत्र बनारसी राम, कृष्णा कुमार (25) पुत्र हरिनारायण राम, रामलाल राम (50) पुत्र सहतु राम, सूरज कुमार (25) पुत्र सोनेलाल राम, मनीष कुमार (26) पुत्र मनोज कुमार तथा अविनाश कुमार (26) पुत्र रामलाल राम शामिल हैं। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा। हालांकि पुलिस की सक्रियता से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। गहमर थाना निरीक्षक नंदकुमार तिवारी ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। दोनो पक्षों के तहरीर के आधार पर लगभग छह-छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल मारपीट में घायल लोगों के उपचार के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चिकित्सक अपने कक्ष में बैठकर केवल दवाएं लिखने और रेफर करने का कार्य कर रहे थे, जबकि घायलों की पट्टी, बैंडेज और टांके लगाने का कार्य चपरासी, वार्ड बॉय सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि गंभीर रूप से घायल मरीजों का समुचित उपचार नहीं किया गया और अधिकांश कार्य गैर-चिकित्सकीय कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दिया गया। इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। वही ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक प्रवीण कुमार मिश्रा से बात करने पर बताया कि वार्डव्याय बैंडेज पट्टी का कार्य कर सकते हैं वही चपरासी के बैंडेज पट्टी करने के सवाल पर नीरूत्तर हो गए और हकलाने लगे। मीडिया को घायल से बात करने पर पुलिस ने किया मना, हुई बहस इस दौरान गहमर थाने की पुलिस पीड़ितों से कवरेज के दौरान मीडिया कर्मियों द्वारा बात किए जाने को लेकर आपत्ति जताया गया है पुलिस द्वारा मीडिया कर्मी को घायल से कोई भी बात नहीं करने की बात की गई जिसको लेकर मीडिया कर्मी व पुलिस कर्मियों में भी तीखी बहस भी हुआ0
0
Report
लवकुश की दादी
Noida, Uttar Pradesh:लवकुश की दादी0
0
Report
बारिश से हाथरस सदर कोतवाली में जलभराव, मैस बन्द और कर्मी-फरियादी परेशान
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस की सदर कोतवाली एक बार फिर बारिश के पानी से घिर गई है। हल्की से मध्यम बारिश के बाद ही कोतवाली परिसर में भारी जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे यहां तैनात पुलिसकर्मियों और अपनी शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोतवाली परिसर में जगह-जगह पानी भर जाने के कारण लोगों का अंदर आना-जाना मुश्किल हो गया है। फरियादियों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, वहीं पुलिसकर्मी भी दैनिक कार्यों के दौरान असुविधा झेल रहे हैं। जलभराव के चलते कई बार कार्यालयी कार्य प्रभावित होते हैं और कर्मचारियों को आवश्यक दस्तावेजों तथा उपकरणों की सुरक्षा की चिंता बनी रहती है। सबसे बड़ी समस्या कोतवाली के मैस को लेकर सामने आती है। परिसर में पानी भर जाने पर मैस का संचालन प्रभावित हो जाता है और कई बार उसे बंद करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में पुलिसकर्मियों को भोजन की व्यवस्था बाहर से करनी पड़ती है, जिससे उन्हें अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लगातार ड्यूटी के बीच भोजन की समुचित व्यवस्था न होना उनके लिए बड़ी चुनौती बन जाती है। स्थानीय पुलिसकर्मियों का कहना है कि यह कोई नई समस्या नहीं है। बरसों से हर बारिश के मौसम में सदर कोतवाली जलभराव की चपेट में आ जाती है। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हर साल वही हालात दोहराते जाते हैं। सवाल यह है कि जब यह समस्या वर्षों से चली आ रही है और जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी पूरी जानकारी है, तो फिर अब तक इसका स्थायी समाधान क्यों नहीं किया गया? आखिर कब तक पुलिसकर्मी और आम नागरिक इस जलभराव की समस्या से जूझते रहेंगे। फिलहाल बारिश ने एक बार फिर सदर कोतवाली की बदहाल व्यवस्था और जल निकासी तंत्र की पोल खोलकर रख दी है।0
0
Report
Advertisement
आगरा में दिनदहाड़े मां-बेटे से लूट: बैग में 2 लाख नकद-जेवर फरार बदमाश
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग दिनदहाड़े मां-बेटे से लूट की वारदात को दिया अंजाम बाइक सवार दो बदमाशों ने की लूट बाइक सवारों ने महिला से झपट्टा मारकर लूटा बैग, बैग में रखे 2 लाख नगद, सोने के जेवर लेकर बाइक सवार फरार लूट की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस आगरा थाना अछनेरा के कुकथला चौकी क्षेत्र का मामला0
0
Report
दबंगों ने पड़ोसी महिला के साथ मारपीट-थराव, वीडियो वायरल, जांच जारी
Aligarh, Uttar Pradesh:दबंगों ने पड़ोसी महिला के साथ की मारपीट व पथराव पीड़िता हुई घायल पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल पुलिस जांच में जुटी जबरदस्ती दबंग पीड़िता के मकान के गाटर उठाकर ले जाने पर हुआ विवाद दुकान पर दूध लेने गई पीड़िता को परचूनी दुकान से खींचकर दबंगों ने पीटा घटना के समय पीड़िता घर पर अकेली थी मौका देखकर आरोपियों ने किया था हमला पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कई बार उक्त आरोपी कर चुके हैं हमला पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में दी तहरीर थाना क्वार्सी बईद नगर की घटना0
0
Report
पेपर लीक रोकने के लिए वायुसेना के विमानों से परीक्षा प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे
Jalaun, Uttar Pradesh:पेपर लीक की घटनाओं को रोकने को लेकर गन्ना विकास मंत्री संजय सिंह गंगवार का बयान, बोले संजय गंगवार पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अब वायुसेना के विमानों से भेजे जाएंगे परीक्षा प्रश्नपत्र, पेपर लीक के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि सरकार इस विषय को लेकर पूरी तरह गंभीर, भविष्य में परीक्षा प्रश्नपत्रों को सुरक्षित तरीके से पहुंचाने के लिए वायुसेना के विमानों का उपयोग किया जाएगा, जिस से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लीक की संभावना समाप्त हो सके, जालौन के उरई में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर योजनाओं का बखान करने पहुंचे थे मंत्री.0
0
Report
Advertisement
हवामहल विधायक आचार्य ने दीपू मीणा गिरफ्तारी विरोध में ब्रह्मपुरी थाने के सामने धरना दिया
Jaipur, Rajasthan:हवामहल विधायक आचार्य ने दीपू मीणा गिरफ्तारी विरोध में ब्रह्मपुरी थाने के सामने धरना दिया विधायक ने अपने विस के ब्रह्मपुरी थाने में दिया धरना अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिया धरना मकान विवाद मामले को लेकर किया था दीपू को गिरफ्तार पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर वहीं दीपू के खिलाफ दर्ज है कई मामले0
0
Report
रामगढ़ की अवैध कोयला खदान में जहरीली गैस से चार युवक मौत, प्रशासन पर सवाल
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ (झारखंड) के अरगड्डा क्षेत्र में एक अवैध कोयला खदान के भीतर जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी से चार नौजवानों की मौत हो गई। मृतकों में देव कुमार बेदिया (25), डब्ल्यू बेदिया (26), किशोर रवानी (26) और आशीष रजवार (29) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन मौके पर पहुंचे और सीसीएल अरगड्डा के माइंस रेस्क्यू टीम ने मजदूरों को बाहर निकाला, जिनकी अस्पताल में मौत की पुष्टि हुई। दूरस्थ क्षेत्र नव-निर्मित अवैध खदान के भीतर जहरीली गैस के रिसाव और दम घुटने से चारों मजदूरों की जान चली गई; कोयला निकालने गए दो मजदूर फंसे थे, जिन्हें बचाने या देखने गए अन्य दो भी अंशतः फंसे रहे। मृतकों में देव कुमार बेदिया (25) - छोटकी टोंगी, डब्ल्यू बेदिया (26) - छोटकी टोंगी, किशोर रवानी (26) - सिरका बुध बाजार और आशीष रजवार (29) - सिरका बुध बाजार के हैं। हादसे के बाद सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं—क्या इन अवैध खनन को बंद करने के लिए कदम उठाए जाते हैं? बाइट—उमेश रविदास (सीसीएल सुरक्षा इंचार्ज)0
0
Report
अلवर में शिवाजी पार्क बाजार में गोह घुसा, 15 मिनट में रेस्क्यू
Alwar, Rajasthan:अलवर: शिवाजी पार्क बाजार की दुकान में घुसा विशाल गोह, 15 मिनट में सुरक्षित रेस्क्यू अलवर के शिवाजी पार्क बाजार में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक साउंड की दुकान में करीब 2 फीट से भी बड़ा मॉनिटर लिजर्ड (गोह) घुस आया। अचानक दुकान में इस जीव को देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, यह गोह ‘खेम डीजे साउंड’ नामक दुकान में घुसा था। घटना के समय दुकान मालिक खेम सिंह मौजूद नहीं थे। पास ही दुकान चलाने वाले मनोज आहूजा ने बताया कि आसपास के लोगों की नजर जैसे ही इस जीव पर पड़ी, तुरंत वन्यजीव रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अलवर के वन्यजीव रेस्क्यूअर हर्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूझबูझ् और सावधानी के साथ मात्र 15 मिनट में गोह को सुरक्षित तरीके से काबू में कर लिया। इसके बाद उसे बैग में बंद कर जंगल में छोड़ने के लिए ले जाया गया। रेस्क्यू के बाद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। विशेषज्ञों के अनुसार, मॉनिटर लिजर्ड जहरीला नहीं होता है। हालांकि, किसी भी जंगली जीव से दूरी बनाए रखना ही सुरक्षित माना जाता है।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज, प्रशासन की सक्रियता बढ़ी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान फिर से तेज कर दिया है। इसी क्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ पाव्टा इलाके में भी निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए केबिन, ठेले और अस्थायी अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों और प्रभावित व्यक्तियों की ओर से विरोध भी देखने को मिला, लेकिन निगम अधिकारियों ने अभियान जारी रखा। जिन लोगों ने मौके पर अपने केबिन और सामान स्वयं हटा लिए, वे उन्हें अपने साथ ले गए, जबकि जो ढांचे मौके पर मौजूद रहे उन्हें निगम टीम जब्त कर अपने कब्जे में लेकर निगम परिसर भेज दिया। नगर निगम का कहना है कि सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि यातायात और आमजन को राहत मिल सके। हाल के दिनों में अदालत की सख्ती के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की गति बढ़ी है। हालांकि शहर में इस अभियान को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। कई नागरिकों का कहना है कि कार्रवाई सभी क्षेत्रों में समान रूप से नहीं दिखाई दे रही है। लोगों ने आरोप लगाए कि कुछ इलाकों में तत्काल कार्रवाई की जा रही है, जबकि अन्य क्षेत्रों में लंबे समय से मौजूद अतिक्रमण अब भी बने हुए हैं। विशेष रूप से रातानाडा और शास्त्री सर्किल जैसे क्षेत्रों का हवाला देते हुए चयनात्मक कार्रवाई के आरोप लगाए जा रहे हैं। अब नजर इस बात पर रहेगी कि नगर निगम का यह अभियान लगातार जारी रहता है या पहले की तरह कुछ दिनों की कार्रवाई के बाद फिर धीमा पड़ जाता है। फिलहाल शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासनिक सक्रियता बढ़ी हुई दिखाई दे रही है।0
0
Report
दौसा के दाऊजी मिल्क फैक्ट्री में मिलावट के आरोप पर छापेमारी
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा नोट खबर के साथ छापेमारी के दौरान के फाइल वीडियो भी अटैच है मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की छापेमारी 3 नवंबर 2025 को महवा में मिल्क फूड प्रोडेक्ट फैक्टी पर मारा था छापा मिलावटी प्रोडेक्ट तैयार करने की सूचना पर पहुंचे थे किरोड़ी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूध और बटर के लिए थे नमूने नमूनों को जांच के लिए भेजे गए थे मैसूर लैब में जहां से दूध और बटर की जांच रिपोर्ट आयी सब स्टैंडर्ड दस हजार लीटर दूध उसी समय कर दिया गया था नष्ट वही करीब तीन हजार किलो बटर अभी है सीज अब स्वास्थ्य विभाग बटर को नष्ट करने कर रहा तैयारी वहीं फैक्टी संचालक के खिलाफ एडीएम कोर्ट में किया जा रहा वाद दायर दौसा जिले के महवा में स्थित दाऊजी फूड मिल्क प्रोडक्ट फैक्ट्री पर कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने मिलावटी प्रोडक्ट तैयार होने की सूचना पर 3 नवंबर 2025 को मध्य रात्रि में छापेमारी की साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा फैक्ट्री में तैयार हो रहे हैं खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर अलवर लैब में भेजे गए जहां से सभी नमूने पास हो गए तो क्रॉस चेक के लिए दौसा स्वास्थ्य महकमे द्वारा मैसूर लैब में नमूनें भेजे गए जहां दूध और बटर के नमूने फेल हो गए जांच रिपोर्ट सब स्टैंडर्ड आई है जो खाने योग्य नहीं है अब विभाग फैक्ट्री संचालक के खिलाफ दौसा एडीएम कोर्ट में वाद दायर करने की तैयारी कर रहा है डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा की छापेमारी को लेकर सवाल खड़े करने वाले लोगों के लिए यह एक बड़ा तमाचा जहां किरोड़ी ने लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले के खिलाफ कार्रवाई कर बड़ा संदेश दिया है0
0
Report
शेरगढ़ में लोडिंग टैक्सी की चपेट में आकर 13 वर्षीय विक्रम की मौत
Jodhpur, Rajasthan:शेरगढ़ एक अनियंत्रित लोडिंग टैक्सी ने बस का इंतजार कर रहे सड़क के किनारे खड़े 13 वर्षीय बालक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बालक की दर्दनाक मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर को जावत सिंह नगर तेना निवासी 13 वर्षीय विक्रम पुत्र जसाराम मेघवाल तेना जाने के लिए हेमसिंह के फांटे बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था तभी शेरगढ़ की तरफ से एक लोडिंग टैक्सी के चालक ने तेज व लापरवाही से टेक्सी को चलाते हुए विक्रम को टक्कर मार दी। टक्कर से बालक उछलकर रोड पर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे तुरंत तेना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां प्राथमिक उपचार कर जोधपुर रेफर किया गया । सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल भूराराम मय जाप्ता मौके पर पहुंचे तथा घायल बच्चे को जोधपुर रेफर किया मगर बीच रास्ते में ही विक्रम ने दम तोड़ दिया । जिसका शव जोधपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।0
0
Report
Advertisement
