Back
Indore - देवी अहिल्याबाई की जयंती पर सीएम ने साझा की सुशासन की प्रेरणादायक बातें
Indore, Madhya Pradesh
लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में देवी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती के अवसर पर एक नाट्य मंचन आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। सीएम ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की सुशासन को कई बातें कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने न केवल मालवा में सुशासन स्थापित किया बल्कि उनकी दृष्टि ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को भी समृद्ध किया।
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Auraiya, Uttar Pradesh:
औरैया:सपा कार्यालय ककोर में संविधान मान स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से विशाल कार्यक्रम कर मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद उपस्थित रहे है, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने किया, पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद जी ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को खत्म करने का कार्य कर रही है अगर देश और प्रदेश में कोई पार्टी संविधान बचा सकती है तो वह केवल समाजवादी पार्टी है उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का कार्य करेगी।
2
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowJul 26, 2025 10:36:45Pali, Rajasthan:
पाली
संदीप राठौड़
@Palisandeep_
मारवाड़ जंक्शन बालिका विद्यालय के खस्ताहाल
पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन कस्बे का बालिका विद्यालय खस्ताहाल में है, बारिश में पानी टपकना एवं मलबा गिरना आम बात हो गई है जिसको लेकर पूर्व में भी विद्यालय प्रशासन द्वारा उच्च अधिकारियो को अवगत करा दिया गया है लेकिन समाधान नहीं हो पाया है
1
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowJul 26, 2025 10:36:38Kushinagar, Uttar Pradesh:
Slug - गलत इलाज की वजह से मरीज की मौत
एंकर/विओ- कुशीनगर के सरकारी अस्पताल में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया हैं जहां इंजेक्शन लगाने के बाद एक 45 वर्षीय नर्सिंग की मौत हो गई,मामला जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तर्कहां का है..... जहां 45 साल के नर्सिंग निषाद की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई..... मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर बाहर से दवा मांगने व गलत इलाज करने का आरोप लगाया है परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के 5 मिनट के बाद ही नर्सिंग की अस्पताल में ही तड़प तड़प कर मौत हो गई ..... घटना के बाद घंटे तक अस्पताल में हंगामा चला भारी पुलिस बल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया मृतक नर्सिंग इकलौता अपने परिवार में कमाने वाले थे जिनकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया..... वहीं वही इलाज कर रहे डॉक्टर सुशील ने बताया कि मरीज के अंदर खून की कमी थी खून चढ़ाने के लिए एडवाइस किया जा रहा था लेकिन परिजन ले जाने को तैयार नहीं थे जिस कारण उसकी मृत्यु हुई है वहीं अस्पताल परिसर में इस घटना के बाद मृतक की मां के साथ अस्पताल प्रशासन के द्वारा धक्का देकर भगाने का भी आरोप परिजनों ने लगाया है।
बाइट- डॉ सुशील,चिकित्सा प्रभारी
बाइट- मृतक के परिजन
1
Report
ASAMIT SONI
FollowJul 26, 2025 10:36:32Lalitpur, Uttar Pradesh:
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में महरौनी तहसील अंतर्गत जरया ग्राम के पास एक पेड़ पर आराम करते हुये करीब 13 फिट लंबा विशालकाय अजगर सांप को ग्रामीणों द्वारा देखा गया । जिसको देखकर ग्रामीणों में खौफ फैल गया , अजगर सांप की जानकारी पाकर मौके पर अजगर को देखने के लिये सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ लग गयी ।
जिस तरह से अजगर सांप पेड़ पर आराम की मुद्रा में बैठा हुआ था उससे अनुमान लगाया जा सकता था कि अजगर सांप शिकार के बाद आराम कर रहा है । ग्रामीणों ने विशालकाय अजगर सांप को गांव के पास देखकर इस आशंका में खौफ जताया कि कही यह गांव के बच्चों और पालतू जानवरों के लिये खतरा नहीं बन जाये । जिसको देखते हुये विशालकाय अजगर सांप की जानकारी वन विभाग को दी गयी ,जिस जानकारी को पाकर मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने विशालकाय अजगर को रेस्क्यू कर पकड़ा और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया । वन विभाग की टीम द्वारा अजगर को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली ।
2
Report
PDPAWAN DURGAM
FollowJul 26, 2025 10:36:22Bijapur, Chhattisgarh:
तरेम से इंटरस्टेट कॉरिडोर पामेड़ का टूटा सड़क संपर्क। जीडपल्ली के पास पुल बाढ़ में बहा गया, कीचड़ से सने हैं रास्ते, बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन को मिला सड़क बनाने का काम
बीजापुर- तरेम से पामेड़ होते तेलंगाना राज्य के चेरला को जोड़ने वाली लाइफलाइन टूटने से सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है। निर्माणाधीन सड़क में जगह जगह कीचड़ और गड्ढे हो गए हैं। जिसकी वजह से दुपहिया और चारपहिया वाहन कीचड़ में फंसने लगे हैं जिनको निकालने पोकलेन मशीन या जेसीबी मशीन लगाकर निकालना पड रहा है।
रूकरुककर हो रही बारिश के बाद जीडपल्ली कैम्प से 500 मीटर दूर बना अस्थायी पुल करीब 10 मीटर चौड़ी टूटकर बाढ़ में बह गई है। पामेड़ से होकर धर्मारम से जीडपल्ली के बीच बने पुल पर बनाया गया पुल बह जाने से 48 किलोमीटर सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया। कई गाँवो के ग्रामीणों को भी अब रोजमर्रा की दिक़्क़तें पेश आ रही हैं। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन को माओवादग्रस्त इस क्षेत्र में सड़क निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है। सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी कई सवाल अब उठने लगे हैं।
सड़क बनाने इस सड़क 7 सुरक्षाबलों के कैम्प स्थापित किए गए हैं। तरेम से लेकर पामेड़ तक चिन्नागेल्लूर, छुड़वाई, कोंडापल्ली, कवरगट्टा, जीडपल्ली -1, जीडपल्ली- 2, धर्मारम और पामेड़ में कैम्प स्थापित किए गए हैं। दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का कोर इलाका माना जाता है। सड़क मार्ग से संपर्क टूटने से आम लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
2
Report
MKMohammad Khan
FollowJul 26, 2025 10:36:17Bhilwara, Rajasthan:
LOCATION - BHILWARA
REPORT - DILSHAD KHAN
9784859773
भीलवाड़ा। शहर के कावाखेड़ा क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल का छत का प्लास्टर अचानक नीचे आ गिरा मौके पर स्कूली छात्रों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया अभिभावकों ने मौके पर शिक्षा विभाग को सूचना दी गई अधिकारियों ने मौके पर आकर मामले की जानकारी ली। झालावाड़ के हादसे के बाद शिक्षा विभाग पर कई सवाल खड़े होते नजर आ रहे हैं सरकारी विद्यालयों के बिल्डिंगों के हालात जर्जर बने हुवे हैं। अभिभावकों का कहना है कि यहां के अध्यापकों ने कई बार विभाग के अधिकारियों को सूचना दी मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई। प्लास्टर गिरने के समय बिल्डिंग के नीचे कोई छात्र खड़ा नहीं था बाकी बड़ा हादसा हो सकता था। भीलवाड़ा शहर में कई विद्यालय ऐसे जिनके हालत जस के तस बने हुवे हैं मगर अधिकारी मोन है।
1
Report
RRRaju Raj
FollowJul 26, 2025 10:32:56Delhi, Delhi:
*आगरा धर्मान्तरण मामला*
*आगरा पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा*
*2050 तक पूरे भारत मे इस्लाम फैलना इनका मकसद था*
*पाकिस्तान में बैठे लोग लड़कियों से संपर्क में थे*
*धर्मान्तरण के लिए लाई गई लकड़ियों की बात कश्मीर और पाकिस्तान के लोगो से कराई जाती थी*
*पाकिस्तान में बैठा हैंडलर कश्मीर की लड़कियों के साथ दोस्ती करवाता था*
*हिन्दू धर्म के प्रति जहरीली बातें बोली जाती थी, हिन्दू लड़कियों का ब्रेन वाश किया जाता था*
*धर्मान्तरण के लिए लाई गई लड़कियों को कश्मीर की लड़कियां पकिस्तान से चलने वाले ग्रुप में ऐड किया जाता था।*
*अब्दुल रहमान क्राउड फंडिंग करता था, क्रिप्टो के साथ डॉलर में भी पैसों का लेनदेन किया जाता था*
*गिरफ्तार आरोपियों में से 3 डार्क वेब की जानकारी रखते है*
*डार्क वेब में ज़रिए लोगो से बात की जाती थी*
*प्रतिबंधित एप सिग्नल के ज़रिए आपस मे बात की जाती थी*
*हिन्दू लड़कियों और लड़कों से जुड़ने के लिए ऑनलाइन गेम का सहारा लिया जाता था*
*लूडो जैसी गेम खेल कर लड़कियों और लड़कों से जुड़ते थे*
0
Report
NZNaveen Zee
FollowJul 26, 2025 10:31:16Rewari, Haryana:
रेवाड़ी में 2 दोस्तों ने किया सुसाइड......
दोनों ने अपने- अपने घर लगाई फांसी.....
एक के मां-पिता की हो चुकी मौत, 2 बहनों का अकेला भाई था......
एंकर - रेवाड़ी जिले में 2 दोस्तों ने एक ही समय पर अपने-अपने घर में फांसी लगा ली। फांसी लगाने वाले दोनों युवक शराब के नशे के आदी थी। पुलिस ने दोनों को फंदे से उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल भिजवाया है।
विओ - गुड़ियानी गांव निवासी अमन और सागर दोनों गहरे दोस्त थे। दोनों बेरोजगार थे, और काफी समय से दोनों एक साथ ही रहते थे। दोनों ने 25 जुलाई को एक साथ अपने-अपने घर पर फांसी लगा ली। दोनों के घर में 100 गज की दूरी है। परिजनों ने 26 जुलाई को सुबह देखा तो पुलिस को सूचित किया। दोनों युवक अक्सर शराब के नशे में घूमते रहते थे।
फांसी लगाने वाले युवक अमन के माता-पिता की मौत हो चुकी। दो बहनों हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। दोनों बहनों की शादी के बाद घर पर अकेला ही रहता था। उसके पास दोस्त सागर आ जाता था। सागर के भी पिता की मौत हो चुकी है। अब वह मां और छोटे भाई के साथ रहता था।
बाइट - सरपंच
0
Report
JSJitendra Soni
FollowJul 26, 2025 10:31:06Jalaun, Uttar Pradesh:
स्लग- राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, फैकल्टी पर लगाए गंभीर आरोप
रिपोर्ट-जितेन्द्र सोनी
प्लेस-जालौन यूपी
डेट-26-07-2025
एंकर
जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग छात्रों ने शनिवार को बड़ा हंगामा किया। छात्रों ने नर्सिंग फैकल्टी और मेडिकल प्रशासन पर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए। छात्रों का आरोप है कि फैकल्टी सदस्य परीक्षा में बैठने के लिए 20 हजार रुपये तक की रिश्वत मांगते हैं, छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की जाती है और शिकायत करने वालों को धमकाया जाता है। इतना ही नहीं, फैकल्टी की प्रताड़ना से तंग आकर एक छात्र ने आत्महत्या का प्रयास भी किया, जिसके बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा।
नर्सिंग छात्रों ने कालेज प्रशासन के सामने जमकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। छात्रों ने बताया कि उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
छात्रों का कहना है कि फैकल्टी सदस्य परीक्षा में बैठने के लिए 20 हजार रुपये तक की रिश्वत मांगते हैं। जो छात्र रिश्वत नहीं दे पाते, उन्हें परीक्षा से रोक दिया जाता है। कई छात्राओं ने बताया कि फैकल्टी मेंबर्स द्वारा उन्हें परेशान किया जाता है और जब वे इसकी शिकायत करती हैं, तो उन्हें नंबर काटने और एकेडमिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जाती है। एक छात्र ने फैकल्टी द्वारा की जा रही लगातार प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। छात्रों का आरोप है कि उन्होंने कई बार कालेज प्रशासन को शिकायतें सौंपी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इन आरोपों के बाद नर्सिंग छात्रों ने कालेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कालेज प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन और तेज कर देंगे।
वहीं, (मेडिकल छात्र) नितीश का कहना है कि हमें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। फैकल्टी वाले पैसे लेते हैं, और अगर हम शिकायत करते हैं, तो हमें धमकाया जाता है। हमारी आवाज सुननी होगी। छात्रा काजल त्रिपाठी ने बताया कि हम छात्राओं को सुरक्षित माहौल चाहिए। फैकल्टी मेंबर्स द्वारा छेड़छाड़ की शिकायतों को दबाया जाता है। हम डर के साथ नहीं पढ़ सकते। छात्रा खुशी ने बताया कि हमने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब हम चुप नहीं बैठेंगे।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि छात्रों की शिकायतों की जांच की जाएगी। अगर किसी फैकल्टी मेंबर पर गलत व्यवहार का आरोप सिद्ध होता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाइट:- नितीश--मेडिकल छात्र
बाइट:- काजल त्रिपाठी--मेडिकल छात्रा
बाइट:- खुशी-- मेडिकल छात्रा
0
Report
LCLAXMI CHAND NAGAR
FollowJul 26, 2025 10:30:26Baran, Rajasthan:
एंकर_इंट्रो। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय राजपुर में शिक्षा व्यवस्था गंभीर चुनौती से जूझ रही है। विद्यालय में कक्षा 1 से 12वीं तक लगभग 400 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन संसाधनों का अभाव और भवन की जर्जर स्थिति शिक्षण कार्य में बड़ी बाधा बनकर उभर रही है। विद्यालय में 22 शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं, जिनमें से केवल 11 शिक्षक कार्यरत हैं और 11 पद रिक्त पड़े हुए हैं। इससे न सिर्फ शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में भी कठिनाई हो रही है।
विद्यालय भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर है। बरसों पुरानी इमारत में कई जगहों पर दरारें आ चुकी हैं, जिससे कक्षाएं संचालित करना जोखिम भरा हो गया है। झालावाड़ क्षेत्र में हाल ही में हुए स्कूल हादसे के बाद राजपुर के छात्रों और उनके अभिभावकों में भी भय और चिंता का माहौल बन गया है। विशेष बात यह है कि कस्बे में स्थित प्राइमरी स्कूल की एक नई और मजबूत बिल्डिंग अच्छी हालत में मौजूद है, जिसमें पूर्व में प्राथमिक कक्षाएं संचालित होती थीं। लेकिन विगत पांच वर्षों से वह भवन खाली पड़ा है, और प्राथमिक विद्यालय को दूसरे भवन में शिफ्ट कर दिया गया था। स्थानीय लोगों और अभिभावकों की मांग है कि राजकीय विद्यालय को अस्थायी रूप से उसी सुरक्षित प्राइमरी स्कूल की इमारत में स्थानांतरित किया जाए, जिससे किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
0
Report
ADAnup Das
FollowJul 26, 2025 10:22:18Krishnanagar, West Bengal:
নদীয়া অনুপ কুমার দাস
নদিয়ার বিজয়নগর ঝুলতলা এলাকা থেকে এক ব্যক্তিকে গ্রেপ্তার করা হয় যার নাম রাজু দফাদার তার কাছ থেকে একটা সেভেন এমএম পিস্তল ও দুই রাউন্ড গুলি পাওয়া যায়, গোপন সূত্রে খবর ছিল পুলিশের কাছে, নদিয়ার পলাশীপাড়া থানার তরফ থেকে সাত দিনের পিসি চেয়ে আজ তেহট্ট মহকুমা আদালতে তোলা হয়েছে,পিসি নিয়ে পুলিশ তদন্ত করবে কি কারণে সে ওখানে ঘোরাঘুরি করছিল,আর কি উদ্যেশে সে অস্ত্র নিয়ে ওখানে ছিল,অস্ত্র কোথায় পেলো সব তত্ব জোগাড় করবে।
বাইট পলাসিপাড়া থানার ওসি।
ছবি বাইট 2সি তে 260725ZG_NAD_ARREST নামে 1 ফাইল
1
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJul 26, 2025 10:22:05Jodhpur, Rajasthan:
खबरा गांव री
जोधपुर ओसियां
चातुर्मास महोत्सव को लेकर
शिव गोरक्ष दिनानाथ जी का धूणा नेवरा गांव मेँ शुरू हुईं राम कथा समाजसेवी लिखमाराम पप्पू राम ने बताया कि राम मनोहर दास शास्त्री कर रहे है कथा का वाचन,राम कथा को लेकर खारड़ा मेवासा,नेवरा रोड, खुड़ियाला,थोब सहित आसपास के पहुंच रहे हैं महिला पुरुष भक्त गण।
2
Report
HGHarish Gupta
FollowJul 26, 2025 10:21:41Chhatarpur, Madhya Pradesh:
ब्रेकिंग न्यूज
छतरपुर।
बंधक बनाकर किसान के साथ दबंगों ने की बेरहमी से मारपीट,
दबंगो पर कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने एसपी ऑफिस में किया हंगामा,
पीड़ित सीता राम कुशवाहा का आरोप , दबंगों के द्वारा उसकी जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है,
पीड़ित ने विरोध किया तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की है,
पीडि़त न्याय की मांग करते हुए परिवार के साथ एसपी ऑफिस पहुंचा,
एसपी ऑफिस में दबंगों पर कार्रवाई करने की मांग की है,
वही सीएसपी ने कहा कि इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और अब पूरी मामले की जांच की जा रही है,
मामला नौगांव थाना क्षेत्र की मऊसानिया का है ।
बाइट-सीता राम कुशवाहा, पीड़ित
बाइट-अरुण कुमार सोनी,सीएसपी
2
Report
PSParmeshwar Singh
FollowJul 26, 2025 10:21:25Sheopur, Madhya Pradesh:
एंकर.... श्योपुर मे सरकारी सिस्टम के जिम्मेदार अधिकारीयों की लापरवाही जिन्दा लोगो के साथ मुर्दे भी झेलने को मजबूर है... श्योपुर मे मरने बाले लोगो की अंतिम सफऱ की यात्रा मुश्किलों भरी दिखी है...विजयपुर के सहसराम ग्राम पंचायत मे शमशान घाट जाने बाले रास्ते खतरों और मुश्किलों भरे हो रहे है और सहसराम गाँव मे मरने बाले लोगो की शव यात्रा चार कांधो पर पानी मे आधे डूब कर खतरों के साथ ग्रामीण शमशान घाट तक लेकर पहुंच रहे है... सहसरम गाँव मे एक महिला की मौत के बाद ग्रामीण उनके अंतिम संस्कार के लिए उनकी शव यात्रा को बमुशिकल गाँव के शमशान घाट तक ले जाते हुए दिखे... शमशान घाट जाने बाला रास्ता पानी मे डूबने के कारण ग्रामीणों के कांधो पर रखी अर्थी काफी जद्दोजहद के बाद अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट एक ले जाई जा सकी..... आधे पानी मे डूबे हुए लोग कांधो पर महिला की अर्थी लेकर शमशान पहुचे और उनका अंतिम संस्कार कर सके... ऐसे मे सहसरम के ग्रामीणों ने इस लापरवाही के लिए पंचायत के सरपंच और सचिव को जिम्मेदार बताते हुए विकास के नाम पर करोडो रुपए का भ्रष्टाचार करने की बात कही की आज उनके गांव मे मुर्दो को भी पंचायत के करताधार्ताओ के भ्रष्टाचार की कीमत चुकानी चुकानी पड़ रही है....ऐसे मे इन तस्वीरों जिला प्रशासन के उन जबाब देह अफसरों की भी पोल खोल दी है जिन पर गाँव के विकास की बड़ी जिम्मेदारी है.... सहसराम गाँव मे मरने बालो की अंतिम सफऱ की विदाई भी खतरों और मुश्किलों भरी होने को मजबूर बनी हुई है....ये कहना कोई अतिश्योक्ति भरा नहीं है की श्योपुर मे सरकारी सिस्टम के जिम्मेदार और जबाबदार अफसरों की लापरवाही का खामियाजा मुर्दो को भी उठाना पड़ रहा है...
बाइट1-मनोज धाकड़ ग्रामीण
1
Report
DSDevendra Singh
FollowJul 26, 2025 10:21:13Bharatpur, Rajasthan:
एंकर--पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर आज जब भरतपुर जिले के सेवर ब्लॉक में स्वच्छता से जुड़े कामों को चैक करने पहुंचे तो स्वच्छ भारत अभियान की पोल खुलकर सामने आ गई । मंत्री दिलावर को ग्रामीण महिलाओ ने बताया कि ना तो नालों की सफाई होती है और ना ही गांव की,यही नही कचरा लेने के लिये भी कोई गाड़ी नहीं आती है। मंत्री को ग्रामीणों ने कहा कि सरपंच सफाई के पैसे का दुरुपयोग कर रहे है। मंत्री दिलावर ने आज सेवर ब्लॉक के
मोरोली ,जघीना और सहनावली गांव का गाड़ियों से घूमकर दौरा किया तो सेवर ब्लॉक में विकास अधिकारी विनय मित्र की लापरवाही की पोल खुल गई। इस पर मंत्री दिलावर ने सेवर विकास अधिकारी विनय मित्र की जमकर क्लास लगाई। मंत्री दिलावर बोले ग्राम पंचायतोमें हो नियमित सफाई,अन्यथा अपने घर का रास्ता ढूंढ लो,दिलावर बोले मेरा भाई भी है सरपंच ,लेकिन काम नहीं करता तो उसको भी नहीं छोड़ता हूँ,घर आता है भाई तो लड्डू खिलाता हूँ,पद पर रहकर करना होगा काम,मंत्री दिलावर ने जघीना गांव में आयोजित कार्यक्रम में सेवर प्रधान दीपा सोगरवाल को भी नसीहत दे डाली और कहा कि गांव में नियमित सफाई हो और डोर टू डोर हो कचरा कलेक्शन भी हो।,सरकार हर ग्राम पंचायत को दे रही है मिनिमम एक लाख रुपये,जो जैसा काम करेगा उसे वैसा ही बजट मिलेगा...मंत्री ने बाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भरतपुर जिले के हालात बहुत खराब है यथोचित कार्रवाई करेंगे और लापरवाह अफसरो पर गाज गिरेगी। इससे पहले मंत्री दिलावर का गांव जघीना में बड़ी माला ,साफा और गदा भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया।
बाईट--मदन दिलावर पंचायतीराज मंत्री ।
फीड टीवीयू 80 सर्वर 32 नोयडा।
2
Report