icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
452001
Lalit SharmaLalit SharmaFollow27 Sept 2024, 06:49 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उमरिया के गिठौरी में 14 घंटे के धरने के बाद कार्रवाई का भरोसा

Umaria, Madhya Pradesh:वीओ -01 उमरिया जिले पाली थाना का घेराव कर रहे आदिवासी ग्रामीणो ने 14 घंटे के प्रदर्शन के बाद कार्यवाही की सहमति मिलने के धरना समाप्त कर दिया है, शनिवार की सुबह 11 बजे से ग्राम गिठौरी के सैकड़ों ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि कोयला खनन कम्पनी बजरंग पावर एंड इस्पात कंपनी के अधिकारियों के द्वारा ग्रामीण महिलाओ के साथ की गई बदसलुकी मारपीट के विरुद्ध FIR की मांग को लेकर थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे थे, आरोप है कोयला खनन कंपनी ग्राम गिठौरी में ग्रामीणो के हटाने के लिए अनर्गल दवाव बना रही है ग्रामीणो के साथ आये दिन मारपीट धमकी और गालीगलौज कर भय का माहौल बनाया जा रहा है, ताकि ग्रामीण गांव खाली कर दें, कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर पाली थाना पुलिस ने बिना जाँच के ही दर्जन भर आदिवासियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली लेकिन जब ग्रामीण आदिवासी अपनी शिकायत लेकर महिलाओं बच्चों के साथ थाना पंहुचे तो पुलिस ने शिकायत सुनने से इंकार कर दिया जिससे नाराज ग्रामीण थाना के सामने ही धरने पर बैठ गये शाम तक पुलिस के आला अधिकारी ग्रामीणो को समझाइश देते रहे लेकिन वे नहीं माने अंततः रात्रि 11 बजे कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद अपर कलेक्टर पाली थाना पंहुचे और ग्रामीणो से बातचीत की उचित कार्यवाही का भरोसा दिया तब जाकर 14 घंटे बाद ग्रामीण आदिवासियों ने धरना समाप्त किया। बाइट -01 PK सेनगुप्ता (अपर कलेक्टर उमरिया)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

थार के जैसलमेर में गोडावण का पहला कैप्टिव-ब्रेडिंग से वाइल्ड रिलीज: ऐतिहासिक क्षण

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में गोडावण संरक्षण की दिशा में रविवार को ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। सम, डेजर्ट नेशनल पार्क की सूदासरी रेंज में पहली बार कैप्टिव ब्रीडिंग से तैयार किए गए दो गोडावणों को प्राकृतिक पर्यावास में फ्री रिलीज किया गया। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में दोनों गोडावणों ने प्राकृतिक वातावरण में आजादी की उड़ान भरी। इस दौरान वन राज्य मंत्री संजय शर्मा, डीजी फॉरेस्ट संतोष तिवारी समेत वन विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह गोडावण संरक्षण अभियान के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि ब्रीडिंग सेंटर में पले गोडावणों को पहली बार नियंत्रित वातावरण से निकालकर सीधे उनके प्राकृतिक पर्यावास में छोड़ा गया है। दोनों गोडावणों को GPS टैग लगाया गया है। इसके माध्यम से WII के वैज्ञानिक 24 घंटे उनकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। उनकी उड़ान, भोजन की तलाश, मूवमेंट, सुरक्षित ठिकानों और प्राकृतिक व्यवहार की लगातार निगरानी की जाएगी। रिलीज से पहले दोनों गोडावणों को करीब 2 से 3 महीने तक री-वाइल्डिंग टनल में प्राकृतिक जीवन के लिए तैयार किया गया। इस दौरान उन्हें खुले वातावरण में उड़ान भरने, स्वयं भोजन तलाशने और प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुरूप व्यवहार करने का अभ्यास कराया गया। स्वास्थ्य और व्यवहार की जांच में पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने के बाद दोनों गोडावणों को वाइल्ड में रिलीज करने का निर्णय लिया गया। रिलीज के बाद गोडावणों की सुरक्षा पर भी विशेष फोकस रहेगा। GPS के जरिए उनकी लोकेशन और मूवमेंट की निगरानी के साथ हाईटेंशन बिजली तारों वाले क्षेत्रों से उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही शिकारियों से संभावित खतरे और अन्य जोखिमों की भी मॉनिटरिंग की जाएगी। वैज्ञानिकों द्वारा जुटाए जाने वाले आंकड़े भविष्य में अन्य कैप्टिव-ब्रेड गोडावणों को वाइल्ड में रिलीज करने की रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। दरअसल, गोडावण संरक्षण के क्षेत्र में WII और वन विभाग पिछले करीब एक दशक से लगातार काम कर रहे हैं। कैप्टिव ब्रीडिंग, वैज्ञानिक निगरानी और री-वाइल्डिंग की दिशा में किए गए लंबे प्रयासों के बाद अब पहली बार ब्रीडिंग सेंटर में तैयार गोडावणों को प्राकृतिक पर्यावास में छोड़ने की उपलब्धि हासिल हुई है। सूदासरी में हुई यह रिलीज थार के इस संकटग्रस्त राज्य पक्षी को बचाने की मुहिम में एक नए और महत्वपूर्ण चरण की शुरुआत मानी जा रही है。
0
0
Report

जयपुर में PM-E इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग समस्या से बस सेवाएं प्रभावित

Jaipur, Rajasthan:जयपुर जयपुर में JCTSL की PM-E इलेक्ट्रिक बसों का संचालन आज भी प्रभावित रहने की संभावना है। बगराना आगार में चार्जिंग स्टेशन पर बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसें चार्ज नहीं हो सकीं। इसके चलते कल दोपहर बाद बगराना आगार से संचालित 44 PM-E बसों में से महज 2 बसें ही सड़कों पर दौड़ सकीं। चार्जिंग की समस्या का असर आज भी शहर के कई रूटों पर देखने को मिल सकता है। रूट नंबर 3, 1A, 4A, 32 और AC-6 समेत करीब 6 रूटों पर बस सेवा प्रभावित रहने की संभावना है। बसों का संचालन कम होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं टोडी डिपो में करीब एक साल बाद भी चार्जिंग स्टेशन शुरू नहीं होना भी एक बड़ा मुद्दा है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए पर्याप्त चार्जिंग व्यवस्था नहीं होने से JCTSL के सामने संचालन को लेकर चुनौती बनी हुई है। ऐसे में चार्जिंग व्यवस्था जल्द दुरुस्त नहीं होने पर PM-E बस सेवा प्रभावित रहने का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है।
0
0
Report
Advertisement

PMCH में NICU-PICU व्यवस्था: नवजात के लिए 58 NICU और 20 PICU बेड

Patna, Bihar:पीएमसीएच में नवजात और गंभीर बच्चों के इलाज की सुविधा बढ़ाई जाएगी, अक्टूबर के पहले सप्ताह से नीकू-पीकू की नई व्यवस्था शुरू होने की तैयारी है। गंभीर नवजातों के लिए नीकू की क्षमता 38 से बढ़ाकर 58 बेड की जाएगी जबकि 58 बेड का नया नीकू वार्ड तैयार किया गया है। वहीं गंभीर बच्चों के इलाज के लिए 20 बेड का अलग पीकू वार्ड संचालित होगा। यहां वेंटिलेटर समेत जरूरी उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी, समय से पहले जन्मे और कम वजन वाले नवजातों को भी इसका लाभ मिलेगा। बेड की संख्या बढ़ने से गंभीर मरीजों को भर्ती कराने में होने वाली परेशानी कम होने की उम्मीद है
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top