452001
इंदौर क्राइम ब्रांच को मिली सफलता, वाहन कटिंग कर बेचने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चार पहिया वाहन काटने वाली गैंग के दो हजार के इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी राजगढ़, देवास, और धार जिलों से फरार थे। मुख्य आरोपी मोहम्मद शकील ने ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारी आजम अली उर्फ अज्जू के साथ मिलकर वाहन काटने की बात कबूल की है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर ग्रामीण में स्कॉर्पियो चोरी का खुलासा, बरामद वाहन, आरोपी अभी फरार
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण) - जयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन मे कार्रवाई शाहपुरा पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी का किया खुलासा, चोरी की गई स्कॉर्पियो गाड़ी हुई बरामद, सुनसान इलाके से लावारिश हालत में खड़ी स्कॉर्पियो बरामद, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, शाहपुरा के विनायक कॉलोनी से चोरी हुई थी स्कॉर्पियो गाड़ी, शाहपुरा SHO रिया चौधरी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई. bाइट jayarām मीणा, ASI शाहपुरा. पुलिस ने बाड़मेर जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र के एक सुनसान इलाके से लावारिश हालत में खड़ी स्कॉर्पियो को बरामद किया. जानकारी के अनुसार शाहपुरा की विनायक कॉलोनी निवासी आशीष शर्मा की स्कॉर्पियो कुछ दिन पूर्व चोरी हो गई थी. पीड़ित ने शाहपुरा थाने में मामला दर्ज कराया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए शाहपुरा थानाप्रभारी रिया चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की सहायता से जांच आगे बढ़ाई. लगातार प्रयासों के बाद पुलिस चोरी की गई स्कॉर्पियो तक पहुंचने में सफल रही. हालांकि वाहन चोरी करने वाले आरोपी अभी फरार हैं, लेकिन पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है.0
0
Report
इंदौर में 13 वर्षीय बालिका की शादी 42 वर्षीय से, 13 लोगों पर एफआईआर
Indore, Madhya Pradesh:13 वर्षीय नाबालिक बेटी का विवाह 42 वर्षीय व्यक्ति के साथ इंदौर जिले के राऊ रंगवासा क्षेत्र में हो गया। परिवार ने चार सदस्यों के विरुद्ध थाना राऊ में दादा दादी सहित 13 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। महेंद्र पाठक प्रभारी बाल विकास उड़न दस्ता ने बताया कि इंदौर कलेक्टर के निर्देश पर बाल विवाह मुक्त करने के लिए प्रयास जारी हैं और बहू के बदले बेटी का विवाह करने जैसी परंपरा अभी ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिलती है। बीते दिनो राऊ थाना क्षेत्र के रंगवासा गाँव में अक्षय तृतीया के समय सूचना मिली कि 13 साल की बालिका का 42 वर्षीय व्यक्ति के साथ विवाह किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास अधिकारी की टीम मौके पर पहुंची और समझाइश दी, लेकिन परिवार ने 26 अप्रैल को उज्जैन चिंतामन गणेश मंदिर में चोरी-छुपके शादी कर ली। बालिका के पिता नहीं हैं और मां दूसरी शादी कर धार में रहती है, बालिका अपने दादा-दादी के साथ रहती है। बड़े भाई की शादी दया खेड़ा सांवेर में होनी थी लेकिन परिवार की शर्त थी कि अगर दुल्हन के बड़े भाई को उनकी बेटी मिले तो वही शादी करेंगे। दादा ने 13 साल की पोती की शादी 42 साल के दुल्हन के बड़े भाई के साथ तय कर दी। अधिकारी मौके पर पहुंची, समझाइश दी और बालिका क्षेत्र की आंगनवाड़ी में उपस्थित दर्ज कर रही थी। दादा ने एक फर्जी अंकसूची दी ताकि वे भ्रम पैदा कर सकें; परदेसी पुरा के स्कूल की बताई गई थी पर वह वहां पढ़ी ही नहीं थी; होशंगाबाद के अंकसूची में उम्र 13 दिख रही थी और परदेसी पुरा स्कूल की अंकों में 18 दिख रही थी। स्कूल खोज में असफलता हुई; होशंगाबाद की अंकसूची के अनुसार बालिका 13 वर्ष की उम्र दिख रही थी। इस मामले में परिवार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है: दादा, दादी, मौसा, फूफा, भाई, 42 वर्षीय व्यक्ति सहित 13 लोग।0
0
Report
धौलपुर में मिलावट के खिलाफ बड़ा एक्शन: 325 किलो दूषित मावा-पनीर नष्ट
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। जिले में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग समय-समय पर कार्रवाई करता रहता है। विभागीय प्रक्रिया के तहत संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जाते हैं और जांच के लिए लैब भेजे जाते हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में विभाग द्वारा पूर्व में भी दूषित मावा, पनीर आदि मिलने पर उसे नष्ट कराया गया है। जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मौके पर ही गड्ढा खोदकर दूषित माल को दबाकर नष्ट किया जाता है, ताकि वह दोबारा बाजार में न आ सके。 14 अप्रैल को हुई थी - बसेड़ी में 14 अप्रैल को "शुद्ध आहार, मिलावट पर वार" अभियान के तहत टीम ने बसेड़ी के चोरपुरा मामुद्दीन में पारस मिल्क फूड पर छापा मारा था 225 किलो पनीर और 100 किलो मावा, कुल 325 किलो प्रथम दृष्टया संदिग्ध लगने पर मौके पर ही नष्ट कराया गया। जिसको लेकर गड्ढा खुदवाया और उसे गड्ढे में डालकर ऊपर से मिट्टी डालकर नष्ट कराया करीब 6-7 माह पूर्व हुई थी राजाखेड़ा, डिघी से आ रहे वाहन पर कारवाई करीब 6-7 महीने पहले धौलपुर के राजाखेड़ा में खाद्य सुरक्षा टीम को सूचना मिली थी। टीम ने डिघी गांव से आ रहे एक वाहन का पीछा किया। गाड़ी से 250 किलोग्राम दूषित और बदबूदार मावा पकड़ा गया। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब में जांच के बाद खाद्य पाए जाने पर इसे सागर पाड़ा डंपिंग यार्ड में गड्डा खुदवाकर नष्ट कर दिया गया था。 करीब 6-7 माह पूर्व ही राजाखेड़ा, जारह गांव में वो भी करीब 6-7 महीने पहले की ही घटना है। जारह गांव में मिलावटी मावा बनाने की सूचना मिली थी। कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और SP विकास सांगवान के निर्देशन में राजाखेड़ा थाना पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की थी। दो व्यक्ति अपने घर के पीछे बॉयलर पर मावा बना रहे थे। दूध की क्रीम में रिफाइंड ऑयल और सोप स्टोन पाउडर, जो हेयर ड्रेसिंग में उपयोग होता है, मिलाया जा रहा था। रामलखन से 6 कट्टे सोप स्टोन पाउडर, 6 पीपे रिफाइंड ऑयल और दूध की क्रीम का घी जब्त हुआ था। सोनू सिंह से 8 कट्टे सोप स्टोन पाउडर, 6 पीपे रिफाइंड ऑयल और 3 कट्टे अमूल पाउडर के साथ भारी मात्रा में मिलावटी मावा मिला था। कुल 5 क्विंटल मिलावटी मावा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया था। राजाखेड़ा थानाधिकारी रामकिशन यादव ने तब बताया था कि ये मावा मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक था। इसके और भी पूर्व में कारवाई खाद्य विभाग के द्वारा की गई जिसमें दूषित खाद्य सामग्री को गद्दा खुद कर उसे पर मिट्टी डालकर नष्ट कराया इसके अलावा बेसन आटा तेल मसाला आदि के भी सैंपल जांच के लिए भेजे थे0
0
Report
Advertisement
109 पेटी में 13074 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद, तीन लोग गिरफ्तार
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर 109 पेटी में रखा 13074 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद, कटरा कोतवाली क्षेत्र के ककरहवा स्थित एसएस मेडिकल एजेंसी से बरामद हुआ, ग्राहक बनकर पहुंचे नारकोटिक्स टीम को मिली सफलता। तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी, एक गिरफ्तार, मौके से कार, बाइक और आईफोन भी हुआ बरामद।0
0
Report
सीबीआई ने राज सिंह को रिहा किया: सच की जीत, मां ने कहा बेगुनाह है बेटा
Ballia, Uttar Pradesh:सुवेन्दु अधिकारी के हत्या के मामले में गिरफ्तार राज सिंह हुए रिहा, राज ने कहा मैं बेगुनाह था, माँ ने कहा सच की हुई जीत बलिया के रहने वाले राज सिंह को सीबीआई ने रिहा कर दिया। दरसअल 9 मई को अयोध्या में सीबीआई और एसटीएफ ने राज को गिरफ्तार कर लिया था। रिहाई के बाद घर पहुंचे राज सिंह ने कहा कि गिरफ्तारी से वह स्तंभ थे लेकिन उन्होंने शुरू से ही जांच टीम से कहा कि उनका इस घटना से कोई वास्ता नहीं है। वही बताया कि जांच के दौरान दबाव जरूर बनाया लेकिन मैंने कभी भी सच का साथ नहीं छोड़ा। राज सिंह ने कहा की सच की जीत होती है और यही वजह रही कि सीबीआई ने माना कि मैं बेगुनाह हूं और मेरा इस हत्याकांड से कोई लेना देना नहीं है। राज सिंह ने कहा कि मैं एक पोलिटिकल व्यक्ति हूं और इस गिरफ्तारी की वजह से सामाजिक तौर पर मुझे छति हुई है। वही राज की गिरफ्तारी के वाद से ही उनकी माँ लगातार अपने बेटे को बेगुनाह बताती रही है। इस दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी राज की बेगुनाही को बयां कर रहे थे। बेटे की घर वापसी से माँ बेहद खुश हैं उनका कहना है किसी भी माँ के लिए उसके बेटे का बेगुनाह साबित होना सबसे बड़ी खुशी होती है0
0
Report
रतलाम में घर के कार्यक्रम के दौरान चोरी, सूरज गिरफ्तार, लगभग 12 लाख बरामद
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। आमतौर पर चोर सूने मकानों को निशाना बनाते हैं, लेकिन इस बार शातिर बदमाश ने लोगों से भरे घर में वारदात को अंजाम दिया। मामला 16 मई का है, जब फरियादी पूनमचंद के नए मकान में गृह प्रवेश का कार्यक्रम चल रहा था। रात में परिवार और मेहमान घर में सो रहे थे, तभी आरोपी सूरज चुपके से घर में घुसा और सबके बीच रखे नकदी, मोबाइल, ज्वेलरी और कपड़ों से भरे तीन बड़े बैग लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध युवक की पहचान सूरज के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसने अन्य चोरियों की वारदातें भी कबूल कर लीं। आरोपी के कब्जे से चार मोबाइल, ज्वेलरी समेत करीब 12 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है।0
0
Report
Advertisement
द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम के कपाट आज खुले, भक्तों की भारी भीड़
Noida, Uttar Pradesh:स्थान: मदमहेश्वर धाम 21 मई 2026 वीडियो शोर्स: सूचना विभाग कपाट खुलने के अवसर पर मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था तथा पूरा धाम भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।कपाट खुलने के शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान मदमहेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। कपाट खुलने से पूर्व भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से विभिन्न पड़ावों से होते हुए धाम पहुंची। डोली के धाम पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। कपाट खुलने की प्रक्रिया के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई तथा भगवान मदमहेश्वर के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप से श्रृंगार रूप प्रदान किया गया.कपाट खुलने के साथ ही अब श्री मदमहेश्वर यात्रा भी विधिवत शुरू हो गई है, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब ग्रीष्म काल में आम श्रद्धालुओं के लिए 6 माह बाबा मदमहेश्वर के कपाट खुले रहेंगे0
0
Report
दमोह में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से 17 साल की लड़की की मौत, आक्रोश
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से 17 साल की लड़की की मौत हो गई। परिजनों ने पटेरा पुलिस और डॉक्टर के खिलाफ सड़क पर जाम लगाया। दो दिन पहले रनेह क्षेत्र की रहने वाली टिंकी बर्मन को बुखार और सरदर्द के इलाज के लिए बमनपुरा कस्बे में लाया गया था; डॉक्टर ने भारी इलाज किया और रात में घर लाए गए थे। बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर सरकारी अस्पताल लाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। शव अस्पताल मर्चुरी में रखे गए थे और पोस्टमार्टम नहीं हो पाया; परिजनों ने विरोध जताया। एडिशनल एसपी के मुताबिक मामले की जांच जारी है।0
0
Report
बनेठा थाने की हत्या के दो आरोपियों की गिरफ्तारी, माली समाज ने पुलिस को सम्मानित किया
Tonk, Rajasthan:बनेठा थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व बनेठा थाने में तैनात कांस्टेबल भागचंद सैनी की हत्या के मामले में जिला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई और पूरे प्रकरण का खुलासा कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद आज जिला पुलिस से संतुष्ट माली समाज ने जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस जवानों का माला साफा पहनाकर सम्मानित किया। डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने कहा कि सभी लोगों को पुलिस पर पूरा विश्वास करना चाहिए पुलिस ऐसे मामलों में गंभीरता से काम करती है। आज जिस तरह से माली समाज ने पुलिस प्रशासन का सम्मान किया है उससे पुलिस प्रशासन का हौसला बढ़ता है। इस दौरान माली समाज ने टोंक डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा उनियारा डीएसपी आकांक्षा चौधरी, डीएसटी टीम प्रभारी ओम प्रकाश चौधरी सहित पुलिस जवानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान माली समाज के जिला अध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया सहित समाज के लोग मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
उदयपुर गोगुंदा में जमीन विवाद पर परिवार पर धारदार हथियार से हमला, चार घायल
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर गोगुंदा से खबर, जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों में हुआ खूनी खेल, परिवार की जमीन पर चबूतरा बनाने को लेकर हुआ विवाद, हमले में मां सहित चार लोग हुए घायल, गोगुंदा थाना क्षेत्र के कुंडाल गांव की घटना, बड़े भाई रूपा गमेती ने अपने साथियों के साथ मिल धारदार हथियार से किया हमला, हमले में भाई भोलाराम,अंबालाल और भंवरीबाई तथा भतीजा प्रेम गमेती हुआ घायल, वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से हुए फरार, सूचना पर ईसवाल चौकी के एएसआई भरत सिंह जाब्ते के साथ पहुंचे मौके पर, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया, पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में0
0
Report
एटा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी छापेमारी, भारी बरामदगी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग ने की बड़ी छापेमार कार्रवाई, डीएम अरविंद सिंह के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी अनूप शर्मा के नेतृत्व में जैथरा क्षेत्र में आबकारी टीम और अलीगढ़ प्रवर्तन टीम ने की छापेमारी, आबकारी टीम ने छापेमारी के दौरान काली नदी के पास से भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब की बरामद, वहीं आबकारी टीम ने मौके से 200 किलो लहन को कराया नष्ट और धदकती भट्टियों को तोड़ा, वहीं टीम ने आबकारी अधिनियम में किया मामला दर्ज, कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में मचा हड़कंप, थाना कोतवाली जैथरा क्षेत्र के काली नदी का पूरा मामला0
0
Report
उन्नाव ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी ऊंचाहार एक्सप्रेस में दबोचे जाने की सूचना
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव/अलीगढ़। उन्नाव के भौनी खेड़ा में ज्वैलर्स से दिनदहाड़े हुई लूट के बाद फरार बदमाशों को पुलिस ने ऊंचाहार एक्सप्रेस में दबोचे जाने की खबर सूत्रों द्वारा प्राप्त हो रही है।जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए चारों बदमाश उन्नाव लूटकांड में शामिल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लूट के बाद आरोपी ट्रेन के जरिए फरार हो रहे थे। इसी दौरान पुलिस और जीआरपी को सूचना मिली, जिसके बाद ऊंचाहार एक्सप्रेस में चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान दो युवकों को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतारकर हिरासत में लिया गया, जबकि दो अन्य आरोपियों को ट्रेन स्कॉर्ट टीम ने गाजियाबाद में पकड़ा। जीआरपी की कार्रवाई के दौरान ट्रेन में बदमाशों और पुलिस टीम के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिसमें एक जीआरपी सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गोल्ड और नगदी से भरा बैग भी बरामद किया है। उन्नाव में हुई ज्वैलर्स लूट के बाद पुलिस लगातार अलर्ट मोड पर थी और जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। अब आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और वारदात में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी0
0
Report
Advertisement
मुरैना पुलिस ने फायरिंग मामले के 6 आरोपियों को गिरफ्तार, हथियार व जिंदा राउंड बरामद
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना थाना कोतवाली पुलिस ने फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार और जिंदा राउंड भी जब्त किए हैं। दरअसल, 19 मई की रात फरियादी अपने घर पर सो रहा था, तभी कुछ लोग पुरानी रंजिश के चलते उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली थाना पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की और मुखबिर की सूचना पर 20 मई को 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से से 315 बोर के 3 कट्टे, एक देशी पिस्टल, 12 बोर का एक कट्टा और कुल 10 जिंदा राउंड बरामद किए हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है,0
0
Report
छत्तीसगढ़ महंगाई पर पाकिस्तान प्रेम के आरोप से सियासी बवाल
Raipur, Chhattisgarh:महंगाई के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ में सियासी तौर पर पाकिस्तान प्रेम की चर्चा शुरू हो गई है. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर महंगाई को लेकर लगातार हो रहे कांग्रेस के प्रदर्शनों और आरोपों को लेकर कांग्रेस पर पाकिस्तान प्रेम का आरोप लगाया तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार करते हुए अरुण साव को ही पाकिस्तान जाकर रहने की सलाह दे दी0
0
Report
हरदा में नहर पानी नहीं मिलने से मूंग की फसल सूखने की आशंका, चक्काजाम
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा स्लग: नहर का पानी नहीं मिलने पर किसानों का चक्काजाम एंकर: हरदा जिले में सोनतलाई नहर से जुड़े किसानों ने मूंग की फसल के लिए सिंचाई का पानी नहीं मिलने पर विरोध प्रदर्शन करते हुए खंडवा-हरदा स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। मसनगांव के सुभाष चौक बस स्टैंड पर किसानों ने सड़क पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। किसानों का कहना है कि लाखों रुपए की लागत से लगाई गई मूंग की फसल तेज गर्मी में सूखने लगी है और समय पर पानी नहीं मिलने से भारी नुकसान की आशंका है। मौके पर प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अधिकारी पहुंचे और किसानों को समझाइश देने का किया जा रहा प्रयास करीब 4 घंटे से चल रहा धरना प्रदर्शन वीओ-1: मसनगांव, रोलगांव, बीड़, कमताड़ा सहित आसपास के गांवों के किसान सड़क पर उतरे। किसानों ने आरोप लगाया कि सोनतलाई नहर से पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा जा रहा है, जिससे खेतों तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा। किसानों का कहना है कि उन्होंने मेहनत और कर्ज लेकर मूंग की फसल लगाई है, लेकिन अब फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। प्रदर्शन के दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाइट — रोहन विल्सन, SDO मामले को लेकर जल संसाधन विभाग के एसडीओ रोहन विल्सन ने बताया कि उनकी शिफ्ट सुबह 8 बजे शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि पहले डैम में पर्याप्त पानी होने के कारण करीब दोपहर 2 बजे तक पानी पहुंच जाता था, लेकिन वर्तमान में डैम में पानी कम होने से बहाव भी कम है। ऐसे में आज रात करीब 9 बजे तक पानी पहुंचने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि लिखित जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से ही दी जा सकती है। वहीं हरदा एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया ने कहा कि किसानों द्वारा मूंग की फसल में पानी की मांग को लेकर चक्काजाम किया गया था। प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों से चर्चा की जा रही है और समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। बाइट 1सचिन यादव, किसान बाइट 02 रोहन विल्सन, SDO सिंचाई विभाग बाइट3 — अशोक कुमार डेहरिया, SDM हरदा0
0
Report
Advertisement
