452001
जाम गेट में आर्मी ट्रेनी अधिकारियों और महिला मित्रों से बदमाशों ने मारपीट कर फिरौती मांगी
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर जिले के बड़गोंदा थाना क्षेत्र के जाम गेट के पास देर रात दो आर्मी ट्रेनी अधिकारियों और उनकी महिला मित्रों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। आर्मी अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं और आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरेली में देर रात से बारिश, जलभराव ने जनजीवन अस्त-व्यस्त
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में देर रात से बारिश ने लोगों की दिक्कतों को बड़ा दिया है, मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है, चाहे शहर का पॉश एरिया हो या निचला इलाका सभी क्षेत्र जलमग्न ही नजर आ रहे हैं, घरो में पानी भरने से सामान खराब हो गया है, सुभाष नगर क्षेत्र में तो डबलबेड भी पानी मे डूबा हुआ नजर आया, सड़कों से लेकर घरों के अंदर पानी ही दिखाई दे रहा है, ऐसे में एक बार फिर नगर निगम को सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है, सुभाष नगर, हजियापुर, गणेश नगर, वाशीङ्गला सहित तमाम ऐसे एरिये हैं जहां बारिश के पानी ने जीवन दुश्वार किया है ,इसके अलावा शहर के पॉश इलाके से लेकर निचले इलाकों तक जलभराव हो गया। सड़कों पर सैलाब जैसा हाल दिखा। दरगाह आला हजरत मोड़, मलूकपुर बजरिया, सौदागरान और सिविल लाइन समेत कई प्रमुख इलाके में पानी भर गया। सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने से राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।0
0
Report
इटावा की स्लीपर बस में भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर जान बचाई
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में स्लीप बस में आग से हड़कंप मचा, बस में सवार यात्रियों ने कूदकर जान बचाई है, दिल्ली से राठ जा रही थी बस, पुलिस और फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के चलते आग पर काबू पाया है। इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे संचेतना कॉलेज के सामने तड़के सुबह करीब 4 बजे दिल्ली से राठ जा रही एक स्लीपर बस में भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है आग लगने से बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया है गलीमत रहते सभी ने बस से कूदकर जान बचाई है वरना बड़ा हादसा हो सकता था, पुलिस और फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के चलते आग पर पूरी तह से काबू पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है हालांकि अभी तक लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जुटी हुई है।0
0
Report
वाराणसी में गंगा जलस्तर घटा; 84 घाट पानी में डूबे, नावें बंद
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी, उत्तर प्रदेश: वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार घट रहा है और यह 69.76 मीटर तक पहुंचकर चेतावनी के निशान से नीचे आ गया है। हालांकि, घाटों पर स्थिति अभी भी प्रभावित है और सभी 84 घाट अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। जलस्तर घटने के बीच अधिकारी स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं और नावों का संचालन भी अभी बंद है।0
0
Report
Advertisement
सवाई माधोपुर नगर निकाय चुनाव से पहले पुलिस ने फ्लैग मार्च से सुरक्षा बढ़ाई
Sawai Madhopur, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सवाई माधोपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। नगर निकाय चुनावों को लेकर 9 सितंबर को होने वाले मतदान से पूर्व पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का माहौल बनाये रखने के लिए लगातार फ्लैग मार्च कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में नगर परिषद क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में कोतवाली थाना प्रभारी मदन लाल मीणा, मानटाउन थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता सहित पुलिस का जाब्ता शामिल रहा। पुलिस के फ्लैग मार्च की शुरुआत बजरिया क्षेत्र से हुई। पुलिस जाब्ते ने बजरिया के मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी पुराने शहर पहुंचे। जहाँ खंडार तिराहे, सदर बाजार और सब्जी मंडी होते हुए दंडवीर बालाजी मंदिर तक फ्लैग मार्च निकाला गया। इसके बाद पुलिस जाब्ता 72 सीढ़ी स्कूल, हरसहाय जी कटला होते हुए वापस खंडार तिराहे पहुंचा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से निर्भय और निडर होकर मतदान करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील भी की गई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि नगर निकाय चुनावो के मध्यनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराया जा सके।0
0
Report
दिल्ली के सत्यनिकेतन में इमारत ढह, बचावकार्य जारी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्यनिकेतन में एक इमारत ढह गई। बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल से ड्रोन वीडियो。0
0
Report
र Ranchi में SIR के नाम हटाने की 34 मतदाताओं की शिकायत, जांच की मांग
Ranchi, Jharkhand:इस शहर में कुछ घर ऐसे हैं, जिनकी दीवारों पर दशकों पुरानी यादें आज भी जिंदा हैं। आंगन में पूर्वजों की निशानियां हैं और उन्हीं घरों में रहने वाले लोग भी मौजूद हैं। लेकिन सिस्टम के दस्तावेजों में ये लोग लापता हो चुके हैं। एसआईआर की प्रक्रिया में नाम काटे जाने के बाद अब यही लोग इसी पते पर रहने का सबूत लेकर दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। विडंबना है कि जिस घर का पता इनकी पीढ़ियां जानती हैं, उस घर में सिस्टम को कोई रहने वाला नहीं मिला। रांची में SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर अब गंभीर शिकायत सामने आई है। हिंदपीढ़ी इलाके में रहने वाले 34 लोगों ने आरोप लगाया है कि उनके नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए साजिश के तहत Form-7 भरकर आवेदन दिया गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि BLO-2 मो. यासीन अली के जरिए 34 वोटरों को अनुपस्थित या अस्थायी रूप से स्थानांतरित बताने की प्रक्रिया शुरू करने की कोशिश की गई जबकि दावा है कि ये सभी लोग पिछले कई वर्षों से अपने स्थायी पते पर ही रह रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले में शिकायत के आधार पर जांच की मांग की गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और जांच में Form-7 भरने को लेकर लगाए गए आरोप कितने सही साबित होते हैं।0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना निकाय चुनाव: भाजपा-क कांग्रेस के 40-40 सीट दावे मुकाबला रोचक
Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर @sadamhusain7866 निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, दोनों दलों ने झोंकी ताकत। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों अपनी-अपनी जीत का कर रहे हैं दावा दोनों पार्टियों 40-40 सीटों का जीत हासिल कर बोर्ड बनाने का कर रही है दावा。 एंकर सीकर जिले के नीमकाथाना में निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही है। कांग्रेस की ओर से कल बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक से पहले वार्डों में नुक्कड़ सभाओं का दौर जारी है। विधायक सुरेश मोदी कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर सभाएं कर रहे हैं। वहीं कई वार्डों में प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन भी किया जा चुका है।भाजपा की ओर से सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने 40 की 40 सीटों पर जीत का दावा किया है। वहीं कांग्रेस विधायक सुरेश मोदी भी कांग्रेस का बोर्ड बनने और सभी 40 सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं। दोनों ही दलों के नेताओं के दावों ने चुनावी मुकाबले को और रोचक बना दिया है。 विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि जनता इस बार विकास के नाम पर मतदान करे और नीमकाथाना में फिर से कांग्रेस का बोर्ड बनाए। वहीं भाजपा नेता प्रेम सिंह बाजौर भी भाजपा की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं।अब दोनों प्रमुख दलों के 40-40 सीटों पर जीत के दावों के बीच असली फैसला जनता के हाथ में है। अब देखना होगा कि चुनाव परिणाम के बाद 40 सीटों पर किसके दावे में कितना दम निकलता है और नीमकाथाना की शहरी सत्ता पर किसका कब्जा होता है। बाइट 1 सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर 2 विधायक सुरेश मोदी0
0
Report
कोटा में ट्रक टायर भरते समय ब्लास्ट, ड्राइवर गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती
Kota, Rajasthan:कोटा कोटा में ट्रक के टायर में हवा भरते समय हुआ ब्लास्ट ड्राइवर हुआ गंभीर घायल, सीरियस अवस्था में ड्राइवर को न्यू मेडिकल अस्पताल में करवाया भर्ती हालत नाजुक ट्रांसपोर्ट नगर में एक दुकान के बाहर हवा भरते समय हुआ हादसा0
0
Report
रामगंगा खतरे के निशान से ऊपर, केंद्रीय जल आयोग ने निगरानी बढ़ाई
Noida, Uttar Pradesh:मुरादाबाद(उत्तर प्रदेश): रामगंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सेंट्रल वॉटर कमीशन की टीम हालात पर नज़र रख रही है।0
0
Report
Advertisement
पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के जन्मदिन पर अशोक गहलोत ने दी बधाई
Noida, Uttar Pradesh:पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का जन्मदिन आज पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दी बधाई सोशल मीडिया एक्स पर किया पोस्ट लिखा- AICC महासचिव सचिन पायलट को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।0
0
Report
कटघर रामगंगा के इलाके में पानी 30 सेमी बढ़ा; चेतावनी जारी, सावधान रहें
Noida, Uttar Pradesh:मुरादाबाद: केंद्रीय जल आयोग, कटघर रामगंगा, सहायक कर्मचारी महेंद्र ने बताया कि कल शाम से सुबह तक 30 सेंटीमीटर पानी बढ़ गया है। चेतावनी का स्तर पार कर चुका है। अभी शाम तक पानी और बढ़ने की संभावना है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधान कर दिया जाए।0
0
Report
कैमूर की नवविवाहिता ससुराल दरवाजे के बाहर धरना देकर न्याय मांगने को मजबूर
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिले के मोहनिया क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। डेढ़ साल पहले शादी के बंधन में बंधी नवविवाहिता को जब ससुराल वालों ने अपनाने और फोन पर बात करने से इनकार कर दिया, तो वह अपने परिजनों के साथ खुद ससुराल पहुंच गई। ससुराल पक्ष द्वारा मुख्य द्वार बंद कर दिए जाने के बाद पीड़िता शिवपुर कॉलोनी वार्ड नंबर 13 स्थित घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई। ससुराल में 4 महीना रहने के बाद जब वह मायके गई उसके बाद ना तो किसी ने उसे वापस ससुराल बुलाया और ना है उससे बातचीत किया जिससे तंग आकर वह अपने परिजनों के साथ ससुराल के मुख्य दरवाजे पर बैठ गई। विवाहिता के पिता भभुआ निवासी मनोज सिंह ने बताया कि उन्होंने 7 मार्च 2025 को अपनी बेटी निधि सिंह की शादी मोहनिया के अकोढ़ी निवासी नथुनी सिंह के पुत्र आलोक कुमार सिंह से हिंदू रीति-रिवाज से की थी। आलोक सिरहिरा स्कूल में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। पिता का आरोप है कि उन्होंने शादी में 40 लाख रुपये खर्च किए थे। विदाई के बाद से पति और ससुराल वालों ने पीड़िता से संपर्क पूरी तरह तोड़ लिया। मायके वालों का कहना है कि वे फिलहाल कोई पुलिस या कानूनी मामला दर्ज कराने के पक्ष में नहीं हैं, बल्कि बेटी के अधिकारों की बहाली चाहते हैं। फिलहाल न्याय की उम्मीद में दुल्हन ससुराल के दरवाजे पर डटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में भारी बारिश से गोमती नगर में जलभराव, यातायात प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow, Uttar Pradesh: Heavy rain caused waterlogging in Gomti Nagar0
0
Report
दरभंगा में 13 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण की प्रगति पर DM ने निरीक्षण किया
Darbhanga, Bihar:स्लग-दरभंगा में लगभग 1862 करोड़ की लागत से 13 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, तेजी से काम पूरा करने का निर्देश दरभंगा में एकमी घाट से दरभंगा रेलवे स्टेशन तक 13 किलोमीटर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है लेकिन कई तरह की समस्याओ के मद्दे नजर DM कौशल कुमार एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट मो. सज्जाद,नगर निगम,निर्माण कम्पनी के अभियंता,अधिकारियों सहित जिला के कई विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ होली क्रॉस स्कूल और म्यूजियम गुमटी ,दोनार चौक के पास निर्माण कार्य का जायजा लिया, कार्य निर्माण के कारण सड़क जाम एक बड़ी समस्या ,DM ने यातायात व्यवस्था की भी ली जानकारी एंकर-दरभंगा शहर में चल रहे एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का जिलाधिकारी कौशल कुमार ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने होली क्रॉस स्कूल एवं म्यूजियम गुमटी के समीप चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के अभियंताओं से परियोजना की वर्तमान प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, काम की गति और स्थल पर उपलब्ध संसाधनों के बारे में अभियंताओं एवं संवेदक से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। डीएम ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों और अभियंताओं को निर्देश दिया कि एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य निर्धारित गति से कराया जाए और इसमें अनावश्यक विलंब नहीं हो। उन्होंने कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण पूरा करने को कहा। यातायात व्यवस्था को लेकर भी दिए निर्देश शहर के व्यस्त इलाकों में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं हो, इसे लेकर भी डीएम ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्माण स्थल पर यातायात प्रबंधन और लोगों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संबंधित अभियंता, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्माण कार्य की निगरानी करने और निर्धारित समय-सीमा में परियोजना को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। बाइट-कौशल कुमार ,DM0
0
Report
कौड़िया क्षेत्रान्तर्गत गश्त कर रही पीआरवी वाहन पर पथराव एवं पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार,
Gonda, Uttar Pradesh:कौड़िया क्षेत्रान्तर्गत गश्त कर रही पीआरवी वाहन पर पथराव एवं पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार,हमलावरों ने कहा अब ऐसी गलती नहीं होगी। मध्य रात्रि थाना कौड़िया क्षेत्रान्तर्गत छिरास गांव में गश्त कर रही पीआरवी वाहन पर पथराव किए जाने की सूचना पर थानाध्यक्ष कौड़िया शशि कुमार राणा मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे, जहां अभियुक्तगण ’’गिरवर दयाल उर्फ नागा पुत्र गोपीनाथ शुक्ला’’ एवं ’’शिवदयाल उर्फ सचिन उर्फ ददऊ पुत्र गोपीनाथ’’ द्वारा पथराव करते हुए पुलिस पार्टी पर हमला में पुलिस टीम के कुछ सदस्यों को चोटें आईं। प्रकरण के संबंध में थाना कौड़िया पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना कारित करने वाले दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कौड़िया में पूर्व से भी कई आपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।0
0
Report
Advertisement
