icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
452001
Lalit SharmaLalit SharmaFollow27 Sept 2024, 03:10 pm

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशान

Indore, Madhya Pradesh:

मध्यप्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने मध्यप्रदेश की बिगडती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते भाजपा सरकार पर निशाना सदा है उन्होंने कहा प्रदेश में अराजकता का माहौल है आज की सरकार मे मंत्री और मुख्यमंत्री को गुंडे बदमाशों पर नियंत्रित करने के लिए पुलिस को खुले मन से आदेश देना पड़ रहा है जबकि हमारी सरकार के समय आम आदमी को सुरक्षा का भरोसा था,लेकिन आज की सरकार मे सारी व्यवस्थायें खत्म हो चुकी है बाला बच्चन ने कहा कि प्रदेश मे लगातार आपराधिक घटनाओं मे इजाफा हो रहा है ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कानपुर में गूंजा भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का जयघोष, धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा

Shiva SharmaShiva SharmaFollow1m ago
Rewari Bujurg, Fatehpur, Uttar Pradesh:कानपुर में रविवार को भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। श्री चित्रगुप्त सभा कानपुर के तत्वावधान में आयोजित इस पारंपरिक शोभायात्रा का शुभारंभ रामबाग स्थित श्री चित्रगुप्त धर्मशाला में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ। सभा के अध्यक्ष प्रतीक निगम, पूर्व विधायक सतीश निगम सहित समाज के गणमान्य लोगों ने नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के 12 पुत्रों के प्रतीक स्वरूप छोटे-छोटे बच्चों को 12 घोड़ों पर आकर्षक रूप से विराजमान किया गया, जिसने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। बैंड-बाजों, भव्य झांकियों और भगवान श्री चित्रगुप्त परिवार एवं श्री बांके बिहारी जी के आकर्षक स्वरूप के साथ निकली शोभायात्रा ने पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। रामबाग से शुरू हुई यात्रा सीसामऊ, प्रेम नगर और पी. रोड होते हुए वापस रामबाग धर्मशाला पहुंची। मार्ग में जगह-जगह सर्वसमाज के लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर अपनी आस्था प्रकट की। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर चाय, नाश्ते और अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में कायस्थ समाज सहित सर्वसमाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सम्मानित कर पुरस्कार भी वितरित किए गए। श्री चित्रगुप्त सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पारंपरिक शोभायात्रा हर वर्ष आयोजित की जाती है। कार्यक्रम के समापन पर सभा के अध्यक्ष प्रतीक निगम ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

पंचायत चुनाव: चौथे चरण में शांतिपूर्ण मतदान, ग्रामीणों में भारी उत्साह

Dholpur, Rajasthan:पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के मतदान का आगाज, बूथों पर लगी मतदाताओं की कतारें राजाखेड़ा, बसेड़ी और सरमथुरा पंचायत समितियों की 98 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, 2.91 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग धौलपुर। जिले में पंचायतीराज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के मतदान की शुरुआत सोमवार सुबह 7 बजे शांतिपूर्ण ढंग से हुई। मतदान शुरू होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। गांव की सरकार चुनने को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अंतिम चरण में राजाखेड़ा, बसेड़ी और सरमथुरा पंचायत समितियों की 98 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच का मतदान कराया जा रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा。 जिला निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले में कुल 305 मतदान बूथ बनाए गए हैं, जहां 2 लाख 91 हजार 155 महिला एवं पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 1700 पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात किया गया है। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने बताया कि चतुर्थ चरण में 98 ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जा रहा है। मतदान व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए बसेड़ी पंचायत समिति में 12 जोनल मजिस्ट्रेट और 3 एरिया मजिस्ट्रेट, राजाखेड़ा में 21 जोनल मजिस्ट्रेट और 6 एरिया मजिस्ट्रेट तथा सरमथुरा में 11 जोनल मजिस्ट्रेट और 4 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं。 कलेक्टर ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पर प्रशासन और पुलिस की लगातार निगरानी रहेगी। सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। महिला मतदाताओं में दिखा खासा उत्साह अंतिम चरण के मतदान में महिला मतदाताओं का उत्साह भी देखने को मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं सुबह से ही घूंघट में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। वहीं पहली बार मतदान करने वाले युवक-युंवतियों सहित युवा मतदाताओं में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। ग्रामीण मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर गांव की सरकार चुनने में भागीदारी निभा रहे हैं
0
0
Report

जेथलिया ग्राम पंचायत में 15 प्रत्याशी एक साथ, लोकतंत्र का अद्भुत दृश्य

Pratapgarh, Rajasthan:पंचायत राज चुनाव 2026 के मतदान के दिन ग्राम पंचायत जेथलिया में लोकतंत्र की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। सरपंच पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे सभी 15 प्रत्याशी एक साथ एक मंच पर आए और एक फ्रेम में नजर आए। चुनाव में मुकाबला जरूर है, लेकिन प्रत्याशियों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। ग्राम पंचायत जेथलिया में सरपंच पद के लिए 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान के दिन इन सभी प्रत्याशियों को एक साथ एक तस्वीर में कैद किया गया। सभी के विचार और चुनाव चिह्न अलग-अलग हैं और चुनाव में आपसी मुकाबला भी है, लेकिन इस तस्वीर ने प्रतिस्पर्धा के बीच भाईचारे और आपसी सम्मान का संदेश दिया। लोकतंत्र की खूबसूरती इसी में मानी जाती है कि चुनावी प्रतिस्पर्धा के बावजूद आपसी सौहार्द बना रहे। जीत भले ही किसी एक प्रत्याशी की होगी, लेकिन लोकतंत्र की जीत सभी की भागीदारी से होती है। यह तस्वीर संदेश देती है कि चुनाव केवल जीत-हार का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं और आपसी सम्मान का भी उत्सव है। जेथलिया में एक ही फ्रेम में नजर आए 15 चेहरों के सपने भले अलग-अलग हों, लेकिन सभी की मंजिल जनसेवा बताई गई है।
0
0
Report
Advertisement

16 नवंबर को साहोड़ी में फिर से मतदान: सरपंच-पंच चुनाव दोबारा शुरू

Alwar, Rajasthan:अलवर: उमरैण पंचायत समिति की ग्राम पंचायत साहोड़ी में पंचायती राज चुनाव को लेकर आज 16 नवंबर को मतदान जारी है। इससे पहले यहां ग्राम पंचायत में प्रथम और द्वितीय चरण में चुनाव प्रक्रिया निरस्त होने के बाद निर्वाचन विभाग ने यहां नए सिरे से चुनाव कराने का निर्णय लिया था। दरअसल, पूर्व में सरपंच पद के लिए पांच प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किए थे। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान एक प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो गया था। इसके बाद शेष सभी प्रत्याशी ने अपने नामांकन वापस ले लिए थे। वहीं, पंच पद के उम्मीदवारों ने भी अपने नामांकन वापस ले लिए थे। इस घटनाक्रम के चलते ग्राम पंचायत में पूरी चुनाव प्रक्रिया निरस्त करनी पड़ी थी। इसके बाद निर्वाचन विभाग ने नए सिरे से चुनाव कार्यक्रम निर्धारित करते हुए 16 नवंबर को मतदान कराने का निर्णय लिया। इसी के तहत आज साहोड़ी ग्राम पंचायत में सरपंच और पंच पदों के लिए दोबारा मतदान कराया जा रहा है.
0
0
Report

लोहरदगा भंडरा में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या, पति ने कुल्हाड़ी से किया कातिलाना वार

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गया है। यह मामला अवैध संबंध से जुड़ा हुआ लगता है। मृतक रोहित कुमार बिहार राज्य के पटना के जलालपुर निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि मृतिका पूजा देवी भंडरा थाना क्षेत्र के कुंबा टोली निवासी है। दोनों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से परिचय हुआ था और रोहित कुमार भंडरा के कुंबा टोली आने-जाने लगा। कल देर रात जब वह पूजा देवी से मिलने आया तो मृतिका के पति सोनू कुमार ने कुल्हाड़ी से काटकर दोनों की हत्या कर दी। मृतिका और उसका कथित प्रेमी दोनों पूर्ण नग्न अवस्था में थे, जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। एफएसएल की टीम को मामले की जांच के लिए बुलाया गया है। पति ने अपनी हत्या इतनी बेरहमी से की कि उसके गर्दन को काटकर उसके निजी अंग के सामने पैर की ओर रख दिया। वहीं उसके प्रेमी की भी बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया गया कि पूजा देवी बेड पर अपने प्रेमी के साथ थीं जबकि उसका पति दूसरे कमरे में अपने दो बच्चों के साथ जमीन पर सोया हुआ था। पति के अवाले उसके दो बच्चे और सास घर में घटनाक्रम के दौरान मौजूद बताए जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

छठ पूजा घाट पर डूबे सुरेश शाह की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल

Begusarai, Bihar:छठ पूजा के दौरान नदी में डूबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गए। हादसे के बाद छठ घाट पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के मक्खाचक गांव की है। मृतक की पहचान मक्खाचक गांव निवासी विश्व शाह के पुत्र सुरेश शाह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह सुरेश शाह लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए नदी में उतरे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते सुरेश शाह नदी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। काफी खोजबीन के बाद सुरेश शाह का शव नदी के पानी से बरामद किया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद छठ घाट पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जिस घाट पर कुछ देर पहले तक छठी मैया के जयकारे और पूजा की खुशियां गूंज रही تھیں, वहां चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर छठ घाटों पर सुरक्षा और सतर्कता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
0
0
Report

उज्जैन: महाकाल पुलिस ने होंडा शाइन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार, बाइक बरामद

Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल थाना पुलिस ने होंडा शाइन चोरी के मामले में आरोपी को पकड़ा, आरोपी के खिलाफ उज्जैन के अलग-अलग थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं। उज्जैन में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने वाले आरोपी को महाकाल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई होंडा श Shine मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान विशाल उर्फ आकाश उर्फ चीका वर्मा निवासी भैरवगढ़ के रूप में हुई है。 दरअसल, कोट मोहल्ला निवासी सोहेल खान ने 23 सितंबर की रात करीब 11 बजे अपनी होंडा श Shine बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह जब वे उठे तो बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी。 मामले की जांच के दौरान पुलिस ने विशाल उर्फ आकाश उर्फ चीका वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ महाकाल, भैरवगढ़, बड़नगर और नागदा थानों में चोरी सहित अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

निगम आयुक्त ने उज्जैन मंदिर क्षेत्र में 25 करोड़ जी प्लस-3 कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया

Ujjain, Madhya Pradesh:निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, गोपाल मंदिर में 25 करोड़ की लागत से बन रहा जी प्लस-3 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स। सिंहस्थ-2028 को देखते हुए उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी सिलसिले में रविवार को निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने कोयला फाटक चौराहे और गोपाल मंदिर क्षेत्र में बन रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। कोयला फाटक से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण के तहत विकसित किए जा रहे चौराहे का निरीक्षण करते हुए निगम आयुक्त ने अधिकारियों को स्वीकृत डिजाइन के अनुसार जीटी मार्किंग का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य में बाधा बन रहे शेष स्थानों को भी जल्द खाली कराने को कहा, ताकि काम में तेजी लाई जा सके। इसके बाद निगम आयुक्त गोपाल मंदिर में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे जी प्लस-3 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पहुंचे। यहां दुकानों के साथ करीब 100 वाहनों की पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और अधिकारियों को काम तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने बेसमेंट-2 का काम जल्द पूरा करने के साथ ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट-1 का निर्माण दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक पूरा करने को कहा। उन्होंने कॉम्प्लेक्स के पीछे की ओर बची दुकानों को भी जल्द खाली कराने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य में कोई रुकावट न आए। निगम आयुक्त ने अधिकारियों को निर्माण की गुणवत्ता का ध्यान रखने और काम में लापरवाही नहीं करने की हिदायत भी दी。
0
0
Report

मुख्यमंत्री मोहन यादव खंडवा में नगर निगम भवन का लोकार्पण करेंगे

Khandwa, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज खंडवा दौरा। जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल। 16 करोड़ की लागत से बने नगर निगम के नए भवन का लोकार्पण किया जाएगा। खंडवा आज खंडवा आ रहे हैं। बिरसा मुंडा जयंती पर राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री खंडवा नगर निगम की नई बिल्डिंग का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद 3:00 बजे खंडवा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नगर निगम के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। 16 करोड़ रुपए की लागत से 65 हजार स्क्वेयर फीट क्षेत्र में बना जी प्लस-4 भवन दो वर्षों में पूरा किया गया। यह भवन 240 मेगावॉट के इंटीग्रेटेड सोलर प्लांट से जुड़ा होगा। नगर निगम भवन के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ग्राम नहाल्दा पहुंचेंगे, जहां बिरसा मुंडा जयंती पर राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रशासन ने दौरे की तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। देर रात कलेक्टर, एसपी, निगम आयुक्त आदि ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। नगर निगम भवन लोकार्पण के बाद दोपहर 3.40 बजे मुख्यमंत्री ग्राम नहाल्दा खेल मैदान पहुंचेंगे। यहां बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री 3 बजकर 20 मिनट पर इस आयोजन में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजकर 15 मिनट पर हेलीकॉप्टर से इंदौर रवाना होंगे।
0
0
Report

छठ पूजा के उमंग में श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में श्रद्धा की बड़ी भीड़

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर कस्बे में छठ पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गंग नहर की करणी जी वितरिका पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं। व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। घाट पर छठी मैया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। छठ पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ व्रती महिलाएं ने आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
0
0
Report
Advertisement

कलेक्टर ने कालभैरव मंदिर के नए मार्गों और पानी-रोशनी व्यवस्था की समीक्षा की

Ujjain, Madhya Pradesh:गढ़कालिका और मोजमखेड़ी मार्ग से मंदिर पहुंच सकेंगे श्रद्धालु, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत कलेक्टर ने दर्शन, पार्किंग और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया। उज्जैन में श्री कालभैरव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आज सोमवार शाम से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। जेल चौराहा से कालभैरव मंदिर तक जाने वाला मार्ग बंद रहेगा। अब श्रद्धालु गढ़कालिका मंदिर और मोजमखेड़ी मार्ग से कालभैरव मंदिर पहुंच सकेंगे। दरअसल, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत कालभैरव मंदिर और आसपास के क्षेत्र में विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं। इसी को देखते हुए रविवार को कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने श्रद्धालुओं के दर्शन मार्ग पर बैरिकेडिंग के बीच मैट बिछाने और धूप से बचाव के लिए नेट लगाने को कहा। साथ ही मंदिर परिसर और बाहर स्पष्ट दिशा-सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को नए रास्ते की जानकारी आसानी से मिल सके। उन्होंने दर्शन के लिए बनाए गए जिग-जैग मार्ग पर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था करने और निर्माणाधीन निर्गम मार्ग का काम जल्द पूरा करने को भी कहा। नई व्यवस्था में रैम्प के जरिए श्रद्धालुओं को मंदिर से बाहर निकालने की तैयारी है। कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान में उज्जैन में प्रतिदिन करीब दो लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महाकाल दर्शन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु कालभैरव मंदिर भी जाते हैं। ऐसे में विकास कार्यों के दौरान दर्शन और आवागमन की व्यवस्था प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है。
0
0
Report

नागौद के फार्म हाउस में चोरों ने ताले तोड़े, गैस सिलेंडर ले भागे

Satna, Madhya Pradesh:सतना। नागौद थाना क्षेत्र के ग्राम इटमा में सेवानिवृत्त प्राचार्य आरएस केवट के फार्म हाउस में चोरी की वारदात सामने आई है। 14 नवंबर की रात चार पहिया वाहन से पहुंचे चार बदमाशों ने फार्म हाउस के पांच ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने कीमती सामान वाले कमरे का विशेष इंटरलॉक तोड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद बदमाशों ने किचन का लोहे का दरवाजा तोड़ा और वहां रखा गैस सिलेंडर व चूल्हा लेकर फरार हो गए। पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पतेरी निवासी फरियादी की शिकायत पर नागौद पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report

एम्बुलेंस के भीतर छिपाकर शराब तस्करी: बिहार में चालक गिरफ्तार

Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग ने झारखंड नंबर की एम्बुलेंस से 218.655 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की. बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग लगातार अभियान चला रहा है. इसी कड़ी में मोहनिया समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एम्बुलेंस से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है. विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड नंबर की एक एम्बुलेंस के जरिए शराब की बड़ी खेप बिहार में लाई जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद जांच चौकी पर सुरक्षा व्यवस्था और सघन वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया. तलाशी अभियान के दौरान झारखंड निबंधन संख्या JH10BT1636 वाली एक संदिग्ध एम्बुलेंस को रोक कर विधिवत जांच की गई. जांच के क्रम में एम्बुलेंस के भीतर छिपाकर रखी गई कुल 218.655 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई. जब्त की गई शराब का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग पाँच लाख रुपये आंका गया है. कार्रवाई के दौरान मौके से एम्बुलेंस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिड़ना निवासी सत्यवान (उम्र करीब 42 वर्ष) के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चालक सत्यवान ने स्वीकार किया कि वह यह शराब हरियाणा से लेकर बिहार के दरभंगा जा रहा था. तस्करों ने जांच से बचने के लिए आपातकालीन सेवा वाली एम्बुलेंस का इस्तेमाल किया था. मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के एसआई प्रभाकर चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना पर चेकपोस्ट पर निगरानी बढ़ाई गई थी, जिससे यह सफलता मिली. उन्होंने बताया कि तस्करी में प्रयुक्त एम्बुलेंस और शराब को जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. विभाग की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top