453331
उमरिया में मानसून गश्ती में खोज रहे सुधार के उपाय वन-अधिकारी, जंगल के चप्पे चप्पे पर दे रहे दस्तक
Umariya, Madhya Pradesh:उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मानसून गस्ती की जा रही है। बारिश के मौसम में जब पार्क के कोर और बफर क्षेत्र में पर्यटन बंद होता है तब पार्क के क्षेत्र संचालक सहित 800 कर्मचारियों और अधिकारियों एवं सुरक्षा श्रमिकों का पूरा स्टाफ नियमित जंगल की रखवाली करता है। इस दौरान बिगड़े वनों के सुधार में पर्यटन मार्गो में उनकी मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फर्रुखाबाद के बंद आतिशबizi दुकान में जोरदार विस्फोट, दीवारें ढहीं, लेंटर गिरे
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में बंद आतिशबाजी की दुकान में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि करीब 500 मीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। विस्फोट से दुकान की दीवारें ढह गईं और लेंटर भी नीचे गिर गया। ईंटें उखड़कर काफी दूर तक जा गिरीं। गनीमत रही कि घटना के वक्त दुकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था। सूचना पर पुलिस, प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल धमाके की वजह का पता लगाया जा रहा है। फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक बंद आतिशबाजी की दुकान में जोरदार धमाका हो गया। घटना अलेपुर मार्ग पर लाड़मपुर दोयम गांव के पास खेतों के बीच बनी दुकान में हुई। दोपहर करीब ढाई से पौने तीन बजे के बीच हुए विस्फोट से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो दुकान से धुआं उठ रहा था। विस्फोट इतना तेज था कि दुकान की दीवारें पूरी तरह ढह गईं और लेंटर भी गिर गया। दीवारों की ईंटें उखड़कर काफी दूर तक जा गिरीं। हालांकि, जिस समय धमाका हुआ, उस वक्त दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। दुकान शमशाबाद कस्बे के रहने वाले सरफुद्दीन की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, वह बारातों में आतिशबाजी का काम करते हैं और उनके पास आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस भी है। मौके पर पहुंचे सीओ कायमगंज अजय वर्मा ने बताया कि दुकानदार के पास चटरी और अनार बनाने का लाइसेंस है। जुलाई तक दुकान में काम हुआ था। इसके बाद करीब तीन से चार किलो बारूद का मसाला कोठरी में रखकर उसे बंद कर दिया गया था। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पर एसडीएम कायमगंज अभिषेक वर्मा, सीओ अजय वर्मा और थाना प्रभारी सचिन चौधरी मौके पर पहुंचे। दमकल की टीम ने भी पहुंचकर पानी की बौछार से आग को पूरी तरह बुझाया। फिलहाल फील्ड यूनिट और मुख्य अग्निशमन अधिकारी की टीम मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही धमाके की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
Singrauli crackdown on encroachment: strict action continues
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का शिकंजा... कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर गनियारी में कार्रवाई... निर्माणाधीन पीजी कॉलेज के पास राजस्व-नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई... शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया... तहसीलदार सविता यादव के नेतृत्व में चला अभियान... अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त रुख, कार्रवाई जारी रहने के संकेत... शासकीय और सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करने वालों को चेतावनी... अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार होगी कार्रवाई... स Singarauli जिले में शासकीय जमीन और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश के बाद राजस्व और नगर निगम की संयुक्त टीम लगातार अतिक्रमण को चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को गनियारी स्थित निर्माणाधीन पीजी कॉलेज के समीप अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। राजस्व और नगर निगम की टीम ने निर्माणाधीन पीजी कॉलेज के आसपास मौके का निरीक्षण किया। जांच के बाद शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक एवं वैधानिक प्रक्रिया का पालन किया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तहसीलदार सविता यादव के नेतृत्व में हुई। इस दौरान नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी विपिन तिवारी, सहित राजस्व और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शासकीय भूमि, सार्वजनिक मार्ग, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास और सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर किए गए अनधिकृत कब्जे को स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स Singrauli में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के बीच प्रशासन की नजर अब अन्य ऐसे स्थानों पर भी है, जहां शासकीय या सार्वजनिक भूमि पर अनधिकृत कब्जे की शिकायतें या मामले सामने आते हैं। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि सरकारी और सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण न करें।0
0
Report
माड़ा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक सवार को कुचला, हालत गंभीर
Singrauli, Madhya Pradesh:माड़ा थाना क्षेत्र के सितुल जरहा में दर्दनाक सड़क हादसा। निजी कंपनी की तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर तोड़ा दम। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी एंबुलेंस। गंभीर मरीज को बैढ़न जिला अस्पताल लेकर जा रही थी एंबुलेंस। एंबुलेंस सवार मरीज और उसके परिजन गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती। माड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी।0
0
Report
Advertisement
बैंकॉक में कुआन यी मंदिर के पास इलेक्ट्रिक कार दुर्घटना, कई लोग घायल
Noida, Uttar Pradesh:Multiple people injured after electric car crashes into Kuan Yin Shrine in Bangkok, Thailand0
0
Report
पंचकूला में पंजाब भाजपा की अहम बैठक से विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज
Panchkula, Haryana:पंचकूला में पंजाब BJP की अहम संगठनात्मक बैठक... पंचकूला में आयोजित इस बैठक में पंजाब के मद्देनजर चुनावी रणनीति पर मंथन... पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित होटल रेड बिशप में पंजाब भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जारी है. बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष कर रहे हैं. बैठक में पंजाब भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और संगठन से जुड़े नेता शामिल हैं. बैठक में आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने, चुनावी तैयारियों और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जा रही है. पार्टी की ओर से जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है. पंचकूला में हो रही इस बैठक को पंजाब भाजपा की आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.0
0
Report
पलवल बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग, 35 हजार रुपये के चालान और 2 गाड़ियों के इम्पाउंड
Palwal, Haryana:पलवल के बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंगबाजी का वीडियो सामने आने के बाद पलवल पुलिस ने कार्रवाई की है। वीडियो में कुछ युवक गाड़ी की खिड़की पर बैठकर कागज उड़ाते और वाहनों से स्टंट करते नजर आ रहे थे। मामले का वीडियो सामने आते ही पुलिस ने संज्ञान लेते हुए हुड़दंगबाजी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पलवल पुलिस ने करीब 35 हजार रुपये के चालान किए, जबकि 2 गाड़ियों को इम्पाउंड किया गया है0
0
Report
Advertisement
खूँटी के अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीनें बंद, मरीज परेशान
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी。 स्लग - विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड नहीं होने से हो रही परेशानी , 80-80 लाख रुपए के अल्ट्रासाउंड मशीन वर्षों से पड़ा है बेकार。 मुरहू, कर्रा अड़की आदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड जाँच नहीं होने से मरीजों और जरुरतमंदों को काफी समस्या होती है। ऐसे में लोग सदर अस्पताल में मणिपाल हेल्थ मैप के द्वारा संचालित जाँच केंद्र में अल्ट्रासाउंड होता है। जिसमें चिन्हित गर्भवती महिला का जांच तो निशुल्क होता है। हालांकि बाहर में प्राइवेट में जांच कराने पर ज्यादा लगता लेकिन वहीं मणिपाल हेल्थ मैप में जान कराने पर कुछ कम खर्च में मोक्ष जाता है। हालांकि सदर अस्पताल खूँटी में भी लाखों रुपए की लागत से अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदा तो गया है लेकिन अल्ट्रासाउंड मशीन बंद रहता है। ऐसे में लोगों को एक तो आर्थिक बोझ बढ़ जाता है और वही खरीदा गया मशीन वर्षों वर्षों से कमरे में बंद पड़ा है。 मुरहू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो वर्ष पहले एक्सरे मशीन अधिष्ठापन कियआ गया था जो अभी बेकार पड़ा हुआ है। अस्पताल के प्रभारी डॉ आशुतोष तिग्गा ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के लिए तकनीकी विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिसके कारण यहाँ अल्ट्रासाउंड नहीं होता है। इसके अलावे चिकित्सकों की भी कभी है । जिसमें दो ही एमएमबीएस चिकित्सक हैं। जो एक अस्पताल के संचालन के लिए कम है。 मुरहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अस्पताल में दो वर्ष पहले उच्च स्तरीय एक्स-रे मशीन लगाया गया है । लेकिन बिजली की आपूर्ति सही नहीं होने के कारण बेकार पड़ा है। और एक पुराना एक्स-रे मशीन पहले लगा है उससे ही मरीजों का एक्स-रे किया जाता है। बता दें कि खूँटी सदर अस्पताल में हैं या किसी अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन सभी जगह बंद पड़ा है जो अन्यत्र जगह जाकर अल्ट्रासाउंड कराने को मजबूर हैं。0
0
Report
ग्वालियर: नौ माह की गर्भवती अंजू गुर्जर का अपहरण, इनामी बदमाश गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के तिघरा थाना क्षेत्र के गुर्जा गांव से नौ माह की गर्भवती अंजू गुर्जर का गोलियां चलाकर अपहरण करने के मामले में 10 हजार रुपये के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस घटना में शामिल डकैत योगी गुर्जर के करीबी कल्ली गुर्जर को पुलिस अब तक नहीं पकड़ सकी है। वह लगातार मुरैना और धौलपुर क्षेत्र में वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहा है। फिर भी पुलिस का मुखबिर तंत्र डकैत की पहुंच के आगे फेल साबित हो रहा है। दरअसल तिघरा क्षेत्र के ग्राम गुर्जा निवासी पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बेटे का विवाह वर्ष 2024 में हुआ था। आठ अक्टूबर 2025 को योगी गुर्जर, कल्ली गुर्जर, प्रदीप सिंह गुर्जर सहित अन्य अपराधी गांव में घुसे। इन लोगों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं और अंजू को अगवा कर ले गए थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर योगी गुर्जर सहित नौ लोगों को अब तक पकड़ा है। कल्ली गुर्जर और प्रदीप गुर्जर फरार चल रहे थे। प्रदीप की लोकेशन पुलिस को मिली तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसे पुलिस ने कैंथा गांव के पास से पकड़ा है।0
0
Report
ACB ने किशनगढ़ रेनवाल में तीन घूसखोर गिरफ्तार, छात्रा से रिश्वत मांगी
Dudu, Rajasthan:रेनवाल (जयपुर) किशनगढ़ रेनवाल में जयपुर ACB की बड़ी कार्रवाई, शिरडी साईं बाबा आयुर्वेदिक कॉलेज के 3 घूसखोरो को किया ट्रैप, डिप्टी डायरेक्टर योगेश कुमार, कैशियर रमेश शर्मा और LDC राजकुमार मीणा गिरफ्तार, तीनों को छात्रा से 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया ट्रैप, इंटर्नशिप की NOC देने की एवज में मांगी थी रिश्वत, ASP भूपेंद्र चौधरी व CI मनोज शर्मा की कार्रवाई, DIG ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में किया ट्रैप0
0
Report
Advertisement
अम्बेडकरनगर के शहीद अंकित पाण्डेय को श्रद्धांजलि
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर के लाल और CISF के असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पाण्डेय का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव दौलतपुर एकसारा-मठिया पहुंचा, जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में हुई फायरिंग के दौरान कर्तव्य निभाते हुए अंकित पाण्डेय वीरगति को प्राप्त हुए थे, तिरंगे में लिपटा शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया, माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं, अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों की संख्या में लोग गांव पहुंच रहे हैं, तस्वीरें अम्बेडकरनगर के टांडा तहसील क्षेत्र के दौलतपुर एकसारा-मठिया गांव की हैं, जहां आज देश के वीर सपूत असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पाण्डेय का पार्थिव शरीर पहुंचा, शहीद के शव को देखते ही परिजन भावुक हो गए, गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है, तो वहीं शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, शहीद अंकित पाण्डेय के अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, हर तरफ भारत माता की जय और अंकित पाण्डेय अमर रहें के नारे गूंजते रहे, लोगों ने नम आंखों से देश के वीर जवान को श्रद्धांजलि दी, उनका अंतिम संस्कार सरयू नदी के तट पर किया गया, उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके बहन के पति श्याम सुंदर ने दी, शहीद अंकित की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है, वही दो वर्षीय पुत्र कभी अपनी माँ को पिता के शव को देखता, हालांकि उस मासूम को यह नहीं पता है कि उसके सर से उसके पिता का साया उठ चुका है, अंकित कुमार पाण्डेय ने अपने करियर की शुरुआत CISF में सब-इंस्पेक्टर के पद से की थी, कड़ी मेहनत, प्रशिक्षण और निष्ठा के दम पर उन्होंने पदोन्नति हासिल करते हुए असिस्टेंट कमांडेंट का पद प्राप्त किया, कठुआ में ड्यूटी के दौरान उनका सर्वोच्च बलिदान पूरे क्षेत्र के लिए गहरे दुख का विषय है, CISF DIG ने शहीद अंकित पाण्डेय की शहादत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह पूरे बल और देश के लिए अपूरणीय क्षति है, उन्होंने कहा कि एक असिस्टेंट कमांडेंट को तैयार करने में विभाग और सरकार के स्तर पर काफी मेहनत लगती है और अधिकारी स्वयं कठिन प्रशिक्षण व परिश्रम के बाद इस मुकाम तक पहुंचता है, उन्होंने शहादत को पूरे बल के लिए बेहद दुखद क्षति बताया, बाइट- डीआईजी सीआईएसएफ प्रयागराज0
0
Report
रामलीला मंच पर अश्लील डांस वायरल, पुलिस जांच जारी
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के बीजलपुर गांव में आयोजित रामलीला के पवित्र मंच पर अश्लील डांस! वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के बीजलपुर गांव में आयोजित रामलीला के दौरान अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि देर रात रामलीला मंच पर फिल्मी और कथित फूहड़ गानों पर डांसर्स ने नृत्य किया। कार्यक्रम में मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे मामले का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में नाराजगी जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि रामलीला का मंच धार्मिक आस्था और संस्कारों से जुड़ा होता है, जहां भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का मंचन किया जाता है। ऐसे में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान इस तरह के नृत्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सामने ना आने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने मामले की जांच कर आयोजकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। वहीं वायरल वीडियो को लेकर पुलिस स्तर पर जांच कर रही है0
0
Report
सीवान के बाजार में स्प्लेंडर बाइक में अचानक आग लगने से हड़कंप
Siwan, Bihar:सीवान में बाजार के बीचों-बीच चलती स्पलेंडर बाइक के इंजन में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में बाइक से आग की लपटे निकलने लगी। बाइक के इंजन में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद के पास की है। बताया जा रहा है कि युवक बाइक पर सवार होकर बाजार से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक के इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। आग लगते ही बाइक सवार युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए बाइक को सड़क पर ही खड़ा किया और खुद सुरक्षित बाहर निकल गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। लोगों ने पानी और बालू डालकर बाइक में लगी आग पर काबू पाया। हालांकि, आग की चपेट में आने से बाइक का अगला हिस्सा काफी हद तक जल गया। फिलहाल आग लगने की वजह क्या थी, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। बाजार के बीच बाइक में अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल जरूर बन गया।0
0
Report
Advertisement
रोहिणी आचार्य के बिहार लौटने पर परिवार ने पटना एयरपोर्ट पर किया स्वागत
Patna, Bihar:लंबे समय बाद बिहार लौटीं लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का पटना एयरपोर्ट पर परिवार ने स्वागत किया। रोहिणी को रिसीव करने के लिए लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती एयरपोर्ट पहुंचे। पिता लालू प्रसाद यादव से मिलते ही रोहिणी आचार्य भावुक हो गईं, वहीं मां राबड़ी देवी से मुलाकात के दौरान भी उनकी आंखों में आंसू आ गए। राबड़ी देवी बेटी के आंसू पोंछती नजर आईं। रोहिणी आचार्य ने कहा कि वह अपने पिताजी के बुलाने पर बिहार आई हैं और उनकी वापसी को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए वहीं, मीसा भारती ने कहा कि बेटियां बाहर या विदेश से आती हैं तो पूरा परिवार उन्हें एयरपोर्ट लेने जाता है। उन्होंने कहा कि रोहिणी के आने पर यह भावुक पल है। रोहिणी के इस बयान कि पिताजी ने बुलाया है, पर मीसा भारती ने कहा कि इसका जवाब तो पिताजी ही देंगे。0
0
Report
कांग्रेस के भीतर उथल-पुथल पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान
Patiala, Punjab:ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਸਨੌਰ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਪੰਜੋਲਾ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੂੰ ਬਦਲਣ ਦੀਆਂ ਚਰਚਾਵਾਂ ’ਤੇ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਅੰਦਰ ਇਸ ਸਮੇਂ ਕਾਫੀ ਉਥਲ-ਪੁਥਲ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਕੋਈ ਵੀ ਇੱਕ-ਦੂਜੇ ਨਾਲ ਸਹਿਮਤ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਾਂਗਰਸ ਨੂੰ ਸੱਤਾ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੇ ਗਏ ਵਾਅਦੇ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿਰਫ਼ ਪੰਜਾਬ ਹੀ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਅੰਡਰ ਵਿਵਾਦ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਪਾਰਟੀ ਸਬੰਧੀ ਕੀਤੀਆਂ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛੇ ਜਾਣ ’ਤੇ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨੇਤਾ ਹਨ ਅਤੇ ਬਹੁਤ ਵੱਡੇ ਨੇਤਾ ਹਨ।0
0
Report
जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर सुपरवाइजरों की बैठक, डिजिटल प्रक्रिया की दी जानकारी
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। तहसील बहेड़ी स्थित सभागार में गुरुवार को जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर सुपरवाइजरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा और तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने उपस्थित सुपरवाइजरों को जनगणना की प्रक्रिया, समय-सारणी और जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि जनगणना का द्वितीय चरण 16 नवंबर 2026 से 9 जनवरी 2027 तक संचालित होगा। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें जाति, वैवाहिक स्थिति, साक्षरता, शिक्षा, रोजगार, मातृभाषा और डिजिटल साक्षरता से संबंधित जानकारियां शामिल होंगी। जनगणना पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी। इसके लिए 16 से 30 नवंबर तक नागरिकों को स्वयं जनगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का विकल्प मिलेगा, जबकि 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि 5 जनवरी की मध्यरात्रि बेघरों की गणना की जाएगी तथा 5 से 9 जनवरी तक रिवीजन राउंड चलेगा। जनगणना कार्य को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों को गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कोई भी मकान, परिवार या क्षेत्र जनगणना से छूटने न पाए और न ही किसी की दोहरी गणना हो। बैठक में जनगणना अधिनियम 1948 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति जनगणना संबंधी प्रश्नों का सही उत्तर देने के लिए बाध्य है तथा सभी व्यक्तिगत जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी। अधिकारियों ने सुपरवाइजरों से जनगणना कार्य को गंभीरता, जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित सुपरवाइजर एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
