452001
इंदौर क्लॉथ मार्केट में आग, दमकल ने समय पर पाया काबू
Indore, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के इंदौर में आज सुबह प्रदेश के सबसे बड़े क्लॉथ मार्केट की एक दुकान में आग लग गई। घटना गोवर्धन चौक पर स्थित चार मंजिला इमारत के तीसरी और चौथी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। दमकल कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। यदि समय पर आग नहीं बुझाई जाती, तो कई दुकानें चपेट में आ सकती थीं और करोड़ों का नुकसान हो सकता था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
साइबर जागृति अभियान एवं ट्रैफिक हैकाथॉन-2026: रायपुर में उत्कृष्ट नवाचारों का हुआ भव्य सम्मान
Raipur, Chhattisgarh:Cyber Jagriti Abhiyan & Traffic Hackathon-2026: Grand Felicitation Ceremony Held in Raipur रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित 'साइबर जागृति अभियान' एवं 'ट्रैफिक हैकाथॉन-2026' का भव्य अभिनंदन समारोह संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया गया। 49 दिवसीय अभियान से 1.70 करोड़ से अधिक नागरिक जागरूक हुए। साइबर सुरक्षा में नवाचार के लिए 8 जिलों को पुरस्कृत किया गया, जबकि ट्रैफिक हैकाथॉन में कार्तिकेय पंत ओवरऑल विजेता बने। मुख्यमंत्री ने जनभागीदारी व तकनीकी समाधानों को जमीनी स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फ्लैट ऑनर्स का धरना: रजिस्ट्रेशन देरी पर बिल्डर पर गुस्सा
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ सीटी-2 के 14 एवेन्यू के फ्लैट ऑनर्स ने बिल्डर के मनमानी और फ्लैट के रजिस्ट्रेशन में हो रही देरी के खिलाफ प्रदर्शन किया फ्लैट ऑनर्स का आरोप है कि हम लोगों की ओर से सभी पैसे जमा कर दिए है बावजूद इसके गौड़ प्रबंधन ने अभी तक फ्लैट का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, उल्टे गौड़ जीबीएम बनाकर यहां से पल्ला झाड़ने की कोशिश में है लोगों का आरोप है कि हम लोग जब प्रबंधन से बात करने की कोशिश करते हैं तो वो सुनने को तैयार नहीं है ऑनर्स को अपने काम काज छोड़कर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर किया जा रहा है0
0
Report
स्पर्श से JJM बजट आसान, OTMP की फाइलिंग सीधी एक्सईएन से FA तक
Jaipur, Rajasthan:खबर का असर- JJМ में स्पर्श का अंकगणित सुधरेगा, 2 हजार करोड के प्रोजेक्ट्स में बजट प्रक्रिया आसान होगी जयपुर-जी मीडिया की खबर का एक बार फिर से दमदार असर हुआ. अब PHED स्पर्श के बिगड़े हुए अंकगणित को सुधारेगी. नेशनल जेजेएम से चर्चा बजट प्रक्रिया में बदलाव किया जा सकता है. जी मीडिया ने प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद जल महकमे में हलचल हुई और अब प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा, ताकि प्रोजेक्ट के जरिए हर घर तक पीने का पानी पहुंच सके. प्रक्रिया आसान होने से करीब 2 हजार करोड का अटका बजट जारी होगा.. आखिरकार जेजेएम के स्पर्श में क्या होगा बड़ा बदलाव..देखे इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में! स्पर्श का अंकगणित सुलझेगा- पीएचईडी जल जीवन मिशन में स्पर्श का बिगड़े हुए अंकगणित को सुधार करेगा. सूत्रों के मुताबिक जेजेएम में वन टाइम माइनर प्रोजेक्ट (OTMP) में बजट की प्रक्रिया आसान होगी. अभी 7 स्तर तक बजट की फाइल होकर गुजरती है, जिसे प्रक्रिया काफी जटिल हो रही है. जिस कारण OTMP स्कीम की रफ्तार बहुत धीमी चल रही है. क्योंकि समय पर बजट जारी नहीं हो पा रहा है. जब प्रक्रिया सरल और आसान होगी तो उसमें सीधा एक्सЕएन से फाइनेंस एडवाइजर FA तक फाइल पहुंचेगी और इसके बाद साइबर ट्रैजरी प्रोजेक्ट्स का भुगतान कर पाएगा. जी मीडिया ने प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया था, जिसमें ये बताया था कि जेजेएम के स्पर्श का अंकगणित पूरी तरह से बिगड़ गया है. वहीं क्वांटिटी एंड वॉटर क्वालिटी का अटका बजट संचालन पोर्टल से शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है. OTMP में करीब 1300 करोड के प्रोजेक्ट का भुगतान अटका है, 567 करोड रुका है. प्रक्रिया आसान होने से करीब 2 हजार करोड का बजट रिलीज हो पाएगा. प्रमुख सचिव हेमंत गेरा ने अधिकारियों के इस संबंध में चर्चा की. JJM में क्या है SNA-SPARSH स्पर्श? JJM 2.0 में SNA यानि 'सिंगल नोडल एजेंसी' और उससे जुड़े 'SNA SPARSH' प्लेटफ़ॉर्म एक डिजिटल वित्तीय ढांचा है, जिसका इस्तेमाल सिंगल विलेज स्कीम के खर्चों को रियल-टाइम में ट्रैक करने और पारदर्शी ऑडिटिंग के लिए किया जाता है. इसमें राज्य को एकमुश्त फंड ट्रांसफर करने के बजाय अलग-अलग जल आपूर्ति योजनाओं से जुड़े फंड के सीधे वितरण और ट्रैकिंग की सुविधा है. यह डिजिटल गवर्नेंस के ज़रिए सार्वजनिक फंड के इस्तेमाल में जवाबदेही, ऑडिट की सुविधा के लिए लागू किया गया. लेकिन स्पर्श पोर्टल में जलदाय विभाग पुराने खर्चों का लेखा जोखा NJJM की शर्तों के मुताबिक नहीं दे पा रहा. जिसके कारण वाउचर टैग नहीं हो पा रहे. स्पर्श में दो तरह के भुगतान की व्यवस्था है पहला सिंगल विलेज स्कीम और दूसरा KQ. BOTMP बजट की ये है जटिल प्रक्रिया- SNA-SPARSH पोर्टल से OTMP के लिए बजट की प्रकिया काफी जटिल है. अभी एक्सЕएन, सुप्रीडेंट इंजीनियर, एडिशनल चीफ इंजीनियर, चीफ इंजीनियर तक फाइल पहुँचती है, जिसके बाद जेजेएम एफ और फिर ट्रेजरी साइबर बजट जारी करता है. ये प्रक्रिया काफी जटिल और लंबी है. जिसके कारण बजट में बार बार रोड़े आ रहे हैं. अब OTMP बजट की प्रकिया सरल होगी- अब OTMP में बजट की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा. सीधे एक्सЕएन से फाइल FA पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेजरी साइबर से भुगतान किया जाएगा. इस योजना पर फिलहाल विचार किया जा रहा है. केंद्र की मंजूरी के भी ये संभव है. क्वाटिटी-क्वालिटी का पुराने पोर्टल से पेमेंट पर विचार- क्वाटिटी एंड वॉटर क्वालिटी का अब तक राजस्थान में कोई पेमेंट नहीं हुआ. सूत्रों के मुताबिक अब प्रक्रिया को आसान, सरल बना जा सकता है. अभी स्पर्श पोर्टल से इसका पेमेंट की प्रक्रिया है. लेकिन अब संचालन पोर्टल से भुगतान को लेकर 7 दिन में ENJ JM से बात होगी. यदि संचालन से क्यू एंड क्यू का भुगतान की प्रक्रिया हुई तो एक्सЕएन से सीधे फाइल FA पहुंचेगी. क्यूएंडक्यू में राज्य का करीब 567 करोड का भुगतान अटका हुआ है. नोट इस खबर की फीड OFC से BJPR_JJM_R स्लग से भेजी गई है।0
0
Report
Advertisement
भरतपुर के शास्त्री पार्क की बदहाली: रखरखाव और जलभराव बना समस्या
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर शहर के सबसे बड़े पार्कों में शुमार विश्वप्रिय शास्त्री पार्क इन दिनों बदहाली और बदइंतजामी का शिकार है। जिस पार्क में लोग सेहत बनाने, सुकून के पल बिताने और सुबह-शाम सैर करने आते हैं, वहां अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। कहीं उबड़-खाबड़ मॉर्निंग वॉक ट्रैक बुजुर्गों के लिए खतरा बना हुआ है, तो कहीं ओपन जिम के उपकरण टूटे पड़े हैं। बारिश में जलभराव, गंदगी, अंधेरा और बंद पड़ी टॉय ट्रेन पार्क की बदहाल तस्वीर बयां कर रही है। सवाल यह है कि आखिर शहर के इस प्रमुख पार्क की सुध कब ली जाएगी? देखिए भरतपुर से ये खास रिपोर्ट। पार्क की बदहाल तस्वीर भरतपुर के विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में कदम रखते ही अव्यवस्थाओं की तस्वीर सामने आने लगती है। मॉर्निंग वॉक के लिए बना ट्रैक कई जगह उबड़-खाबड़ और खराब हालत में है। ऐसे में यहां घूमने आने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए सैर करना भी जोखिम भरा बना हुआ है। लोगों को डर रहता है कि कहीं चलते-चलते पैर फिसल न जाए या वे हादसे का शिकार न हो जाएं। पार्क में न तो बुजुर्गों के लिए अलग से कच्चा मिट्टी का ट्रैक है और न ही बेहतर सुविधा वाला सिंथेटिक ट्रैक मौजूद है। ओपन जिम के उपकरण खराब, बच्चों का मनोरंजन भी ठप पार्क में लोगों की सेहत सुधारने के लिए लगाए गए ओपन जिम के अधिकांश उपकरण टूटे हुए बताए जा रहे हैं। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए शुरू की गई टॉय ट्रेन भी कई सालों से बंद पड़ी है। झूले, फिसलपट्टी और दूसरे मनोरंजन उपकरणों की हालत भी संतोषजनक नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि बच्चों और युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक के लिए बनाए गए इस पार्क में सुविधाओं के रखरखाव की जिम्मेदारी आखिर कौन निभा रहा है? जलभराव और गंदगी से परेशानी पार्क में ड्रेनेज व्यवस्था की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। बारिश के दिनों में पानी भर जाता है, जबकि पार्क के अंदर जमा पानी के सड़ने की शिकायत है। इससे साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ती हैं। पार्क में नियमित सफाई की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। बंदरों और आवारा कुत्तों का जमावड़ा लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है। ऐसे में परिवार के साथ पार्क आने वाले लोगों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। हरियाली की जगह कंक्रीट का विस्तार पार्क की पहचान और हरियाली के लिए होनी चाहिए, लेकिन यहां ग्रास लैंड यानी घास वाले खुले हिस्से की कमी महसूस हो रही है। बड़े हिस्से को पक्का किए जाने से इसके कंक्रीट पार्क में तब्दील होने की चिंता भी सामने आ रही है। क्या पार्क के विकास के नाम पर हरियाली और खुले स्थानों को पर्याप्त प्राथमिकता दी जा रही है? घास, पेड़-पौधों और हरित क्षेत्र का संरक्षण बेहद जरूरी है। पेड़ों की छंटाई भी लोगों के भरोसे पार्क के ट्रैक के किनारे लगे पेड़ों की टहनियां रास्ते तक आ जाती हैं। इन टहनियों की कटाई तक पार्क में घूमने आने वाले लोग खुद करते हैं, जिससे पार्क के नियमित रखरखाव पर सवाल उठते हैं। योग और व्यायाम करने वालों के लिए टीनशेड जैसी सुविधा का अभाव भी खलता है। ऐसे में धूप और बारिश के दौरान लोगों को परेशानी होती है। रात में अंधेरा, खुदाई से परेशानी पार्क के एक हिस्से में रात के समय अंधेरा रहने की समस्या भी सामने आ रही है। नाला खोदे जाने और लाइटों की भूमिगत लाइन से जुड़ा हिस्सा कई महीनों से खुदा पड़ा होने की शिकायत है। इससे रास्तों की स्थिति और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं। पार्क में पर्याप्त रोशनी, सुरक्षित रास्ते और समय पर मरम्मत की व्यवस्था होना जरूरी है, ताकि सुबह और शाम आने वाले लोगों को परेशानी न हो। देखरेख के लिए जिम्मेदार कौन? इतने बड़े पार्क में केयरटेकर, गार्ड और माली की नियमित उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि पार्क में अव्यवस्थाओं के बीच शिकायत दर्ज कराने के लिए कोई स्पष्ट हेल्पलाइन नंबर भी दिखाई नहीं देता। ऐसे में समस्या होने पर लोग अपनी शिकायत आखिर किस अधिकारी तक पहुंचाएं? पार्क की नियमित निगरानी, सफाई, उपकरणों की मरम्मत और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार व्यवस्था का होना जरूरी है। लोहे के जालों में कैद पार्क Park के चारों ओर और विभिन्न हिस्सों में लगे लोहे के जाल इसकी खूबसूरती और खुलेपन को प्रभावित करते दिखाई देते हैं। लोगों की अपेक्षा है कि पार्क को ऐसा स्वरूप दिया जाए, जहां सुरक्षा के साथ-साथ प्राकृतिक वातावरण और ईको-फ्रेंडली सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए। पार्क का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ हवा, हरियाली और सुकून देना है, लेकिन मौजूदा अव्यवस्थाएं इस उद्देश्य पर सवाल खड़े कर रही हैं।0
0
Report
हनुमानगढ़ न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी की वारदातें तेज, नागरिक सुरक्षा की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जंक्शन में अबोहर मार्ग स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लगातार चोरी की वारदातों से कॉलोनीवासियों परेशान हैं. शनिवार को कॉलोनीवासियों ने भाजपा युवा नेता अमित साहू से मुलाकात कर उन्हें चोरी की बढ़ती घटनाओं और कॉलोनी में व्याप्त समस्याओं से अवगत करवाया तथा प्रभावी समाधान की मांग उठाई. अमित साहू ने पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर कॉलोनी में गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया. कॉलोनीवासियों ने बताया कि न्यू हाउसिंग बोर्ड में आए दिन चोरी की वारदातें हो रही हैं. पिछले सप्ताह पांच दिन चोरी की घटनाएं हुईं और इनमें कई वारदातें दिनदहाड़े हुईं. इसके अलावा जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर भी समस्या से अवगत करवाया गया और कॉलोनी में अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की गई. कॉलोनीवासियों का कहना है कि लगातार चोरी की घटनाओं के कारण उन्हें रातभर खुद पहरा देना पड़ रहा है. इसके बावजूद दिन में चोरी की वारदातें हो रही हैं, क्योंकि अधिकांश मकान मालिक काम के सिलसिले में घरों से बाहर चले जाते हैं. ऐसे में चोर दिन में सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं.0
0
Report
महेंद्रगढ़ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतबीर झूकिया को हिरासत: लोकतंत्र पर रोक पर भाजपा-प्रशंसक बहस
Noida, Uttar Pradesh:महेंद्रगढ़ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतबीर झूकिया को किया डिटेन, जंतर-मंतर पर आंदोलन में जाने से रोकने का आरोप लोकतंत्र में इस तरह रोकना गलत, बोले सतबीर झुकिया यह कार्रवाई उनके गांव झुक स्थित आवास पर की गई थी ताकि वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज आयोजित आंदोलन में शामिल न हो सकें। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सतबीर झुकिया ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी व्यक्ति को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल होने से रोकना बेहद गलत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराना और अपनी आवाज उठाना हर नागरिक का अधिकार है। इस प्रकार घर पर नजरबंद करके आंदोलन में जाने से रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सतबीर झुकिया ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
पश्चिम बंगाल में नाबालिग विवाह के आरोपित गिरफ्तार, जीरो टॉलरेंस नीति लागू
Basirhat, West Bengal:উত্তর ২৫ পরগনার স্বরূপনগর থানার পুলিশ আমুদিয়া এলাকায় নূর হোসেন মণ্ডল নামে এক যুবককে নাবালিকাকে বিয়ে ও সন্তান জন্ম দেওয়ার অভিযোগে গ্রেফতার করেছে। বাল্যবিবাহের বিরুদ্ধে প্রশাসনের লাগাতার প্রচারের পরেেও আইন অমান্য করার কারণে এই কড়া পদক্ষেপ নেওয়া হয়েছে। অভিযুক্তকে পরবর্তী আইনি প্রক্রিয়া সম্পন্ন করার জন্য বসিরহাট মহকুমা আদালতে পাঠানো হয়েছে। পশ্চিমবঙ্গে বাল্যবিবাহের মতো সামাজিক ব্যাধি রুখতে প্রশাসনের তরফ থেকে জিরো টলারেন্স নীতি গ্রহণ করা হয়েছে।0
0
Report
मधुबनी में नवजात बच्चा झाड़ी में मिला; चाइल्ड हेल्पलाइन ने दत्तक ग्रहण व्यवस्था शुरू की
Madhubani, Bihar:में मधुबनी में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। औंसी थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास झाड़ी में एक नवजात बच्चा फेंका हुआ मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे झाड़ी में पड़ा देखा। नवजात मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बच्चे को पास के निजी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और बच्चे को संरक्षण में लेकर चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर हरिशंकर राय ने बताया कि बाल कल्याण समिति के आदेश पर नवजात को दत्तक ग्रहण संस्थान में रखा जाएगा। फिलहाल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, बच्चा खतरे से बाहर है। बाइट: हरिशंकर राय, सुपरवाइजर, चाइल्ड हेल्पलाइन, मधुबनी।0
0
Report
गंगा नदी में मछली मारते वक्त विवाद के बाद बदमाशों ने मल्लाह पर गोली चलाई
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के चकनवादा गांव में हथियारबंद बदमाशों ने मछली मारने को लेकर हुए विवाद में एक मल्लाह को गोली मार दी। बदमाशों ने लाठी डंडों से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया, जिनका इलाज बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। केवल सहनी सुबह पांच बजे मछली मारने के लिए गंगा नदी में जाल डाले हुए था। उसके साथ दो नाव पर सात आठ लोग मछली मारने गए थे। तभी प्रिंस मुखिया के कुछ लोगों ने उन्हें गंगा में मछली मारने से रोका। पीड़ित का आरोप है कि प्रिंस मुखिया के दो दर्जन से अधिक लोग हथियार और लाठी डंडों से लैस होकर दियारा पहुंचे थे। उन लोगों ने गाली गलौज करते हुए जबरदस्ती गंगा नदी में मछली मारने से रोक दिया। विवाद बढ़ने पर प्रिंस मुखिया के कुछ लोगों ने केवल सहनी पर गोली चला दी। गोली उसके दाहिने हाथ में जाकर लगी। इसके बाद लाठी डंडों से मारकर सभी मल्लाहों को वहां से भगा दिया गया। बदमाश अपने साथ उनका नाव भी लेकर चले गए। सभी घायल युवाओं को तुरंत बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। बाइट पीड़ितों के परिजन0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार मामले पर SFI का विरोध, बैरिकेड्स गिराए गए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: CEC ज्ञानेश कुमार मामले को लेकर विरोध मार्च निकालते हुए SFI कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड्स गिरा दिए। वीडियो इम्तियाज़ खान मार्ग से है।0
0
Report
फतेहगढ़ जैसलमेर में 2026 पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशियों के लिए कार्यशाला आयोजित
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - फतेहगढ़ पंचायती राज चुनाव 2026: संभावित प्रत्याशियों की कार्यशाला का हुआ आयोजन फतेहगढ़ जैसलमेर पंचायती राज चुनाव 2026: संभावित प्रत्याशियों की कार्यशाला का हुआ आयोजन पंचायत समिति फतेहगढ़ मुख्यालय पर प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित हुई कार्यशाला में संभावित प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और निर्वाचन नियमों की जानकारी दी गई0
0
Report
Surwas के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील में छिपکली, 30+ बच्चे अस्पताल पहुंचे
Churu, Rajasthan:चूरू – सुजानगढ़। सूरवास के राजकीय विद्यालय में हड़कंप मचा। मिड डे मील के दौरान बच्चों के खाने में छिपकली निकलने की बात सामने आई। इसके बाद 30 से अधिक बच्चों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखे और राजकीय बगड़िया अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया। निजी संसाधनों और एंबुलेंस से बच्चों को अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका उपचार शुरू किया गया। विद्यालय की शिक्षिका मोनिका ने बताया कि खाना परोसते समय छिपकली दिखाई दी, जिससे बच्चों में हड़कंप मच गया। अभिभावकों ने लापरवाही का आरोप लगाया। जिस अस्पताल में बच्चों का उपचार चल रहा है, वहाँ चिकित्सा विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर के स्कूलों में स्वस्थ खान-पान को लेकर जागरूकता अभियान
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान” अभियान के तहत स्कूली विद्यार्थियों को किया जागरूक जैसलमेर, राज्य में 03 से 16 अक्टूबर 2026 तक संचालित “सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान (Eat Right–Healthy Rajasthan)” अभियान के तहत जैसलमेर के एस एम पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए खाद्य सुरक्षा एवं स्वस्थ खान-पान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार, जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल के निर्देशों तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुरलीधर सोनी के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।0
0
Report
सीतापुर के मेन मार्केट में व्यापारी की लाठी डंडों से हत्या, तीन गिरफ्तार
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में दिनदहाड़े मेन मार्केट व्यापारी की लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या दुकान के विवाद को लेकर हुई। पुराने पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था लेकिन मेन मार्केट में दिनदहाड़े ही विवाद बढ़ने पर लोहे की रॉड और लाठी डंडों से पीट-पीट कर व्यापारी बबलू राठौर की हत्या से सनसनी फैल गई। जबकि व्यापारी का साथी छोटू राठौर गंभीर रूप से इस हमले में घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मौके पर पहुंचे सहायक पुलिस अधीक्षक सीओ सिटी विनय यादव ने बताया शहर कोतवाली के तानसेन गंज चौकी क्षेत्र के दाल मंडी से सूचना मिली पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद हुआ है। जिसमें बबलू राठौर की लाठी डंडों से पीट कर हत्या हो गई। इस घटनाक्रम में तीन लोग शामिल थे जिसमें से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी फरार है उसकी तलाश के लिए टीम में दबिश दे रही है। वही दिनदहाड़े में मार्केट में व्यापारी की लाठी डंडों से पीट कर हुई हत्या की वारदात से पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर भी कहीं ना कहीं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह पूरा मामला शहर कोतवाली इलाके की दाल मंडी का है।0
0
Report
कल्याण स्टेशन परिसर में चाकू के दम पर लूट, गिरफ्तारियां सीसीटीवी में कैद
Kalyan, Maharashtra:कल्याण स्टेशन परिसरात चाकूचा धाक दाखवून अनेकांना लुटलं मारहाण करताना गुंड सीसीटीव्ही कॅमेरात कैद काही गुन्हेगारी पार्श्वभूमीच्या टोळक्यांनी चाकूचा धाक दाखवत अनेकांना लुटलं. काहींची रोकड तर अनेकांचे मोबाईल त्यांनी चोरी केले. दरम्यान त्यांनी तिथल्या काही लोकांना मारहाण देखील केली. या मारहाणीची सगळी दृश्य सीसीटीव्ही कॅमेरात चित्रित झाली आहेत. याप्रकरणी महात्मा फुले पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल झाल्यानंतर अवघ्या अर्ध्या तासात या आरोपींना पोलिसांनी बेड्या ठोकल्याात. आवेश मुनीम उर्फ मुर्गी समीर पानसरे आफताब शेख अशी आरोपींची नावं आहेत.0
0
Report
Advertisement
