452001
इंदौर में मकान में लगी आग, एक शख्स की गई जान, तीन अन्य लोगों को बचाया
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के भंवरकुवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत टॉवर चौराहे के समीप देर रात आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति की जान चले गई। आग मकान के ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई और ऊपरी मंजिल तक जा पहुंची। उपरी मंजिल पर रहने वाले परिवार भी आग की चपेट में आ गया कमरे में मौजूद तीन लोगों को सीढ़ियों के माध्यम से सुरक्षित निकाला गया, वहीं एक व्यक्ति जिसका नाम अब्दुल कादिर उम्र 55 वर्ष बताया जा रहा है कि हादसे में जान चले गई। पुलिस पूरी मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मिथिला संस्कृत शोध संस्थान और ऑक्सफोर्ड के बीच ज्ञान की ऐतिहासिक साझेदारी
Noida, Uttar Pradesh:मिथिला और ऑक्सफोर्ड के बीच होगी ज्ञान की ऐतिहासिक साझेदारी! पटना में आज माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर दरभंगा स्थित मिथिला संस्कृत शोध संस्थान और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी स्थित संस्कृत टेक्स्ट सोसाइटी के बीच संस्थागत सहयोग के लिए करार का अनुरोध किया। इस दौरान उन्हें अपनी ओर से एक पत्र सौंप कर इस करार के महत्व की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इस करार के लिए मुझे ऑक्सफोर्ड संस्कृत टेक्स्ट सोसाइटी से प्राप्त औपचारिक प्रस्ताव की प्रति भी सौंपी। मुझे खुशी है कि इस विषय पर माननीय मुख्यमंत्री जी का रुख बेहद सकारात्मक रहा। उन्होंने बिहार की प्राचीन एवं दुर्लभ पांडुलिपियों को वैश्विक स्तर पर संरक्षित और प्रचारित करने के लिए ऑक्सफोर्ड संस्कृत टेक्स्ट सोसाइटी से मिले प्रस्ताव की सराहना की। साथ ही इस करार के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दे दिए हैं। इसके लिए उन्हें सभी मिथिलावासियों की ओर से हृदय से धन्यवाद देता हूं। मुझे विश्वास है, यह करार मिथिला सहित संपूर्ण बिहार की बौद्धिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा। दरभंगा स्थित मिथिला संस्कृत शोध संस्थान भारतीय ज्ञान परंपरा, दर्शन, न्याय, व्याकरण, साहित्य, आयुर्वेद और ज्योतिष की हजारों दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों का केंद्र है, जो संपूर्ण भारत की बौद्धिक विरासत है। ऑक्सफोर्ड संस्कृत टेक्स्ट सोसाइटी के साथ संस्थागत सहयोग का करार होने से पांडुलिपियों का वैज्ञानिक सूचीकरण, डिजिटलीकरण, शोध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समालोचनात्मक संस्करणों का प्रकाशन हो सकेगा। इस साझेदारी से मिथिला संस्कृत शोध संस्थान पुनः ज्ञान का एक वैश्विक केंद्र बनेगा। इससे बिहार के शोधार्थियों को भी अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं, फेलोशिप और प्रशिक्षण से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस करार से आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में शुरू हुए 'ज्ञान भारतम् मिशन' को भी बल मिलेगा। इससे पहले जनवरी 2025 में प्रगति यात्रा के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री जी की घोषणा के बाद, फरवरी 2025 में राज्य कैबिनेट ने Mithila Sanskrit Shodh Sansthan, Darbhanga के जीर्णोद्धार और पांडुलिपियों संरक्षण के लिए करीब 57 करोड़ रुपये मंजूर किए थे, जिस पर काम जारी है।0
0
Report
कानपुर देहात में इनोवा हादसे: 2 की मौत, 2 गंभीर घायल, 1 मामूली चोट
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात कानपुर देहात में तेज रफ्तार इनोवा भीषण सड़क हादसे का शिकार। झांसी से कानपुर जा रही इनोवा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की बैरिकेडिंग से टकराई। तेज रफ्तार के चलते लोहे की बैरिकेडिंग गाड़ी के अगले हिस्से से घुसकर पीछे तक निकल गई। हાદसे में मौके पर 2 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत। 2 लोग गंभीर रूप से घायल, जबकि 1 व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। इनोवा कार में कुल 5 लोग सवार थे। सूचना पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भेजा गया। घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती उपचार जारी, शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मावर गांव की पास नेशनल हाईवे की घटना0
0
Report
रायबरेली हरचंदपुर में पिता ने बच्चों को दाल में ज़हर दिया, पत्नी ने बचाया
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली हरचंदपुर में पिता ने बच्चों को दाल में ज़हर दिया, पत्नी ने बचाया। धान लगाने गई मां समय रहते आ गई जिससे दोनों बच्चों की जान बच गई। मामला हरचंदपुर थाना इलाके के गुनावर कमंगलपुर का है। यहां का रहने वाला सुरेश पासी शराब का आदी है और पत्नी को मारता पीटता है। पत्नी सोहनी मेहनत मज़दूरी कर अपने पांच और छह साल के दो बच्चों को किसी तरह पाल रही है। आज तड़के जब सोहनी खेत मे धान लगाने गई तो शराबी पति सुरेश ने बच्चों के लिए रखी दाल मे कीटनाशक मिला दिया। सुबह आठ बजे जब सोहनी खेत से आई तो दोनों बच्चे दर्द से कराह रहे थे। सोहनी मामूली पेट दर्द समझ कर काम मे लग गई और बर्तन धोने के लिए उन्हें उठाने गई। सोहनी ने बर्तनों के पास कीटनाशक का रैपर देखा तो उसका माथा ठनका और वह तुरंत बच्चों को लेकर सीएचसी पहुँच गई। यहां डाक्टरों ने बच्चों का इलाज शुरू किया तो उन्हें राहत मिली। पति की करतूत से आहत पत्नी सोहनी ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पति को हिरासत मे लेकर जेल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
बांकीपुर उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार बंटी भाजपा-NDA प्रत्याशी घोषित
Noida, Uttar Pradesh:पटना (बिहार): बांकीपुर उपचुनाव के उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार बंटी की घोषणा पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा,"मैं केंद्रीय चुनाव समिति और केंद्र नेतृत्व को बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद देना चाहता हूं कि अभिषेक कुमार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से भाजपा-NDA प्रत्याशी घोषित किया गया है। अभिषेक कुमार जमीनी स्तर पर बांकीपुर के कार्यकर्ता रहे हैं। बूथ अध्यक्ष रहें, मंडल में मंत्री रहें, मंडल में महामंत्री रहें....तो अभिषेक कुमार को मेरी बहुत-बहुत शुमकामनाएं और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुमकामनाएं और निश्चित रूप से नागरिकों का जो समर्थन है उससे बड़ी जीत होगी।"0
0
Report
जबलपुर हाईकोर्ट के फर्जी वीडियो से हड़कम्प, आरोपी गिरफ्तार
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... जबलपुर हाईकोर्ट का फर्जी वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, आरोपी गिरफ्तार... सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बढ़ाने के लिए बनाई थी भ्रामक क्लिप... माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का असत्य वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार... हाईकोर्ट पर अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था वीडियो... वायरल वीडियो पर हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान.... जबलपुर के सिविल लाइन थाने में दर्ज की गई थी जीरो FIR... आरोपी अमित कुमार तिवारी को सिंगरौली पुलिस ने किया गिरफ्तार... फेसबुक और एक्स (ट्विटर) पर वीडियो पोस्ट करने का आरोप... आरोपी के खिलाफ BNS और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज... सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बढ़ाने के लिए वीडियो बनाने की बात कबूली.. वीडियो बनाने में इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त... आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने लिया रिमांड...0
0
Report
कांकेर के राजापारा में चट्टान पर बैठे तेंदुए वीडियो वायरल, वन विभाग को सूचना
Kanker, Chhattisgarh:कांकेर ब्रेकिंग - कांकेर के राजापारा वार्ड के गढ़िया पहाड़ में दिखा दो तेंदुआ। वार्ड के लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया चट्टान पर बैठे 2 तेंदुआ का वीडियो। रिहायशी इलाका होने से वार्ड के लोगों में दहशत का वातावरण। वार्डवासियों ने वन विभाग को दी सूचना। कांकेर वन परिक्षेत्र का मामला。0
0
Report
Advertisement
जेपीवीवीएनएल बूंदी ने राजस्व वसूली में द्वितीय स्थान पाया; कर्मचारियों को सम्मान
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) बूंदी वृत्त ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे जयपुर डिस्कॉम में राजस्व वसूली के क्षेत्र में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर मंगलवार को सर्किल कॉन्ферен्स हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अधीक्षण अभियंता (ओ एंड एम) ई.सी.पी. गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और टीमवर्क से यह सफलता मिली है। समारोह में राजस्व वसूली, एटी एंड सी लॉसेज में कमी, सतर्कता जांच से राजस्व बढ़ाने तथा नए विद्युत कनेक्शनों की लंबित फाइलों के त्वरित निस्तारण जैसे मापदंडों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले तकनीकी, अभियंता, लेखा और मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधीक्षण अभियंता ने सभी सम्मानित कार्मिकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने और निगम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए इसी समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया。0
0
Report
बांकीपुर से प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी: कठिन जिम्मेदारी मिलने पर काम से वोट मांगेंगे
Noida, Uttar Pradesh:पटना (बिहार): बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से बाजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी ने कहा,"पार्टी से बड़ी जिम्मेदारी मिली है तो हमें काम करना है। हम काम के आधार पर वोट लेंगे." पटना (बिहार): बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से अभिषेक कुमार को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए दिखे。0
0
Report
बेकाबू ट्रेलर ने कार पर चढ़कर डाला भीषण हादसा, महिला समेत 5 घायल
Jaipur, Rajasthan:ब्रेकिंग कोटपूतली....... बेकाबू ट्रेलर चढ़ा कार पर, कार चालक सहित एक महिला की मौके पर हुई मौत, बच्चों सहित पांच लोग हुये घायल, पनियाला थाना पुलिस मौके पर पहुँचिी, सभी घायलो को भर्ती करवाया राजकीय BDMS अस्पताल में, कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला सभी घायलों को, कोटपूतली के पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी पहुँचे मौके पर, हाइवे पर लगा लम्बा जाम, दो की हालत गंभीर होने पर किया जयपुर रेफर, दिल्ली जयपुर हाइवे पर मौलाहेड़ा गाँव की है घटना।0
0
Report
Advertisement
Bankipur: अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' भाजपा प्रत्याशी बनते ही मिलने लगी बधाइयां
Noida, Uttar Pradesh:नमन् बांकीपुर! बांकीपुर के लाल और पार्टी के एक जमीनी, स्थानीय और युवक कार्यकर्ता, जिन्होंने बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया, ऐसे श्री अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' जी को भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ。 बांकीपुर की देवतुल्य जनता ने मुझे अपनी सेवा का अवसर दिया। निश्चित रूप से, बांकीपुर के मेरे परिवारजन श्री अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' जी को भी इस बार अपनी सेवा का अवसर देकर आशीर्वाद प्रदान करेंगे।0
0
Report
नवजात की मौत पर हंगामा; परिजनों ने एएनएम की लापरवाही का आरोप, जांच
Samastipur, Bihar:रामजानकी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में नवजात की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया । दो एएनएम पर लापरवाही का लगाया आरोप । समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक नवजात की मौत हो गई। मृत नवजात की मां उजियारपुर प्रखंड के चांदचौर मथुरापुर निवासी कोमल कुमारी हैं, जिन्हें सोमवार को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिजेरियन ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म हुआ और परिजनों के अनुसार उस समय बच्चा स्वस्थ बताया गया था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में आक्रोश जताते हुए ड्यूटी पर तैनात दो एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राणा विश्वविजय सिंह ने बताया कि नवजात पहले से Respiratory Distress Syndrome जैसी गंभीर समस्या से पीड़ित था। मेडिकल टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी। उन्होंने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर ड्यूटी पर मौजूद एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है और मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
पवन एक्सप्रेस में सीट विवाद पर एक परिवार पर 10-12 यात्रियों ने हमला
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में पवन एक्सप्रेस के जनरल कोच में सीट विवाद को लेकर चलती ट्रेन में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के साथ 10 से 12 लोगों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर जीआरपी सक्रिय हुई और ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिवार के आवेदन पर जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित शरद पाठक ने बताया कि उनका परिवार मुंबई में रहता है और जयनगर से मुंबई जाने के लिए पवन एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। टिकट कन्फर्म न होने के कारण वे जनरल बोगी में सवार हुए थे। यात्रा के दौरान सीट पर बैठने को लेकर कुछ यात्रियों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। घायलों की पहचान मधुबनी जिले के क्योटा गांव निवासी रंजीत पाठक, बेटा शरद पाठक (18), बेटी खुशी पाठक (14), दूसरी बेटी पलक पाठक और पत्नी संगीता पाठक के रूप में हुई है। सभी घायलों का समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। शरद पाठक के अनुसार, विवाद बढ़ने पर करीब 10 से 12 लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिससे पांच लोग घायल हो गए। इस दौरान अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया और मामले की सूचना समस्तीपुर जीआरपी को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पहले से तैनात हो गई। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही पुलिस ने मारपीट में शामिल 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई कर रही है। जीआरपी ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। इसके बाद पीड़ित रंजीत पाठक के लिखित आवेदन के आधार पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। जीआरपी थाना अध्यक्ष बलवीर कुमार ने बताया कि पवन एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे एक परिवार के साथ सीट को लेकर मारपीट की घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
Muzaffarpur: Connection of girlfriend behind BDO husband's death, Video Sahab arrested
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में तीन दिन पूर्व दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी के मौत मामले में पुलिस ने वीडियो साहब को गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस वीडियो मनोज कुमार की प्रेमिका की तलाश में जुटी हुई है. हालांकि बताया जा रहा है कि जो वीडियो साहब की प्रेमिका है वह पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है. वहीं दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी के मौत के बाद से ही कई तरह के सवाल उठ रहे थे. जब वीडियो मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की मौत हुई उसके बाद दो सीसी टीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. जिसके कारण BDO साहब और भी सवालों के घेरे में आ गए थे. वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा था कि कुछ लोगो के द्वारा মৃতिका अमृता को जबरन घसीटते हुए एक बिहार सरकार लिखा एक काले रंग की लग्जरी गाड़ी में बैठाया जा रहा है. हालाँकि यह वीडियो एक साल पुराना बतलाया जा रहा है. दरअसल तीन दिन पूर्व मुजफ्फरपुर शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के निजी आवास पर BDO की पत्नी अमृता कुमारी का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मिठनपुरा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया था. वहीं इस घटना के बाद मृतिका अमृता कुमारी के भाई राज कुमार ने मिठनपुरा थाना में BDO मनोज कुमार के साथ उसकी प्रेमिका और घर वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि BDO का एक अन्य लड़की से अवैध संबंध है और साथ में 10 लाख रुपए दहेज में नहीं देने के कारण उसके बहन के साथ मारपीट कर जहर खिला कर हत्या कर दिया है. जबकि वीडियो की प्रेमिका के बारे में बताया जा रहा है कि वह पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है. वहीं अब मृतका को घसीटते हुए एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, हालाँकि वायरल सीसीटीवी फुटेज एक वर्ष पुराना बतलाया जा रहा है, वायरल सीसीटीवी फुटेज में एक महिला को कई लोगों द्वारा घसीटते हुए पकड़ कर गाड़ी में बैठाया जा रहा है. वही वायरल वीडियो 19 मार्च 2025 की है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है. पूरे मामले को लेकर सीटीएसपी मोहिबुल्ला अंसरि ने बताया कि 5 जुलाई को मृतिका के भाई राजकुमार की ओर से मिठनपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जिसमें कहा गया था कि उनकी बहन को शादी के बाद से ही 10 लाख रुपया दहेज के लिए सास ससुर और ससुराल पक्ष के लोग के द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी साथ ही उसे प्राथमिकी में मृतका के पति वीडियो मनोज कुमार का एक अन्य महिला से भी संबंध होने की बात कही गई थी. इसके बाद वीडियो मनोज कुमार को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई किया जा रहा है. साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.0
0
Report
नर्मदा पुरस्कार भुगतान पर चार राज्यों में ठोस समझौता, किसानों को दीर्घकालिक लाभ
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री AmitShah जी की अध्यक्षता एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री माननीय CRPaatil जी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के बीच नर्मदा अवार्ड से जुड़े दशकों से लंबित भुगतान संबधी मुद्दों के समाधान हेतु समझौता हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री narendramodi के दूरदर्शी नेतृत्व और सहकारी संघवाद की भावना ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि संवाद, समन्वय और दृढ़ इच्छाशक्ति के माध्यम से वर्षों पुराने जटिल विषयों का भी सौहार्दपूर्ण समाधान संभव है। यह निर्णय जल सुरक्षा को सशक्त करेगा, राज्यों के बीच समन्वय को नई ऊर्जा देगा तथा किसानों और जनकल्याण के लिए दूरगामी परिणाम सुनिश्चित करेगा। राजस्थान इस ऐतिहासिक पहल का सहभागी बनकर गौरवान्वित है।सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े इस निर्णय से विशेष रूप से जालौर और बाड़मेर सहित राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा तथा प्रदेश की जल सुरक्षा को भी नई मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस पहल के लिए narendramodi केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री AmitShah केंद्रीय जल शक्ति मंत्री माननीय CRPaatil जी तथा गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों का आभार जताया0
0
Report
पिहोवा में CIA-1 की मुठभेड़, बदमाश घायल, पुलिसकर्मी सुरक्षित
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- जिला कुरुक्षेत्र के पिहोवा में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर फूलगढ़ गांव के पास सीआईए-1 की टीम और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि एक पुलिसकर्मी के पास से भी गोली निकल गई। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। घायल बदमाश को पहले पिहोवा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल आरोपी की पहचान संजय उर्फ दीपू रंधावा निवासी फौजी प्लॉट पिहोवा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल बरामद की है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। सूचना पर पहुंची टीम सीआईए-1 के इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक आरोपी पैदल इलाके में घूम रहा है। टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर सीधे फायर कर दिए। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। जिप मेंबर पर किया था जानलेवा हमला बदमाश संजय उर्फ दीपू रंधावा हाल ही में पिहوवा निवासी एक फौजी के प्लॉट में हुए जानलेवा हमले के मामले में वांछित था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जिला परिषद (जिप) के मेंबर सचिन कुमार निवासी सतोड़ा की हत्या की कोशिश की थी। इस वारदात के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। फायरिंग में टांग में लगी गोली मुठभेड़ के दौरान आरोपी की ओर से 3 राउंड फायरिंग की गई। इसमें एक गोली सीआईए टीम के एक पुलिसकर्मी के बेहद करीब से निकल गई। हालांकि पुलिसकर्मी को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चेतावनी देने के लिए हवाई फायर किया। बाद में टीम ने उसकी टांग में गोली मारकर उसे काबू किया।0
0
Report
Advertisement
