452001
इंदौर में भाजपा नेता नंदकिशोर वर्मा के खिलाफ बहू ने दर्ज कराई शिकायत
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त भाजपा नेता नंदकिशोर वर्मा के खिलाफ उनकी बहू ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि नंदकिशोर वर्मा ने अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की। विवाद राऊ स्थित यश ढाबे से जुड़ा है और नंदकिशोर वर्मा का अपने भतीजों और भाई की पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। राऊ पुलिस ने नंदकिशोर वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ओबीसी मोर्चे के प्रदर्शन से NH-143 पर तीन घंटे जाम, यातायात लौट आया
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा : जनगणना सूची में ओबीसी का कॉलम शामिल करने की मांग को लेकर ओबीसी मोर्चा ने एनएच-143 को करीब तीन घंटे तक जाम रखा। झूलन चौक के पास सुबह करीब 5 बजे से सड़क जाम किए जाने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किए गए सड़क जाम से भारी वाहनों के साथ यात्री बसों का परिचालन भी प्रभावित रहा। सिमडेगा बस स्टैंड से लंबी दूरी की कई बसें नहीं चलीं, जबकि रांची जाने वाली बसों का परिचालन भी बाधित रहा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। इंस्पेक्टर जीएल बागे और अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद ने जाम कर रहे लोगों को समझाया। अधिकारियों के समझाने के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ और एनएच-143 पर वाहनों का परिचालन सामान्य हो गया।0
0
Report
मुरṣiदाबाद (पश्चिम बंगाल): गुलाम अली अहमद (AJUP उम्मीदवार) रीजनागर उपचुनाव पर
Noida, Uttar Pradesh:MURSHIDABAD (WEST BENGAL): GULAM ALI AHMED (AJUP CANDIDATE) ON REJINAGAR BY-ELECTION0
0
Report
बागपत में 92 साल के बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से हत्या
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के छछरपुर गांव में 92 वर्षीय बुजुर्ग किसान इंद्र की धारदार हथियारों से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात को खेत में स्थित नलकूप पर अंजाम दिया। छछरपुर-गूंगाखेड़ी मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने नलकूप के पास इंद्र का लहूलुहान शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बुजुर्ग किसान की हत्या से दहशत का माहौल है. दरअसल इंद्र रोजाना की तरह खेत पर नलकूप के बाहर चारपाई पर सोए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके शरीर पर धारदार हथियार के कितने ही गंभीर निशान मिले हैं। सुबह लगभग छह बजे राहगीरों की नजर सड़क किनारे नलकूप के पास पड़े शव पर पड़ी। खून से लथपथ शव देखते ही राहगीरों ने गांव में सूचना दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर स्वजन और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उधर, सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल पर खून से सना डंडा पड़ा मिला। नलकूप से लगभग 70 मीटर की दूरी पर शराब की खाली बोतल भी पड़ी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात से पहले हमलावरों ने वहां शराब पी होगी। हालांकि हत्या किन परिस्थितियों में और किसने की, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास के क्षेत्र में भी छानबीन की।0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर पुलिस ने इनामिया अभियुक्तों के पोस्टर जारी किए; इनाम 15 हजार से 1 लाख
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर पुलिस ने जारी किए इनामिया वांछित अभियुक्तों के पोस्टर सपा नेता हाजी रजा पर 25हजार का ईनाम, आधा सैकड़ा के पोस्टर जारी वांछित अभियुक्तों की तलाश में पुलिस ने जारी किए फोटो आमजन से अभियुक्तों के संबंध में सूचना देने की अपील सूचना देने वाले की पहचान रखी जाएगी पूरी तरह गोपनीय सही एवं उपयोगी सूचना देने वाले को मिलेगा घोषित इनाम 15 हजार से 1 लाख रुपये तक के इनामी हैं वांछित अभियुक्त0
0
Report
दिल्ली: इंडिया ब्लॉक का चुनाव आयोग मार्च, वोट चोरी पर बहस; फॉर्म 6 पर सीजेआई के बयान
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: P. SANDOSH KUMAR (CPI MP) ON THE INDIA BLOC'S MARCH TO THE ELECTION COMMISSION OVER THE 'VOTE CHORI' AND SIR ROW / AAP SKIPPING THE PROTEST / CJI SURYA KANT'S REMARKS STATING THE SUPREME COURT DID NOT APPROVE MODIFICATIONS TO FORM 6 / THE 'PEOPLE'S IMPEACHMENT' NOTICE ISSUED AGAINST CEC GYANESH KUMAR BY FORMER CIVIL SERVANTS0
0
Report
बिक्रम में महिला सिपाही के पति की गोली से मौत; सर्विस रिवॉल्वर से गोली चली
Danapur, Bihar:बिक्रम में महिला सिपाही के पति को लगी गोली, इलाज के दौरान मौत; सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली बिक्रम। बिक्रम थाना क्षेत्र के बीच बाजार में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किराये के मकान में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मकान मालिक राम पुकार सिंह के घर में महिला सिपाही श्रुति कुमारी अपने पति राज आर्य के साथ किराये पर रहती थीं। शाम करीब छह बजे अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग कमरे की ओर दौड़े। कमरे में राज आर्य गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। उनके सिर में गोली लगी थी। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में रखे सर्विस रिवॉल्वर से गोली चली थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार, श्रुति कुमारी 112 टीम में महिला सिपाही के पद पर तैनात हैं। राज आर्य और श्रुति कुमारी की शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी और दोनों बिक्रम बाजार स्थित राम पुकार सिंह के किराये के मकान में रह रहे थे。 घटना की पुष्टि करते हुए पटना पश्चिमी सिटी एसपी साकेत कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। इसके बाद कमरे में रखे सर्विस रिवॉल्वर से पति राज आर्य ने अपने सिर में गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सिटी एसपी ने कहा कि फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। गोली चलने की परिस्थितियों और घटना के पीछे की वजह को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।0
0
Report
Advertisement
पटना के पूजा पंडालों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन अनिवार्य; तीनों शिफ्ट में कंट्रोल रूम
Patna, Bihar:दुर्गापूजा को लेकर पेसू ने पूजा पंडाल समितियों के लिए बिजली कनेक्शन से जुड़े जरूरी निर्देश जारी किए हैं। पटना के सभी पूजा पंडालों को अलग से अस्थायी बिजली कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा, बिना अनुमति सीधे तार जोड़कर बिजली का इस्तेमाल करना कानूनी अपराध माना जाएगा। पंडालों के लोड के अनुसार तीन दिनों के अस्थायी कनेक्शन के लिए सर्विस कनेक्शन चार्ज तय किया गया है। वर्ष 2026 में 1 केवीए लोड पर करीब 1,878 रुपये, 2 केवीए पर 2,806 रुपये, 3 केवीए पर 3,734 रुपये, 4 केवीए पर 4,662 रुपये और 100 केवीए लोड पर करीब 95,008 रुपये शुल्क निर्धारित है। इसमें एनर्जी चार्ज, फिक्स्ड चार्ज, सर्विस कनेक्शन चार्ज और एप्लीकेशन फीस शामिल है। पूजा पंडाल समितियों से सर्विस कनेक्शन चार्ज पर जीएसटी नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक प्रमंडल में तीनों शिफ्ट में कंट्रोल रूम संचालित किए जाएंगे जहां अलग-अलग शिफ्ट में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती रहेगी ताकि पूजा के दौरान बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके.0
0
Report
बेलवन के आश्रम के पास प्रेमानंद महराज को लेकर विरोध, ग्रामीणों से मिली जुली प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:रसिक दुलारी शरण की मौत के 11 दिन बीत गए.. केलिकुंज आश्रम कुछ भी बोलने को तैयार नहीं.. आखिर प्रेमानंद महराज कहां है.. जी न्यूज़ संवाददाता परिवेश वात्स्यायन ने आखिरकार उस जगह को तलाश लिया जहां प्रेमानंद मौजूद है.. लेकिन वहां किसी को जाने नहीं दिया जाती गांव के लोग कहते है.. केलिकुंज से तकरीबन 20 किमी दूर यमुना जी के उस पार बेलवन गांव है.. जहां यमुना जी के डूब क्षेत्र में आश्रम है.. वहां लक्ष्मी जी का प्रसिद्ध मंदिर है लेकिन लोग वहां अब कम आने लगे.. हां यहां के जमीन की रकम अब करोड़ों की हो गई.. कैमरा ऑन होते है.. वही ख मोशी यहां भी.. पूरे रास्ते पर आश्रम के लोग बैठे है. जो किसी भी बाहरी लोग को अंदर जाने नहीं देते है.. जब तक कैमरा ऑफ था तो हमें भी आगे जाने नहीं दिया कैमरा ऑन होते ही सब मौन हो गए.. सिर्फ राधे-राधे लेकिन गांव के लोग बहुत कुछ कहते है.. पूरा WT है वहां का रात के अंधेरे में0
0
Report
निधेरा कला गाँव में गोलीबारी, घायल महिला अस्पताल रिफर
Dholpur, Rajasthan:जिले के निधेरा कला गाँव में दुकान पर बैठी एक महिला को गोली लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक युवक द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें गोली महिला के पेट के पास लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत घायल महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल फायरिंग के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों और पुलिस की ओर से भी घटना को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। सूचना मिलते ही कौलारी थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में बीजेपी का कांग्रेस पर होर्डिंग वार, 2027 में तीसरी बार सरकार का दावा
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज से बीजेपी का कांग्रेस पर होर्डिंग वार, 2027 के पहले कांग्रेस और राहुल गांधी पर बीजेपी का होर्डिंग वार, ब्राह्मणों को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी ने होर्डिंग के जरिए साधा निशाना, होर्डिंग में लिखा कि ब्राह्मण शंख बजाएगा, लेकिन नेहरू वंसज को नहीं अपनाएगा, दलित, पिछड़ा साथ चलेगा और 2027 में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाएगा, बीजेपी नेता श्रीशचंद्र दूबे और नितिन दुबे की तरफ से लगाया गया है होर्डिंग, दो दिन पहले आराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियो ने लगाई थी होर्डिंग, कांग्रेसियों ने होर्डिंग में लिखा था ब्राह्मण शंख बजाएगा और दलित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक चलता जाएगा, अब बीजेपी की तरफ से भी होर्डिंग के जरिए कांग्रेस को दिया गया है जवाब。0
0
Report
जालौन में मानवता को शर्मसार करने वाला दृश्य मेडिकल कॉलेज के सामने वृद्ध 24घंटे से जिंदा पड़ा कचरे मे
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी मानवता को शर्म सार करने वाला दृश्य आया सामने मेडिकल कॉलेज ने गायनिक वार्ड के सामने एक अज्ञात वृद्ध 24 घंटे से जिंदा पड़ा कचरे में लोगों का लगा हुजूम मेडिकल कॉलेज के संचालकों के जिम्मेदारो ने जानबूझ कर फेंका कचरे में आखिर क्यों फेंका गया जिंदा व्यक्ति कचरे में आखिर कहा चली गई मानवता कौन है इसके जिम्मेदार उरई के मेडिकल कॉलेज के गायनिक विभाग के बगल में नाली किनारे का मामला0
0
Report
चतरा SP ने दुर्गापूजा सुरक्षा का जायजा लिया; महिलाओं की सुरक्षा पर खास जोर
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा एसपी ने लिया पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर दिया विशेष जोर कहा सभी पंडालों में सीसीटीवी लगाएं सुरक्षा को लेकर पर्याप्त जवानों की तैनाती करने की कही बात चतरा : दुर्गापूजा को लेकर चतरा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शहर के पूजा पंडालों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज एसपी ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए पूजा समितियों को कई अहम निर्देश दिए。 एसपी ने स्पष्ट कहा कि दुर्गापूजा का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न होना चाहिए। पूजा समितियों को पंडालों में पर्याप्त संख्या में वोलेंटियर्स तैनात करने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। महिला और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष फोकस रखने पर बल दिया。 एसपी ने पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, बिजली कनेक्शन में विशेष सावधानी बरतने तथा महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पूजा और विसर्जन के दौरान डीजे के इस्तेमाल को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि भीड़ बढ़ने की स्थिति में भगदड़ जैसी किसी भी आशंका से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। जरूरत के अनुसार बाहर से भी अतिरिक्त सुरक्षा बल मंगाए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ सन्नी वर्धन, थाना प्रभारी अनिल उरांव समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे。 बाइट : अनिमेश नैथानी, एसपी चतरा。0
0
Report
Advertisement
जालौन में कमरे में बंद कर पेट्रोल डालकर महिला को आग लगाने का आरोप,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में कमरे में बंद कर पेट्रोल डालकर महिला को आग लगाने का आरोप, आग से झुलसी महिला की 11 दिन बाद इलाज के दौरान हुई मौत, हालत में सुधार न होने पर कानपुर से सैफई ले जाते समय रास्ते में महिला ने तोड़ा दम, सैफई पहुंचने पर डॉक्टरों ने 31 वर्षीय रामश्री को किया मृत घोषित, मरने से पहले का महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो में महिला ने पैट्रोल डालकर आग लगाने का लगाया आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के आटा थाना क्षेत्र के परासन गांव के मजरा मोहरदेवी का मामला।0
0
Report
इंडिया ब्लॉक नेताओं के प्रदर्शन के चलते सीईसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान
Noida, Uttar Pradesh:इंडिया ब्लॉक के नेताओ द्वारा आज सीईसी ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन का ऐलान किया गया, जिसके तहत ट्रांसपोर्ट भवन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, बैरिकेड्स की लेयर्स बनायी गयी हैं। दिल्ली पुलिस के साथ साथ RAF और अन्य अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी हैं। सभी नेता मकर द्वार पर 10:30 बजे इकट्ठा होंगे और 11 बजे वाहन से अशोका रोड की तरफ़ पैदल march करेंगे, कोशिश होगी की चुनाव आयोग तक पहुँच सके। दिल्ली पुलिस ने BNSS की धारा 163 लागू की हैं। जिसके तहत किसी को भी प्रदर्शन करने की इजाज़त नहीं हैं。0
0
Report
बलरामपुर के परिवार ने ठेकेदारी के झांसे में जमीन और लाखों गंवाए; न्याय की मांग
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर का एक बेबस परिवार Balrampur में 11 बीघा जमीन और 55 लाख गंवाया, कभी हंसता-खेलता परिवार अब मदद को मोहताज जिसके बच्चे कभी जनपद के सबसे महंगे विद्यालय में पढ़ते थे वह अब प्राइमरी में पढ़ने को मजबूर, न्यायालय के आदेश पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज ठेकेदारी में साझेदारी का झांसा देकर रकम लेने, पति की बीमारी और नशे की हालत का फायदा उठाकर जमीन के दस्तावेज कराने का आरोप बलरामपुर में जिस परिवार के पास कभी करीब 18 बीघा जमीन थी, बैंक खाते में लाखों रुपए थे, बच्चों शहर के नामी स्कूल में पढ़ते थे और परिवार को भविष्य सुरक्षित नजर आता था लेकिन आज वही परिवार अपनी जमीन और जमा पूंजी वापस पाने के लिए दर-दर भटक रहा है। इस परिवार की यह हालत हो गई है कि दावा करने तक के पैसे नहीं बचे है पीड़िता महिला ज्योति पांडे का आरोप है कि ठेकेदारी में साझेदारी का झांसा देकर उनके पति से करीब 55 लाख रुपए लिए गए। इसके बाद बीमारी, कथित नशे और भरोसे का फायदा उठाकर करीब 11 बीघा जमीन के दस्तावेज भी अपने पक्ष में करा लिए गए। ज्योति का कहना है कि जिसने उन्हें अपना मुंहबोला भाई माना, उसी पर भरोसा किया था। वह लगातार उन्हें और उनके पति को बहन-भाई का रिश्ता बताकर भरोसा दिलाता रहा। परिवार को अंदाजा तक नहीं था कि जिस व्यक्ति को अपना समझकर घर के मामले सौंपे जा रहे हैं, उसी पर भविष्य में इतनी गंभीर शिकायत करनी पड़ेगी। मामले में स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई न होने का आरोप है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अब पीड़ित परिवार अपनी जमीन और रकम वापस पाने के साथ आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। सात बीघा जमीन बेचकर मिले 63 लाख, 55 लाख ठेकेदारी में लगाया। ज्योति पांडे के अनुसार उनके पति राहुल पांडे और सास ने करीब सात बीघा जमीन 63 लाख रुपए में बेची थी, आरोप है कि इतनी जानकारी परिवार के करीबी लोगों को पहले से थी। इसी दौरान ठेकेदारी में साझेदारी और निवेश के नाम पर उनके पति को अपने साथ जोड़ने की बात कही गई। ज्योति का आरोप है कि अलग-अलग समय पर उनके पति से करीब 55 लाख रुपए लिए गए, उन्हें बताया गया कि रकम ठेकेदारी के काम में लगाई जाएगी और इसके बदले लाभ मिलेगा। बाद में रकम संबंधित फर्म के खाते से उनके पति के खाते में भेजी जाती रही। पीड़िता का कहना है कि इसी भरोसे के कारण परिवार को लंबे समय तक पूरे मामले की गंभीरता का पता नहीं चला। आरोप- पति को शराब पिलाकर जमीन के दस्तावेज कराने का सिलसिला शुरू हुआ। ज्योति ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके पति पहले शराब नहीं पीते थे, लेकिन विपक्षी पक्ष के संपर्क में आने के बाद उन्हें शराब की आदत लग गई। आरोप है कि इसी दौरान उनके पति की नशे की स्थिति का फायदा उठाकर जमीन से संबंधित दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराए गए। पीड़िता के मुताबिक, 14 सितंबर 2021 को ठेकेदारी में हिस्सेदारी और पार्टनरशिप डीड की बात कहकर पहले करीब एक बीघा जमीन से संबंधित दस्तावेज तैयार कराया गया। इसके बाद 5 अक्टूबर 2021 को बड़े प्रोजेक्ट और साझेदारी में काम की बात कहकर शेष करीब 10 बीघा जमीन से संबंधित दस्तावेज कराए जाने का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि जमीन बेचने की बात छिपाकर उसे साझेदारी और निवेश से जुड़ा दस्तावेज बताया गया। शिकायत में कहा गया है कि अलग-अलग दस्तावेजों में रकम के भुगतान के तरीके को लेकर अलग-अलग विवरण दर्ज किया गया। जब यह कार्य किया गया तो दोनों मोबाइल नंबर आरोपियों ने अपना ही डाल दिया जिससे पीड़ित परिवार को कोई भनक न लगे क्योंकि मोबाइल पर जमीन बेचने वाले के ओटीपी आता है। 2025 में अस्पताल से लौटे पति, तब बैनामे की जानकारी का आरोप। पीड़िता के मुताबिक उनके पति राहुल पांडे लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं और उनका इलाज दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में चल रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 4 फरवरी 2025 को उन्हें पार्टनरशिप डीड कैंसिल कराने की बात कहकर उपनिबंधक कार्यालय ले जाया गया। ज्योति बताती है कि उस समय उनके पति की शारीरिक और मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह घटना से करीब चार दिन पहले ही उन्हें दिल्ली के अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर लाई थीं। इसी दौरान पहले किए गए कथित बिक्री अनुबंध के आधार पर बैनामा करा लिया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 11 बीघा जमीन की सरकारी मालियत करीब 77.11 लाख रुपए थी, जबकि दस्तावेज में करीब 11.44 लाख रुपए बैंक के माध्यम से दिए जाने की बात सामने आई। पीड़िता का दावा है कि यह रकम भी बाद में वापस ले ली गई। जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर मारपीट की शिकायत। ज्योति के अनुसार 13 दिसंबर 2025 को उन्हें गांव वालों से जानकारी मिली कि विपक्षी पक्ष उनकी जमीन पर कब्जा करने पहुंचा है। वह मौके پر पहुँचीं तो विवाद हो गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके साथ गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। ज्योति ने आरोप लगाया है कि एक आरोपी ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और लात-मुक्कों से मारपीट की। गांव के लोगों के पहुंचने पर आरोपी वहां से चले गए। शिकायत के मुताबिक, उन्हें धमकी भी दी गई कि जमीन नहीं छोड़ी जाएगी और मामला खत्म कराने के लिए किसी भी हद तक जाने की बात कही गई। छह बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने का आरोप। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने स्थानीय स्तर पर करीब छह बार शिकायत की। दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच लगातार अधिकारियों और पुलिस के सामने अपनी समस्या रखी, लेकिन उन्हें अपेक्षित कार्रवाई नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों को भी पंजीकृत डाक के माध्यम से शिकायत भेजी। जब स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई तो परिवार ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने अब मामले में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में अजीत मिश्रा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, विजय मिश्रा, आनंद मिश्रा, दिलीप कुमार और वेद प्रकाश को आरोपी बनाया गया है। बच्चों की पढ़ाई भी छूटी, नामी स्कूल से सरकारी स्कूल तक पहुंची जिंदगी ज्योति की कहानी का सबसे भावुक पहलू उनके तीन बच्चों की पढ़ाई है। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। बेटी की उम्र करीब सात वर्ष, एक बेटे की उम्र 11 वर्ष और दूसरे बेटे की उम्र करीब छह वर्ष बताई गई है। ज्योति के मुताबिक, उनके बच्चे पहले बलरामपुर के फातिमा स्कूल में पढ़ते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक थी, इसलिए बच्चों की पढ़ाई को लेकर कभी चिंता नहीं हुई। लेकिन जमीन और रकम खत्म होने के बाद हालात ऐसे बदले कि बच्चों को स्थानीय स्तर के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा। ज्योति कहती हैं कि बच्चों की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। जिस परिवार के पास कभी जमीन और पैसा दोनों थे, आज वही परिवार अपनी बुनियादी जरूरतों और भविष्य की चिंता में परेशान है। जिसकी जिसे भाई माना, उसी पर भरोसा करना भारी पड़ गया। ज्योति का कहना है कि लक्ष्मीकांत मिश्रा को वह اپنا मुंहबोला भाई मानती थीं। परिवार के बीच वर्षों से रिश्ते जैसे संबंध थे, इसलिए जब ठेकेदारी में साझेदारी और निवेश की बात सामने आई तो उन्हें किसी तरह का शक नहीं हुआ। पीड़िता के अनुसार, “हमने कभी नहीं सोचा था कि जिन लोगों को अपना समझकर भरोसा कर रहे हैं, उन्हीं के खिलाफ एक दिन न्यायालय जाना पड़ेगा। मेरे पति बीमार हैं। तीन छोटे बच्चे हैं। आज हमारे पास न जमीन बची है और न वह पैसा, जिसके सहारे हमने बच्चों का भविष्य सोचा था।” उनका कहना है कि परिवार अब केवल अपनी संपत्ति और रकम वापस पाने की उम्मीद में न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। पति बीमार, तीन बच्चों की जिम्मेदारी, अब न्याय की उम्मीद। ज्योति के पति राहुल पांडे लीवर की बीमारी से जूझ रहे हैं और उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में परिवार के सामने इलाज का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतों की जिम्मेदारी भी है। पीड़िता का कहना है कि आर्थिक संकट ने पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी है। पहले बच्चों की पढ़ाई, इलाज और भविष्य को लेकर योजनाएं थीं, लेकिन अब परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल अपनी जमीन और रकम वापस पाना है। ज्योति ने पुलिस और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित फर्जी दस्तावेजों की जांच कराने और जमीन तथा रकम से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल करने की मांग की है। अब जांच से खुलेगा दस्तावेजों का सच। न्यायालय के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज होने से पीड़ित परिवार को कार्रवाई की उम्मीद जगी है। मामले में जमीन के दस्तावेज, कथित पार्टनरशिप डीड, बिक्री अनुबंध, बैंक खातों में हुए लेनदेन और बाद में कराए गए बैनामे महत्वपूर्ण साक्ष्य हो सकते हैं। अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होना है कि जमीन से जुड़े दस्तावेज किन परिस्थितियों में तैयार हुए, उनमें दर्ज रकम का वास्तविक लेनदेन हुआ या नहीं, कथित पार्टनरशिप का स्वरूप क्या था और पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए जालसाजी एवं धोखाधड़ी के आरोप कितने सही हैं। फिलहाल मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। ज्योति की सबसे बड़ी चिंता सिर्फ अपनी जमीन और पैसा वापस पाना नहीं, बल्कि अपने बच्चों का भविष्य फिर से पटरी पर लाना है। कभी जिस घर में संपन्नता और सुरक्षित भविष्य की उम्मीद थी, वहां आज एक मां अपने परिवार को दोबारा संभालने के लिए न्याय के दरवाजे पर खड़ी है।0
0
Report
Advertisement
