452001
इंदौर में कांग्रेस की पर्दाफाश पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं को किया जाएगा आमंत्रित
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में प्रदेश और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 30 सितंबर को इंदौर में कांग्रेस की पर्दाफाश पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में हजारों कांग्रेसजनों को आमंत्रित करने के लिए हस्तलिखित पोस्टकार्ड घर-घर डाक द्वारा भेजे जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर यह पदयात्रा गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय तक निकाली जाएगी, जहां कलेक्टर कार्यालय पर सत्याग्रह आंदोलन भी किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर ग्रामीण इलाकों में तूफान और ओलावृष्टि से भारी नुकसान
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जिले में शुक्रवार शाम को आए तूफान ने भारी नुकसान किया है। जयपुर के जोबनेर, कालवाड़ क्षेत्र के कई गांवों में तूफान और ओलावृष्टि के चलते भारी नुकसान हुआ है। इससे किसानों को जहां फल-सब्ज़ियों में नुकसान हुआ, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीणों को घरों में भी नुकसान हुआ। यह रिपोर्ट देखिए। ग्राउंड जीरो पर पहुंची टीम ने सिंवार गांव के मामलों में बिजली के पोल गिरे हुए पाए और कई ट्रांसफॉर्मर धराशायी हो गए। पेड़-पौधों के जड़ से उखड़ने के दृश्य देखने को मिले, जिसे किसान वर्षों से संजोए थे। बिल्वपत्र के फलों के पकने की उम्मीद भी टूट गई। शुक्रवार के तेज अंधड़ और तूफान से उखड़े बड़े पेड़, टिन के शेड उड़ गए, मवेशी चोटिल हुए और दीवारें गिर गईं। बिजली आपूर्ति अभी भी बाधित है। कालवाड़ तहसील के सारंग का बास, दुर्दनियावास, सुंदरियावास, कापड़ियावास और आसपास के गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं, जौ, सरसों और चना जैसी मुख्य फसलों के साथ फलों और सब्जियों की फसलें भी प्रभावित हुईं। राजस्व विभाग ने नुकसान का अनुमान लगाने के लिए सर्वे शुरू किया है। तहसीलदार ने क्षेत्र में पहुँचकर टीम के साथ सर्वे किया और कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जानकारी के लिए बीमा कंपनियों या हेल्पलाइन 14447 पर प्रतिक्रिया का आग्रह किया。0
0
Report
प्रतापगढ़ में सफाई अभियान शुरू, 8 अप्रैल तक चलेगा स्वच्छता मिशन
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा कचरा मुक्त अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 3 अप्रैल से शुरू हो गया है जो 8 अप्रैल तक जिलेभर में व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत पीपलखूंट, अरनोद और धमोतर पंचायत समितियों की सभी ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य तेज कर दिया गया है। गांवों और कस्बों की गलियों, नालियों तथा सार्वजनिक स्थलों पर जमा कचरे को हटाने के लिए विशेष टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। प्रशासन ने बताया कि इस बार अभियान में प्लास्टिक कचरे पर विशेष फोकस रखा गया है। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने और उसके उचित निस्तारण के लिए जागरूकता के साथ-साथ सख्ती भी बरती जाएगी। गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। प्रशासन का मानना है कि जनसहभागिता के बिना स्वच्छता अभियान को पूर्ण सफलता नहीं मिल सकती, इसलिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। इस अभियान के माध्यम से प्रशासन का लक्ष्य न केवल तत्काल सफाई सुनिश्चित करना है, बल्कि लोगों में स्थायी स्वच्छता की आदत विकसित करना भी है, ताकि प्रतापगढ़ को स्वच्छ और स्वस्थ जिले के रूप में स्थापित किया जा सके।0
0
Report
बजेपी स्थापना दिवस: बूथ तक पहुंचकर जनसम्पर्क और विकास यात्रा तेज
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी 6 अप्रेल को 46 वर्ष की हो जाएगी। बीजेपी पार्टी का स्थापना दिवस उल्लास और उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर प्रदेश बीजेपी गांव-ढाणी तक पहुंचकर नेता-कार्यकर्ता जनाधार मजबूत करेंगे। वहीं पार्टी कार्यालयों पर रोशनी, आतिशबाजी, सजावट सहित कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। बीजेपी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। इसके बाद बीजेपी ने विश्व की सबसे बड़ी पॉलिटिकल पार्टी के रूप में जगह बनाई। इधर हर साल 6 अप्रेल को बीजेपी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस साल बीजेपी के स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर शनिवार को प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि 6 अप्रैल को स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन केवल औपचारिक नहीं होगा, बल्कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनसंपर्क मजबूत करने का जरिया है। सभी जिलों, मंडलों और बूथों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। 5 से 7 अप्रैल तक भाजपा कार्यालयों में सजावट, दीपोत्सव और संगठनात्मक गतिविधियों से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाया जाएगा. स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यालयों में रोशनी की जाएगी तथा आतिशबाजी कर उत्सव मनाया जाएगा। इसी तरह 6 और 7 अप्रैल को पार्टी कार्यालयों के साथ कार्यकर्ता घरों पर पार्टी का झंडा फहराएंगे। इस दौरान विकास यात्रा, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों का सम्मान जैसे कार्यक्रम होंगे. इन गतिविधियों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई है, जो आगामी चुनावों में अहम भूमिका निभा सकती है. 7 अप्रैल को अस्पतालों में स्वच्छता अभियान और चिकित्सा कर्मियों के सम्मान जैसे कार्यक्रम सामाजिक सरोकारों को उजागर करेंगे. वहीं 10 से 12 अप्रैल तक ‘ग्राम एवं बस्ती चलो अभियान’ के तहत कार्यकर्ता गांव-गांव और बस्तियों में जाकर जनसंवाद करेंगे. इसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लाभार्थियों से सीधा संपर्क किया जाएगा. राजनीति मंच तैयार : राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी का यह अभियान पंचायत और निकाय चुनावों के मद्देनजर जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है. बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने से भाजपा को स्थानीय चुनावों में बढ़त मिल सकती है. गांव - बस्ती में पार्टी की पकड़ मजबूत हो इस दिशा में ये कार्यक्रम तय किये है. इसके अलावा 11 अप्रैल को ज्योतिराव फुले की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा. बीजेपी का स्थापना दिवस इस बार केवल उत्सव नहीं बल्कि चुनावी तैयारी का बड़ा मंच के रूप में काम कर रही है.0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार के गंगा कॉरिडोर के भूमिगतिकरण के लिए चरणबद्ध निवेश अनुरोध
Noida, Uttar Pradesh:Pushkar Singh Dhami नई दिल्ली में आदरणीय केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री MLKhattar जी से भेंट कर कुम्भ मेला, जनवरी 2027 के दृष्टिगत हरिद्वार नगर में गंगा कॉरिडोर क्षेत्र में लाईनों के भूमिगतिकरण एवं प्रणाली को स्वचालित किए जाने हेतु प्रथम चरण में ₹325 करोड़ तथा शेष लगभग ₹425 करोड़ द्वितीय चरण में अनुमोदित किए जाने का अनुरोध किया। आदरणीय केंद्रीय मंत्री जी से हरिद्वार में घाटों के सौंदर्यीकरण, आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं शहरी अवसंरचना के विकास हेतु सहयोग, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को मोदीपुरम (मेरठ) से आगे हरिद्वार तक विस्तारित किए जाने और देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश मेट्रो कॉरिडोर के विकास का भी अनुरोध किया। सभी विषयों पर सकारात्मक आश्वासन देने पर आदरणीय केंद्रीय मंत्री जी का सहृदय आभार। इस अवसर पर उन्हें उत्तराखंड का उत्पाद बद्री गाय घी भी उपहार स्वरूप भेंट किया।0
0
Report
तेज हवाओं के साथ मौसम का मिज़ाज बदला
Samariya, Rajasthan:समरानियां- कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में शनिवार शाम को अचानक मौसम का मिज़ाज बदल गया तेज आंधी के साथ आसमान में बादल एवं बिजली कड़कने लगी हल्की बूँदाबाँदी से मौसम हुआ सुहाना लोगो गर्मी से राहत के लिए छत पर आए नजर मौसम का ले रहे आनंद #समरानियां #बारां0
0
Report
ओलावृष्टि और बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान, किसान चिंतित
Sawai Madhopur, Rajasthan:हेडलाइन: ओलावृष्टि और बारिश का कहर, कटाई के समय गेहूं की फसल पर संकट। एंकर: सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दोपहर बाद शिवाड़ इलाके में तेज आंधी के साथ जोरदार ओलावृष्टि और बारिश हुई। करीब 10 मिनट तक गिरे ओलों ने खेतों में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा कर दिया है। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं की कटाई अपने अंतिम चरण में चल रही है। कई खेतों में फसल कटकर पड़ी हुई है, जबकि कुछ जगह कटाई जारी है। ऐसे संवेदनशील समय में हुई ओलावृष्टि से फसल भीगने और खराब होने की आशंका बढ़ गई है। शिवाड़, ईसरदा, सोलपुर, सारसोंप और महापुरा सहित आसपास के गांवों में बारिश और ओलावृष्टि का असर देखने को मिला है। खेतों में पानी भरने से नुकसान की आशंका और गहरा गई है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द सर्वे करवाकर नुकसान का आंकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। विजुअल अटैच।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में तूफान से भारी नुकसान: पेड़-घर गिरे, बिजली पोल धराशाई
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में शुक्रवार शाम को आए तूफान ने भारी नुकसान किया है। जयपुर के जोबनेर, कालवाड़ क्षेत्र के कई गांवों में तूफान और ओलावृष्टि के चलते भारी नुकसान हुआ है। इससे किसानों को जहां फल-सब्जियों में नुकसान हुआ है, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीणों को घरों में भी नुकसान हुआ है। जी मीडिया ने ग्राउंड जीरों से किसानों की पीड़ा को नजदीक से समझा, हमारी यह विशेष रिपोर्ट- राजधानी जयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर सिंवार गांव में ग्रामीणों के दुख का जैसे पारावर नहीं है। यहां मुख्य सड़क के 2 किलोमीटर से ज्यादा हिस्से में बिजली के सभी पोल गिरे हुए हैं। एक दर्जन से ज्यादा ट्रांसफार्मर धराशायी हो गए हैं। जिन पेड़-पौधों को किसान सालों से बड़ा कर रहे हैं, वे महज 10 मिनट के तूफान में जड़ से उखड़ गए। बिल्वपत्र के फलों के पकने की आस में बैठे किसानों को उस समय हैरत हुई, जब पेड़ जड़ से उखड़ गए। यह सब नुकसान शुक्रवार को आए तेज अंधड़ और तूफान की वजह से हुआ। जयपुर ग्रामीण के कई गांवों में ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे फसलों में भी नुकसान हुआ है। जी मीडिया की टीम जब ग्राउंड जीरो पर पहुंची तो देखा कि एक किसान के घर में मौजूद 30 फीट ऊंचा और 2 फुट से ज्यादा व्यास का बड़ा पेड़ इस तरह टूटा कि ट्रैक्टर के ऊपर गिरा है। शनिवार को भी यह पेड़ जमीन से 8 फुट ऊपर ट्रैक्टर के ऊपर हवा में झूला रहा। यहां लगभग सभी किसानों के मवेशियां बांधने के शेड में जो टिन की शेड लगी हुई थी, वे उड़ गईं। कई किसानों के गाय-भैंसों को चोटें आई हैं। यहां तक कि कई ग्रामीणों के मकानों की सिंगल दीवारें तक गिर गई। जिन बड़े शेड हाउस में फैक्ट्री चल रही थी, वे टिन शेड की दीवारें ढह गईं। वहीं बिजली इस तूफान के एक दिन बाद भी अभी तक नहीं आई है। ओलावृष्टि के 19 घंटे बाद भी जमी है ओलों की पर्त। कालवाड़ तहसील के गांव सारंग का बास, दुर्दनियावास, सुंदरियावास, कापड़ियावास और आस-पास के गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। अंधड़ और ओलों से फसलों में उपज निकलना मुश्किल है। गेहूं, जौ, सरसों और चना जैसी प्रमुख फसलों में तो नुकसान हुआ ही है, साथ ही फलों और सब्जियों की फसलों में भी नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल के ऊपर ओलावृष्टि के 19 घंटे बाद भी ओलों की पर्त जमी नजर आई। कापड़ियावास के किसान श्योजी मांडिया, लालाराम हरितवाल, सूरज करण हरितवाल ने बताया कि मिर्च की फसल में ओलावृष्टि से सभी मिर्च खराब हो चुके हैं। टमाटर में दरारें आ जाने से बेचने लायक नहीं बचे हैं। तरबूज, प्यास, लहसुन आदि फसलों में भी भारी नुकसान हुआ है। राज्य सरकार ने शुरू किया सर्वे। वहीं राज्य सरकार के निर्देश पर राजस्व विभाग ने किसानों के नुकसान का आंकलन करने के लिए सर्वे करना शुरू कर दिया है। कालवाड़ तहसीलदार ने भी क्षेत्र में पहुंचकर फसलों के नुकसान को लेकर टीम के साथ सर्वेक्षण किया। कृषि विभाग की तरफ से भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों से बीमा कम्पनियों या हैल्पलाइन नम्बर 14447 पर सूचना देने की अपील की गई है। किसान नुकसान को लेकर क्या करें? प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नुकसान का इंटिमेशन दर्ज करवाएं, फसल कटाई उपरांत सूखने के लिए अधिकतम 14 दिन रखा जा सकता, फसल में चक्रवात, वर्षा, ओलावृष्टि से नुकसान होने पर बीमा क्लेम है देय, बीमित किसान को आपदा के 72 घंटे में नुकसान की सूचना देना है जरूरी, भारत सरकार के कृषि रक्षक पोर्टल या हैल्पलाइन 14447 पर सूचना दे सकते, क्रॉप इंश्योरेंस एप अथवा लिखित में बैंक को सूचना देना है जरूरी0
0
Report
कांग्रेस में घमासान जारी: बीकानेर में 5 अप्रैल सभा पर बहस तेज
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर, कांग्रेस में घमासान अब खुलकर सामने ! सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बाद बढ़े विवाद के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने जारी की अधिकारिक सूचना, कांग्रेस कमेटियों ने कार्यक्रम से किया किनारा, 5 अप्रैल की प्रस्तावित सभा को बताया अनाधिकृत, शहर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने सूचना जारी करते हुए कहा— कर्मचारी मैदान में गोविंद राम मेघवाल द्वारा एक मीटिंग का आयोजना किया जा रहा यह कांग्रेस पार्टी का अधिकृत कार्यक्रम नहीं, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को दी गई सूचना, वही 5 अप्रेल को पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल कर रहे जनसभा, “संगठन बचाओ लोकतंत्र बचाओ” के नाम पर शक्ति प्रदर्शन, वायरल ऑडियो-वीडियो के बाद बढ़ी अंदरूनी कलह, स्व.रामेश्वर डूडी सहित को दिग्गज नेताओं पर की गई टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद0
0
Report
खबर नहीं मिली: सामग्री में विशिष्ट समाचार नहीं दिखा
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
जयपुर में Royal Enfield Hunter 350 नया रंगीन मॉडल लॉन्च, युवाओं की पसंद बनी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-युवा वर्ग की खास पसंद बन चुकी रॉयल एनफील्ड मोटर साइकिल अब एक नए अंदाज़ के मॉडल में लांच की गई है। चटकीले रंगों के कॉम्बिनेशन के साथ हंटर 350 देश भर में एक साथ लॉन्च की गई है। जयपुर में अदिति मोटर्स पर हंटर-350 को लॉन्च किया गया। अदिति मोटर्स के निदेशक महावीर गुप्ता ने बताया कि ये जेन जी की पसंद के अनुसार डिज़ाइन की गई है। sाढ़े तीन सौ सी सी की ये पेट्रोल बाइक अपने रंग बिरंगे अंदाज़ की वजह से युवा वर्ग को आकर्षित कर रही है। हंटर 350 की क़ीमत सवा दो लाख के आसपास रहेगी。0
0
Report
यूपी के बुढ़ाना थाने का हाईटैक मॉडल थाना उद्घाटन
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:योगी के हाईटैक थाना ज़िला मुज़फ्फरनगर के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बागडोर थामते ही प्रदेश मे पुलिस का इक़बाल बुलंद कर दिया था जहाँ योगी सरकार ने पुलिस विभाग को हाईटैक किया है वही अब यूपी के थाने भी हाईटैक होने लगे. इसी क्रम मे आज मुज़फ्फरनगर जनपद के देहात क्षेत्र का थाना बुढ़ाना का जीर्णोद्धार करते हुए थाने को पूरी तरह हाईटैक बना दिया गया है. बुढ़ाना थाने में मैस से लेकर सिपाहियों के रहने वाली बैरक भी हाईटैक बनाई गयी है जिससे पूरा दिन ड्यूटी देकर आने वाले पुलिसकर्मियों को आराम मिल सके. इतना हो नहीं थाने के कार्यालय जीडी कार्यालय मालखाना को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर हाईटैक किया गया है वही बुढ़ाना कस्बे मे लगे सीसीटीवी का कंट्रोल रूम बुढ़ाना थाने में बनाया गया है जिससे घटना होने से रोका जा सके और अगर घटना हो जाये तो उनकी मदद से जल्द घटना को खोला जा सके. थाना बुढ़ाना का उद्घाटन एडीजी जोन भानु भास्कर ने पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर किया और थाने की व्यवस्था व सुंदरता देख एसएसपी संजय वर्मा, एसपी देहात आदित्य बंसल व बूढ़ाना कोतवाली प्रभारी सुभाष अत्रि की प्रशंसा की. एडीजी जोन ने भानु भास्कर ने बुढ़ाना थाने को मॉडल थाना घोषित किया. बाइट =भानु भास्कर (एडीजी जोन मेरठ) वॉकथूरू =अंकित मित्तल मुज़फ्फरनगर0
0
Report
बहराइच में नकली नोट छापने वाला गैंग गिरफ्तार, 23 नकली नोट बरामद
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, नकली नोट छापने वाला गैंग गिरफ्तार, थाना खैरीघाट की पुलिस टीम ने 04 शातिरों को किया गिरफ्तार, पाँच, पाँच सौ के 23 नकली नोटों के साथ किये गये गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 11 हजार 500 के नकली नोटों के साथ ही नोट छापने की कलर प्रिंटिंग मशीन बरामद, पुलिस जांच में जुटी, थाना खैरीघाट क्षेत्र के गुजराती पुरवा के पास से किये गए गिरफ्तार, बहराइच के मोतीपुर क्षेत्र निवासी 02व जनपद लखीमपुर निवासी 2 आरोपी गिरफ्तार, 1.हरिराम लोध पुत्र स्व0 बाकेलाल उम्र 42 वर्ष निवासी गुलरिहा जगतापुर थाना मोतीपुर जनपद बहराइच, 2.अर्जुन पुत्र हरिराम उम्र 19 वर्ष निवासी गुलरिहा जगतापुर PS मोतीपुर जनपद बहराइच, 3.गुरुचरन सिंह उर्फ विजय उत्तराखण्ड पुत्र शर्मा सिंह उम्र 44 वर्ष निवासी दलराजपुर थाना सिंगाही जिला लखीमपुर खीरी, 4.सकीम उर्फ सूरज उत्तराखण्ड पुत्र अयूब उम्र 35 वर्ष निवासी चईपुरवा थाना सिगाही जिला लखीमपुर खीरी के रूप में हुई आरोपियों की पहचान, पुलिस जांच में जुटी,0
0
Report
Advertisement
अरिहंत बिहार के सूने मकान से लाखों के जेवर और नगदी चोरी
Vidisha, Madhya Pradesh:अरिहंत बिहार के सूने मकान में चोरों का धाबा, लाखों रुपए के जेवर और नगदी चोरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अरिहंत विहार में रहने वाले संदीप जैन के घर में चोरी को अंजाम दिया गया; इस दौरान चोरों ने करीब 15 तोला सोना, सवा किलो चांदी, ₹15000 चोरी कर लिए। शुक्रवार रात परिवार वापस लौटा तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली; रात में ही पुलिस मौके पर जांच पड़ताल की; शनिवार को अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज किया गया। इससे पहले अरिहंत विहार क्षेत्र में ही हनुमान मंदिर में भी चोरी का मामला सामने आया; लगभग ₹10000 चोरी कर लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है।0
0
Report
दरभंगा लूट केस: SIT-STF की संयुक्त छापेमारी जारी, चार-पाँच अपराधी पुलिस को लेकर चर्चा
Darbhanga, Bihar:दरभंगा ब्रेकिंग: दो करोड़ लूट मामले में अपडेट. जिला के SIT और STF के संयुक्त छापेमारी कई जिलों में एक साथ छापेमारी जारी, दो बाइक सिमरी थाना क्षेत्र से बरामद अपराधी के होने की आशंका, लावारिस हालत में सड़क किनारे पड़ा था, पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर, लुट कांड में शामिल चार से पांच अपराधियों तक पहुंचा पुलिस, पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ0
0
Report
हापुड़ में दबंगों ने घायल लीलू के साथ पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए
Hapur, Uttar Pradesh:ईमानदारी का ज़माना नहीं रहा...! यह कहावत तो आपने सुनी होगी, लेकिन हापुड़ में जो हुआ वो इस कहावत से कहीं ज्यादा भयानक है. यहाँ एक युवक को रास्ते में गिरा हुआ सरसों का कट्टा उठाकर सुरक्षित रखना इतना भारी पड़ा कि दबंगों ने उसे मरणासन्न होने तक पीटा. उससे भी ज्यादा शर्मनाक है 'खाकी' का रवैया, जो चार दिन बीत जाने के बाद भी हाथ पर हाथ धरे बैठी है. तस्वीरों में दिख रहे इस बेबस युवक का नाम लीलू है. लीलू का कसूर सिर्फ इतना था कि 1 अप्रैल की शाम जब वह अपने खेत से घर लौट रहा था, तो उसे रास्ते में सरसों से भरा एक कट्टा मिला. नेकनियती दिखाते हुए उसने वह कट्टा एक दुकान पर रखवा दिया ताकि जिसका हो, वह ले जाए. जब लीलू को पता चला कि यह कट्टा गांव के ही ज्ञानेन्द्र का है, तो वह उसे वापस करने पहुंचा. लेकिन वहां पहले से मौजूद ज्ञानेन्द्र, जस्सी, उदय और उसके साथियों ने लीलू का स्वागत जातिसूचक गालियों और लाठी-डंडों से किया. आरोप है कि दबंगों ने लीलू को जबरन घर के अंदर खींच लिया और उसे तब तक पीटा जब तक उसकी हड्डियां नहीं टूट गईं. हद तो तब हो गई जब दबंगों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित की पत्नी बबली की गोद में दो महीने का मासूम बच्चा है, लेकिन पुलिस को इन आंसुओं से कोई सरोकार नहीं है. परिवार का सीधा आरोप है कि हापुड़ देहात थाना पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय दबंगों से सांठगांठ कर ली है. हापुड़ देहात थाने की कार्यशैली अब सवालों के घेरे में है. चार दिन से पीड़ित परिवार थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन देहात थाने के इंस्पेक्टर को शायद किसी 'बड़े आदेश' या 'मलाईदार' समझौते का इंतज़ार है. खाकी की इस चुप्पी ने दबंगों के हौसले इतने बुलंद कर दिए हैं कि वे अब खुलेआम परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. क्या देहात थाने के इंस्पेक्टर के लिए नियम-कानून से ऊपर दबंगों की रसूख है. आखिर क्यों एक गंभीर घायल शख़्स को न्याय के लिए चारपाई पर लेटकर थाने के बाहर प्रदर्शन करना पड़ रहा है? पीड़ित परिवार ने अब मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग और डीजीपी तक गुहार लगाई है. सवाल यह है कि क्या हापुड़ की पुलिस अपनी वर्दी का फर्ज निभाएगी या देहात थाने की यह 'लापरवाह और दागी' कार्यप्रणाली ऐसे ही गरीबों का खून चूसती रहेगी? बाइट - लीलू, पीड़ित युवक बाइट - बबली, पीड़ित युवक की पत्नी बाइट - पीड़ित युवक का भाई0
0
Report
Advertisement
