452001
दीपावली पर्व की तिथि पर असमंजस,1 नवंबर को मनाने का निर्णय
Indore, Madhya Pradesh:दीपावली पर्व की तिथि को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद इंदौर में मप्र विद्वत परिषद और "एक देश एक त्यौहार" अभियान के सदस्यों ने बैठक की। इस बैठक में पंचांग निर्माताओं के साथ चर्चा के बाद 1 नवंबर को दीपावली मनाने का निर्णय लिया गया। भारत में 50 से अधिक वैदिक पंचांग निर्माता और 150 से अधिक कंप्यूटर पद्धति से बनाए गए पंचांगों में इस तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति थी। संस्कृत महाविद्यालय में विद्वानों की इस बैठक में निर्णय पर सहमति बनी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संगरिया के दो क्लिनिक्स में दवाइयों और स्टाफ की औचक जाँच
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) Hanumanगढ़ जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. नवनीत शर्मा ने सोमवार को संगरिया ब्लॉक के दो साइक्रेटिक क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री रूद्रा साइक्रेटिक क्लिनिक और न्यू आदर्श क्लिनिक में दवाइयों के स्टॉक, कार्यरत स्टाफ के सत्यापन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की गई। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दोनों क्लिनिक में दवाइयों के स्टॉक का मिलान किया गया तथा कार्यरत स्टाफ की जानकारी का सत्यापन किया गया। इसके अतिरिक्त, दोनों चिकित्सा संस्थानों से दवाइयां लेकर उपचार करवाने वाले मरीजों से फोन पर संपर्क कर उनके उपचार, उपलब्ध करवाई जा रही दवाइयों तथा नियमित रूप से दवाइयां लेने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।0
0
Report
ओवैसी के दावे: अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा, विधायक-सांसद और सरकार बनाएगा
Agra, Uttar Pradesh:ओवैसी अक्सर कहते हैं कि अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा...अब्दुल विधायक बनेगा..अब्दुल सांसद बनेगा...अब्दुल सरकार बनाएगा..0
0
Report
बाल्मीकि जयंती पर पूरनपुर में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को पूरनपुर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।बाल्मीकि समाज के तत्वाधान में निकली इस शोभा यात्रा में महर्षि बाल्मीकि जी की सजी-धजी झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में बैंड-बाजों के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे और जय बाल्मीकि के जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया।शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरण किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी साथ रहा।यात्रा के समापन पर एक सभा का आयोजन कर महर्षि बाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में 19.83 लाख की लूट की झूठी कहानी तीन घंटे में खुली
Begun, Rajasthan:#चित्तौড়गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के सदर थाना क्षेत्र में 19 लाख 83 हजार रुपये की लूट की झूठी कहानी का पुलिस ने महज तीन घंटे में खुलासा किया है। सिंचाई विभाग के ठेकेदार के यहां मुनीम बालकिशन ने तीन बदमाशों द्वारा नकदी लूटने की सूचना दी थी। पुलिस जांच में मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद पूछताछ में मुनीम ने साजिश रचने की बात कबूल की। दिवाली पर स्कॉर्पियो खरीदने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी बनाई और रकम बोजुंदा पुलिया के पास झाड़ियों में छिपा दी। पुलिस ने पूरी नकदी, टूटा मोबाइल और बाइक बरामद कर आरोपी को डिटेन किया।0
0
Report
खड़गे के बयान पर भाजपा का विरोध, जोधपुर में पुतला दहन
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में देशभर में भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में जोधपुर में शहर भाजपा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जालोरी गेट चौराहे पर खड़गे का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतले की शवयात्रा निकाली। इसके बाद जालोरी गेट चौराहे पर पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में शहर विधायक अतुल भंसाली, शहर भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी व्यक्ति के दिवंगत पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना उचित नहीं है। इस तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक विरोध के नाम पर मर्यादाओं का उल्लंघन कर रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और प्रधानमंत्री की नीतियों का विरोध किया जा सकता है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि इस तरह की टिप्पणियों का पार्टी की ओर से लगातार विरोध किया जाएगा।0
0
Report
सीएम धामी का बड़ा फैसला: मानसून के बाद सड़कों की गड्ढे भरने होंगे
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुंचे आदि बद्री मंदिर। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी रुद्रप्रयाग से गैरसैण विधानसभा सड़क मार्ग से पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ज़ी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत की। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि मानसून के बाद खराब सड़कों को ठीक करने का काम शुरू किया जाए जिन सड़कों में गड्ढे हैं उनके गड्ढे भरने का काम कियाजाए। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि सत्र में प्रतिभा करने के लिए उन्होंने रुद्रप्रयाग से सड़क मार्ग का रास्ता चुना ताकि सभी सड़कों की स्थिति को देखा जा सके। विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 5 सालों में विकास के कार्य किए हैं प्रदेश के हर क्षेत्र में आम आदमी को आगे बढ़ने से लेकर स्वरोजगार और विकास के कार्यों पर फोकस किया है। सदन में विपक्ष जो मुद्दे उठाएगी सरकार उन पर पूरी तरीके से जवाब देगी। विपक्ष के पास मुद्दे नहीं है विपक्ष सिर्फ सड़क से लेकर सदन तक हंगामा करना जानता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड के बेटों को लेकर दिए गए बयान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उत्तराखंड को लेकर दिए गए बयान और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री जी के पिता को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने खुलकर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा की संस्कार और बुजुर्गों को सम्मान देना कांग्रेस के नेताओं को नहीं आता है। अनुपूरक बजट में नई योजनाएं भी लाई जाएगी और पुरानी योजनाओं का बजट भी बढ़ाया जाएगा कई बड़ी योजनाओं पर सरकार ने काम किया है टिक टैक पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड0
0
Report
Advertisement
नरवाना मंडी में धान आवक तेज, उठान धीमा से किसान परेशान
Jhanj Kalan, Haryana:नरवाना अनाज मंडी में धान की आवक जोर पकड़ रही है। एक अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक मंडी में 11 लाख 7 हजार 963 क्विंटल धान पहुंच चुका है, जबकि 8 लाख 19 हजार 921 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। करीब 2 लाख 33 हजार क्विंटल धान खरीद बाकी बताई जा रही है। मंडी में खरीद प्रक्रिया 15 नवंबर तक जारी रहेगी। धान की उठान की धीमी रफ्तार किसानों के लिए परेशानी बन रही है। किसान आरोप लगाते हैं कि उठान में देरी से मंडी में जगह कमी और जाम की स्थिति बन रही है। कुछ किसानों ने सरकारी खरीद और पोर्टल पर खरीद के आंकड़ों पर भी सवाल उठाए हैं। मार्केट कमेटी के सह सचिव दर्शन कुमार ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए मंडी में पानी सहित जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं और किसी भी समस्या को दूर किया जाएगा।0
0
Report
किन्नरो में हुआ आपसी विवाद,रूबी किन्नर ने कोतवाली में विपक्षियों पर लगाए आरोप दी मामले की जानकारी
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर रूबी किन्नर ने जानकारी देते हुए बताया है कि शहर में दो ग्रुप हैं और दोनों का आधा-आधा शहर है रेलवे ट्रेन में चलने वाले किन्नर उनको परेशान कर रहे हैं।अभी 2 साल से ललितपुर में रह रहे हैं रूबी का कहना है कि वह जो काम कर रहे हैं करें लेकिन हमको ना परेशान करें हम लोग चांदमारी पर अपना काम कर रहे थे यह लोग आए और हमारे साथ मारपीट करने की धमकी दे रहे थे और मोबाइल भी छीन लिया था। फिर हम लोग कोतवाली आए मांग की है कि लोगों को शहर से अलग किया जाए जहां के हैं वही जाए।0
0
Report
संभल : आडंबर और ढोंग से बदनाम हो रहा है सनातन धर्म : बाबा रामदेव
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल ।। बबराला में आर्य समाज के प्रांतीय सम्मेलन में पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव का सनातन धर्म को लेकर बड़ा बयान आडंबर ,ढोंग और पाखंड से सनातन बदनाम हो रहा है . राम ,कृष्ण शिव का रूप धरकर और तीर्थों के नाम पर सनातन धर्म को बदनाम किया जा रहा है । जबकि सनातन का स्पष्ट संदेश है एक ईश्वर , कर्म ही धर्म है .. भेदभाव रहित समाज । योग गुरु बाबा रामदेव ने.. यूपी में 5000 आर्य समाज खोले जाने की घोषणा की .., 500 स्कूलों में गुरुकुल परंपरा शुरू किये जाने की भी बात कही । योग गुरु वावा रामदेव राजनीतिक सवालों से साफ बचते नजर आये ।0
0
Report
Advertisement
बिहार के अंतर्राज्यीय खरवार गैंग के 8 चोर गिरफ्तार,65 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर : जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय खरवार गैंग के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 65 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, इस गैंग ने पिछले कई महीनों के दौरान तीन आभूषण की दुकानों समेत कुल आठ स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पत्रकारवार्ता की। उन्होंने गैंग की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटनाओं के खुलासे की दिशा में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। तीन आभूषण दुकानों समेत आठ स्थानों पर चोरी किए थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार गैंग खानाबदोशों के भेष में आकर जिले में अपना डेरा डाल रखा था । घूम घूमकर विभिन्न सामानों को बेचने की आड़ में गैंग रेकी करता था और फिर चोरी की घटना को अंजाम देता था।0
0
Report
लखनऊ विधायक बोले: आपत्तिजनक शब्द बोलने पर माफी जरूरी, विरोध जारी
Lucknow, Uttar Pradesh:प्रदर्शन के दौरान भाजपा लखनऊ से विधायक नीरज बोरा ने कहा कि हमारे पूर्वजों को जो भी आपत्तिजनक शब्द कहेगा उसको माफी मांगनी पड़ेगी । जनता उसको कभी माफ नहीं करेगी । इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता मल्लिकाअर्जुन खड़गे की फोटो को जूते चप्पलों से मारते हुए नजर आए साथ ही साथ पोस्टर में आग भी लगाया, और अपना विरोध दर्ज कराया0
0
Report
राजकीय बीज भंडार में किसानों को सब्सिडी पर बीज उपलब्ध , जल्दी करें बुकिंग
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। रबी सीजन की दलहन, तिलहन, गेहूं आदि फसलों के लिए बीज प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग जारी है। सामान्य बीज वितरण में 50 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। बीज लेने के दौरान सिर्फ 50 प्रतिशत मूल्य का ही भुगतान कराना होगा।कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी मजहर हुसैन ने बताया कि सरसों की मिनीकिट दो किलोग्राम में, चना 16 किलोग्राम, मटर 20 किलोग्राम व मसूर की आठ किलोग्राम में पैकिंग की गई है। यह पैकिंग 0.2 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोआई के लिए पर्याप्त है। लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने पर ई-लाटरी से चयनित किसानों को यह बीज मिल सकेगा।तिलहनी, दलहनी के साथ गेहूं के बीज पर भीअनुदान है। *पराली जलाने से रोकने के लिए कृषि विभाग का अभियान तेज* धान कटाई के बाद खेतों में फसल अवशेष (पराली) जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी कडी में सोमवार को इटियाथोक विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी कृषि मजहर हुसैन ने सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों भाइयों से पराली ना जलाने की अपील किया। *उत्तर प्रदेश में चक्रवात कराने जा रहा है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्ट, किसान भाई हो जाएं सावधान* उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से चक्रवातीय हालात शुरू होने जा रहे हैं। इसके पीछे बंगाल की खाड़ी में बन रहे हालात जिम्मेदार माने जा रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से इस बाबत सोमवार को अलर्ट भी जारी किया गया है। कृषि अधिकारी मजहर हुसैन ने कहा कि जिन किसानों की धान की फसल तैयार होने को है उन किसानों को इस चक्रवात से व्यापक नुकसान हो सकता है। इसलिए किसान भाई पहले से सतर्क हो जाएं।0
0
Report
Advertisement
सैफई में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के सैफई थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। पहली घटना उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के पास की है, जहां 26 वर्षीय राहुल कुमार का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। राहुल विश्वविद्यालय में सफाई कर्मचारी था और पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी और छह माह की गर्भवती है। दूसरी घटना ककरैया गांव की है, जहां 22 वर्षीय मिलन पाल का शव घर के अंदर फंदे पर झूलता मिला। मिलन दिल्ली में रहकर काम करता था और करीब 20 दिन पहले सड़क हादसे में उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया था। उसका विश्वविद्यालय में ऑपरेशन होना था। दोनों मामलों में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल दोनों युवकों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
तेजस्वी यादव बोला: बिहार में गद्दारी और सत्ता की खोखली योजना!
Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा सरकार में बैठे हुए लोग दवाई करवाई सनी कार्रवाई में विश्वास नहीं है। बाढ़ सुखाड़ या विशेष पैकेज का कोई उपाय डबल इंजन की सरकार ने नहीं की। दो नंबरी सरकार है 10 नंबरी मुख्यमंत्री हैं। अनंत सिंह प्रकरण को लेकर कहा जब बिहार में विश्वास मत चल रहा था तो हमारे तीन विधायक एक नीलम देवी की थी एक प्रहलाद यादव और दूसरा आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद थे और देखिए तीनों लोगों का क्या हाल है। इन तीनों लोगों ने पार्टी के साथ गद्दारी की थी। हमने तीनों लोगों को चेताया था। हमने उसे समय ही भविष्यवाणी कर दी थी 5 साल नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और वही हुआ। जनता दल यूनाइटेड में आपस में ही लड़ाई हो रहा है। हमने जितनी बातें पूर्व में कही थी वह सारी बातें सच हो रही है। सम्राट चौधरी के चेहरे पर बिहार में 10 सीट भी नहीं मिलने वाली है। कुछ नेता बीजेपी से निकले हुए हैं जिन्होंने जदयू को बेच दिया अपने स्वार्थ के लिए। आनंद सिंह के साथ जो होना है वह हो रहा है हमारे तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं है।0
0
Report
AI से छेड़छाड़: साइबर अपराधों से बचने के लिए लखनऊ पुलिस की खास योजना
Lucknow, Uttar Pradesh:EXCLUSIVE SPECIAL REPORT AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, डिजिटल अरेस्ट और करोड़ों की ठगी... साइबर अपराधियों से कैसे बचें? लखनऊ की एडीसीपी क्राइम IPS किरण यादव से खास बातचीत एंकर - साइबर अपराध की दुनिया में अब अपराधیوں के तरीके लगातार बदल रहे हैं... कभी पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया जाता है, तो कभी बैंक अधिकारी बनकर खाते की जानकारी हासिल की जाती है। कहीं नौकरी और निवेश का लालच देकर लोगों की मेहनत की कमाई लूटी जा रही है, तो कहीं AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश हो रही है। सवाल यह है कि साइबर अपराधियों के इन अलग-अलग तरीकों को कैसे पहचानें? ठगी होने पर सबसे पहले क्या करें? महिलाओं और लड़कियों की डिजिटल सुरक्षा कैसे सुनिश्चित हो? और गांवों में रहने वाली महिलाओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस क्या कर रही है? इन तमाम सवालों पर लखनऊ की एडीसीपी क्राइम आईपीएस किरण यादव से हमारी खास बातचीत हुई। देखिए साइबर अपराध के बदलते तरीकों, उनसे बचाव और पुलिस की जागरूकता मुहिम पर यह विशेष रिपोर्ट। वी ओ - AI की फर्जी तस्वीरें इंटरनेट पर अपलोड, पीड़ितों के पास बचाव का रास्ता क्या? सोशल मीडिया पर किसी लड़की की सामान्य तस्वीर... और फिर AI की मदद से उसी तस्वीर को आपत्तिजनक रूप देना। साइबर अपराधियों का यह तरीका पीड़ित की निजता, प्रतिष्ठा और मानसिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है। कई बार ऐसी तस्वीरों को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग की कोशिश की जाती है। लेकिन अगर किसी महिला की अंतरंग तस्वीर या AI से बनाई गई फर्जी अंतरंग तस्वीर का गलत इस्तेमाल हो रहा है, तो उसके पास मदद लेने के विकल्प मौजूद हैं। STOPNCII.org एक ऐसा ऑनलाइन टूल है, जो पात्र वयस्क पीड़ितों की अंतरंग तस्वीरों और वीडियो को बिना सहमति साझा किए जाने से रोकने में मदद करता है। इसकी खास बात यह है कि तस्वीर को वेबसाइट पर अपलोड करके जमा नहीं करना पड़ता। यह टूल पीड़ित के डिवाइस पर तस्वीर का डिजिटल फिंगरप्रिंट यानी हैश बनाता है। यह फिंगरप्रिंट संबंधित भागीदार प्लेटफॉर्मों के साथ साझा किया जाता है, ताकि उनकी नीतियों का उल्लंघन करने वाली मिलती-जुलती तस्वीरों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके। अगर किसी लड़की की तस्वीर से छेड़छाड़ करके उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है, तो उसे चुप रहने की जरूरत नहीं है। डिजिटल सबूत सुरक्षित रखें और पुलिस से शिकायत करें। टी टी- IPS किरन यादव, एडीसीपी क्राइम, लखनऊ वी ओ - साइबर अपराधियों के बदलते तरीके इंटरनेट और डिजिटल तकनीक ने जिंदगी को آسان बनाया है, लेकिन इसके साथ साइबर अपराध की चुनौतियां भी बढ़ी हैं। साइबर अपराधी कभी फर्जी पहचान का इस्तेमाल करते हैं, कभी लोगों को डराते हैं, तो कभी लालच देकर उनकी निजी जानकारी और पैसे हासिल करने की कोशिश करते हैं। डिजिटल अरेस्ट, OTP फ्रॉड, फर्जी निवेश, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, म्यूल बैंक अकाउंट और AI से तस्वीरों में छेड़छाड़ जैसे अलग-अलग तरीके लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। इन अपराधों से बचने के लिए सबसे जरूरी है इनके तरीकों को समझना और समय रहते सतर्क हो जाना। वी ओ - डिजिटल अरेस्ट और पुलिस अधिकारी बनकर ठगी साइबर अपराध का एक चर्चित तरीका है डिजिटल अरेस्ट। इसमें ठग पुलिस, CBI, ED या दूसरी जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर फोन या वीडियो कॉल करते हैं। पीड़ित को किसी मामले में फंसाने या गिरफ्तार करने की धमकी दी जाती है। इसके बाद जांच या जमानत के नाम पर पैसे मांगे जा सकते हैं। बचाव क्या है? याद रखिए, वीडियो कॉल पर कोई व्यक्ति खुद को पुलिस अधिकारी बताकर आपको कानूनी रूप से डिजिटल अरेस्ट नहीं कर सकता। डर के कारण पैसे ट्रांसफर न करें। कॉल करने वाले की पहचान पर भरोसा करके निजी जानकारी साझा न करें। संदिग्ध कॉल को लेकर संबंधित पुलिस या आधिकारिक एजेंसी से स्वतंत्र रूप से संपर्क करें। वी ओ - OTP, UPI और बैंकिंग फ्रॉड बैंक खाते में KYC अपडेट कराने, खाते को बंद होने से बचाने या भुगतान प्राप्त करने के नाम पर भी ठगी की कोशिश होती है。 कभी फर्जी लिंक भेजा जाता है, तो कभी QR कोड स्कैन करने या UPI रिक्वेस्ट स्वीकार करने के लिए कहा जाता है。 बचाव क्या है? OTP, UPI PIN और बैंकिंग पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। पैसा प्राप्त करने के लिए सामान्यतः UPI PIN डालने की जरूरत नहीं होती। अनजान व्यक्ति के कहने पर QR कोड स्कैन न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। बैंक की जानकारी केवल आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या सत्यापित संपर्क माध्यम से लें। वी ओ - फर्जी कस्टमर केयर और KYC अपडेट का जाल इंटरनेट पर गलत कस्टमर केयर नंबर डालकर लोगों को ठगने की कोशिश की जा सकती है। पीड़ित जब उस नंबर पर फोन करता है, तो ठग खुद को संबंधित कंपनी का कर्मचारी बताकर निजी जानकारी मांगते हैं。 इसी तरह बैंक खाता, सिम कार्ड या वॉलेट बंद होने का डर दिखाकर फर्जी KYC लिंक भेजे जा सकते हैं。 बचाव क्या है? कस्टमर केयर नंबर संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही प्राप्त करें। अनजान व्यक्ति को स्क्रीन शेयरिंग की अनुमति न दें। KYC अपडेट करने के लिए आए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। वी ओ - फर्जी निवेश और टास्क फ्रॉड साइबर ठगी का एक तरीका लोगों को जल्दी पैसा कमाने का लालच देना भी है。 कभी शेयर बाजार और क्रिप्टोकरेंसी में भारी मुनाफे का दावा किया जाता है, तो कभी वीडियो लाइक करने, रेटिंग देने या छोटे-छोटे ऑनलाइन टास्क पूरे करने के बदले कमाई का लालच दिया जाता है। शुरुआत में थोड़ा पैसा वापस देकर भरोसा जीतने के बाद बड़ी रकम जमा कराने की कोशिश हो सकती है。 बचाव क्या है? निवेश करने से पहले संबंधित कंपनी और प्लेटफॉर्म की स्वतंत्र रूप से जांच करें। बिना सत्यापन के किसी के बताए खाते में पैसा जमा न करें। गारंटीड और असामान्य रूप से ज्यादा रिटर्न के दावों से सावधान रहें। नौकरी या टास्क के नाम पर बार-बार पैसे जमा कराने की मांग को गंभीरता से लें。 वी ओ - फर्जी नौकरी, ऑनलाइन शॉपिंग और लोन ऐप फ्रॉड कभी नौकरी दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन फीस मांगी जाती है, तो कभी सोशल मीडिया पर सस्ता सामान बेचने के नाम पर भुगतान लेकर विक्रेता गायब हो जाता है。 कुछ संदिग्ध लोन ऐप निजी जानकारी और कॉन्टैक्ट लिस्ट तक पहुंच प्राप्त करके बाद में धमकी या ब्लैकमेलिंग की कोशिश कर सकते हैं。 बचाव क्या है? नौकरी देने वाली संस्था की पहचान और आधिकारिक संपर्क की जांच करें। केवल विज्ञापन देखकर किसी अनजान व्यक्ति को पैसे न दें। ऑनलाइन खरीदारी में विक्रेता की विश्वसनीयता और भुगतान की शर्तें जांचें। ऐप इंस्टॉल करते समय उसकी अनुमति और विश्वसनीयता पर ध्यान दें。 लोन ऐप के जरिए धमकी या उत्पीड़न होने पर सबूत सुरक्षित रखें और शिकायत करें। वी ओ - सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग और फर्जी प्रोफाइल किसी की तस्वीर और नाम का इस्तेमाल करके फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाई जा सकती है। अकाउंट हैक होने पर अपराधी पीड़ित के परिचितों से पैसे मांग सकते हैं या निजी संदेशों का दुरुपयोग कर सकते हैं。 बचाव क्या है? सोशल मीडिया और ईमेल पर मजबूत, अलग-अलग पासवर्ड रखें। जहां सुविधा उपलब्ध हो, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करें। अनजान लिंक के जरिए लॉगिन न करें। अगर आपके नाम से फर्जी अकाउंट बनाया गया है, तो संबंधित प्लेटफॉर्म पर उसकी रिपोर्ट करें और पुलिस को शिकायत दें। वी ओ - AI से महिलाओं की तस्वीरें बदलकर ब्लैकमेलिंग अब साइबर सुरक्षा का एक गंभीर पहलू AI के जरिए तस्वीरों से छेड़छाड़ भी है। किसी महिला या लड़की की सामान्य तस्वीर लेकर उसमें डिजिटल बदलाव किए जा सकते हैं। ऐसी तस्वीरों को आपत्तिजनक रूप देकर बदनाम करने या उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी से ब्लैकमेलिंग की कोशिश की जा सकती है। ऐसी स्थिति में पीड़ित के सामने मानसिक तनाव और सामाजिक बदनामी का डर पैदा किया जाता है। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि पीड़ित महिला को अपराधी के दबाव में आने या शर्म के कारण चुप रहने की जरूरत नहीं है। बचाव क्या है? सोशल मीडिया अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग मजबूत रखें और सार्वजनिक रूप से साझा की जाने वाली निजी जानकारी सीमित रखें। हालांकि यह भी समझना जरूरी है कि सार्वजनिक तस्वीर होने का मतलब यह नहीं कि उसके साथ छेड़छाड़ करना कानूनी रूप से स्वीकार्य है। अगर तस्वीर का गलत इस्तेमाल हो रहा है, तो संबंधित पोस्ट, प्रोफाइल, URL, चैट और धमकी के स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें। सबूत जुटाने के लिए अपनी सुरक्षा को जोखिम में न डालें। पैसे देने या अपराधी की मांग पूरी करने के बजाय पुलिस से संपर्क करें और संबंधित प्लेटफॉर्म पर सामग्री की रिपोर्ट करें। टी टी- IPS किरन यादव, एडीसीपी क्राइम, लखनऊ वी ओ - सेक्सटॉर्शन, साइबर स्टॉकिंग और निजी जानकारी लीक करना साइबर अपराध का एक और गंभीर रूप है निजी तस्वीरों या वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर पैसे मांगना। इसके अलावा किसी व्यक्ति का ऑनलाइन पीछा करना, लगातार संदेश भेजकर परेशान करना और निजी जानकारी सार्वजनिक करके उसे डराने की कोशिश करना भी साइबर उत्पीड़न के दायरे में आ सकता है। बचाव क्या है? धमकी देने वाले व्यक्ति से बातचीत सीमित करें, लेकिन शिकायत के लिए जरूरी सबूत सुरक्षित रखें। संबंधित अकाउंट को रिपोर्ट करें। अपनी लाइव लोकेशन, निजी जानकारी और संवेदनशील तस्वीरें अनजान लोगों के साथ साझा न करें। अगर किसी महिला या लड़की को लगातार धमकियां मिल रही हैं, तो उसे परिवार के विश्वसनीय सदस्य या संबंधित पुलिस अधिकारी की सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करें। वी ओ - सिम स्वैप, रिमोट एक्सेस और ATM फ्रॉड कुछ मामलों में अपराधी मोबाइल नंबर पर नियंत्रण हासिल करने, लोगों से संदिग्ध ऐप इंस्टॉल कराने या कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं। रिमोट एक्सेस ऐप के जरिए डिवाइस तक अनधिकृत पहुंच मिलने पर निजी जानकारी और बैंकिंग सुरक्षा को खतरा हो सकता है。 बचाव क्या है? अनजान व्यक्ति के कहने पर रिमोट एक्सेस ऐप इंस्टॉल न करें। मोबाइल नेटवर्क अचानक बंद होने पर, खासकर यदि बिना किसी स्पष्ट कारण के ऐसा हो, तो टेलीकॉम ऑपरेटर से संपर्क करें। ATM इस्तेमाल करते समय मशीन और आसपास की स्थिति पर ध्यान दें। कार्ड veya बैंकिंग जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लेनदेन दिखने पर बैंक को तत्काल सूचित करें। वी ओ - म्यूल बैंक अकाउंट और ठगी की रकम का नेटवर्क साइबर अपराध में केवल ठगी करने वाला व्यक्ति ही नहीं, बल्कि रकम को आगे ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बैंक खाते भी जांच का हिस्सा बन सकते हैं। किसी व्यक्ति को कमीशन देने का लालच देकर उसका बैंक खाता इस्तेमाल करने की कोशिश की जा सकती है। ऐसे खाते साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने और आगे भेजने में इस्तेमाल हो सकते हैं。 बचाव क्या है? अपना बैंक खाता, ATM कार्ड, चेकबुक, पासबुक या इंटरनेट बैंकिंग किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए न दें। कमीशन के बदले पैसे प्राप्त करके आगे ट्रांसफर करने के प्रस्ताव से बचें। अगर आपका खाता अनजाने में किसी संदिग्ध लेनदेन में इस्तेमाल हुआ है, तो बैंक और पुलिस से संपर्क करके पूरी जानकारी दें। वी ओ - क्रिप्टो फ्रॉड, रैनसमवेयर और डेटा चोरी साइबर अपराध केवल व्यक्तिगत ठगी तक सीमित नहीं है। नकली क्रिप्टो प्लेटफॉर्म, कंप्यूटर डेटा को लॉक करके फिरौती मांगने वाले हमले और संस्थानों से संवेदनशील जानकारी चुराने जैसी घटनाएं भी गंभीर चुनौती हैं。 बचाव क्या है? क्रिप्टो निवेश के लिए प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता की जांच करें। कंप्यूटर और मोबाइल का सॉफ्टवेयर अपडेट रखें। महत्वपूर्ण डेटा का सुरक्षित बैकअप बनाएं। संदिग्ध अटैचमेंट और लिंक खोलने से बचें। संस्थानों को मजबूत पासवर्ड, सीमित एक्सेस और नियमित सुरक्षा जांच पर ध्यान देना चाहिए। वी ओ - शहर से गांव तक, साइबर सुरक्षा की जानकारी साइबर अपराध से बचाव के लिए सिर्फ तकनीकी उपाय पर्याप्त नहीं हैं। लोगों को यह भी पता होना चाहिए कि अपराध होने पर किससे संपर्क करना है और शिकायत कैसे दर्ज करनी है। लखनऊ की एडीसीपी क्राइम आईपीएस किरन यादव ने बातचीत में बताया कि पुलिस ग्रामीण इलाकों की महिलाओं और लड़कियों के संपर्क में रहकर उन्हें साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने और बचाव के तरीके समझाने का काम करती है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी, निजी तस्वीरों के दुरुपयोग और सोशल मीडिया पर होने वाले उत्पीड़न की जानकारी देना अहम है। जागरूकता का उद्देश्य यही है कि कोई महिला या लड़की डिजिटल अपराध का शिकार होने पर डर या बदनामी के कारण शिकायत करने से पीछे न हटे। टी टी- IPS किरन यादव, एडीसीपी क्राइम, लखनऊ वी ओ - साइबर अपराध होने पर कहां करें शिकायत? साइबर अपराध होने पर शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है。 अगर बैंक खाते से पैसे निकल गए हैं या ऑनलाइन भुगतान के जरिए ठगी हुई है, तो तुरंत बैंक को सूचित करें और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें。0
0
Report
Advertisement
