452001
रतलाम मंडल में स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान की शुरुआत, नुक्कड़ नाटक का आयोजन
Indore, Madhya Pradesh:पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रतलाम मंडल के रेलवे कर्मचारियों और कलाकारों द्वारा मंडल कार्यालय रतलाम और इंदौर सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसका समापन स्वच्छ भारत दिवस पर होगा। स्वच्छता अभियान के 10 साल पूरे होने पर इस वर्ष की थीम ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता (4एस)’ रखी गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायबरेली: ग्रामीणों ने चोरों को खंभे से बाँधकर पुलिस के हवाले किया
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में ग्रामीणों ने चोरी करते हुए तीन युवकों को रंगे हाथ पकड़ा है। ग्रामीणों ने पकडे गये चोरों को खम्बे से बाँधकर पहले खुद पूछताछ की फिर पुलिस के हवाले कर दिया है। मामला भदोखर थाना इलाके के बेहटा खुर्द गांव का है। यहाँ बीती देर रात चोरी की नियत से तीन युवक एक घर की छत पर चढ़ रहे थे। उसी दौरान किसी की निगाह पड़ी और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुँच गये और तीनों को दबोच लिया। ग्रामीणों ने तीनों को एक खम्बे से बाँधकर उनसे पूछताछ की फिर बाद मे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई मे जुट गई है।0
0
Report
फर्रुखाबाद पुलिस ने 101 एंड्रॉइड मोबाइल बरामद, मूल्य 22 लाख
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद 22 लख रुपए के मोबाइल पुलिस ने किया बरामद "बहुत खुशी हुई, मेरा फोन मिल गया!" एक युवक बोले। महिलाओं के चेहरे पर भी मुस्कान। रिपोर्ट्स बताती हैं कि महिलाएं चोरी का सबसे आसान शिकार बन रही हैं – ज्यादातर छीने गए मोबाइल उनके ही हैं। सर्विलांस सेल ने 101 एंड्रॉइड फोन बरामद किए, लेकिन बड़ा सवाल – चोर एक भी पकड़े क्यों नहीं गए? क्या चोरों का गिरोह अभी भी फर्रुखाबाद में घूम रहा है? पुलिस की तारीफ तो बनती है, पर चोरों को पकड़ने की चुनौती बाकी। फर्रुखाबाद और आसपास के जिलों में खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में पुलिस ने कमाल कर दिखाया है प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्विलांस सेल की टीम ने अथक प्रयास किए। परिणामस्वरूप, विभिन्न कंपनियों के कुल 101 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हो गए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है。0
0
Report
महेन्द्रगढ़ में ओलावृष्टि-बारिश से जनजीवन प्रभावित; मुआवजे की मांग तेज
Mahendragarh, Haryana:महेन्द्रगढ़ शहर में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कुछ मिनटों तक ओलावृष्टि भी हुई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश और ओलों के कारण सड़कों पर पानी भर गया तथा राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। विशेषकर सरसों और गेहूं की फसल पर इसका असर पड़ सकता है। पूर्व पार्षद मुंशीराम जांगड़ा का कहना है कि फसल कटाई के समय इस तरह की ओलावृष्टि नुकसानदायक साबित हो सकती है। इस ओलावृष्टी से पशु पक्षियों को भी नुक्सान पहुचने की संभावना बनी रहती है उन्होंने प्रशासन से नुकसान का सर्वे करवाकर उचित मुआवजे की मांग की है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते क्षेत्र में मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम के इसी तरह परिवर्तनशील बने रहने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
अमेठी में विद्युत तारों से सारस की मौत, लापरवाही पर ग्रामीण रोष
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी विद्युत विभाग की लापरवाही से राजकीय सारस पक्षी का हुआ निधन विद्युत विभाग के लटकते तारों से सारस पक्षी को लगा करंट, करंट लगने से सारस पक्षी की तड़प तड़प कर हुई मौत ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी पक्षी के शव को लेकर पोस्टमार्टम को भेजा लटके तारों को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष , अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के टिकरा गांव का है मामला0
0
Report
यूपी में प्रदर्शनकारी शिक्षक की नौकरी चली, पुलिस ने पिटाई की; बंगाल पर नफरत फैली
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में टीचर ने प्रदर्शन किया जिनकी नौकरी चली गई , पुलिस ने उन्हें मारा पीटा , और ज़्यादा कुछ किया तो बीजेपी राज्य में एनकाउंटर कर देते हैं । बंगाल के लोग अच्छे से रहे हैं तो वो लोग जलते हैं । वो लोग बंगाल से नफरतर क्यों करते हैं आपको मालूम है ? क्युकी वो लोग बंगाल के लोगों की बुद्धि से मेल नहीं खाते , विद्या के साथ नहीं मेल खाते , संस्कृति के साथ नहीं मेल खाते , भाईचारे से मेल नहीं खाते0
0
Report
कैथल में शक के चलते पिता ने 11 साल की बेटी की हत्या की
Kaithal, Haryana:कैथल में पत्नी पर शक के चलते पिता ने 11 साल की बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में झूठा दावा किया कि उसकी बेटी किडनैप हो गई है और पैसे चुरा लिए गए, लेकिन मामले की गहन जाँच में आरोपी ने कबूल किया कि उसने ही बेटी की हत्या की। शुरूआती पूछताछ से पता चला कि आरोपी को अपनी पत्नी पर शक था और उसे लगता था कि बेटी उसकी अपनी नहीं है, इस कारण हत्या कर दी गई। नहर के पास गड़्ढे में बेटी के शव के मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची और आगे की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
ड्रॉ से स्थायी समिति: बीजेपी-6, AAP-3 सदस्य बाहर; मेयर के बाद नया गठन
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के सदस्यों का ड्रॉ पूरा। ड्रा प्रक्रिया से 9 सदस्यों की सदस्यता समाप्त। 6 वार्ड समिति और 3 सदन सदस्य हुए बाहर। बीजेपी के 6 और AAP के 3 सदस्य बाहर। बीजेपी: 1 सदन सदस्य, 5 वार्ड समिति सदस्य बाहर। AAP: 2 सदन सदस्य, 1 वार्ड समिति सदस्य बाहर। पूरी प्रक्रिया ड्र्रा के जरिए संपन्न。 मेयर चुनाव के बाद नई स्थायी समिति का होगा गठन। ड्रा प्रक्रिया को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल। विपक्ष के सवालों पर किया सत्ता पक्ष में पलटवार। प्रवीण कुमार निगम पार्षद आप। सत्या शर्मा चेयरमैन स्टैंडिंग कमेटी。0
0
Report
पाकुड़ में 83 नवचयनित आंगनबाड़ी सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ को सौगात मिला है...सरकार के पहल पर जिला प्रशासन ने जिले के 83 नवचयनित आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया है...इस अवसर पर शहर के रवीन्द्र भवन में सेविका सहायिका नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया... आयोजित समारोह में 83 नवचयनित आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए... जिसमें 44 सेविका और 39 सहायिका शामिल हैं...सभी को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया...इस कार्यक्रम में डीसी मनीष कुमार, एसपी निधि द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव और महेशपुर विधायक की पुत्री सह झामुमो नेत्री उपासना मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे...कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी, एसपी और अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया...यह समारोह विशेष रूप से आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए आयोजित किया गया था... डीसी मनीष कुमार ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरा कार्य है, जिसे सेवा भावना के साथ करना चाहिए...उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया का निर्देश दिया था, जिसके परिणामस्वरूप आज 83 सेविकाओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं...डीसी ने बच्चों के मस्तिष्क के विकास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर दिया...उन्होंने बताया कि बच्चों के मस्तिष्क के विकास के लिए पहले 1000 दिन सबसे महत्वपूर्ण होते हैं, और इन 1000 दिनों में से 500 से 600 दिन बच्चे आंगनबाड़ी में बिताते हैं...इसलिए, उन्हें पूरी जिम्मेदारी से बच्चों के मस्तिष्क के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी... उन्होंने दिव्यांग बच्चों की सेवा में भी सेवा भावना की आवश्यकता पर बल दिया और नई तकनीक अपनाने की सलाह दी... वही एसपी निधि द्विवेदी ने सभी नवनियुक्त सेविकाओं और सहायिकाओं को शुभकामनाएं दीं...उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी में चयन होने से उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है... एसपी ने उन्हें केवल आंगनवाड़ी तक सीमित न रहकर अपने पंचायत की गतिविधियों पर भी नजर रखने और किसी भी गलत गतिविधि की सूचना प्रशासन को देने का निर्देश दिया...0
0
Report
सासाराम हाईवे पर ट्रक की चपेट में दो ट्यूशन छात्राएं, एक की मौत
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहाँ दावथ थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग- 119 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्यूशन पढ़ने जा रही दो छात्राओं को कुचल दिया। जिसमें नंदनी कुमारी नामक एक 13 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। वह इटवा पंचायत के बतासा गांव के अरुण कुमार सिंह की पुत्री थी। हादसे में एक अन्य छात्र घायल हुई है। उन्हें इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि नंदनी कुमारी अपनी एक अन्य सहेली के साथ मलियाबाद की तरफ ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान एक नियंत्रित ट्रक ने दोनों को कुचल दिया है। जिसमें नंदिनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मृतक नंदिनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।0
0
Report
Advertisement
आत्मबल और कौशल का संगमःबीबीडी पीजी कॉलेज में रोवर्स-रेंजर्स शिविर का भव्य समापन
Jalalpur, Uttar Pradesh:अम्बेडकर नगर। बाबा बरुआ दास पीजी कॉलेज, परुइया आश्रम में 28 से 30 मार्च तक चला त्रि-दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स शिविर ध्वजारोहण के साथ संपन्न हुआ। विद्यार्थियों को नॉटिंग, टेंट पिचिंग, कुकिंग व साइन ट्रैकिंग का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे आत्मनिर्भरता व टीम भावना विकसित हुई। प्रो. के.के. मिश्र व डॉ. के. सिंह ने निरीक्षण कर सराहना की। प्राचार्य प्रो. परेश कुमार पाण्डेय ने इसे व्यक्तित्व विकास का माध्यम बताया। छात्रों ने अनुभव साझा किए।0
0
Report
Krishnanagar में सड़क की खराब हालत पर 400 परिवारों ने वोट बॉयकॉट धमकी दी
Krishnanagar, West Bengal:রাস্তা দীর্ঘদিন খারাপ পুরসভা এলাকায়, এলাকাবাসী তৃণমূল প্রার্থীকে মেসেজ, এবং লিখিত জানালো রাস্তা ঠিক হলে তবেই ভোট, না হলে ভোট বয়কট,কাওকে ভোট দেবো না হুমকি এলাকাবাসীর, ঘটনা নদীয়ার কৃষ্ণনগর শহরের ১৩ নম্বর ওয়ার্ডের সাউথ গর লেন এলাকায়।বাসিন্দারা রাস্তায় নেমে প্রতিবাদ বিক্ষোভ রাস্তা না হলে ৪০০ টি পরিবার ভোট বয়কটের হুশিয়ারি0
0
Report
रामनगर वन विभाग ने चीतल मांस तस्कर गिरफ्तार, दो फरार
Jaspur, Uttarakhand:स्लग रामनगर में वन विभाग को मिली बड़ी सफलता चीतल के मांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार जबकि दो हुए फरार. तराई पश्चिमी वन विभाग की आम पोखरा रेंज के अंतर्गत वन विभाग की टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 12 किलो चीतल का मांस बरामद किया है. इस मामले में दो आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है. घटना के संबंध में डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि आम पोखरा रेंज के रेंजर पूरन सिंह खनायत को सूचना मिली कि मालधन चौड क्षेत्र में एक मुर्गी के मीट बेचने वाला अपनी दुकान पर चीतल का मांस काट रहा है. सूचना मिलने पर रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपी को चीतल के मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया. डीएफओ ने बताया कि आरोपी संजय कुमार निवासी आनंद नगर नंबर 7 मालधन चौड को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 12 किलो चीतल का मांस बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि आरोपी अपनी मुर्गी की दुकान में खुलेआम चीतल को काट रहा था. मांस को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस मामले में दो आरोपी फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है. फैसला अदालत में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
रामनगर के ज्वाला वन क्षेत्र में बाघ का कंकाल मिला, हड़कंप मचा
Jaspur, Uttarakhand:स्लग रामनगर के तराई पश्चिमी वन विभाग के ज्वाला वन क्षेत्र में मिला बाघ का कंकाल अधिकारियों में हड़कंप। बीते दिवस तराई पश्चिमी वन विभाग की ज्वाला वन क्षेत्र में एक बाघ का कंकाल बरामद होने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए तराई पश्चिमी वन विभाग की एसडीओ किरण शाह ने बताया कि बीते दिवस वन क्षेत्राधिकारी रामनगर द्वारा उन्हें सूचना दी गई की ज्वाला वन क्षेत्र के प्लॉट संख्या 10 में एक बाघ का बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर स्वयं उनके द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शव देखकर प्रतीत होता है कि यह शव तीन से चार दिन पुराना है तथा तीन से चार साल की मादा बाघ है। एसडीओ किरण शाह ने बताया कि विभागीय पशु चिकित्सक डॉक्टर दुष्यंत शर्मा की देखरेख में बाघ के शव का पोस्टमार्टम एनटीसीए की गाइडलाइन के तहत करते हुए उसे नष्ट करने की कार्रवाई की गई है साथ ही उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बाइट किरण शाह एसडीओ0
0
Report
ईद के मौके पर विवाद के बाद पति-पत्नी ने बच्चों सहित आत्मघाती कदम उठाया
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट में ईद के दौरान इरशाद ने अपनी पत्नी नोरिन के साथ बहस की जिसके बाद वे अपने दो साल के बेटे आहिल और सात महीने की बेटी अक्शा के साथ मौत के गले लग गए। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़बड़ी मच गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लिया गया। एसएसपी संजय वर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने चारों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है। घटना की शुरुआती जानकारी के अनुसार विवाद सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच चला और फिर सभी ने आत्मघाती कदम उठाए।0
0
Report
अमेठी: स्प्लेंडर सवार से 102 ग्राम स्मैक बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता लगभग 10 लाख की कीमत के इसमें के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 102 ग्राम स्मैक बरामद गाड़ी चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली है बड़ी सफलता स्प्लेंडर सवार अभियुक्त के पास से पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक किया है बरामद जिसकी वर्तमान कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 10 लाख रुपए है पुलिस ने अभियुक्त से गाड़ी के पेपर दिखाने को कहा तो गाड़ी की पेपर भी नहीं दिखा सका अभियुक्त पुलिस ने गाड़ी और बरामद स्मैक और बाइक को सीज करते हुए विधिक कार्रवाई में जुटी अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली को मिली है बड़ी सफलता0
0
Report
Advertisement