मुख्यमंत्री ने सांसद सेवा संकल्प अभियान "हेल्थ ऑफ इंदौर" कार्यक्रम में लिया भाग
Indore, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज "सांसद सेवा संकल्प अभियान - हेल्थ ऑफ इंदौर" कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में ऋषि-मुनियों और संतों ने हमें स्वस्थ जीवनशैली का महत्व सिखाया है, और उनके सिद्धांतों पर चलकर हम स्वस्थ जीवन प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि सांसद शंकर लालवानी की पहल पर "हेल्थ ऑफ इंदौर" अभियान के तहत पिछले दो दिनों में 50,000 से अधिक युवाओं के प्रीवेंटिव हेल्थ केयर टेस्ट किए गए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान हाईकोर्ट का शिक्षकों की नियुक्ति तिथि और वेतन पर बड़ा आदेश
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. राजस्थान हाईकोर्ट जस्टिस कुलदीप माथुर ने शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति तिथि की गणना तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश के वेतन भुगतान से जुड़ी एक महत्वपूर्ण याचिका का निस्तारण करते हुए बड़ा आदेश दिया है। याचिकाकर्ता कैलाश चंद चौधरी एवं 63 अन्य शिक्षकों/सेवानिवृत्त शिक्षकों की ओर से अधिवक्ता शौर्य प्रताप सिंह राठौड़ के माध्यम से दायर की गई थी। याचियों का तर्क था कि उनकी नियुक्ति नियमित चयन प्रक्रिया के तहत हुई थी और कार्यग्रहण की वास्तविक तिथि से ही उन्हें स्थायी कर्मचारी माना जाना चाहिए। पूर्व में प्रशासनिक निर्देशों के कारण 31 दिसंबर के बाद नियुक्त कर्मचारियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश का वेतन नहीं दिया जाता था और उनकी चयन वेतनमान की तिथि की गणना में भी विसंगति आ रही थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के वकील ने कोर्ट के पूर्व में जोरावर सिंह बनाम राजस्थान राज्य में दिए गए निर्णय का हवाला दिया। उसमें कोर्ट ने माना था कि कार्यग्रहण की वास्तविक तिथि ही प्रारंभिक नियुक्ति तिथि मानी जाएगी और कर्मचारी ग्रीष्मकालीन अवकाश के वेतन सहित सभी सेवा लाभों के हकदार होंगे। कोर्ट ने मामले का निपटारा करते हुए याचिकाकर्ताओं को दो सप्ताह के भीतर संबंधित सक्षम प्राधिकारी के समक्ष अपनी विस्तृत नुमाइंदगी पेश करने की अनुमति दी। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूर्व फैसले के परिप्रेक्ष्य में दो सप्ताह में प्राप्त अभ्यावेदन पर विचार करें और अधिकतम 12 सप्ताह (तीन माह) के भीतर एक तार्किक और स्पष्ट आदेश जारी करें। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग याचिका में किए गए दावों की सत्यता की जांच करने के लिए स्वतंत्र होगा और तथ्यों के सही पाए जाने पर ही नियमानुसार राहत प्रदान की जाएगी।विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, पैसों की मांग पर सतर्क रहने की अपील MLA Anuj Sharma's
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर/धरसींवा विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर (8963939000) हैक/कम्प्रोमाइज़ हो गया है। असामाजिक तत्व इस नंबर का दुरुपयोग कर लोगों से पैसों की मांग कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही विधायक ने जनता और समर्थकों को आगाह करते हुए अपील की है कि इस नंबर से आने वाले किसी भी कॉल या संदेश पर भरोसा न करें और किसी को भी पैसे न भेजें। उन्होंने इस साइबर फ्रॉड की सूचना संबंधित पुलिस अधिकारियों को दे दी है ताकि जालसाजों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की जा सके।अमरोहा में महसूस किये गये भूकंप के झटके 4.4 तिव्रता से आये भूकंप के झटके।
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के गजरौला नौगावां हसनपुर सहित अलग-अलग जगह 10:25 मिट पर महसूस किया गये भूकंप के झटके जनपद में 4.4 तिव्रता से रिकोर्ड किया गया वही लोग अपने घरों से निकलकर बाहर खड़े हो गए यह भूकंप के झटके जनपद अमरोहा में नहीं बल्कि दिल्ली एनसीआर से लेकर तमाम अलग-अलग जगह पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
