452001
पुलिस आरक्षक भर्ती फिजिकल टेस्ट को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध, टेस्ट की दिनांक आगे बढ़ाने की मांग की
Indore, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट को लेकर अभ्यर्थियों ने इंदौर कलेक्टर कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने जमकर नारेबाजी की, यह कहते हुए कि हाल की तेज बारिश के कारण उन्हें दौड़ और गोला फेंकने जैसी गतिविधियाँ करने में कठिनाई हो रही है। अभ्यर्थियों ने गृह विभाग से टेस्ट की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है ताकि वे बेहतर तैयारी कर सकें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छात्रावास में घटिया भोजन और अभद्र व्यवहार के आरोप: 11 आदिवासी बच्चे भागे
Chhindwara, Madhya Pradesh:घटिया खाने और अभद्र व्यवहार से परेशान होकर हॉस्टल से भागे 11 आदिवासी बच्चे छिंदवाड़ा जिले की चौरई तहसील के ग्राम हरदुआ माल स्थित आदिवासी छात्रावास से मंगलवार सुबह करीब 4 बजे 11 बच्चे छात्रावास छोड़कर अपने गांव ग्रेटिया भाग गए. बच्चों का आरोप है कि छात्रावास में उन्हें दाल और सब्जी के नाम पर पानी जैसा घटिया भोजन परोसा जाता है और छात्रावास अधीक्षिका गायत्री देवी सनोडिया उनके साथ अभद्र व्यवहार करती हैं. स्वतंत्रता दिवस पर अच्छी सब्जी मिली, तो रात में उसी में पानी मिलाकर परोस दिया गया. शिकायत मिलते ही ट्राइबल विभाग में हड़कंप मच गया. सहायक आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकाम ने अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी कर क्षेत्र संयोजक मनीष बोरकर को जांच के निर्देश दिए हैं. ट्राइबल विभाग के सहायक आयुक्त सत्येंद्र मरकाम ने बताया कि चौराई के हरदुआ ट्राइबल छात्रावास के बच्चे वापस आ गए हैं और खाने की गुणवत्ता व अव्यवस्थाओं को लेकर मिली शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच कराई गई है. इसके आधार पर हॉस्टल अधीक्षिका को नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भेज दिया गया है.आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विभाग ने नई निगरानी व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत अधीक्षक या अधीक्षिका को भोजन के समय तथा रात में 10 बजे बच्चों के साथ उपस्थित रहकर फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करना अनिवार्य कर दिया गया है. बाइट - सत्येंद्र मरकाम ट्राइबल सहायक आयुक्त0
0
Report
युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला
Patna, Bihar:युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला रोहित ने कहा की 10 साल बाद सड़क पर उतरे हैं तेजस्वी यादव रोहित ने कहा की राँची जाकर हेमंत सोरेन का इस्तीफ़ा नहीं लिया तेजस्वी यादव ने रोहित ने कहा की बिहार का छात्र नौजवान पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम सम्राट चौधरी के साथ खड़ा है रोहित ने कहा की जब आंदोलन करना था तो यूरोप घूम रहे थे रोहित ने कहा की तेजस्वी यादव पिछड़ा और सामाजिक न्याय के विरोधी हैं0
0
Report
गाजीपुर में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग का कड़ा एक्शन, मीटर बाईपास पकड़े
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा एक्शन, टाउनहाल और सराय गली में विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ चेकिंग से मचा हड़कंप चेकिंग के दौरान कई परिसरों में मीटर बाईपास कर बिजली इस्तेमाल करने के मामले पकड़े गए टीम ने बाईपास केबल काटकर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त कराया बिजली चोरी में पकड़े गए उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश हाई लाइन लॉस और रेड जोन में शामिल टाउनहाल फीडर को लेकर विभाग ने कड़ा रुख अपनाया कार्रवाई शुरू होते ही कई दुकानों के शटर गिरे, कुछ लोग परिसर में ताला लगाकर चले गए विद्युत विभाग की दो टूक—बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं, कार्रवाई लगातार जारी रहेगी गाजीपुर में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने अब सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर नगर क्षेत्र के टाउनहाल और सराय गली मोहल्ले में विद्युत विभाग की टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अधिशाषी अभियंता नगर गोपाल सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान कई परिसरों में मीटर बाईपास कर सीधे बिजली का इस्तेमाल किए जाने के मामले सामने आए। चेकिंग के दौरान टीम ने बाईपास कनेक्शन को पकड़ा और केबल काटकर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त कराया। बिजली चोरी करते पाए गए उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। दरअसल, विद्युत उपकेंद्र पीरनगर से जुड़े टाउनहाल फीडर को हाई लाइन लॉस और रेड जोन वाले फीडरों में शामिल किया गया है। लगातार बढ़ रहे लाइन लॉस और बिजली चोरी से विभाग को हो रहे राजस्व नुकसान को देखते हुए जिलाधिकारी की अनुमति से यह विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने शटर गिरा दिए, जबकि कुछ लोग अपने परिसरों में ताला लगाकर मौके से चले गए। विद्युत विभाग ने साफ कर दिया है कि बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वैध कनेक्शन और निर्धारित नियमों के तहत ही बिजली का इस्तेमाल करें, वरना जांच के दौरान पकड़े जाने पर एफआईआर समेत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जालौन में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन का बुलडोजर चला, भगतसिंह चौराहे तक अभियान
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों पर चला बुलडोजर, अंबेडकर चौराहे से शुरू हुई बुलडोजर करवाई भगतसिंह चौराहे तक चली, सड़क-फुटपाथ पर दुकानदारों का सामान हटाकर दी कड़ी चेतावनी, दोबारा अतिक्रमण करने पर अतिक्रमणकारियों को प्रशासन ने दी कार्रवाई की चेतावनी, लंबे समय से लगे अवैध होर्डिंग्स और पल पर कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल, सिटी मजिस्ट्रेट और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में चला अभियान, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।0
0
Report
लोकल से ग्लोबल: बिहार का मखाना अब विश्व बाजार में चमक रहा है
Noida, Uttar Pradesh:बिहार का मखाना अब दुनिया की थाली तक पहुंच रहा है। भारत का पारंपरिक मखाना अब तेजी से वैश्विक सुपरफूड के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। भारत दुनिया में मखाना का सबसे बड़ा उत्पादक है और बिहार देश के कुल उत्पादन में करीब तीन-चौथाई हिस्सेदारी के साथ इस क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना ने बिहार के इस पारंपरिक उत्पाद को संगठित, आधुनिक और वैश्विक बाजार के अनुरूप विकसित करने का मजबूत आधार तैयार किया है। प्रधानमंत्री जी के ‘लोकल से ग्लोबल’ विजन से बिहार के मखाने को विश्व बाजार में विस्तार के नए अवसर मिल रहे हैं। यह पहल बिहार के किसानों की मेहनत, हमारी कृषि परंपरा और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच देने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।0
0
Report
बल्याणी में कार से पिस्तौल और 10 कारतूस मिले; रोशन गोंधळी, कृष्णा यादव गिरफ्तार
Kalyan, Maharashtra:कल्याणजवळ बल्याणी परिसरात एक कार तपासणी केली असता कारमध्ये दोन गावठी पिस्तुले आणि 10 जिवंत काडतुसे आढळल्याने खळबळ उडाली. बल्याणी परिसरात रोशन गोंधळी आणि कृष्णा यादव या दोघांना अटक झाली असून त्यांच्या विरोधातील तपास टिटवाळा पोलिसांकडे सोपवण्यात आला. रोशन गोंधळीची परिसरात दहशत असल्याचे सांगितले जाते. माहिती मिळाल्यावर एलसीबीने ही कारवाई केली. टिटवाळा पोलिसांनी दोघांना कल्याण न्यायालयात हजर करून 3 दिवसांची पोलीस कोठडी दिली.0
0
Report
Advertisement
सीकर निकाय चुनाव: भाजपा 14 में 14 जीत का संकल्प लेकर मैदान में
Sikar, Rajasthan:सीकर में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक में रणनीति तैयार, 14 में से 14 निकाय जीतने का संकल्प सीकर में भाजपा की बैठक में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा बोले- विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर चुनाव में जनता के बीच जाएगी पार्टी आगामी शहरी निकाय एवं पंचायत राज चुनाव को लेकर आज बुधवार को सीकर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, भाजपा जिला संगठन प्रभारी वासुदेव चावला, शहर संगठन प्रभारी रोशन सैनी की मौजूदगी में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ की अध्यक्षता में पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पूर्व सांसद, पूर्व विधायकों, विधायक प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन किया। बैठक में भाजपा नेताओं ने जिले की 2 नगर परिषद और 12 नगरपालिकाओं सहित सभी 14 नगरीय निकायों में भाजपा का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा तय किए जाने वाले प्रत्याशियों को पूरी मजबूती के साथ चुनाव जिताने का आह्वान किया गया। वहीं वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि सर्वे और जनता की राय से प्रत्याशी तय होगें और जिताऊ प्रत्याशी को ही पार्टी चुनाव का टिकट देगी। बैठक में भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को टिकट मांगने का अधिकार है, लेकिन प्रत्याशी घोषित होने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को मतभेद भुलाकर पार्टी प्रत्याशी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव मैदान में उतरना होगा। वहीं भाजपा ने निकाय चुनाव को आगामी विधानसभा चुनाव की अर्धवार्षिक परीक्षा के रूप में लेते हुए पूरी ताकत से चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई है। बैठक के दौरान भाजपा कार्यालय पर टिकट के दावेदार कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों की भीड़ भी मौजूदगी रही। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया कि पार्टी ने निकायवार कार्यकर्ताओं से संवाद कर प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है। जल्द ही निकायवार प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं और आम जनता की राय के आधार पर प्रत्याशियों के पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजे जाएंगे और वहीं से अंतिम प्रत्याशियों की घोषणा होगी। खर्रा ने कहा कि पार्टी की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों और योजनाओं के लाभार्थियों के माध्यम से भाजपा अपना पक्ष मतदाताओं के सामने रखेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 31 महीनों में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने मूलभूत समस्याओं के समाधान, विकास और प्रदेश की प्रगति के लिए कई काम किए हैं। वहीं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को भी जनता तक पहुंचाया जाएगा। पुरानी प्रक्रिया से होंगे निकाय अध्यक्षों के चुनाव यूडीएच मंत्री खर्रा ने स्पष्ट किया कि निकाय चुनाव में अध्यक्ष, सभापति और महापौर के चुनाव की प्रक्रिया पुरानी व्यवस्था के तहत ही होगी। पहले पार्षदों का निर्वाचन होगा और इसके बाद निर्वाचित पार्षदों के माध्यम से नगरपालिका अध्यक्ष, नगर परिषद सभापति और नगर निगम महापौर का चुनाव किया जाएगा। 'बूथ जीता तो चुनाव जीता'- चावला भाजपा जिला संगठन प्रभारी वासुदेव चावला ने कहा कि आज की बैठक उनके और सह-प्रभारी रोशन सैनी के कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक के रूप में आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि जल्द ही दिल्ली से नियुक्त प्रभारी और संभाग प्रभारी सीकर आएंगे। इसके बाद विधानसभा और निकाय स्तर पर विस्तृत बैठकें आयोजित कर चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। बूथ स्तर की तैयारियों को लेकर चावला ने कहा कि भाजपा हमेशा से बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र पर काम करती रही है। पार्टी के कार्यकर्ता 365 दिन बूथ स्तर पर सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल ध्येय अंत्योदय है और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचना पार्टी का उद्देश्य है। चावला ने दावा किया कि इस बार सीकर जिले में भाजपा 14 की 14 नगरीय निकायों में जीत हासिल कर बोर्ड बनाएगी। बैठक में धोद विधायक गोरधन वर्मा, खंडेला विधायक सुभाष मील, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रतन जलधारी, पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, भाजपा नेता श्रवण चौधरी, केडी बाबर, कमल सिखवाल, इंद्र चौधरी, पवन मोदी, गजानंद कुमावत और दिनेश जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
शेलार की आंगनवाड़ी बेहाल, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
Thane, Maharashtra:भिवंडी शहरालगतच्या शेलार ग्रामपंचायत हद्दीतील अंगणवाडीची अवस्था अत्यंत दयनीय आहे. तुटलेल्या खिडक्या, खचलेले छत आणि वीज नसल्याने येथील चिमुकल्यांच्या सुरक्षिततेचा आणि आरोग्याचा प्रश्न निर्माण झाला आहे. शेलार ग्रामपंचायत हद्दीतील या अंगणवाडीच्या इमारतीच्या खिडक्या तुटल्या आहेत आणि छताची मोठ्या प्रमाणात दुरवस्था झाली आहे. वर्गात पंखे बसवले आहेत, पण वीज जोडणीच नसल्याने उकाड्यात लहान मुलांना प्रचंड त्रास सहन करावा लागत आहे. विद्यार्थ्यांना जमिनीवरच बसवून शिक्षण दिले जात आहे. त्यामुळे बैठक व्यवस्था आणि इतर शैक्षणिक सुविधांची मागणी पालक करत आहेत. अंगणवाडी परिसरात स्वच्छतेचा अभाव असून कचरा आणि घाणीचे साम्राज्य आहे. त्यामुळे चिमुकल्यांच्या आरोग्यालाही धोका निर्माण झाला आहे. आमच्या मुलांना सुरक्षित आणि स्वच्छ जागेत शिक्षण मिळाले पाहिजे. प्रशासनाने लवकरात लवकर दुरुस्ती आणि वीज जोडणी करावी. अशी मागणी स्थानिक पालक करत आहेत. चिमुकल्यांना सुरक्षित आणि मूलभूत सुविधायुक्त वातावरण मिळणे हा त्यांचा हक्क आहे. त्यामुळे ग्रामपंचायत आणि महिला व बालविकास विभागाने तातडीने पाहणी करून दुरुस्ती, वीज, बैठक व्यवस्था आणि स्वच्छता उपलब्ध करून द्यावी अशी मागणी होत आहे. प्रशासन आता काय कार्यवाही करणार याकडे सर्वांचे लक्ष आहे.0
0
Report
Is Naxalism in Congress DNA? Santosh Pandey's pointed jibe
Raipur, Chhattisgarh:दिमागी नक्सली मामले. बीजेपी सांसद और छत्तीसगढ़ भाजपा के मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय का कांग्रेस पर तंज. पांडेय ने कहा- कांग्रेस के DNA में ही नक्सलवाद है D का मतलब दिमागी N का मतलब नक्सल A का मतलब एसोसिएशन पांडेय ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिमागी नक्सली कहते किसी का नाम नहीं लिया था. फिर भी खुद से सामने आकर खुद को दिमागी नक्सली कहना क्या दर्शाता है? दरअसल दिमागी नक्सली वाले लोग बिलबिला गए हैं. नक्सलवाद जंगल से खत्म हुआ है. बंदूक लेकर हिंसा करने वाले खत्म हुए हैं, लेकिन उनके विचारों के लोग, दिमागी नक्सली मौजूद हैं. DNA मतलब दिमागी नक्सल एसोसिएशन, यहीं कांग्रेस का अभिप्राय है वंदे मातरम मसला और भूपेश बघेल के बयान पर संतोष पांडेय ने कहा- कांग्रेस के डीएनए में है ये, इन्हें तकलीफ है वंदे मातरम से. राहुल, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने वंदे मातरम का अपमान किया है ये देश नहीं भूलेगा. भूपेश बघेल और कांग्रेसियों को इतिहास नहीं पता, आजादी से पहले एक ही मंच सिर्फ कांग्रेस थी बाईट- संतोष पांडेय, सांसद, भाजपा.....0
0
Report
Advertisement
एमपी के 12 जिलों में भारी बारिश, टीकमगढ़-पन्ना-नरसिंहपुर में ऑरेंज अलर्ट
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल एमपी के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट तीनों जिलों में 4 से 8 इंच तक बारिश की चेतावनी पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का सिस्टम एक्टिव0
0
Report
उत्तरकाशी में पहाड़ गिरने से कार बची, चालक की सूझबूझ से जान बची
Varanasi, Uttar Pradesh:उत्तरकाशी में पहाड़ का मिजाज फिर डराने लगा है। मनेरा बाईपास सड़क मार्ग पर अचानक भारी मलबा गिरा और सड़क से गुजर रही कार इसकी चपेट में आ गई। उत्तरकाशी में एक बार फिर दरकते पहाड़ ने अपना खौफ दिखाया। कुछ सेकेंड की देरी जिंदगी पर भारी पड़ सकती थी, लेकिन कार सवारों की सूझबूझ ने उनकी जान बचा ली। कार नदी में समा गई, मगर गनीमत रही कि हादसा जानलेवा नहीं बना0
0
Report
छतरपुर में पति के दो विवाह: दोनों पत्नियाँ SP कार्यालय पहुंचीं
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहाँ एक पति की दो पत्नियां न्याय की गुहार लेकर SP कार्यालय पहुंच गईं,कोतवाली थाना क्षेत्र के नया मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने 5 साल पहले पहली शादी की थी, जिससे एक बेटी भी है। इसके बावजूद 4 महीने पहले उसने दूसरी शादी भी कर ली।,दूसरी पत्नी को जब पहली शादी के बारे में पता चला तो उसने ससुराल के बाहर रात में बवाल काटा। वहीं पहली पत्नी ने पति के खिलाफ पहले से ही केस लगा रखा है।,मामले को लेकर दोनों पत्नियां आज SP दफ्तर पहुंचीं और कार्रवाई की मांग की। पहली पत्नी का आरोप है कि उनकी पहली बच्ची के जन्म के बाद उसे उसके ससुराल वालो ने प्रताड़ित करके घर से निकाल दिया ,पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।अब देखना होगा कि पुलिस इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करती है।0
0
Report
Advertisement
खरगोन में कुत्तों के हमले से 3 वर्षीय बच्ची घायल, इलाके में दहशत
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन शहर में कुत्तों के झुंड ने घर के पास फुटबॉल खेल रही एक 3 वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया। श्रीकृष्ण कॉलोनी में पड़ोस की महिला की नजर पड़ने पर उन्होंने कुत्तों को भगाकर बच्ची को बचाया। कुत्तों के हमले में बच्ची के पैर और जांघ में गहरे जख्म आए हैं, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद से बच्ची डरी-सहमी है। इस घटना से रहवासियों में दहशत और आक्रोश है। जिला अस्पताल के अनुसार 3 वर्षीय वृितिका कमलेश रावत को कुत्ते के काटने से जख्मी हालत में भर्ती कराया गया है; जांघ और पैर में गहरे जख्म होने से उपचार जारी है। वृितिका के पिता कमलेश ने बताया कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। ये कुत्ते झुंड में घूमकर हर आने-जाने वाले पर भौंकते हैं, वाहन चालकों का पीछा करते हैं; अब ये हमलावर भी हो गए हैं।0
0
Report
पेट्रोल पंप लूट का खुलासा: एक गिरफ्तार, साले के साथ मिलकर करता था लूट
Samastipur, Bihar:पेट्रोल पंप के पास लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार । गिरफ्तार युवक साले के साथ मिलकर करता था लुट । दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र में ढेपुरा के विद्यापतिनगर रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप बीते पांच जून की रात हुई लूट की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है.पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि उसकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल बरामद किया. डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने दलसिंहसराय थाना पर प्रेस को जनकारी देते हुए बताया कि पांच जून की रात करीब 10:30 बजे विजयघाट पेट्रोल पंप के नजदीक पक्की सड़क पर तीन अज्ञात अपराधियों ने गोविंद पासवान के साथ लूटपाट की थी.अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट लिया था.मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के मनिअर वार्ड संख्या-02 निवासी अजय महतो के पुत्र सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया.पूछताछ और उसकी निशानदेही पर लुट गया मोबाइल बरामद किया गया.गिरफ्तार आरोपित ने पूछताछ में घटना में अपने साला दीपक कुमार समेत अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी दी ।वहीं अन्य आरोपितों शेरपुर निवासी विनोद महतो के पुत्र दीपक महतो पर विद्यापति नगर थाना कांड संख्या 54/20, बाल कृष्ण पुर मड़वा निवासी ओम प्रकाश भगत के पुत्र रौशन कुमार विद्यापति नगर थाना कांड संख्या 173/23 , वैशाली जिला के महानार थाना कांड 80/24, शेरपुर निवासी अमर ईश्वर के पुत्र वीरेंद्र ईश्वर उर्फ बीरु कुमार पर विद्यापति नगर थाना कांड संख्या 159/2025, बेगूसराय जिला के फुलवरिया थाना कांड संख्या 10/25 पर प्राथमिक दर्ज हैं.पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर, बछवारा और फुलवरिया थाना क्षेत्रों में लूटपाट की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं.मामले में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.0
0
Report
गढ़वा में लूट के नए तरीके: बिना हथियार, जाल-बुनकर लोगों से सोना-जेवर छीने
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा में लुटेरों ने लूट का तरीका ही बदल दिया है. अब न पिस्टल दिखा रहे हैं, न चाकू... बल्कि बातों के जाल और कथित सम्मोहन के जरिए लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. गढ़वा शहर में एक के बाद एक ऐसी घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. अब तक करीब पांच मामले सामने आ चुके हैं और लाखों रुपये के जेवरात और सामान की लूट हो चुकी है. हैरानी की बात ये है कि कई घटनाएं सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. गढ़वा शहर में इन दिनों लूट की घटनाओं का एक नया और हैरान करने वाला पैटर्न सामने आया है. लुटेरे हथियारों का इस्तेमाल किए बिना ही लोगों को अपनी बातों में ऐसा उलझा रहे हैं कि पीड़ित को कुछ समझ में आने से पहले ही वह अपना कीमती सामान उनके हवाले कर देता है. हाल के दिनों में जिला मुख्यालय में एक जैसे तरीके से चार वारदात सामने चuki हैं. खास बात यह है कि इनमें से कई घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई हैं. चार दिन पहले की ही घटना देखिए. महिला सुनीता देवी मेन रोड से अपने घर जा रही थीं. इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनसे महिला डॉक्टर के बारे में बातचीत शुरू की. बातचीत के सिलसिला आगे बढ़ा और देखते ही देखते महिला ऐसी स्थिति में पहुंच गईं कि उन्होंने अपने शरीर पर पहने करीब पांच लाख रुपये के सोने के गहने खुद उतारकर लुटेरों को सौंप दिए. बाद में जब उन्हें अहसास हुआ तो उनके होश उड़ गए. इसी तरह व्यवसायी नंद कुमार गुप्ता की दुकान पर एक व्यक्ति मंदिर जाने की बात कहकर खुल्ले पैसे मांगने पहुंचा. बातचीत के दौरान व्यवसायी को कुछ ऐसा महसूस हुआ कि कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया तो उनके हाथ से सोने के आभूषण गायब थे. इस घटना में करीब एक लाख रुपये के नुकसान की बात सामने आई है. इतना ही नहीं, फरवरी महीने में शहर की एक स्वर्ण दुकान पर पहुंचे दो युवकों ने स्वर्ण व्यवसायी को बातों में ऐसा उलझाया कि कुछ ही सेकंड में करीब 30 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए. वहीं, हाल के दिनों में एक कपड़ा व्यवसायी भी इसी तरह की कोशिश का शिकार होते-होते बच गया. जबकि एक व्यवसाई ने कहा की मेरे दुकान मे आकर मेरे सामने एक लाख ले गया लेकिन मै कुछ नहीं कर पाया. इन घटनाओं में पीड़ितों ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, लेकिन समय बीतने के साथ अब पीड़ितों का पुलिस से भरोसा भी डगमगाने लगा है. पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस जांच का भरोसा तो देती है, लेकिन अब तक न लुटेरे पकड़े गए और न ही लूटा गया सामान बरामद हुआ. लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने गढ़वा पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी मामलों की प्राथमिकी के आधार पर जांच की जा रही है और घटनाओं के पैटर्न को जोड़कर लुटेरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. गढ़वा एसडीपीओ ने आम लोगो से अपील है की अंजान व्यक्ति से दूर रहें क्योंकि कथित सम्मोहन विधि से ये लोग घटना को अंजाम दे रहे है उनसे वार्ता न करें. वहीं, लगातार एक जैसे तरीके से हो रही इन वारदातों को लेकर झारखंड के पूर्व डीजीपी और पलामू सांसद बीडी राम ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब अपराधियों ने लूट का तरीका बदल दिया है, तो पुलिस को भी अपनी जांच और कार्रवाई का तरीका बदलना होगा. अब सवाल सिर्फ लाखों की लूट का नहीं है... सवाल ये है कि आखिर सीसीटीवी में चेहरों कैद होने के बावजूद ये कथित हाईटेक लुटेरे पुलिस की पकड़ से बाहर कैसे हैं?0
0
Report
Advertisement
