icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

स्थायी समिति ने नालंदा विश्वविद्यालय के पुनर्निर्माण और पर्यटन कॉरिडोर पर चर्चा की

Pariaunna, Bihar:एंकर: बिहार दौरे पर पहुँची संसद की स्थायी समिति के सदस्यों ने ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय का दौरा किया। राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय परिसर पहुँचने पर सदस्यों का वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने परिसर का भ्रमण कर नालंदा के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान शैक्षणिक स्वरूप की जानकारी ली। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्राचीन काल में नालंदा की ख्याति पूरी दुनिया में थी और अब उसी प्रतिष्ठा को फिर से स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समिति में 31 सदस्य हैं, जिनमें 26 सदस्य पहली बार नालंदा विश्वविद्यालय पहुंचे हैं। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने नालंदा दौरे को शानदार अनुभव बताते हुए कहा कि बिहार की समृद्ध संस्कृति और विरासत की वैश्विक स्तर पर बेहतर ब्रांडिंग होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार के गौरव को दुनिया तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि राजगीर और नालंदा को पर्यटन कॉरिडोर के रूप में विकसित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया है। उन्होंने कहा कि करीब 800 साल बाद नालंदा विश्वविद्यालय को फिर से जीवंत किया गया है। सांसद सह सदस्य राजीव प्रताप रूढ़ि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नालंदा विश्वविद्यालय का पुनर्निर्माण ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने नीतीश कुमार की सोच और प्रयासों की भी सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर नया मानक स्थापित करेगा。
0
0
Report

राम मंदिर चंदे गड़बड़ी मामले पर प्रशासन की रोक के खिलाफ संतों का बड़ा धमाका

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, UP | राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी के मामले में मीटिंग में एडमिनिस्ट्रेशन के रुकावट डालने के आरोपों पर, संत प्रकाशानंद गिरी महाराज कहते हैं, "हमने इस हॉल में शांति से मीटिंग की थी। हमने एडमिनिस्ट्रेशन को बताया था कि हम शांति से मीटिंग कर रहे हैं—हमारा सड़कों पर मार्च करने, प्रोटेस्ट करने या रैली करने का कोई इरादा नहीं था। लेकिन, एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि अयोध्या में रहते हुए, हम 'चंदे के चोरों' के खिलाफ नहीं बोल सकते—इसके बजाय उन्होंने कहा कि हम कहीं और ऐसा कर सकते हैं... हमारा अगला कदम 1,00,000 संतों का एक इवेंट है। एडमिनिस्ट्रेशन आखिरकार परमिशन देगा, और हमारा कैंपेन तब तक जारी रहेगा जब तक CBI जांच का ऑर्डर नहीं मिल जाता... SIT रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दी गई थी। हमारा पॉइंट यह है: यह क्लीन चिट किस बेसिस पर दी गई? अयोध्या, UP | राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी के मामले में मीटिंग में एडमिनिस्ट्रेशन के रुकावट डालने के आरोपों पर संत महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा कहते हैं, "देश में जो माहौल है, उसमें यहां चंदे की चोरी हो रही है और विवाद हो रहे हैं, फिर भी चोर पकड़े नहीं जा रहे हैं। असल में, 'बड़ी मछलियों' को छोड़ दिया गया और 'छोटी मछलियों' को पकड़ लिया गया, जिससे मामला खत्म हो गया। इसीलिए हम संत बाहर से आए हैं। हमने अयोध्या से लोकल संतों को भी बुलाया था, लेकिन एडमिनिस्ट्रेशन ने सबको रोक दिया। जो हॉल बुक किया गया था, उसे बंद कर दिया गया उन्होंने हमें रोक दिया और कमरों में ताला लगा दिया। हम यह इवेंट गेट पर कर रहे हैं—वे हमें अंदर भी नहीं आने दे रहे हैं। उन्होंने सभी संतों को रोक दिया। कुछ लोकल संत ही गाड़ियों से चुपके से अंदर आ पाए। आज के सेमिनार में हजारों लोग आने वाले थे। सरकार का रवैया चंदे की चोरी में मिलीभगत की ओर इशारा करता है— जिला एडमिनिस्ट्रेशन पूरी तरह से शामिल है—उन्होंने ही चोरी की साज़िश रची थी। हमें अपनी बात कहने से रोका जा रहा है...
0
0
Report

जालोर में कंक्रीट डाली सड़क ने दुपहिया चालकों को बनाया चोटिल, प्रदर्शन शुरू

Jaipur, Rajasthan:जालोर में सड़क बनी परेशानी, लोगों ने किया विरोध : बोले- कंक्रीट लगने से दुपहिया वाहन सवार हो रहे चोटिल। जालोर शहर के हरिदेव जोशी सर्कल पर सड़क मरम्मत के लिए डाली गई कंकरीट लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। कंकरीट डालने के बाद सड़क को उसी हालत में छोड़ दिए जाने से दुपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। वहीं, वाहनों के टायरों से कंकरीट उछलकर अन्य वाहनों से टकराने के कारण उनके शीशे टूटने की शिकायतें भी सामने आई हैं। इस समस्या से नाराज शहरवासियों और टैक्सी चालक यूनियन ने सोमवार की देर शाम करीब 6.30 बजे सड़क पर करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन कर विरोध जताया। पुलिस ने लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार तक सड़क की समस्या का समाधान कर मरम्मत का कार्य पूरा नहीं किया गया तो सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बोले- चोटिल हो रहे लोग शहरवासियों ने बताया कि संबंधित विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत के लिए कंकरीट डाली गई थी, लेकिन इसके बाद सड़क को व्यवस्थित नहीं किया गया। लगातार वाहनों की आवाजाही के कारण कंकरीट सड़क पर फैल गई है। इससे दुपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना हुआ है। साथ ही बड़े वाहनों के टायरों से कंकरीट उछलकर राहगीरों और अन्य वाहनों को लग रही है, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ लोग भी चोटिल हो रहे हैं। शहरवासी लालाराम सोलंकी ने आरोप लगाया कि संबंधित वार्ड भाजपा के प्रवक्ता का होने के बावजूद यहां विकास और सड़क मरम्मत का काम नहीं हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत करवाकर लोगों को राहत देने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

जालोर के ट्रकों में सुरक्षा मानकों की खुली धज्जियां: डीटीओ को चाहिए 2 फ्लाइंग टीम

Jaipur, Rajasthan:बिना सेफ्टी बेल्ट के ग्रेनाइट ब्लॉक लेकर दौड़ रहे ट्रकः जालोर में डीटीओ ऑफिस के सामने से गुजर रहे हादसों की आशंका। जालोर शहर में ग्रेनाइट के भारी ब्लॉक लेकर गुजर रहे ट्रकों में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी सामने आ रही है। कई ट्रक बिना सेफ्टी बेल्ट और ओवरलोड ब्लॉक लेकर शहर की सड़कों से गुजर रहे हैं। ऐसे में ब्लॉक गिरने की आशंका के कारण राहगीरों और वाहन चालकों की जान पर हर समय खतरा बना हुआ है। जालोर में बड़ी संख्या में ग्रेनाइट इकाइयां होने के कारण रोजाना सैकड़ों ट्रकों में बड़े और भारी ग्रेनाइट ब्लॉक लोड कर परिवहन किए जाते हैं। इनमें से कई ब्लॉक राजसमंद और किशनगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में भेजे जाते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई ट्रकों में ब्लॉक को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बिना लोड किया जाता है। इसके अलावा क्षमता से अधिक वजन लेकर भी ट्रक शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। हालांकि मामले में जालोर डीटीओ ओम प्रकाश का कहना है कि जिले में प्रभावी निगरानी के लिए 2 फ्लाइंट टीम की जरूरत है, लेकिन अभी हमारे पास सिर्फ एक ही टीम है। इसके बाद भी हमारा पूरा प्रयास है कि हम प्रभावी निगरानी रखें। ट्रांसपोर्ट ऑफिस के सामने से गुजर रहे शहर के दोनों ओर टू-फेज और थर्ड-फेज क्षेत्र में बड़ी संख्या में ग्रेनाइट फैक्ट्रियां हैं। वहीं जालोर-भीनमाल रोड पर परिवहन विभाग का ऑफिस (डीटीओ) भी है। इसके बावजूज बिना सेफ्टी बेल्ट और ओवरलोड ब्लॉक लेकर ट्रक दिनभर कार्यालय के सामने से गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ट्रक चालकों के हौसले बुलंद हैं। रोजाना 50 से ज्यादा ट्रकों में नियमों की अनदेखी जानकारी के अनुसार, शहर के दोनों ओर स्थित ग्रेनाइट इकाइयों से प्रतिदिन करीब 250 से 300 ट्रक निकलते हैं। इनमें 50 से अधिक ट्रकों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और ओवरलोडिंग की शिकायत सामने आ रही है। लोगों का सवाल है कि परिवहन विभाग की मौजूदगी के बावजूद ऐसे वाहनों पर नियमित कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। पहले भी सड़क पर गिर चुके हैं भारी ब्लॉक आहोर उपखंड के कोराना गांव में करीब आठ महीने पहले सड़क धंसने से ग्रेनाइट ब्लॉक से भरा ट्रक बेकाबू हो गया था। ट्रक में लदे तीन भारी ब्लॉक सड़क पर गिर गए थे। गनीमत रही कि उस समय मौके पर कोई राहगीर या दूसरा वाहन मौजूद नहीं था। वहीं करीब एक साल पहले रामसीन के सिरोही रोड पर सड़क के बीच एक बड़ा ग्रेनाइट ब्लॉक गिर गया था। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ सड़क भी क्षतिग्रस्त हुई थी। जिला मुख्यालय की धवला रोड, स्वरूपपुरा रोड, आहोर रोड सहित अन्य मार्गों पर भी बिना पर्याप्त सुरक्षा के भारी ब्लॉक ले जाने वाले ट्रक नजर आते हैं। स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग से ऐसे वाहनों की नियमित जांच करने, ओवरलोडिंग पर कार्रवाई करने और ब्लॉक को सुरक्षित तरीके से बांधकर परिवहन करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। डीटीओ बोले- 2 फ्लाइंट टीम की जरूरत, लेकिन फिलहाल सिर्फ एक जालोर डीटीओ ओम प्रकाश ने बताया कि जिले में प्रभावी निगरानी के लिए कम से कम दो फ्लाइंग टीम की जरूरत है, लेकिन वर्तमान में विभाग के पास सिर्फ एक फ्लाइंग टीम उपलब्ध है। टीम की नजर में ओवरलोड या नियमों का उल्लंघन करते वाहन आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। डीटीओ ने बताया कि पिछले साल में परिवहन विभाग की टीम ने ओवरलोडिंग और बिना सीट बेल्ट के कुल 329 चालान किए हैं। इसके अलावा खनिज या अन्य सामग्री की रवानगी के दौरान 887 वाहनों के ओवरलोड पाए जाने पर ऑनलाइन चालान भी किया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर और एसपी के निर्देशानुसार वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए समझाइश भी की जा रही है।
0
0
Report

गोंडा रेलवे सुरक्षा बल ने अमृत भारत एक्सप्रेस से 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ट्रेनों के माध्यम से शराब तस्करी को लेकर के लगातार कार्रवाई कर बड़े पैमाने पर शराब को बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा गया है। तो वहीं अब ट्रेनों के माध्यम से गांजे की भी तस्करी की जा रही है जी हां ताजा मामला आज मंगलवार दोपहर 3:00 बजे सामने आया है। जहां गोंडा रेलवे सुरक्षा बल और लखनऊ नारकोटिक्स टास्क टीम द्वारा गोंडा रेलवे स्टेशन से बरुवाचक रेलवे स्टेशन के बीच चल रही 14627 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग के दौरान जनरल कोच में एक संदिग्ध अवस्था में बैग मिला। जब बैग को खोल करके चेकिंग की गई तो उसे बाग में 5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है जब इस गांजे को लेकर के आसपास के यात्रियों से पूछताछ की गई। तो किसी ने अपना होना नहीं बताया इसके बाद गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचने पर तत्काल इस गांजे को गोंडा रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। गोंडा रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी अनिरुद्ध प्रसाद ने बताया कि इसकी गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 500000 है और यह ट्रेन के माध्यम से तस्करी करने के लिए इसे लेकर के जाया जा रहा था। जिससे फिलहाल बरामद कर लिया गया है इस पूरी घटना को लेकर गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है। ट्रेनों के माध्यम से हो रहे शराब और अन्य तस्करी को रोकने के लिए लगातार गोंडा रेलवे सुरक्षा बल और नारकोटिक्स टास्क टीम लखनऊ द्वारा लगातार छापेमारी करके कार्रवाई के जरिए अब तक हम लोग कई लोगों को शराब तस्करी के आरोप में शराब तस्करी करते पकड़ करके जेल भेज चुके हैं।काफी शराब भी बरामद कर चुके हैं अब गांजा पहली बार पकड़ा गया है अब इसकी भी तलाश सभी ट्रेनों में शुरू कर दी जाएगी जो खासकर गोंडा होते हुए ट्रेन बिहार जा रही है इनमें विशेष करके चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
0
0
Report

बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन जारी, पुलिस के साथ झड़प

Patna, Bihar:जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित Bihar स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी है। रिजल्ट में गड़बड़ी की आशंका को लेकर बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय के बाहर जुटे और जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प की स्थिति बन गई। इसमें कुछ छात्रों और पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की सूचना है। हंगामे के दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीरों की कुछ गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुट गई। विश्वविद्यालय के बाहर तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। छात्रों का कहना है कि रिजल्ट में गड़बड़ी की आशंका को लेकर वे अपनी मांगों के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे थे, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस पूरे मामले को शांत कराने और हंगामा कर रहे छात्रों को समझाने में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

अररिया के बथनाहा स्वास्थ्य केंद्र की छत से हादसे का डर, कर्मी दहशत में

Forbesganj, Bihar:अररिया के बथनाहा स्थित स्वास्थ्य केंद्र का हाल बेहाल है। अस्पताल की छत टूट टूट कर गिरने लगी है जिससे यहां आने वाले मरीजों और काम करने वाले sağlıkकर्मियों को खतरा बना रहता है। अस्पताल का भवन 2019 के बन कर तैयार हुआ था लेकिन महज 7 सालों में भवन जर्जर हो गई है। अस्पताल आने वाले रास्ते में बड़े बड़े घास उग आये हैं जिससे जहरीले जीवों से भी खतरा बना हुआ है। अस्पताल की दुर्दशा Such कि अस्पताल के छत पर ग्रामीण जलावन सुखाते हैं। अस्पताल में काम कर रहे कर्मी डर के साये में यहां अपनी ड्यूटी करते हैं क्योंकि छत कही से भी टूट कर गिर जाती है। स्थानीय स्वास्थ्यकर्मियों समेत जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल के दुर्दशा के बारे में अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार चेन स्नैचर डॉक्टर की सोने की चेन झपटकर मौके से फरार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के इमलीचट्टी इलाके में मंगलवार सुबह बाइक सवार दो अपराधियों ने डॉक्टर प्रमोद कुमार से करीब चार लाख रुपये कीमत की सोने की चेन झपट ली. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जब डॉक्टर जिम से निकलकर अपने घर जा रहे थे, तभी हेलमेट पहने दो युवक अपाचे बाइक से उनके पास पहुंचे और पीछे बैठे अपराधी ने डॉक्टर के गले से चेन झपट कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी. फुटेज में दोनों अपराधी दिख रहे हैं और उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है.
0
0
Report
Advertisement

कुरुक्षेत्र के मंत्री पवार ने 11 शिकायतों का मौके पर निपटारा, पंजाब में भाजपा सरकार

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार ने आमजन की समस्याएं सुनीं। बैठक में कुल 11 शिकायतें रखी गईं, जिनका कैबिनेट मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा कर मौके पर ही निपटारा कराया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से न्याय दिलाना है। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों से जवाब लिया गया और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के आधार पर उनका समाधान किया गया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार ने राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और पार्टी लगातार मजबूत हो रही है।
0
0
Report

PAUL रेस्टोरेंट ब्रेकफास्ट सSandविच में जिंदा कीड़ा, Food Safety ने लिया एक्शन

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम ब्रेकिंग PAUL के सैंडविच में मिला था जिंदा कीड़ा, अब Food Safety की कार्रवाई गुरुग्राम के पॉश वन होराइजन सेंटर स्थित PAUL रेस्टोरेंट का मामला ब्रेकफास्ट में परोसे गए सैंडविच में मिला था जिंदा सफेद रंग का कीड़ा आधा सैंडविच खाने के बाद ग्राहक ने देखा कीड़ा रेंग रहा था ग्राहक सुलभ माथुर ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो वायरल होने के बाद Food & Safety विभाग ने लिया संज्ञान विभाग की टीम जांच के लिए PAUL रेस्टोरेंट पहुंची रेस्टोरेंट से खाने के सैंपल लेकर किए गए सील सभी सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई सवाल—नामचीन रेस्टोरेंट में ग्राहक की प्लेट तक कैसे पहुंचा जिंदा कीड़ा?
0
0
Report

बसपा ने दनकौर में सतवीर नागर को उम्मीदवार घोषित कर भाजपा को घेरा

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के जेवर विधानसभा क्षेत्र के दनकौर स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को बसपा की जनसभा आयोजित हुई। करीब दोपहर दो बजे बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद जनसभा में पहुंचे। उन्होंने जेवर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी के रूप में सतवीर नागर के नाम की घोषणा की। आकाश आनंद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद विकास की रफ्तार थम गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा बसपा सुप्रीमो मायावती की योजनाओं और कार्यों की नकल करती है, लेकिन नकल के लिए भी अकल की जरूरत होती है। बढ़ती महंगाई पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि गन्ने से तेल बनाया जा रहा है, इसलिए चीनी और तेल दोनों के दाम बढ़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल में प्रदेश में 10 हजार स्कूल बंद हुए हैं और दो करोड़ से अधिक युवा बेरोजगार हैं, जबकि 13 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली हैं। उन्होंने भाजपा पर विज्ञापनों पर करीब 60 हजार करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया। आकाश आनंद ने सपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। आकाश आनंद ने आगे कहा कि ये सरकार विज्ञापन देने में आगे है, मै सरकार की कमी नहीं गिनाने आया हु मैं उनकी रिपोर्ट कार्ड लेकर आया हु, 10 सालों के 7 हजार करोड़ रुपये के विज्ञापन के माध्यम से अपनी कमियों को छुपाकर आपको गुमराह किया बच्चे हॉस्पिटल में जलकर मर गए उनके लिए इनके पास भाई है, 7 हजार करोड़ रूपये सरकारी खजाना विज्ञापन पर खर्च कर सकते है लेकिन 13 लाख नौकरी खाली है वो न देना पड़े सरकारी नौकरी को कांट्रेक्ट वाला कर रहे है ताकि हमारे समाज के लोगों को आरक्षण न मिले 10 सालों में 25 हजार स्कूल बंद कर दिए पिछले दस सालों में ये रिकॉर्ड कहता है आया है कि हर साल 3 हजार मर्डर हो रहे है, 65 हजार महिलाओं के छेड़छाड़ के मामले है ये मै नहीं कह रहा ये NCRB का आंकड़ा है ये आकड़े सरकार की सच्चाई है जो अपने आप को लायन ऑर्डर में अपने आप को दुरुस्त कहती है 10 सालों में यूपी में नए स्कूल नहीं खुले बल्कि 25 हजार स्कूल बंद हो गए 1.5 लाख से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े है ये हमारे बच्चों को पढ़ाना नहीं चाहते, जब नौकरी की मांग करते है वो ये स्कीम लाते है कि बेरोजगारी भत्ता ले लो, राशन ले लो गरीब बच्चे पढ़ेंगे नहीं तो रोजगार से दूर रहेंगे बेरोजगार भत्ता और राशन मुफ़्त में अफीम चटाने जैसा है ये हमारे समाज को खोखला करना चाहते है मेड इन इंडिया का नारा दिया लेकिन एक्चुअल जॉब क्रियेशन कितने हुए ये बताओ दो करोड़ बेरोजगार घूम रहे है इन्होंने हमारे बच्चों को शिक्षा से दूर रखा कहते थे 2024 तक हम भारत की हर सड़क को अमेरिका के रोड से बेहतर बना देंगे लेकिन लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे महज 18 दिन के अन्दर गड्ढे आ गए पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेसवे धंस गया ये लोग गड्ढे खोदते है और उसके इर्द गिर्द सड़क बना देते है नोएडा आगरा एक्सप्रेसवे पर एक भी गड्ढा दिखा इसे कहते है डेवलपमेंट ये नकल करना चाहते लेकिन नकल के लिए अक्ल चाहिए जो पेट्रोल 60 रुपए का मिलता था जिसमें गन्ने का रस नहीं था आज गन्ने का रस मिलकर 110 रूपये मिल रहा है अब यूपी के लोग इन्हें नारा देंगे जनता पर महंगाई की मार जिम्मेदार भाजपा सरकार इसी बीच सपा कांग्रेस कूदेगी हमने ये किया जो पीडीए का नारा देकर आपके बीच घूमेंगे ये दोनों मिलकर 2024 में संविधान का किताब दिखाते थे उनकी संविधान की किताब खुल गई सिर्फ उसके खाली पन्ने थे आपको दिखाया संविधान की रक्षा जिन प्रदेशों के राहुल गांधी कांग्रेस की सरकार है वहां बीजेपी सरकार की नीतियों पर चल रहे है दिल्ली के जंतर मंतर पर युवा साथी सड़क पर उतरे कांग्रेस ने उसे रातों रात हाइजैक किया और उसी के आड़ के संसद भी नहीं चलने दी पर इनकी किस्मत खराब है दिल्ली का आंदोलन खत्म होते हो वही genz झारखंड में उतर गए झारखंड के किसकी सरकार है राहुल गांधी की लेकिन वहां छात्रों को लाठी चार्ज मिला दिल्ली के नाटक करते रहे कि FIR करो लेकिन झारखंड के बच्चे नहीं दिखे ये कांग्रेस का doglaapan है बीजेपी कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे बट्टे है कांग्रेस बाबा साहब का नाम लेती है लेकिन उनके जीते जी उनका कभी सम्मान नहीं किया
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान में JJM O&M नीति लागू, छह सदस्यीय समिति बनेगी

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में JJM ओएंडएम पॉलिसी लागू, सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन, PHED ने जारी की ओएंडएम अधिसूचना, नीति में संशोधन के लिए सीएम अधिकृत होंगे, क्लस्टर समिति का गठन होगा, 6 सदस्य होंगे, जेईएन समेत 6 सदस्यों की समिति बनेगी, जलापूर्ति योजनाओं के लिए नीति लागू हुई, एकल ग्रामीण, बहु ग्रामीण, ब्लक जलापूर्ति, RO प्लांट, सौर ऊर्जा आधारित नलकूप, डी फ्लोराइडेशन यूनिट योजनाओं पर लागू, ग्राम जल स्वच्छता समिति को मान्यता दी, लघु सेवा प्रदाय निकाय के रूप में मान्यता, संचालन संधारण के प्रमुख कार्यों का उल्लेख, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर पर समिति बनेगी
0
0
Report

लालगढ़ में स्पोर्ट्स अकेडमी बनाने की योजना; विधायक लक्षीकांत साहू ने जाहिर किया इरादा

Jhargram, West Bengal:লালগড়ে স্পোর্টস অ্যাকাডেমীর পরিকল্পনা। জানালেন ঝাড়গ্রাম এর বিধায়ক লক্ষীকান্ত সাউ। সর্দার বল্লভ ভাই প্যাটেলের সার্ধশত জন্মজয়ন্তীতে বিশেষ ফুটবল টুর্নামেন্ট এর আয়জন লালগড় থানার উদ্যোগে এবং ঝাড়গ্রাম জেলা পুলিশের সহযোগিতায়। দু’দিনব্যাপী এই বর্ণাঢ্য ফুটবল টুর্নামেন্ট। এর আয়োজন করা হয়। এলাকার উঠতি ফুটবল প্লেয়ারবদের মাঠমুখি করতে এবং তাদের প্রতিভা কে তুলে ধরার লক্ষে এই উদ্যোগ। খেলায় ঝাড়গ্রাম এর পুলিশসুপার সহ আধিকারিক দের সাথে ঝাড়গ্রাম এর বিধায়ক লক্ষীকান্ত সাউ উপস্থিত ছিলেন। সাংবাদিক দের প্রশ্নের উত্তরে ঝাড়গ্রাম বিধানসভার বিধায়ক লক্ষীকান্ত সাউ জানান লালগড়ের দীর্ঘদিনের ক্রীড়া ঐতিহ্য রয়েছে। এলাকার তরুণ ফুটবল প্রতিভ들을 তুলে ধরতে এবং তাদের বিশ্বমঞ্চে বিশ্বজুড়ে পরিচিতি অর্জনের সুযোগ করে দেওয়ার প্রচেষ্টা শুরু হয়েছে। সেই উদ্যোগ সফল করতে লালগড়ে একটি উন্নতমানের স্পোর্টস একাডেমি (Sports Academy) গড়ে তোলার পরিকল্পনার কথা প্রকাশ করেন তিনি।
0
0
Report

तारकेश्वर में भाजपा नेता के घर हमला, पत्नी-बच्चे घायल; आरोपी भाजपा समर्थकों के बताये गए

Chinsurah, West Bengal:গোষ্ঠীদ্বন্দ্ব নিয়ে কর্মিদের কড়া বার্তা দিয়েছেন সুকান্ত মজুমদার,শৃঙ্খলা মেনে চলতে বলছে দল।তার ভিন্ন ছবি দেখা যাচ্ছে জেলায়। তারকেশ্বরের বিজেপি নেতার বাড়িতে তান্ডব দুষ্কৃতিদের।আলো নিভিয়ে বাড়িতে ঢুকে নেতার স্ত্রীকে মেরে হাত ভেঙে দেওয়া হয়,নাবালক ছেলের মাথা ফাটিয়ে দেওয়া হয় বলে অভিযোগ। আরামবাগ সাংগঠনিক জেলা সহ সভাপতি গনেশ চক্রবর্তীর স্ত্রীও বিজেপি নেত্রী। মিতা চক্রবর্তী তারকেশ্বর চার নম্বর মন্ডলের সম্পাদক। গনেশ জানান,সোমবার রাতেও একদল দুষ্কৃতি তার চাঁপাডাঙা কলেজ রোড স্কুলপাড়ার বাড়িতে ঢুকে তান্ডব চালিয়েছে।স্ত্রী ছেলেকে মেরেছে।ছেলের মাথা ফেটে রক্তপাত হওয়ায় এবং প্রতিবেশিরা জরো হওয়ায় দুষ্কৃতিরা পালিয়ে যায়। খবর পেয়ে তারকেশ্বর থানার পুলিশ গিয়ে আহতদের উদ্ধার করে হাসপাতালে নিয়ে যায়। বিজেপি নেতা জানিয়েছেন যারা হামলা চালিয়েছে তাদের কয়েকজনকে তিনি চেনেন।তারা বিজেপিরই লোক। কেন তার পরিবারের উপর হামলা? গনেশ বলেন,তারকেশ্বর পুরসভার প্রাক্তন চেয়ারম্যান উত্তম কুন্ডুর দূর্নীতির বিরুদ্ধে সরব হয়েছেন তিনি।উত্তম গ্রেফতার হয়েছে। আবার নব্য বিজেপির সঙ্গে পুরোনো বিজেপির একটা সমস্যা রয়েছে তারকেশ্বরতে।তিনি পুরোনো বিজেপি তাই বেচাল দেখলেই প্রতিবাদ করেন। তারকেশ্বর বিধায়ক সন্তু পানের সঙ্গেও তার সম্পর্ক অম্ল মধুর। যারা মারধোর করেছে তারা অনেকেই বিজেপি করে। গতকাল রাতে তারকেশ্বর হাসপাতালে চিকিৎসা করিয়েছেন স্ত্রী ছেলেকে।হাসপাতালে ভর্তি করতে পারলে ভালো হত। তারকেশ্বর থানায় মৌখিক অভিযোগ জানিয়েছেন।ঘটনার বিচার চান বিজেপি নেতা গনেশ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top