icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली की समस्याओं पर आम नागरिकों से चर्चा: ट्रैफिक, पानी और सुरक्षा पर जोर

Delhi, Delhi:जनता के बीच जाकर उनसे रोजमर्रा के मुद्दों पर चर्चा की उनसे बात की की ऐसी कौन से मुद्दे हैं जिस पर वह चाहते हैं काम होना चाहिए किस तरीके से दिल्ली का और विकास किया जाए और ऐसी कौन सी चीज है जो उनको लगता है कि पिछले कई सालों में दिल्ली में बदलाव हुआ है और क्या ऐसा अच्छा कार्य है जो किया जा रहा है तमाम लोग मौजूद रहे इस बीच और उन लोगों ने बताया कि ट्रैफिक की समस्या है जिस पर काम होना चाहिए पार्किंग की समस्या उसके साथ-साथ आबादी बहुत बढ़ गई है दिल्ली में बहुत क्राउड होने लगा है तो लोगों को भी कदम उठाने चाहिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि सड़कों पर ट्रैफिक कम हो ट्राफिक कम होगा तो पॉल्यूशन कम होगा इसके साथ-साथ और भी उन्होंने मुद्दे उठाए जैसे की पब्लिक शौचालय होने चाहिए और जो साफ भी रहे और दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कदम उठाने चाहिए लोगों की सेफ्टी रहनी चाहिए बच्चे सेफ रहे क्राइम रेट कम होना चाहिए अभी आजकल इन दोनों पानी की भी काफी समस्या है बहुत से दिल्ली के इलाकों में साफ पानी नहीं मिल रहा है लोगों को और इसके साथ-साथ दिल्ली के कुछ इलाके ऐसे हैं जैसे की पुरानी दिल्ली और छोटी-छोटी गलियां है तो उन जगहों पर किसी तरीके का काम नहीं होता है तो वहां पर भी कदम उठाने चाहिए सरकार اپنی طرف से लोगों को जागरुक कर रही है पब्लिक ट्रांसपोर्ट का खुद भी इस्तेमाल कर रही है तो लोगों को भी करना चाहिए सरकार सबको जागरुक करते हैं कि स्वच्छता बनाए रखें तो लोगों को भी कदम उठाने पड़ेंगे सबसे पहले अपने घर से ही शुरुआत करनी पड़ेगी इस तरीके के कई मुद्दों पर लोगों ने बातचीत की
0
0
Report

सब सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट

Kanpur, Uttar Pradesh:यूं तो करोना काल में कई लोगों ने अपनों को गवाया,, कई ऐसे लोग भी हुए जिनके लिए कोरोना काल काले इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया,, लेकिन कुछ लोग समाज सेवा में इतने खो गए की पूरे समाज को ही अपना मान लिया और उन्हीं की सेवा में लग गए,, ऐसा ही उदाहरण श्यामनगर सी ब्लॉक की नीलिमा वाजपेई की रूप सामने आता है,, जिन्होंने कोरोना काल में अपने पुत्र शिवांक को खो दिया,, शुरू में तो मानो नीलिमा की दुनिया जैसे उजड़ सी गई लेकिन जल्द ही उन्होंने खुद को संभालते हुए अपने बेटे की याद में "सब सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट" बनाकर लगभग 17 बच्चों को गोद लिया और उनकी सेवा श्रशुशा के काम में लग गई,, हर साल 12 जून शिवांक के जन्मदिन के मौके पर वह इलाके में भव्य सुंदरकांड का पाठ करवाती हैं और विशाल भंडारा भी आयोजित करती है,, इसके साथ ही साल के हर उपलक्षों पर गरीब बच्चों के साथ मिलकर तीज त्यौहार मनाती हैं उनको उपहार और नए कपड़े देकर उनकी खुशियों में अपने बेटे की यादें और अपनी खुशियों को पा लेती हैं,, इसी मौके पर श्याम नगर के सी ब्लॉक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया और सेवा के कार्यों के साथ उन्होंने अपने पुत्र शिवांक को श्रद्धांजलि अर्पित की । बाइट- नीलिमा बाजपेई समाजसेविका
0
0
Report

सीधी में मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द के बाद रीति पाठक ने कांग्रेस पर कड़ा आरोप

Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी ब्रेक -- कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद सीधी विधायक रीति पाठक ने कहा कांग्रेस पार्टी की चाल थी कांग्रेस दोगले चेहरे पर काम करती है असली चेहरा सामने आ गया है मै एक बहन के नाते दुख व्यक्त करती हूं कांग्रेस पार्टी आपने की सगी नहीं है अपनो से छल और धोखा करना उसके चरित्र में है अपने प्रदेश की जनता को इस बात से अवगत कराना चाहती हू जो अपने दल अपनी बहनों के सगे न हो जिनमें धोखा कूटनीति भरा हो ऐसे दल से क्षेत्र को बच के रहना चाहिए,मीनाक्षी नटराजन के लिए बहुत दुख है मुझे गर्व है मै ऐसे दल से संबंधन रखती हू जिन्होंने कार्यकताओं को सच्चाई और ईमानदारी के रस्ते पर चलने का आश्वासन दिया है और आवाहन किया है इसलिए मै बहुत दुखी हूं जो मीनाक्षी नटराजन जी के साथ हूं उनकी पार्टी ने किया है
0
0
Report
Advertisement

रतलाम में मेगा इंडस्ट्री निवेश क्षेत्र के विरोध में उग्र प्रदर्शन; पथराव और लाठीचार्ज के बाद स्थिति कंट्रोल में

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के प्लसोड़ी गांव के पास प्रस्तावित मेगा औद्योगिक निवेश क्षेत्र को लेकर ग्रामीणों का विरोध आज उग्र हो गया। मेगा औद्योगिक क्षेत्र के लिए किए जा रहे मार्ग निर्माण कार्य का विरोध कर रहे ग्रामीणों और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुलिस बल, प्रशासनिक अमले, एमपीआईडीसी के कर्मचारियों और निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीनों पर पथराव कर दिया। इस घटना में पुलिस के कुछ जवान घायल हुए हैं। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद पथराव करने वालों को खदेड़ दिया गया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन की निगरानी में मार्ग निर्माण का कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रतलाम के आदिवासी क्षेत्र में करीब 1600 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक निवेश क्षेत्र विकसित किया जाना प्रस्तावित है। इसी परियोजना का स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। आज प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों को पुलिस वाहन में बैठाकर ले जाया गया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर रखे हुए है।
0
0
Report

मण्डला: आरक्षक आत्महत्या के पीछे ब्लैकमेलिंग, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला जिले से इस वक्त की बड़ी खबर… पुलिस आरक्षक सुनील सरयाम आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि आरक्षक लंबे समय से ब्लैकमेलिंग का शिकार था। पुलिस ने इस मामले में दो स्टाफ नर्स समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 8 जून को मण्डला जिले के बम्हनी थाना पुलिस कैंपस स्थित सरकारी क्वार्टर में आरक्षक सुनील सरयाम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की थी। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि बम्हनी स्वास्थ्य केंद्र की दो स्टाफ नर्स और एक पुरुष आरक्षक को आपत्तिजनक वीडियो के जरिए लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे । बताया जा रहा है कि कोविड काल के दौरान आरक्षक की इन लोगों से पहचान हुई थी, जिसके बाद यह पूरा घटनाक्रम शुरू हुआ। पुलिस को मिले सुसाइड नोट और अन्य सबूतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। इस पूरे खुलासे के बाद जिले में सनसनी फैल गई है और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

महाकाल मंदिर: CCTV फुटेज जारी, कतार तोड़ने के आरोप में निलंबित सुरक्षा कर्मी

Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर में वायरल विवाद पर प्रशासन ने जारी किया CCTV फुटेज, कतार तोड़ने का लगाया आरोप उज्जैन। महाकाल मंदिर में श्रद्धालु और सुरक्षा कर्मी के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंदिर प्रशासन ने घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी कर अपना पक्ष सामने रखा। प्रशासन का दावा है कि विवाद की शुरुआत कुछ श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन कतार तोड़ने के प्रयास के बाद हुई थी। मंदिर प्रशासन के अनुसार 11 जून की सुबह करीब 6:45 बजे टनल मार्ग से गणेश मंडप में प्रवेश करने वाली दर्शन कतार में कुछ श्रद्धालु निर्धारित व्यवस्था को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इससे दर्शन व्यवस्था बाधित होने और भगदड़ जैसी स्थिति बनने का खतरा उत्पन्न हो सकता था। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके दौरान विवाद और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। प्रशासन द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में भी कतार क्षेत्र में हुई हलचल और विवाद की स्थिति दिखाई देने का दावा किया गया है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि मौके पर मौजूद अन्य श्रद्धालु भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए हस्तक्षेप करते नजर आ रहे हैं। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने बताया कि उपलब्ध वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की प्रारम्भिक जांच में संबंधित सुरक्षा कर्मी की कोई स्पष्ट गलती सामने नहीं आई है। इसके बावजूद निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा कर्मी को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है। वहीं दर्शन व्यवस्था भंग करने और सुरक्षा कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले संबंधित श्रद्धालुओं के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के लिए महाकाल थाना पुलिस को पत्र भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।
0
0
Report

ट्रैक्टर-ट्रॉली की तेज रफ्तार से बाइक सवार की मौत, मेहरा टोल पर चक्का जाम

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में नेशनल हाईवे 44 पर मेहरा टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर टोल प्लाजा पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। घटना मुरार थाना क्षेत्र के मोहनपुर की है। मोहनपुर निवासी सत्येंद्र यादव रोज की तरह सुबह बाइक से काम पर जा रहे थे। जब वह मेहरा टोल प्लाजा के पास पहुंचे, तभी लापरवाही और तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सत्येंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने सत्येंद्र का शव सड़क पर रखकर मेहरा टोल प्लाजा पर चक्काजाम कर दिया। जिससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना पर मुरार थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश दी और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद जाम खोला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मुरार डेड हाउस भेज दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर मालिक का पता लगा रही है। हाईवे पर बढ़ते हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने टोल प्लाजा के पास स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड लगाने की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या रची, 24 घंटे में गिरफ्तार

Satna, Madhya Pradesh:प्रेम-प्रतिशोध की साजिश में पति की निर्मम हत्या करने वाली पत्नी समेत तीनों आरोपियों को पुलिस ने मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में चित्रकूट पुलिस ने शानदार कामयाबी हासिल की है. 8 जून 2026 को सती अनुसूइया क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव गला रेतकर फेंका हुआ मिला था. गला काटकर हत्या का मामला दर्ज किया गया. मृतक की शिनाख्त उसके माता-पत्नी से कराई गई. मृतक की पहचान प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दादूपुर अमिलिया निवासी संजीव उर्फ संजू (35) के रूप में हुई. विवेचना के दौरान साइबर सेल की मदद और संदिग्ध पत्नी अनीता देवी से सख्त पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. अनीता देवी का तीन वर्ष से अमित सिंह उर्फ बड़कू के साथ अवैध संबंध चल रहा था. पति से लगातार झगड़ों के चलते अनीता ने अपने प्रेमी अमित सिंह और उसके साथी शेरा उर्फ राजू निषाद के साथ मिलकर संजीव की हत्या की साजिश रची. 7 जून को चित्रकूट घूमने के बहाने संजीव को अमित की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर ले जाया गया. सतीन अनुसूइया रोड पर पुल के पास पेशाब करने के बहाने उतारकर धारदार चाकू से गला रेत दिया गया. शव झाड़ियों में फेंक दिया गया और मोबाइल, पैसे व दस्तावेज छीन लिए गए. पुलिस ने अमित सिंह (26, प्रयागराज एयरपोर्ट थाना), शेरा उर्फ राजू निषाद (32, नैनी थाना) और अनीता देवी (35) को 11 जून को गिरफ्तार कर लिया. घटना में प्रयुक्त खूनी चाकू, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त कर लिए गए. सभी आरोपियों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया
0
0
Report

छतरपुर में गौसेवक के साथ बुल्डोजर प्रदर्शन, कल शहर बंद रखने का आह्वान

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में गौसेवक अमन दुबे के नेतृत्व में लोगों ने बुलडोजर लेकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया गया कि आज एक परिवार पर हमले के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई होनी थी, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। उसने बुलडोजर पर बैठकर शहर के मुख्य मार्ग चलते हुये लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट किया कि प्रशासन के संरक्षण में अपराध हो रहे हैं। सर्व समाज ने निर्णय लिया है कि कल छतरपुर बंद रहेगा। जब तक कलेक्टर साहब चौक बाजार में आकर हमारा आवेदन नहीं लेते, शहर बंद रहेगा। बुलडोजर खड़ा है, डीजल हम भरवाएंगे, आप बस कार्रवाई करो। गोपाल टोरिया, महोबा रोड पर मकान जलाए गए। लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद जैसे मुद्दों पर कार्रवाई की मांग है। प्रदर्शनकारियों ने कल छतरपुर बंद रखने की घोषणा की है। मांग है कि कलेक्टर मौके पर आकर ज्ञापन लें। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
0
0
Report
Advertisement

कोटा ग्रामीण SP ने इटावा थाना में जनसुनवाई कर शिकायतें सुलझाने के दिए निर्देश

Kota, Rajasthan:कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर शुक्रवार को इटावा क्षेत्र के दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने इटावा थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की शिकायतों को सुना और समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर की जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी पीड़ा लेकर पहुंचे और उनको अवगत कराया जिसको उन्होंने गंभीरता से सुना और समाधान किया। इसके साथ ही नगर के प्रमुख लोगो ओर सीएलजी सदस्यों से नगर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण हटाने, जल्द सीसीटीवी कैमरों को चालू करवाने, पुलिस गश्त बढ़ाने, गेता में पुलिस चौकी खोलने को लेकर चर्चा की ओर अधिकारियों को निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रदेश सरकार की जीरो टोलेंस नीति के तहत अपराधों की रोकथाम के लिए अपराधियों पर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही हैं। इस दौरान इटावा एसडीएम हेमंत घनघोर, इटावा डीएसपी ओमप्रकाश सरावग, एसएचओ अजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे。
0
0
Report

DM directs plan for development works in Nimula Valley

Karnaprayag, Uttarakhand:जिलाधिकारी गौरव कुमार ने आज जनपद की दूरस्थ निजमूला घाटी का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों और जनसमस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बिरही-निजमूला सड़क तथा निर्माणाधीन निजमूला-पाणा सड़क का निरीक्षण किया। बीओ 1 / निजमुला घाटी का निरीक्षण करने के दौरान डीएम चमोली ने बिरही-निजमूला मार्ग पर भूस्खलन प्रभावित काली चट्टान क्षेत्र का जायजा लिया और ब्रिडकुल अधिकारियों को सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के साथ स्थायी समाधान के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने घाटी के ग्रामीणों को बार-बार होने वाली परेशानियों से राहत दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कही। ब्यारा गांव के ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने बाजार क्षेत्र में नाली निर्माण कराने के निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने निजमूला-पाणा सड़क पर निर्माणाधीन झींझी पुल का निरीक्षण किया और पीएमजीएसवाई अधिकारियों को मानव संसाधन बढ़ाकर नवंबर तक पुल निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। वन विभाग के आवास गृह में आयोजित बैठक के दौरान घाटी के ग्रामीणों ने दुर्मी ताल के पुनर्निर्माण, पर्यटन गतिविधियों के विकास, सड़क, शिक्षा, दूरसंचार और अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग रखी। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

Amit VarshneyAmit VarshneyFollow24m ago
Chaundhera, Uttar Pradesh:छतारी। क्षेत्र के गांव चौंढेरा और पन्ड्रावल में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ डिबाई ने की। बैठक में मस्जिद के इमाम,मंदिर के पुजारी सहित डीजे संचालक मौजूद रहे। शुक्रवार को पन्ड्रावल के जूनियर हाईस्कूल में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ।बैठक में सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह ने मौजूद लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी तथा निर्धारित मार्गों और समय का पालन किया जाएगा। डीजे संचालकों को शासन की गाइडलाइन के अनुरूप ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा। इस दौरान विनोद कुमार प्रधान,संजय सिंह,योगेश गुप्ता, तबक्कुल हुसैन, किशन लाल, कासिम अली, अशपाक हुसैन, रहीश खान, नाहिद अली, आशिक अली प्रधान,जुलकरनैन, राशिद अली, मनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top