असम के आर्मी जवान की 170 किमी की कावड़ यात्रा, शाजापुर में भव्य स्वागत
Shajapur, Madhya Pradesh:असम में पदस्थ आर्मी जवान हरिओम गुर्जर उज्जैन से 170 किमी की पैदल यात्रा कर राजगढ़ जिले के ग्राम तालोड़ी तक कावड़ यात्रा निकाल रहे हैं। 2 अगस्त को वहां पहुंचकर वे महादेव का अभिषेक करेंगे। यात्रा के चौथे दिन वे शाजापुर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। जवान 55 किलो की कावड़ हाथ में लेकर यात्रा कर रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
